MARCH 2022 MONTHLY CURRENT AFFAIRS

 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS  In Hindi

मार्च कर्रेंट अफेयर्स 2022

SARKARI LIBRARY

  • हरियाणा की टीम ने भारतीय रेलवे को  हराकर सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2021-22 में पुरुष खिताब जीता।
    • केरल की महिला टीम ने भारतीय रेलवे को  हराकर  सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2021-22 में महिला खिताब जीता।
    • 70वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप 2021-22 बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी।
  • केरल, तेलंगाना और महाराष्ट्र भारत में सबसे कम मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) वाले शीर्ष 3 राज्यों में शामिल हैं।

*गतिशक्ति योजना की परिकल्‍पना पर वेबिनार वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने किया है। 

  • इसका विषय है -‘त्वरित आर्थिक विकास के लिये समन्वय’। 

*महिला और बाल विकास मंत्रालय 1 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (International Women’s Day week) को आज़ादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में एक प्रतिष्ठित सप्ताह के रूप में मनाता है।

  • मंत्रालय NIMHANS बेंगलुरु के सहयोग से स्ट्रीट मनोरक्ष परियोजना का शुभारंभ करेगा। 
  • 3 मार्च 2022 को उत्सव का विषय ‘कल की महिला‘ है। 
  • 4 और 5 तारीख को भोपाल में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग  दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
  • 7 तारीख को स्कूल न जाने वाली लड़कियों के लिए  बैक टू स्कूल अभियान शुरू किया जाएगा।
  • 8 मार्च को नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाएगा। 

*8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस( International Women’s Day )

    *अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 में भारत  55 देशों में से 43वें स्थान पर है।

    • इस वर्ष (2022) अमेरिका  इस सूचकांक में शीर्ष पर है।
    • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा संकलित एक वार्षिक रिपोर्ट है।

            बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) संरक्षण हेतु भारत सरकार की पहलें

    • भारतीय पेटेंट अधिनियम, 1970
    • राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) नीति 2016

    *भारत और जापान के बीच एक संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास धर्म गार्जियन 2022’,  बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित किया जा रहा है।

    • अभ्यास धर्म गार्जियन 2022 एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो 2018 से भारत में आयोजित किया जा रहा है।

          भारत और जापान के बीच अन्य सैन्य अभ्यास

    *प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी 2022 को एशिया के सबसे बड़े बायो CNG प्लांट का इंदौर में शुभारंभ किया है।

    *28 FEB- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस(सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव खोज )

    • थीम 2022: “सतत् भविष्य के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण” (Integrated Approach in science and technology for Sustainable Future)।

            सी.वी. रमन 

    • भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था।
    • उन्हें वर्ष 1930 में प्रकाश प्रकीर्णन (रमन प्रभाव) light scattering (Raman effect)के क्षेत्र में कार्य हेतु भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
    • वर्ष 1954 में उन्हें  भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
    • स्पेक्ट्रोस्कोपी (Spectroscopy)-पदार्थ और विद्युत चुंबकीय विकिरण के मध्य का अध्ययन है।

    *SBI हैदराबाद, तेलंगाना में एक इनोवेशन, इनक्यूबेशन और एक्सेलेरेशन सेंटर (Innovation, Incubation, and Acceleration Centre – IIAC) स्थापित करेगा

    *अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस  2022 का 36 वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा

    *प्रशांत झावेरी फ्लिपकार्ट हेल्थ+ के सीईओ बने

    *डेलॉइट की रिपोर्ट (Deloitte’s report) के अनुसार “रिटेलिंग 2022 की वैश्विक शक्तियां: चुनौतियों के बावजूद लचीलापन”, भारतीय ब्रांड, Reliance Retail, वित्त वर्ष 2020 के लिए खुदरा राजस्व वृद्धि के आधार पर शीर्ष 250 की सूची में 56 वें स्थान पर है। 

    • वॉलमार्ट इंक( अमेरिकी) सूची में सबसे ऊपर है

    *आयुध निर्माण दिवस (Ordnance Factories’ Day) हर साल 18 मार्च को मनाया जाता है। 

    • भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माण  कोलकाता के कोसीपोर में है, का उत्पादन  शुरू किया गया था।
    • 1801 में कोलकाता के काशीपुर में भारत का सबसे पहला आयुध कारखाना स्थापित हुआ। 
    • एक साल बाद 18 मार्च, 1802 को इस फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हो गया था। इसे वर्तमान में तोप एवं गोला निर्माणी, काशीपुर के नाम से जाना जाता है


    *रेटिंग  एजेंसी मूडीज ने  वर्ष 2022  में भारत के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को  घटाकर 9.1 प्रतिशत कर दिया है। 

    • इससे पहले फरवरी 2022 में मूडीज ने CY2022 में भारत की GDP का अनुमान 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। 
    • मूडीज ने  वर्ष  2023 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

    *अमेरिकी खगोल वैज्ञानिक यूजीन न्यूमैन पार्कर (Eugene Newman Parker) का  निधन हो गया है। 

    • यूजीन पार्कर के नाम पर 2018 में  (NASA) ने  पार्कर सोलर प्रोब को  लॉन्च किया था  जो एक जीवित व्यक्ति  के नाम पर नासा का पहला मिशन था 

    *SpaceX and Tesla के संस्थापक एलोन मस्क (Elon Musk) ने 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच(Hurun Global Rich) लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसकी कुल संपत्ति 205 बिलियन डॉलर है।

    • अमेज़न  के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दूसरे स्थान पर हैं।
    • मुकेश अंबानी 2022 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की शीर्ष 10 सूची में भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एकमात्र भारतीय थे। 103 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी वैश्विक स्तर पर नौवें स्थान पर हैं।

    *वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) हर साल 18 मार्च को  मनाया जाता है।

    *विश्व नींद दिवस (World Sleep Day) हर साल मार्च विषुव से पहले शुक्रवार को  मनाया जाता है। इस वर्ष, यह 18 मार्च 2022 को है। 


    *प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2021 का पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 70वां खिताब  जीता है।  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको में आयोजित हुई थी।  फर्स्ट रनरअप अमेरिका की श्री सैनी रहीं। 

    • मिस वर्ल्ड  2019 का खिताब भारतीय मूल की जमैका की टोनी.एन सिंह ने जीता था। 
    • ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1951 में  एरिक मॉर्ले ने की थी।

    *कर्नाटक सरकार ने बेहतर जल प्रबंधन के उद्देश्य से भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक ‘एक्वेरियम’ (AQVERIUM) लॉन्च किया है। 

    *हरियाणा के फरीदाबाद में 19 मार्च से 04 अप्रैल, 2022  तक  35वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। 

    • सूरजकुंड मेला  दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला है। 
    • यह मेला वर्ष 1987 में कुशल कारीगरों की संख्या को बढ़ावा देने के  शुरू किया गया था। 
    • इस मेले को वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड किया गया। 
    • वर्ष 2022 के लिये ‘थीम स्टेट’ जम्मू और कश्मीर तथा ‘भागीदार राष्ट्र’ उज़्बेकिस्तान है।

    *कर्नाटक  दिशांक  एप्प (Dishaank App)  के माध्यम से मूल भूमि रिकॉर्ड(original land records) की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।

    • दिशांक एप्प को Karnataka State Remote Sensing Applications Center (KSRSAC) के भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है।

    *17 मार्च, 2022 को अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जन्मदिवस की 60वीं वर्षगाँठ मनाई गई। 

    • कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला  है। 
    • कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च, 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। 
    • नवंबर 1996 में उन्हें अंतरिक्ष शटल मिशन STS-87 में मिशन विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया, जिसके साथ ही वे अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बन गई। 
    • वर्ष 2001 में अंतरिक्ष शटल मिशन STS-107  के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कल्पना चावला की मृत्यु हो गई।

    *संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा ‘ 10वीं वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट(world happiness report) 2022’ प्रकाशित की गई है।

    • फिनलैंड को लगातार पाँचवीं बार विश्व का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है, इसके बाद डेनमार्क का स्थान है।
    • अफगानिस्तान को सबसे दुखी राष्ट्र के रूप में स्थान दिया गया
    • भारत की रैंकिंग वर्ष  2021 में  139वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष  2022 में यह 136वें स्थान पर पहुँच गया है।

    सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN – Sustainable Development Solutions Network )

    • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) की स्थापना 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्वावधान में की गई थी।
    • सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग(Bertelsmann Stiftung- Germany) द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक(SDG Index) और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है।

    *प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को  अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली(प्रसन्नता) दिवस (International Day of happiness) का आयोजन किया जाता है। 

    • संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। 
    • पहली बार खुशहाली दिवस का संकल्प भूटान द्वारा लाया गया था, जिसमें 1970 के दशक की शुरुआत से राष्ट्रीय आय के बजाय राष्ट्रीय खुशी के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया तथा सकल राष्ट्रीय उत्पाद (Gross National Product- GNP) पर सकल राष्ट्रीय खुशहाली (Gross National Happiness- GNH) को अपनाया गया। 
    • वर्ष 2022 के लिये अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस की थीम “कीप काम, स्टे वाइज़ एंड बी काइंड” (Keep Calm, Stay Wise and Be Kind) है। 
    • वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ द्वारा जारी की जाती है।

    *अमेरिका द्वारा यूक्रेन के लिये 800 मिलियन अमेरिकी डाॅलर की नई सैन्य सहायता की घोषणा की गई है

    • कामिकेज़ या आत्मघाती ड्रोन (Kamikaze or Suicide Drones)  मानव रहित विमान हैं जो हथियारों की शृंखला का हिस्सा हैं और रूस के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिये अमेरिका द्वारा यूक्रेन भेजे जा रहे हैं।

    *भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं 

    • आईसीसी महिला विश्‍व कप 2022 में इंग्‍लैंड के विरुद्ध मुकाबले में झूलन गोस्‍वामी ने अपने वनडे कॅरियर का 250वांँ विकेट लिया । 
    • झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर, 1983 को पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले में हुआ था। 

    *यूरोपीय संघ (European Union- EU) के देशों द्वारा प्रदूषणकारी वस्तुओं के आयात पर विश्व का पहला कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन शुल्क लगाने का फैसला किया गया है।

    *कर्नाटक के हसन में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान(‘Meri Policy Mere Haath’ campaign )लॉन्च किया गया है।

    • इस अभियान का उद्देश्य देश के सभी किसानों को अपनी फसलों का बीमा करने हेतु प्रेरित करना है। 
    • मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना(PMFBY) का हिस्सा है।
    • PMFBY को वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था  

    *संयुक्त राष्ट्र महासभा ने  15 मार्च को इस्लामोफोबिया(Islamophobia) का मुकाबला करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day to Combat Islamophobia )के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

    *नॉरूज़(Nowruz 2022: फ़ारसी(Persian) नव वर्ष – 20 मार्च 2022

    • नॉरूज़ या नवरोज़(Nowruz or Navroz), ईरानी नव वर्ष जो वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है.
    • भारत सहित दुनिया भर में विभिन्न पारसी समुदायों के बीच बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।
    • नॉरूज़ सौर हिजरी कैलेंडर(Hijri calendar) के पहले महीने फरवर्डिन(Farvardin) की शुरुआत का प्रतीक है 
    • आमतौर पर 20 या 21 मार्च को विश्व स्तर पर नॉरूज़ मनाया जाता है।
    • हालांँकि नवरोज़ भारत में 200 दिन बाद आता है और अगस्त के महीने में मनाया जाता है क्योंकि यहांँ पारसी शहंशाही कैलेंडर (Shahenshahi Calendar) को मानते हैं जिसमें लीप वर्ष नहीं होता है।
    • भारत में नवरोज़ को फारसी राजा जमशेद के नाम पर जमशेद-ए-नवरोज़ (Jamshed-i-Navroz) के नाम से भी जाना जाता है। 
    • राजा जमशेद को शहंशाही कैलेंडर बनाने का श्रेय दिया जाता है।
    • वर्ष 2016 में नवरोज़ को यूनेस्को द्वारा भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत(intangible cultural heritage of india) की सूची में शामिल  किया गया था।

    21 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

    1.विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day – WSD) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है।

    • विश्व गौरैया दिवस 2022  की थीम “लव स्पैरो” है।
    • विश्व गौरैया दिवस की स्थापना द नेचर फॉरएवर सोसाइटी(The Nature Forever Society) के संस्थापक मोहम्मद दिलावर (Mohammed Dilawar) ने की थी।
    • द नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं फ्राँस के इको-एसआईएस एक्शन फाउंडेशन द्वारा विश्व गौरैया दिवस मनाने का विचार रखा गया था।
    • पहला विश्व गौरैया दिवस वर्ष 2010 में आयोजित किया गया था। 
    • वर्ल्ड स्पैरो अवार्ड्स(World Sparrow Awards) की स्थापना 2011 में  की गई थी। 
    • यह पुरस्कार  पर्यावरण संरक्षण और सामान्य प्रजातियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाले  व्यक्तियों को  दिया जाता है।

    2.नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA-Central Record Keeping Agency) द्वारा शुरू किया गया CAMS(Computer Age Management Services Limited )

    3.रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में डीआरडीओ प्रयोगशाला वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (DRDO Laboratory Aeronautical Development Establishment (ADE)) में उड़ान नियंत्रण प्रणाली (Flight Control System – FCS) एकीकरण सुविधा का उद्घाटन किया।

    4.Sportstar and The Hindu Group ने  एक कॉफी-टेबल बुक, ‘रोड टू 1000′(Road to 1000) का विमोचन किया। 

    • 6 फरवरी को, भारत ने अहमदाबाद में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना 1,000 वां एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई। 

    5.स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2022(Sportstar Aces Awards 2022)  में प्रतिष्ठित ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष)’ पुरस्कार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने  जीता। 

    • भारोत्तोलक मीराबाई चानू को ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (फीमेल)’ का पुरस्कार मिला। 

    स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2022(Sportstar Aces Awards 2022) 

    स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष)

    नीरज चोपड़ा

    स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (फीमेल)

    मीराबाई चानू

    वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, व्यक्तिगत खेल

    लवलीना बोर्गोहेन

    वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, टीम खेल

    सविता

    वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, टीम खेल

    रूपिंदर पाल सिंह

    वर्ष की पैराथलीट, महिला

    अवनि लेखारा

    विशेष मान्यता पुरस्कार

    प्रमोद भगत

    विशेष पहचान पुरस्कार

    आरिफ खान

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    अजीत पाल सिंह (हॉकी)

    6.डॉ तेहमटन एराच उडवाडिया (Tehemton Erach Udwadia) ने “मोर देन जस्ट सर्जरी: लाइफ लेसन्स बियॉन्ड द ओटी (More than Just Surgery: Life Lessons Beyond the OT)” नामक एक नई पुस्तक लिखी है, 

    • डॉ तेहमटन एराच उडवाडिया को  ‘भारत में लैप्रोस्कोपी के जनक’ के रूप में जाना जाता है।
    • भारत सरकार ने उन्हें 2006 में मेडिसिन के लिए पद्मश्री और 2017 में मेडिसिन के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। 

    7.NPCI ने छोटे मूल्य के लेनदेन करने वाले  UPI उपयोगकर्ताओं के लिए “यूपीआई लाइट – ऑन-डिवाइस वॉलेट” (“UPI Lite“) कार्यक्षमता तैयार की है। 

    8.CRPF ने 19 मार्च 2022 को  अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया है। 

    • सीआरपीएफ ने राष्ट्रीय राजधानी के बाहर पहली बार  जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में अपना स्थापना दिवस मनाया। 
    • CRPF 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस (Crown Representative’s Police) के रूप में अस्तित्व में आया। 
    • CRPF Act के तहत  28 दिसंबर, 1949 को इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर दिया गया।
    • 19 मार्च, 1950 को तत्कालीन उप प्रधानमंत्री बल्लभ भाई पटेल ने CRPF को चिह्न प्रदान किया। 
    • तब से CRPF 19 मार्च को  अपना स्थापना दिवस मनाती है।

    9.फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 चार्ल्स लेक्लर (Charles Leclerc) (फेरारी- मोनाको) ने जीता है।

    10.पंकज आडवाणी (Pankaj Advani) ने 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप(Asian Billiards Championship) 2022 में ध्रुव सीतवाला (Dhruv Sitwala) को हराकर अपना आठवां खिताब जीता। 

    • 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप(Asian Billiards Championship) 2022  दोहा, कतर में आयोजित किया गया था। 

    11.National Mining and Development Corporation (NMDC) ने आईआईटी खड़गपुर के साथ ड्रोन आधारित खनिज अनुसंधान के लिए एक समझौता किया  हैं।

    12.मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में सुरेश रैना (Suresh Raina) को ‘स्पोर्ट्स आइकन (Sports Icon)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    13.BPCLऔर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी ने Bharat Gas के ग्राहकों को LPG cylinders बुक करने के लिए  अल्ट्राकैश टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Ultracash Technologies Pvt Ltd) के साथ करार  किया है। 

    • जिन ग्राहकों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट तक पहुंच नहीं है, वे इस सुविधा का उपयोग सिलेंडर बुक करने और ‘यूपीआई 123पे’ सिस्टम के माध्यम से भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। 
    • अल्ट्रा कैश के सहयोग से ग्राहक गैर-इंटरनेट फोन से  080 4516 3554 पर कॉल करके  भारतगैस सिलेंडर आरक्षित कर सकते हैं।

    14.debt investments को equity में बदलने के लिए सरकार ने स्टार्टअप के लिए समय सीमा बढ़ाकर 10 वर्ष की

    15.एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council – ACC) के अध्यक्ष जय शाह बने रहेंगे

    • जय शाह (Jay Shah) का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। 
    • जय शाह 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं। 
    • शाह को पहली बार जनवरी 2021 में  एसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

    16.विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। 

    • विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 2021-2023 का विषय : अपने मुंह पर गर्व करें (Be Proud Of Your Mouth)।

    17.TCS  ने राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) को  प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पांच साल के लिए फिर से नियुक्त करने की घोषणा की है। 

    18.NATO ने 14 मार्च, 2022 से  01 अप्रैल, 2022 तक नॉर्वे में सैन्य अभ्यास ‘कोल्ड रिस्पांस (Cold Response) 2022′ का आयोजन किया है 

    • कोल्ड रिस्पांस अभ्यास नाटो सहयोगियों और भागीदारों के लिए हर दूसरे वर्ष नॉर्वे में आयोजित किया जाता है।
    • पहला अभ्यास 2006 में नॉर्वे में हुआ  था।

    19.हर साल 21 मार्च को नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination) मनाया जाता है।

    • नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022  का विषय : “जातिवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज (VOICES FOR ACTION AGAINST RACISM)”
    • अक्तूबर 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।  

    20.अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (विश्व वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है) हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है।

    21.दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए कोचों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम (National Capital Regional Transport Corporation – NCRTC) द्वारा लॉन्च किया गया । 

    • पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के लिए सावली मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री से कुल 210 कोचों  की डिलीवरी की जाएगी।
    • RRTS अपनी तरह की पहली प्रणाली है जिसमें 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें हर 5-10 मिनट में चलेंगी और दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को 55 मिनट में 14 स्टॉप के साथ कवर करेंगी।

    23 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

    1.भारत के संविधान का पहली बार संथाली भाषा की लिपि ओल चिकी लिपि (Ol Chiki Script) में अनुवाद किया गया है।

    • ओल चिकी लिपि (Ol Chiki Script) जिसे ओल चेमेट (Ol Chemet), ओल सिकी (Ol Ciki), ओल (Ol) और कभी-कभी संथाली वर्णमाला के रूप में भी जाना जाता है
    • ओल चिकी लिपि का आविष्कार पंडित रघुनाथ मुर्मू ने 1941 में किया था 
    • संथाली  ऑस्ट्रोएशियाटिक भाषा है।

    2.मेडागास्कर में महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल (Mahatma Gandhi Green Triangle) का अनावरण किया गया है।


    3.भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष (Jayati Ghosh) को प्रभावी बहुपक्षवाद पर संयुक्त राष्ट्र के नव स्थापित सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। 

    • प्रभावी बहुपक्षवाद(Effective Multilateralism) पर 12 सदस्यीय उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड(12-member High Level Advisory Board) की सह-अध्यक्षता लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता एलेन जॉनसन सरलीफ (Ellen Johnson Sirleaf) और पूर्व स्वीडिश प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन (Stefan Lofven) करेंगे।

    4.तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में ससर्दार बर्डीमुखामेदोव (Serdar Berdimuhamedow) ने शपथ ली है।


    5.2022 बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट (BNP Paribas Open tennis tournament), का आयोजन 07 से 20 मार्च, 2022 तक कैलिफ़ोर्निया, यूएस में किया गया था। 

    • जिसे 2022 इंडियन वेल्स मास्टर्स के रूप में भी जाना जाता है.

    विजेताओं की सूची 

    6.हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) मनाया जाता है।

    • UNESCO ने 1999 में  इस दिन को अपनाया। 
    • कुछ देश 15 अक्टूबर को विश्व कविता दिवस भी मनाते हैं, जो एक रोमन कवि वर्जिल (Virgil) के जन्मदिन को चिह्नित करता है, जो अपने महाकाव्य एनीड(Aeneid) के लिए प्रसिद्ध है।

    7.हर साल 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (World Down Syndrome Day – WDSD) मनाया जाता है। 

    • विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 2022  की थीम “समावेश का मतलब (Inclusion Means)” है।
    • पहला विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 2006 में मनाया गया था। 

    8.हर साल 22 मार्च को  विश्व जल दिवस (World Water Day)  मनाया जाता है।

    • विश्व जल दिवस 2022 की थीम “भूजल, अदृश्य को दृश्यमान बनाना (Groundwater, Making the Invisible Visible)” है।
    • प्रत्येक वर्ष 1993 से 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है ।

    9.हर साल 22 मार्च को  बिहार दिवस मनाया जाता है। (22 मार्च2022- 110वां स्थापना दिवस)

    • बिहार को ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल से अलग करके 22 मार्च 1912 में बनाया गया था।

    10.फ्रांसिस केरे(, Diébédo Francis Kéré ,Born:Burkina Faso) प्रित्ज़कर पुरस्कार( Pritzker Architecture Prize) 2022 जीतने वाले पहले अफ्रीकी बने

    •  इस पुरस्कार को  वास्तुकला(architecture) के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है। 


    11.हैदराबाद एफसी ने  केरला ब्लास्टर्स को हराकर अपना पहला इंडियन सुपर लीग 2021-22 खिताब जीता

    • फाइनल मुकाबले में हैदराबाद ने केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से मात दी.


    12.पश्चिम बंगाल ने ‘डोल उत्सव (Dol Utsav)’ या ‘डोल जात्रा (Dol Jatra)’, रंगों का त्योहार मनाया, जो वसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।


    13.पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ (Gundappa Ranganatha Vishwanath) ने  आर कौशिक (R Kaushik) द्वारा सह-लेखक “रिस्ट एश्योर्ड: एन ऑटोबायोग्राफी/WRIST ASSURED: AN AUTOBIOGRAPHY शीर्षक से अपनी आत्मकथा लिखी है।

    •  कपिल देव और सुनील गावस्कर ने  पुस्तक का विमोचन किया।

    14.भारत के रक्षा सचिव, डॉ अजय कुमार (Ajay Kumar) द्वारा  भारतीय तटरक्षक जहाज (Indian Coast Guard Ship – ICGS) सक्षम को कमीशन किया गया । यह जहाज कोच्चि में स्थित होगा।गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने  निर्माण किया

    • गोवा में 105 मीटर ऑफशोर पेट्रोल वेसल (ओपीवी) वर्ग की श्रृंखला में पांचवां है। 
    • स्वदेशी अपतटीय गश्ती पोत परियोजना(indigenous offshore patrol vessel project) 2016 में  शुरू की गई थी, जिसके तहत भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए पांच अपतटीय गश्ती जहाजों (OPV) को लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी।
    • पांच ICGS में से पहले चार जो  पहले ही चालू हो चुके हैं, 
    1. ICGS सचेत (प्रथम-2020 में ) 
    2. ICGS सुजीत (दूसरा -2020 में ) 
    3. ICGSसार्थक (तीसरा – 2020 में ) 
    4. ICGS सजग (चौथा – 2021 में )

    15.भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों  के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘LAMITIYE-2022’ का 9वां संस्करण 22 से 31 मार्च, 2022 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी ,सेशेल्स में आयोजित किया गया । 

    • LAMITIYE अभ्यास  एक द्विवार्षिक(biennial) प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जाता  है।

    16.HDFC Bank ने लघु व्यवसाय ऋणों(small business loans) को डिजिटल प्रोत्साहन देने के लिए  “स्मार्टहब व्यापार कार्यक्रम (SmartHub Vyapar programme)” और ‘AutoFirst’ app लॉन्च करने की घोषणा की है। 

    17. नोंगथोम्बम बीरेन सिंह  (एन बीरेन सिंह) ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

    • मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022  में BJP ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा और 32 सीटों पर जीत हासिल की।
    • Goa

      chief minister – Pramod Sawant ( 2nd Term)

      40 Constituencies

      Party

      Won

      Aam Aadmi Party

      2

      Bharatiya Janata Party

      20

      Goa Forward Party

      1

      Independent

      3

      Indian National Congress

      11

      Maharashtrawadi Gomantak

      2

      Revolutionary Goans Party

      1

      Total

      40

      Manipur

      Chief Minister – एन बीरेन सिंह ( 2nd Term)

      60 out of 60 Constituencies

      Party

      Won

      Bharatiya Janata Party

      32

      Independent

      3

      Indian National Congress

      5

      Janata Dal (United)

      6

      Kuki People’s Alliance

      2

      Naga Peoples Front

      5

      National People’s Party

      7

      Total

      60

      Punjab

      Chief Minister – Bhagwant Mann

      117 out of 117 Constituencies

      Party

      Won

      Aam Aadmi Party

      92

      Bahujan Samaj Party

      1

      Bharatiya Janata Party

      2

      Independent

      1

      Indian National Congress

      18

      Shiromani Akali Dal

      3

      Total

      117

      Uttar Pradesh Chief Minister – Yogi Adityanath( 2nd Term)

      403 out of 403 Constituencies

      Party

      Won

      Apna Dal (Soneylal)

      12

      Bahujan Samaj Party

      1

      Bharatiya Janata Party

      255

      Indian National Congress

      2

      Jansatta Dal Loktantrik

      2

      Nirbal Indian Shoshit Hamara Aam Dal

      6

      Rashtriya Lok Dal

      8

      Samajwadi Party

      111

      Suheldev Bharatiya Samaj Party

      6

      Total

      403

      Uttarakhand

      Chief Minister – पुष्कर सिंह धामी

      ( 2nd term) ,11वें मुख्यमंत्री

      70 out of 70 Constituencies

      Party

      Won

      Bahujan Samaj Party

      2

      Bharatiya Janata Party

      47

      Independent

      2

      Indian National Congress

      19

      Total

      70

    24 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

    1.हर साल 23 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)  मनाया जाता है। 

    • यह दिन विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO-World Meteorological Organization) की स्थापना के रूप में मनाया जाता है .
    • विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 थीम :  अर्ली वार्निंग एंड अर्ली एक्शन (Early warning and early action)
    •  WMO की स्थापना  23 मार्च 1950 को हुई थी। 
    • WMO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

    2.हर साल भारत में  23 मार्च को शहीद दिवस (शहीद दिवस या सर्वोदय दिवस) के रूप में मनाया जाता है। 

    • शहीद दिवस भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर  मनाया जाता है। 
    • साथ ही, 30 जनवरी को महात्मा गांधी की याद में Martyr’s Day या शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    •  1928 में एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स (John Saunders) की हत्या के लिए उन्हें 23 मार्च 1931 में लाहौर जेल में फांसी दे दी गई।  
    • लाहौर षड्यंत्र मामले में इन स्वतंत्रता सेनानियों को 24 मार्च, 1931 को मृत्युदंड का आदेश दिया गया था
    • जेम्स स्कॉट (James Scott)  के लाठीचार्ज का आदेश के कारण लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई थी । उन्होंने जेम्स स्कॉट (James Scott) के जगह जॉन सॉन्डर्स  को मार दिया था  । 
    • उन्होंने पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूटर बिल के विरोध में 8 अप्रैल, 1929 को सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे।
    • नारा ‘इंकलाब जिंदाबाद’ पहली बार भगत सिंह ने ही बोला था। 
    • भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर ज़िले के बंगा गाँव में हुआ था, जो उस समय ब्रिटिश भारत का हिस्सा था तथा वर्तमान में यह पाकिस्तान में है। 

    3.हाल ही में नगालैंड राज्य की विधानसभा पेपरलेस कार्यप्रणाली को अपनाने हेतु नेशनल ई-विद्या एप्लीकेशन (National e-Vidhan Application- NeVA) कार्यक्रम को लागू कर देश की पहली पेपरलेस राज्य विधानसभा बन गई है। 


    4.हाल ही में अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक आशीष झा (Ashish Jha) को व्हाइट हाउस का नया कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक (White House Covid-19 Response Coordinator) नियुक्त किया गया है। 


    5.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने AquaMAP जल प्रबंधन और नीति केंद्र का उद्घाटन किया और 19 मार्च को अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की।

    • भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन और आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटी ने एक्वामैप जल प्रबंधन और नीति केंद्र का उद्घाटन किया।
    • AquaMAP एक राष्ट्रीय जल केंद्र है और IIT मद्रास, IIT धारवाड़ के साथ सहयोग कर रहा है

    6.नाइट फ्रैंक(Knight Frank) द्वारा जारी ‘Global House Price Index Q4 2021’ में भारत  51वें स्थान पर है। 

    • TURKEY  शीर्ष  देश में शामिल हैं।


    7. माली के पूर्व प्रधान मंत्री, सौमेलो बौबे माईगा (Soumeylou Boubèye Maïga) का  निधन हो गया है।


    8.भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच DUSTLIK  संयुक्त अभ्यास का तीसरा संस्करण 22 से 31 मार्च 2022 तक यांगियारिक, उज्बेकिस्तान में शुरू होगा। 

    • DUSTLIK का अंतिम संस्करण मार्च 2021 में रानीखेत (उत्तराखंड) में आयोजित किया गया था। 
    • अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था।

    9.स्विस संगठन IQAir द्वारा  2021 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली (भारत) दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है

    • Bangladesh दुनिया की सबसे प्रदूषित देश  है

    10.नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (Women Entrepreneurship Platform – WEP) ने वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स (Women Transforming India Awards – WTI) के 5वें संस्करण का आयोजन किया। 

    • नीति आयोग WTI 75 महिलाओं को ‘सशक्त और समर्थ भारत’ के लिए उनके योगदान का सम्मान करने के लिए सम्मानित करेगा।
    • महिला उद्यमिता मंच (WEP) के तत्वावधान में नीति आयोग द्वारा 2018 से वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स प्रस्तुत किए जा रहे हैं

    11.ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल फाइनल में लक्ष्य सेन  उपविजेता रहे

    • विक्टर एक्सेलसन (Viktor Axelsen-Denmark) से हारने के बाद में दूसरा स्थान हासिल किया
    • केवल दो भारतीयों ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरस्कार जीता है:

    1. प्रकाश पादुकोण (1981)
    2. पुलेला गोपीचंद (2001)

      12.PhonePe ने पुणे स्थित  GigIndia का अधिग्रहण किया है।

      • गिगइंडिया की स्थापना 2017 में साहिल शर्मा और आदित्य शिरोले ने की थी।
      • फोनपे की स्थापना 2015 में  समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने  की।
      • PhonePe Headquarters: Bengaluru

      13.फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings ) ने  वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को 10.3% अनुमानित से  1.8 प्रतिशत घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया है। 

      • Fitch ने  यूक्रेन में युद्ध और रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के चलते 2023 के लिए ग्लोबल ग्रोथ रेट के अनुमान को भी 0.2% घटाकर 2.8% कर दिया है.
      • लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष 2021 -2022  के लिए उसने अपने जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को 8.1% से 0.6 प्रतिशत अंक बढ़ाकर  8.7% कर दिया है.

      14.बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शहाबुद्दीन अहमद (Shahabuddin Ahmed) का  निधन हो गया है। 

      15.नरसिंगपेट्टई नागस्वर्म (Narasingapettai Nagaswaram) को संगीत वाद्ययंत्रों (musical instruments) की श्रेणी के तहत भौगोलिक संकेत टैग(GI Tag ) प्रदान किया गया है। 


      • नरसिंहपेट्टई नागस्वर्म एक शास्त्रीय पवन संगीत वाद्ययंत्र(classical wind musical instrument) है जो पारंपरिक रूप से तमिलनाडु के कुंभकोणम  गाँव में बनाया जाता है।

      16.हाल ही में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने एचएमआईएस शिवाजी (HMIS  Shivaji) को समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र (CoE-Center of Excellence) के रूप में मान्यता दी है।

      17.हाल ही में राजस्थान के भरतपुर ज़िले के ‘केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान’ में अफ्रीका की ‘बोमा तकनीक’(Boma capturing technique)का प्रयोग किया गया।

      • इसका प्रयोग चीतल  हिरणों को पकड़ने और उन्हें मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में पहुँचाने के लिये किया गया था।

              राजस्थान में संरक्षित क्षेत्र:

      1. रणथंभौर टाइगर रिज़र्व –  सवाई माधोपुर 
      2. सरिस्का टाइगर रिज़र्व – अलवर 
      3. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व – कोटा  
      4. डेज़र्ट नेशनल पार्क, जैसलमेर
      5. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
      6. सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, उदयपुर
      7. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रिकोणीय जंक्शन पर)

      25 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

      1.हर साल 24 मार्च को  विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है। 

      • विश्व टीबी दिवस 2022 का विषय – ‘‘Invest to End TB. Save Lives.’ 
      • वर्ष 1882 में क्षय रोग (TB) के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस मनाया जाता है
      • 24 मार्च 1882 में ही डॉ. रॉबर्ट कोच ने टीबी बैक्टीरिया की खोज की थी। 
      • टीबी या क्षय रोग बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस) के कारण होता है जो फेफड़ों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। 

      2.अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन को वर्ष 2022 के लिए एबेल पुरस्कार(Abel Prize)मिला । 

      • यह पुरस्कार “टोपोलॉजी में उनके  योगदान के लिए दिया गया है।”

      3.संयुक्त राष्ट्र ने 24 मार्च को सकल मानवाधिकार उल्लंघनों से संबंधित सत्य के अधिकार और पीड़ितों की गरिमा  के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में  मान्यता दी है। (International Day for the Right to the Truth concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims) 


      4.ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी (Ashleigh Barty) ने 25 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास की घोषणा की है। 

      • उन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं 
      1. 2019 में फ्रेंच ओपन
      2. 2021 में विंबलडन 
      3. 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन 

      5.केरल कार्बन-तटस्थ खेती के तरीकों (carbon-neutral farming methods) को पेश करने वाला पहला राज्य बना

      6.हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा ब्रिक्स टीका अनुसंधान एवं विकास केंद्र’ (BRICS Vaccine R&D Centre) लॉन्च किया गया। 

      • चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री वांग झिगांग ने लॉन्च समारोह की अध्यक्षता की।

      7.हाल ही में पुणे के लुल्लानगर में  भारतीय सेना के अग्निबाज़ डिवीजन और महाराष्ट्र पुलिस के बीच ‘सुरक्षा कवच 2’  संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया गया। 


      8.देवेन्द्र झाझड़िया (Devendra Jhajharia) भालाफेंक खिलाड़ी पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले पहले पैरा-एथलीट बने।

      • अवनि लेखरा (पैरा-शूटर) को भी खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह  पैरालंपिक स्वर्ण अर्जित करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

      9.ऋचा मिश्रा पत्रकार (journalist) द्वारा लिखित पुस्तक अनफिल्ड बैरल्स: इंडियाज ऑयल स्टोरी/Unfilled Barrels: India’s oil story” है । 

      • पुस्तक में पेट्रोलियम मंत्री केशव देव मालवीय (Keshav Dev Malaviya) द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया है 

      10.(OECD) ने वित्त वर्ष FY24 में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिए दृष्टिकोण को 5.5% पर बरकरार रखा है, जो 2022-23 में 8.1% से कम है।


      11.नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation ) और FICCI द्वारा   विंग्स इंडिया 2022 (WINGS INDIA 2022)’ शीर्षक के साथ एशिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 

      • इस कार्यक्रम के दौरान विंग्स इंडिया अवार्ड्स भी प्रदान किए जाएंगे। 
      • यह 24 से 27 मार्च 2022 तक बेगमपेट हवाई अड्डे, हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है।
      • इस इवेंट की थीम “India@75: New Horizon for Aviation Industry” है.

      26 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi


      1.केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia ) सरकार ने  2025 तक 220 नए हवाई अड्डों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।


      2.HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank and Axis Bank प्रत्येक ने ONDC,  में 7.84 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।


      3.Chennai Super Kings and ICICI Bank ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए  साझेदारी की


      4.DBS बैंक इंडिया ने कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए अपने ग्रीन डिपॉजिट प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा की है


      5.इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी(Indian Psychiatric Society.) (ANCIPS) का 73वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया है।

      • ANCIPS – 2022 के लिए थीम -‘Bridging minds … Connecting generations’ 

      6.संयुक्त राष्ट्र हर साल 25 मार्च को नज़रबंद और लापता स्टाफ सदस्यों के लिए  अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस (International Day of Solidarity with Detained and Missing Staff Members) मनाता है।

      • एलेक कोलेट (Alec Collett) के अपहरण की सालगिरह पर हर साल नज़रबंद और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है 
      • वह एक पूर्व पत्रकार थे ,जब 1985 में सशस्त्र बंदूकधारी द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था। 
      • उनका शव आखिरकार 2009 में लेबनान की बेका घाटी में मिला।

      7.प्रतिवर्ष 25 मार्च को ‘दासता पीड़ितों के स्मरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ का आयोजन किया जाता है। 

      • 2022 थीम: “साहस की कहानियां: दासता का प्रतिरोध और जातिवाद के खिलाफ एकता (Resistance to Slavery and Unity against Racism)”।
      • इसे पहली बार 2008 में मनाया गया।

      8.भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी (Ramesh Chandra Lahoti) का  निधन हो गया। 

      • न्यायमूर्ति लाहोटी को 1 जून 2004 को भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 

      9.प्रलय मंडल ( Pralay Mondal ) सीएसबी बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ(interim MD and CEO नियुक्त


      10.(RBI) ने पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (People’s Co-operative Bank Limited), कानपुर, उत्तर प्रदेश का लाइसेंस रद्द कर दिया है


      11.जम्मू और कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने SKICC, श्रीनगर में खाड़ी देशों के निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित किया


      12.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने  कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में बिप्लोबी भारत गैलरी (Biplobi Bharat Gallery) का उद्घाटन किया।


      13.ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (Graphics Interchange Format – GIF) प्रारूप के निर्माता स्टीफन विल्हाइट (Stephen Wilhite) का  निधन हो गया। 

      • विल्हाइट ने 1987 में  ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट या GIF तैयार किया। 
      • ऑक्सफोर्ड अमेरिकन डिक्शनरी ने 2012 में जीआईएफ को वर्ड ऑफ द ईयर नामित किया था। 
      • विल्हाइट को  2013 में वेबबी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

      14.हिसाशी टेकुची (Hisashi Takeuchi) (जापान से) होंगे मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ


      15.IIT मद्रास ने  (TCS) के साथ मिलकर “औद्योगिक एआई/Industrial AI” पर एक वेब-आधारित , उपयोगकर्ता के अनुकूल कार्यक्रम की पेशकश की है,


      16.सेंट्रल बैंक ऑफ चिली के गवर्नर मारियो मार्सेल (Mario Marcel) ने सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स 2022 में गवर्नर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है। चिली के सेंट्रल बैंक का नाम बैंको सेंट्रल डी चिली है।


      17.विश्व बैंक  ने अफ्रीका के काले गैंडे(black rhino) को बचाने के लिए   दक्षिण अफ्रीका के प्रयासों का समर्थन करने के लिए वन्यजीव संरक्षण बॉन्ड (Wildlife Conservation Bond – WCB) जारी किया है। 

      • वन्यजीव संरक्षण बांड (WCB) को “राइनो बॉन्ड (Rhino Bond)” के रूप में भी जाना जाता है।
      • (Rhino Bond) विश्व बैंक द्वारा जारी पहला वन्यजीव बॉन्ड है। 
      • यह पांच साल का 150 मिलियन डॉलर का सतत विकास बॉन्ड है। 

      18.मलेशिया वार्षिक बर्सामा शील्ड (Bersama Shield)  अभ्यास 2022  में 4 देशों, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के सशस्त्र बलों की मेजबानी करेगा। 

      • बर्सामा शील्ड अभ्यास, जिसे बीएस 22 कहा जाता है,

      19.(IIM) ने हाल ही में अहमदाबाद के सेंटर फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में भारत में कई खुदरा और प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करने के इरादे से एक रिटेल टेक कंसोर्टियम लॉन्च किया है। 


      20.PFRDA और Irdai ने फिनमैप को एनपीएस(National Pension Scheme), बीमा बेचने का लाइसेंस दिया

      • पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority – PFRDA)
      • भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India – Irdai)

      21.14वें दलाई लामा (तेनज़िन ग्यात्सो – Tenzin Gyatso) और आर्कबिशप डेसमंड टूटू द्वारा सह-लेखक एक चित्र पुस्तक  “द लिटिल बुक ऑफ़ जॉय (The Little Book of Joy)” लिखा है


      22.बायोकॉन  की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) को स्कॉटलैंड में रॉयल सोसाइटी ऑफ एडिनबर्ग (Royal Society of Edinburgh – RSE) के एक साथी(फेलो) के रूप में चुना गया है।


      23.हाल ही में 24 MARCH 2022 शिलाॅन्ग में असम राइफल्स का 187वांँ स्थापना दिवस मनाया गया। 

      • असम राइफल्स उत्तर-पूर्व का प्रहरी कहा जाता है  
      • असम राइफल्स देश का सबसे पुराना अर्द्धसैनिक बल है।
      • असम राइफल्स केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों(Central Armed Police Forces) के तहत एक केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल(central paramilitary force) है।

        असम राइफल्स का गठन वर्ष 1835 में कछार लेवी (Cachar Levy) सैन्यबल के रूप में पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था।

      • इस सैन्य बल को वर्ष 1870 में  असम सैन्य पुलिस बटालियन में परिवर्तित कर दिया गया। 

        प्रथम विश्व युद्ध के बाद इन बटालियनों का नाम बदलकर असम राइफल्स कर दिया गया।

      24.हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर द्वारा बंगलूरू में रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का उद्घाटन किया गया।

      • इसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत 100 करोड़ रुपए का प्रारंभिक पूंजी योगदान के साथ एक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है।
      • यह RBI की पूर्ण स्वामित्त्व वाली सहायक कंपनी है।


      25. H2Ooooh! पहल इसे यूनेस्को द्वारा जुलाई 2021 में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और अन्य के साथ संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया था।

      • H2Ooooh!, कक्षा 1 से 8 तक के भारतीय स्कूली छात्रों के लिये तैयार किया गया एक अनूठा कार्यक्रम है।

      27 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

      >>.नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index) 2021 में सबसे ऊपर गुजरात है, इसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं। 

      • गुजरात ने लगातार दूसरे वर्ष “निर्यात तैयारी सूचकांक 2021” के लिए नीति आयोग रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है


      >>.लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे (Vinod G. Khandare) (सेवानिवृत्त) को रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है

      >>.भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (Dun & Bradstreet) के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक सलाहकार बोर्ड ऑफ डेटा एंड एनालिटिक्स में शामिल हो गए हैं।

      >>.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India – AAI) ने देश भर के हवाई अड्डों पर हवाई यातायात प्रबंधन के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited –BEL) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

      >>.ओला, नियो बैंक एवेल फाइनेंस (Avail Finance)का अधिग्रहण करेगी

      >>.UNCTAD ने भारत की GDP विकास दर घटाकर 4.6% की

      >>.NATO के  महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग (Jens Stoltenberg’s) का  कार्यकाल 30 सितंबर, 2023 तक के लिए बढ़ा दिया।

      >>.पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ 8,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गए हैं।

      >>.‘ट्यूलिप फेस्टिवल’के मद्देनज़र केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को आम जनता और पर्यटकों के लिये खोला गया है।

      >>.‘बायजूस’ (Byju’s) को इस वर्ष अक्तूबर से नवंबर माह के बीच कतर में खेले जाने वाले फीफा विश्व कप 2022 का आधिकारिक स्पॉन्सर नामित किया गया है। 

      • इसी के साथ यह एडटेक कंपनी ‘फीफा विश्व कप’ से जुड़ने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

      के रूप में नियुक्त किया गया है

      28 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

      1.कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड  (CIAL) ने विंग्स इंडिया 2022 में ‘कोविड चैंपियन’ पुरस्कार जीता है। 

      • बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सामान्य श्रेणी के तहत दो ‘सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे’ और कार्यक्रम में ‘एविएशन इनोवेशन‘ पुरस्कार जीता।
      • मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने अपनी कुशल हरित प्रथाओं के लिए विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2022 द्वारा ‘एविएशन सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंट’ पुरस्कार जीता। 

      2.केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने दिल्ली के लाल किले में दस दिवसीय मेगा लाल किला महोत्सव, ‘भारत भाग्य विधाता’ का उद्घाटन किया। 

      • लाल किला उत्सव का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा  किया गया है। 
      • मंत्रालय ने मेगा लाल किला महोत्सव को आयोजित करने के लिए डालमिया भारत समूह (DBG) के साथ सहयोग किया है

      3.विश्व रंगमंच (थिएटर) दिवस प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है। 

      • इसे अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (International Theatre Institute – ITI),  के माध्यम से मनाया जाता है। 

      4.आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग – 15वां ) – 2022   26 मार्च, 2022 से शुरू होकर 29 मई, 2022 तक चलेगा।


      5.प्रत्येक वर्ष, मार्च महीने के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में ‘अर्थ आवर’ मनाया जाता है

      • वर्ष 2022 में, 26 मार्च (मार्च महीने का आख़िरी शनिवार) को ‘अर्थ आवर – 2022’ मनाया गया। 
      • अर्थ आवर – 2022 का विषय ‘शेप आवर फ्यूचर (हमारे भविष्य को आकार दें)’ है
      • यह दिन वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature – WWF) द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है

      6.भारत सरकार ने 5 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय डॉल्फ़िन दिवस’ के रूप में नामित किया

      • राष्ट्रीय डॉल्फ़िन दिवस वर्ष 2022 से ही मनाना शुरू किया जाएगा। 
      • ध्यातव्य है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में ‘गंगा डॉल्फिन’ को ‘राष्ट्रीय जलीय पशु’ के रूप में मान्यता दी गई थी।



      7.स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पी.वी. सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हरा कर महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। 

      • स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल खिताब में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रणय, इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार गए। 

      8.(यूएनईपी) द्वारा प्रकाशित ‘एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट, 2022’ के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका को विश्व स्तर पर सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर के रूप में स्थान दिया गया है।

      • उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद 114 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रहा।
      • रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे शांत शहर 60 dB पर इरब्रिड(जॉर्डनहैं।
      • रिपोर्ट में दुनिया भर के कुल 61 शहरों को स्थान दिया गया है, जिनमें से  5 भारत के हैं।

      9.श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) को सितंबर 2022 तक और 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है

      •  PM-GKAY अप्रैल 2020 से प्रभावी है

      10.भारतीय नौसेना की पश्चिमी  कमान ने मुंबई से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र (Offshore Development Area – ODA) में  अपतटीय सुरक्षा अभ्यास, ‘प्रस्थान’ का आयोजन किया। 

      • यह अभ्यास  प्रत्येक 6 महीने के बाद आयोजित किया जाता है।

      11.26 मार्च, 2022 को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर, केवडिया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एक नया आदि बाज़ार खोला गया। 

      • यह एक 11 दिवसीय प्रदर्शनी है, जो 26 मार्च को शुरू हुई है और 5 अप्रैल को समाप्त होगी।

      12.लॉस एंजिल्स में वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित ऑस्‍कर पुरस्‍कार वितरित किये गए हैं। 

      • एकेडमी ऑफ मोशन पिक्‍चर ऑर्टस एंड साइंसेज़ के 94वें एकेडमी अवार्ड समारोह में इस बार 1 मार्च से 31 दिसंबर, 2021 के बीच प्रदर्शित सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों को पुरस्कृत किया गया है।
      • बेस्ट फिल्म(Best Picture का ऑस्‍कर पुरस्‍कार) कोडा’  (CODA)
      • Best Actor WINNER – Will Smith
      • Best Actress WINNER – Jessica Chastain
      • सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का ऑस्‍कर पुरस्‍कार –  ट्रॉय कोस्‍तुर ( फिल्‍म ”कोडा”  के लिये )
        • वे ऑस्‍कर के लिये नामित होने और यह पुरस्‍कार जीतने वाले पहले बधिर पुरूष अभिनेता हैं। 
      •  सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्‍कार  – आरि‍याना डि बोस ( फिल्‍म वेस्‍टसाइड स्‍टोरी के लिये) दिया गया है। 
      • सर्वश्रेष्‍ठ ऐनीमेटेड फीचर फिल्‍म –  इनकान्‍टो 
      • सर्वश्रेष्‍ठ एनिमेटेड लघु फिल्‍म का पुरस्‍कार  – द विंडशील्‍ड वाइपर 
      • सर्वश्रेष्‍ठ अंतर्राष्‍ट्रीय फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कारजापान की फिल्‍म ड्राइव माई कार को 
      • फिल्म ड्यून ने 11 श्रेणियों में अब तक 6 ऑस्कर पुरस्कारों को अपने नाम कर लिया है। 
        • ‘ड्यून’ के VFX (Visual effects) लंदन स्थित विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन कंपनी DNEG ने तैयार किए हैं.
        • इसी DNEG कंपनी के CEO हैं भारतीय मूल के नमित मल्होत्रा ​​(Namit Malhotra).


      29 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

      1.टोगो के गिल्बर्ट हौंगबो (Gilbert Houngbo) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization – ILO) के अगले महानिदेशक(11वें महानिदेशक) होंगे।

      • उनका पांच साल का कार्यकाल 1 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा। 
      • यूनाइटेड किंगडम के वर्तमान महानिदेशक, गाय राइडर ने 2012 से पद संभाला है।


      2.नागालैंड की राजधानी कोहिमा में में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप (56वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप) ,56वीं NCCC

      • इस चैंपियनशिप में हरियाणा अमन कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

      3.ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (Broadcast Audience Research Council – BARC) इंडिया के नया अध्यक्ष  शशि सिन्हा (Shashi Sinha) को  चुना है। 


      4.मैक्स वर्स्टापेन (Max Verstappen) (रेड बुल – नीदरलैंड) ने सऊदी अरब के जेद्दा कॉर्निश सर्किट में फॉर्मूला वन 2022 सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स जीता है। 


      5.माल्टा के प्रधान मंत्री, रॉबर्ट अबेला (Robert Abela) ने  दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है। 

      • उन्हें राष्ट्रपति जॉर्ज वेला (George Vella) ने पद की शपथ दिलाई।

      6.दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए मिला ‘TIME100 Impact Award’


      7.संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना और फिलीपींस की सेना ने सैन्य अभ्यास बालिकतन (Balikatan) 2022 शुरू किया। 

      • फिलीपीन के नेतृत्व वाला वार्षिक अभ्यास 28 मार्च से 8 अप्रैल, 2022 तक ताइवान के पास फिलीपींस क्षेत्र में लुजोन में होगा। 

      8.(DRDO) ने ओडिशा के  चांदीपुर में  मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Medium Range Surface to Air Missile- MRSAM) के भारतीय सेना संस्करण के दो सफल उड़ान परीक्षण किए हैं। 

      • MRSAM का भारतीय सेना संस्करण सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। 
      • इसे DRDO और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI), इज़राइल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

      9.भारत की पहली स्टील रोड गुजरात में प्रदर्शित हुई.

      • आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (ArcelorMittal Nippon Steel India) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research – CSIR) भारत, केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (Central Road Research Institute – CRRI) और सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के साथ स्टील स्लैग रोड पर सहयोग किया।


      10.कर्नाटक के मैसूर में BRBNMPL के लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर की आधारशिला  शक्तिकांत दास ने रखी

      • भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (Bharatiya Reserve Bank Note Mudran Private Limited – BRBNMPL) 
      • भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) RBI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
      • LDC की स्थापना Security Printing and Minting Corporation of India Limited (SPMCIL) और Bank Note Paper Mill India Private Limited (BNPMIPL) के सक्रिय सहयोग से की जा रही है।

      11.BRBNMPL  ने बैंक नोटों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए  मैसूर, कर्नाटक में “वर्णिका (Varnika)” नामक एक स्याही निर्माण इकाई की स्थापना की है।

      12.(INOX Leisure Ltd) और  (PVR Ltd) ने  विलय की घोषणा की है।  विलय  के बाद कंपनी  (PVR Inox Limited) के नाम से जानी जाएगी।  

      • पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक – अजय बिजली    
      • कार्यकारी निदेशक – संजीव कुमार 
      • समेकित बोर्ड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष – पवन कुमार जैन  

      13.MSME पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए SIDBI ने मेघालय के साथ भागीदारी की

      14.

      30 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS  In Hindi


      1.राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 25 मार्च, 2022 को आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंटस कलर’ यानी ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान किया।


      2.केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और डोनर मंत्री, जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (Indira Gandhi National Centre for the Arts) में ‘ईशान मंथन’ नामक तीन दिवसीय उत्तर-पूर्व उत्सव का उद्घाटन किया।

      • इसे “नॉर्थ ईस्ट ब्रेनस्टॉर्मिंग (North East Brainstorming)” के रूप में समझा जा सकता है। 
      • इस उद्घाटन सत्र में   ‘Lok Beyond Folk’ नामक  पुस्तक जिसे श्री जे नंदलुमर और ‘ज्वेल्स ऑफ नॉर्थ ईस्ट इंडिया’ द्वारा संपादित किया गया था,का विमोचन भी हुआ

      3.महात्मा गांधी की ग्रैंड डॉटर ‘सुमित्रा गांधी कुलकर्णी’ ने वेब पोर्टल ‘Modi Story’ का उद्घाटन किया है। 


      4.हाल ही में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (National Innovation Foundation- NIF) द्वारा एक हर्बल फॉर्मूलेशन विकसित किया गया  जो  दूध देने वाले पशुओं के बीच टिक के संक्रमण का मुकाबला करने में प्रभावी  है।


      5.भारतीय सेना ने लद्दाख और कच्छ में तैनात किये जाने वाले आर्टिकुलेटेड ऑल-टेरेन वाहनों (Articulated All-Terrain Vehicles) की आपूर्ति हेतु RFI (Request For Information) यानी ‘सूचना के लिये अनुरोध’ जारी किया है।


      6.भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया है।

      • जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया गया था। 
      • 2022 के लिए कुल 57 राष्ट्रीय जल पुरस्कार 11 विभिन्न श्रेणियों में राज्यों, संगठनों और अन्य को प्रदान किए गए हैं।

          सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में  ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य‘ पुरस्कार

          सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में  ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार

          “सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत” श्रेणी में

      • पूर्वी क्षेत्र- गुना पंचायत, जिला खूंटी, झारखण्ड

      7.सीएस राजन, प्रबंध निदेशक, IL & FS को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

      •  Infrastructure Leasing & Financial Services (IL&FS)

      8.21 मार्च को, बैंक ऑफ इंडिया  ने NARCL में 109 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

      • National Asset Reconstruction Company Ltd. (NARCL)

      9.हिमंत बिस्वा सरमाभारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए


      10.हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Hurun Research Institute) ने Hurun Global Forty and Under Self-Made Billionaires 2022 जारी किया है

      • यह विश्व के चालीस साल और उससे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपतियों को रैंक करता है। 
      • हुरुन रिपोर्ट 2022 में दुनिया में 40 वर्ष और उससे कम आयु के 87 स्व-निर्मित अरबपतियों की सूची है
      • संयुक्त राज्य अमेरिका इस सूची में  37 स्व-निर्मित अरबपतियों के साथ सबसे आगे है। 
        1. संयुक्त राज्य अमेरिका (37 स्व-निर्मित अरबपति)
        2. चीन (25)
        3. यूनाइटेड किंगडम (8)
        4. भारत (6)
        5. स्वीडन (3)
      • मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 40 साल से कम उम्र के दुनिया के सबसे अमीर स्व-निर्मित अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति $76 बिलियन है।


      11.केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने दुबई एक्सपो 2020 , दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र (Indian Jewellery Exposition Centre – IJEX) भवन का उद्घाटन किया। 


      12.प्रधान मंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल, 2022 को तीन मूर्ति भवन परिसर , दिल्ली में में किया जाएगा ,जो पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का आवास था।

      • प्रधान मंत्री संग्रहालय 270 करोड़ रुपये की परियोजना   है।

      13.रेटिंग एजेंसी ICRA ने 2022-23 (FY23) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। 

      • पहले यह दर 8 फीसदी थी। 
      • ICRA Ltd ने 2021-22 (FY22) के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान 8.5% रहने का अनुमान लगाया है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 8.9% के आधिकारिक अग्रिम अनुमान से कम है।

      31 MARCH 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi


      1Q.स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 (Stockholm Water Prize Laureate 2022) किसने जीता ? 

      • ANS – प्रोफेसर एमेरिटस विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट (Emeritus Wilfried Brutsaert) 
      • स्टॉकहोम जल पुरस्कार (Stockholm Water Prize) को  अक्सर नोबेल प्राइज ऑफ़ वॉटर (Nobel Prize of water) के रूप में वर्णित किया जाता है।

      2Q.SAFF अंडर-18 महिला चैम्पियनशिप  2022 किसने जीता ? 

      • ANS –भारतीय महिला टीम
      • भारत को SAFF U-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण का विजेता घोषित किया गया है। 
      • SAFF अंडर-18 महिला चैम्पियनशिप 2022 संस्करण झारखंड में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित किया गया था। 
      • इस टूर्नामेंट के valuable player और highest goal scorer लिंडा कॉम (Lynda Kom-Manipur) थी जिन्होंने कुल पांच गोल किए।

      3Q.भारतीय वायु सेना ने  किस कंपनी के साथ मिलकर ईंधन भरने की सुविधा के लिए ‘फ्लीट कार्ड-फ्यूल ऑन मूव’ शुरू किया  है ?

      • ANS – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
      • फ्लीट कार्ड की उपलब्धता किसी भी IOCL ईंधन स्टेशन पर काफिले को ईंधन भरने की अनुमति देगी


      4Q. NITI Aayog और Food and Agriculture Organization (FAO) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में “भारतीय कृषि की ओर 2030: किसानों की आय बढ़ाने के लिए मार्ग, पोषण सुरक्षा और सतत खाद्य और कृषि प्रणाली” नामक एक पुस्तक का विमोचन किसने किया।

      • ANS –केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने

      5Q.देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute – FRI) के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ?

      • ANS –डॉ रेणु सिंह (Renu Singh) को

      6Q.कूरियर डिलीवरी कंपनी FedEx ने किसे नया CEO नियुक्त किया ? 

      • ANS –भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम को

      7Q.मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने उपभोक्ताओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए किसके साथ करार किया  ?

      • ANS – फ़ोनपे (phonepe app)
      • (Max Life Insurance Co Ltd) ने फोनपे ऐप के माध्यम से  (Max Life Smart Secure Plus Plan) की शुरुआत की घोषणा की है

      8Q.डब्ल्यूएचओ(WHO) के सहयोग से भारत में वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र कहाँ स्थापित किया जायेगा ?  

      • ANS – जामनगर ,गुजरात में
      • जामनगर, गुजरात, भारत में पारंपरिक चिकित्सा के लिए नए डब्ल्यूएचओ वैश्विक केंद्र का उद्घाटन 21 अप्रैल, 2022 को होगा।

      9Q.स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (National Mission for Clean Ganga – NMCG) ने   यमुनोत्सव (Yamunotsav) का आयोजन कहाँ किया ?

      10Q. किस बैंक ने भुगतान प्रणाली टचप्वाइंट की जियो-टैगिंग के लिए रूपरेखा जारी की है ?

      • ANS –भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

      11Qराष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का 11वां संस्करण की शुरुआत कहाँ  किया गया ?

      • ANS –आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड, राजमहेंद्रवरम(राजमुंदरी), आंध्र प्रदेश में
      • पहला राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2015 में आयोजित किया गया था

      Leave a Reply