महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) द्वारा दिया नारा – भारत छोड़ो, करो या मरो
मोहनदास करमचंद गांधी (1869-1948) एक वकील, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, और लेखक थे. गांधी जी का जन्म2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था. उनके पिता करमचंद गांधी, पोरबंदर रियासत के राजा के दरबार में दीवान थे. उनकी मां पुतलीबाई धार्मिक महिला थीं. गांधी जी अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे थे
30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि है, जिनकी इसी दिन (30 जनवरी, 1948 )नाथूराम विनायक गोडसे ने हत्या कर दी थी। 30 जनवरी शहीद दिवस के रूप मनाया जाता है।
2 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नोबेल शांति पुरस्कार के लिये पाँच बार नामित किया गया।
दक्षिण अफ्रीका में गांधी (1893 – 1915) : नस्लवादी शासन (मूल अफ्रीकी और भारतीयों के साथ भेदभाव ) के खिलाफ सत्याग्रह। अफ्रीका से उनकी वापसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) मनाया जाता है।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान – चंपारण सत्याग्रह – प्रथम सविनय अवज्ञा ; अहमदाबाद मिल हड़ताल (1918) – पहली भूख हड़ताल और खेड़ा सत्याग्रह (1918) – पहला असहयोग,असहयोग आंदोलन (1920-22 ), सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930 & 34), भारत छोड़ो आंदोलन (1942 )
गांधी-इरविन समझौता (1931): गांधी औरलॉर्ड इरविन के बीच जिसने सविनय अवज्ञा की अवधि के अंत को चिह्नित किया। पूना पैक्ट (1932): गांधी और बी. आर. अंबेडकर के बीच; इसने वंचित वर्गों के लिये अलग निर्वाचक मंडल के विचार को छोड़ दिया (सांप्रदायिक पंचाट)।