February 2024 Jharkhand Current Affairs
You are currently viewing February 2024 Jharkhand Current Affairs
jharkhand-current-affairs

29 February Jharkhand Current Affairs

  • खूंटी जिला के मुंडारी लोक नृत्य कलाकार सुखराम पहान को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2023 से नवाजा गया है। यह सम्मान संगीत नाटक अकादमी के द्वारा प्रदान किया जाएगा। वहीं बोकारो के छउ नृत्य कलाकार परीक्षित महतो को भी संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से नवाजा जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च 2024 को 479 करोड रुपए की लागत से बनने वाली धनबाद चंद्रपुरा वैकल्पिक रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे।
  • अमेरिकी मीडिया कंपनी वाल्ट डिजनी और उद्योगपति मुकेश अंबानीकी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में अपने मीडिया परिचालन का विलय करने की घोषणा की। इस विलय से 70,000 करोड रुपए की एक बड़ी मीडिया कंपनी अस्तित्व में आएगी।
  • भारत डाटा उलंघन से प्रभावित देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है।

26-28 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रभारी सचिव अरवा राजकमल बने हैं।
  • JPSC का सचिव अक्षय कुमार सिंह बने।
  • आदिवासियों का महाकुंभ राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 2024 का शुभारंभ राजमहल में शुरू।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से झारखंड की 138.15 करोड रुपए की 9 स्वास्थ्य परियोजनाओं का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सावित्री कुमारी ने व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इससे एक दिन पूर्व दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था।
  • गुजरात के द्वारका जिले में देश का सबसे लंबा केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया। इस पल की लंबाई 2.32 किलोमीटर है। देश में सबसे लंबा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 553 रेलवे स्टेशनों के पुनरविकास का शिलान्यास किया , जिसमें झारखंड के 27 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है , रांची रेल मंडल के 12 स्टेशन है।
  • विश्व बैंक की वैश्विक पर्यावरण सुविधा के स्वतंत्र मूल्यांकन कार्यालय के निदेशक :  गीता बत्रा बनी।
  • खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय वुशु लीग में झारखंड के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। आस्था उरांव ने स्वर्ण, प्रिया गाड़ी ने सिल्वर, जबकि सोनाली और तनुश्री ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में मणिपुर ओवर आल चैंपियन बना।
  • वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के लिए झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने1,28,900 करोड रुपए का बजट प्रस्ताव झारखंड विधानसभा में पेश किया। 2023 -24 की तुलना में आगामी वर्ष का बजट 10.7 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2023- 24 में झारखंड सरकार ने 1,16,418 करोड रुपए का बजट पेश किया था।
    • 2023-24 में झारखंड की विकास दर 7.1% रही और वर्ष 2024-25 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
    • 2023-24 और 24-25 में झारखंड की प्रति व्यक्ति आय 98649 होने का अनुमान है।
    • झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऋण माफी की सीमा ₹50000 से बढ़कर 2 लाख कर दिया गया है।
    • झारखंड को 2030 तक 10 ट्रिलियन (10 लाख करोड़ ) रुपए की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा कीमतों पर झारखण्ड का GSDP वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 4 ट्रिलियन करोड रुपए रहा था।
    • प्रारंभिक शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
    • 4036 पंचायत स्तरीय विद्यालयों को अगले दो वर्ष में आदर्श विद्यालयों में विकसित करने का लक्ष्य है।
    • बजट में अमृत 2.0 मिशन योजना के तहत 8 जलापूर्ति योजनाओं को शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है।
    • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 78,032 आवासीय इकाइयों के निर्माण का लक्ष्य है।
    • नमामि गंगे परियोजना के तहत दामोदर नदी के लिए तीन शहरों (फुसरो , रामगढ , धनबाद ) में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण का प्रस्ताव है।
    • झारखंड के छह बड़े शहरों में पलाश मार्ट बनने का प्रस्ताव है
    • गिरिडीह स्थित बोडो हवाई अड्डा के रनवे विस्तार के लिए भूमि अधिकरण के लिए मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू किया जाएगा।
    • नेतरहाट टूरिस्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है।
    • चाईबासा में कोल्हान का दूसरा मनोचिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
    • पूर्वी सिंहभूम में 11 लीडर स्कूल , पश्चिमी सिंहभूम में 18 और सरायकेला में नौ लीडर स्कूल खुलेंगे।
    • रांची में और एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
    • वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरे गिरिडीह जिले को मॉडल सोलर सिटी में विकसित करने का प्रस्ताव है।

23-25 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • झारखंड के राजपाल राध कृष्ण ने अमरेंद्र प्रताप सिंह को पांचवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका नियुक्ति झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 114(1) के तहत किया गया है।
  • गंगा और इसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उठाए गए समुचित कदमों की जानकारी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को नहीं दिए जाने के कारण झारखंड सरकार पर NGT ने ₹25000 का जुर्माना लगाया है।
  • विकसित भारत विकसित रेल 2047 योजना के तहत इटकी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य का आनलाइन शिलान्यास नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को करेंगे।
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया इसके बाद जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को JSSCके अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया।
  • नरेंद्र मोदी ने उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक पर देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग टी 50 के नाम से जानी जाती है। यह सुरंग 12.77 किलोमीटर लंबी है।
  • हिंदी के प्रसिद्ध व्यंगकर डॉ ज्ञान चतुर्वेदी को उनके व्यंग्य उपन्यास पागलखाना के लिए 32वां व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया।

20-22 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • रांची के नामकुम में पासपोर्ट सेवा केंद्र के नए परिसर का शुभारंभ राज्यपाल राधाकृष्ण ने किया।
  • वर्ष 2023 का घनश्याम दास बिरला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार अदिति सेन को मिला
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया
  • क्रिकेटर वरुण आरोन ने भी डेज क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया था।
  • JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता बने
  • मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्र से अनुमंडल व जिले तक आवागमन सुविधा को सुलभ और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ रांची के मोराबादी मैदान से  किया। इस योजना के तहत 83 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर राज्य सरकार की ओर से नए राजकीय एयरबेस का निर्माण किया जाएगा। राजकीय अतिथि यहीं से आवाजजाहि करेंगे।
  • अंबुजा सीमेंट के द्वारा झारखंड के गोड्डा जिले में 1000 करोड़ की लागत से 4 मिलियन टन क्षमता की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट शुरू किया जाएगा।
  • दिल्ली के इंदिरा गांधी साइकलिंग वेलोड्रोम में साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 21 फरवरी से आयोजित 43वां सीनियर एवं 30वां जूनियर एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड के तीन खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में हुआ है। झारखंड से सरिता कुमारी, सबीना कुमारी, नारायण महतो भारतीय टीम में चुने गए हैं।

18 – 19 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • झारखंड में बाल विवाह की रोकथाम के लिए उमंग परियोजना शुरू किया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन वूमेन एशिया के द्वारा होगा।
  • झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक सुधार एवं शिक्षकों में कौशल क्षमता विकसित करने के लिए झारखंड फैकेल्टी डेवलपमेंट अकादमी स्थापित किया जाएगा। इसका गठन कंपनी एक्ट 2013 की धारा 8 के तहत एक कंपनी के रूप में नवाचार संवर्धन बोर्ड के अंतर्गत किया जाएगा। अकादमी में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के हिस्सेदारी 99 प्रतिशत, वहीं 1% हिस्सा वित्त विभाग व अन्य विभाग का होगा।
  • बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण किया जाएगा।
  • नया झारखंड भवन नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में बनाया जा रहा है। हालांकि , पूर्व में नई दिल्ली में झारखंड भवन वसंत विहार में स्थित है।
  • स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा 15 सदस्यों की इंडियन प्रीमियर लीग की सर्वकालिक टीम चुना गया, जिसमें आठ भारतीय है, इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया।
  • अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने 21 से 27 फरवरी तक तुर्की के एंटानिया में होने वाले तुर्की महिला कप के लिए 23 सदस्य भारतीय महिला टीम की घोषणा की, इस टीम में झारखंड की अस्तम उराव भी है।
  • पुणे में आयोजित 19वां राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने कुल पांच पदक जीते, जिनमें दो स्वर्ण और दो रजत है। पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। गुमला के अनुज ने हर्डल्स में स्वर्ण पदक जीता।
  • खेलो इंडिया पूर्वी क्षेत्र महिला साइकलिंग लीग में झारखंड की टीम ओवर आल चैंपियन बनी। झारखंड ने दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य पदक जीते।
  • चतरा में आयोजित इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन करेंगे।
  • उर्दू कवि  गुलजार और संस्कृत विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य को 58वे ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। 2022 के लिए यह पुरस्कार लेखक दामोदर मावजो को दिया गया था। स्वामी रामभद्राचार्य को वर्ष 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  • रांची (Ranchi) स्थित HEC का विलय भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) में किया जाएगा। 2008 में भेल एवं HEC की ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनने पर सहमति हुई थी।
  • इसरो ने INSAT-3DS मौसम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
    • इस सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV-F14 रॉकेट के ज़रिए लॉन्च किया गया.
  • झारखंड नगरपालिका विकास परियोजना अंतर्गत झारखंड के दो जिलों में लोहरदगा और गुमला में 2055 तक पानी की जरूरत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 258 करोड़ की लागत से दोनों जिलों में दक्षिणी कोयल नदी पर क्रमशःएक-एक चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।
  • हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को नई दिल्ली में सांसद महारत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया
  • सातवां फेडरेशन कप वुशु और खेलो इंडिया सीनियर नेशनल महिला वुशु लीग का आयोजन रांची में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा।
  • चतरा जिले के इटखोरी , मयूरहंड में स्थित बड़की तालाब प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • सिलवार की सेमाफ़ोर मीनार झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित है। यह हजारीबाग के कटकमसांडी के रास्ते मेंभूसवा पहाड़ के निकट स्थित है। इसे फ्रांस की कंपनी ने 19वीं सदी में बनाया था।

16-17 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • मास्टर्स एथलेटिक्स में झारखंड ने 1 स्वर्ण व 3 कांस्य पदक जीता
  • कुमार ताराचंद कृषि निदेशक बने।
  • जेवियर समाज सेवा संस्थान और स्विचऑन फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण चुनौतियों का समाधान निकालने और स्थिरता की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करने के उद्देश्य से ” मूव फॉर अर्थ सिमपोजियम 2024″ का आयोजन किया गया
  • होटल प्रबंधन संस्थान रांची में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और पर्यटन, कला संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से  डिजिटल दुनिया में संस्कृति एवं व्यंजन विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया
  • शहीद वीर बुधु भगत की 232 में जयंती के अवसर पर पैतृक गांव सिलागाई में विकास मेला लगाया।

15 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • हाल ही में झारखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली का गठन किया है, जिसके तहत झारखंड के सभी 16 इंजीनियरिंग कॉलेज, 42 पॉलिटेक्निक संस्थान सहित एक तकनीकी शिक्षा निदेशालय में पदों की संरचना का सृजन किया गया है।
    • झारखंड में 42 पॉलिटेक्निक कॉलेज है जिनमें से 17 सरकारी है।
    • झारखंड में वर्ष 2016 में तकनीकी शिक्षा निदेशालय का गठन किया गया था
  • भारत चीन के सभ्यतागत विकास से संबंधित रवि दत्त वाजपेई की पुस्तकसिविलाइजेशन – स्टेटस आफ चीन और इंडिया :  रिसेपिंग द वर्ल्ड ऑर्डर का लोकार्पण सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय बच्चन थे।
  • एनसाइक्लोपीडिया मुंडारिका का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद डॉक्टर रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के माध्यम से कराया जा रहा है। अनुवाद का कार्य डॉ गुंजल इकिर मुंडा की अगवाई में आठ भाषा विशेषज्ञ कर रहे हैं। एनसाइक्लोपीडिया मुंडारिका मुंडाओं के जीवन पर आधारित सबसे बड़ा ग्रंथ है, जिसे जर्मन फादर जोहान्स बापटिस्ट हॉफमैन द्वारा 16 खंडो में लिखा गया था, जिसका प्रकाशन उनकी मृत्यु बाद 19 नवंबर 1928 के बाद प्रारंभ हुआ। उन्होंने 1903 में मुंडारी व्याकरण लिखा। इसके बाद 1924 में एनसाइक्लोपीडिया मुंडारीका लिखा।

14 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • IIT बॉम्बे केछात्रों के द्वारा अभी हाल ही में प्रोफेसर सुदीप्ता दास गुप्ता के नेतृत्व में ट्रेस फॉसिल्स की खोज की गई है।
    • यह खोज गुजरात के कच्छ में किया गया , जिसे वैज्ञानिक लगभग 5 करोड़ साल पुराना यानी आदिनूतन युग या इयोसिन युग का मान रहे हैं
    • इसकी अलग संरचना को देखते हुए इसे नुमीपेरा सरस्वती नाम दिया गया
    • IIT बॉम्बे के छात्रों ने इसे पूर्व प्रोफेसर रांची निवासी प्रोफेसर प्रतुल कुमार सरस्वती को समर्पित किया है।
  • झारखंड के चर्चित युवा कवि विनय सौरभ की कविताओं का पहला संकलन बख्तियारपुर दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में जारी हुआ। यह कविता संकलन को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। संथाल परगना के रहने वाले विनय सौरभ को कदंबिनी, बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान, सूत्र सम्मान, कवि कन्हैया स्मृति सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
  • झारखंड के 68 फ़ीसदी बंजर भूमि को जीवंत बनाने के लिए कांटा रहित कैक्टस की खेती किया जाएगा। खूंटी जिले से इसका सुरुवात किया गया है।

13 Feb Jharkhand Current Affairs 2024

  • CCL के नए CMD नीलेन्दु सिंह बने।
  • झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार अजय कुमार सिंह को दिया गया।
  • झारखंड वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव वंदना दादेल बनी।
    • वह महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेगी
  • झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 व राष्ट्रीय स्कूली साइकिलिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ओवर आल चैंपियन बनी
    • अंडर 17 में झारखंड के विकास उराव ने स्वर्ण पदक जीता
  • मांकि मुंडा छात्रवृत्ति योजना : झारखंड में 4200 छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए नामांकन में रुचि बढ़ाने और आर्थिक सहायता के लिए मांकि मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू किया जाएगा। यह योजना झारखंड के उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा शुरू किया जाएगा।

12 Feb Jharkhand Current Affairs 2023

  • सखी मंडल की महिलाओं का राज्य स्तरीय एक्स्पोज़र एवं क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला सम्मेलन का आयोजन 12 फरवरी 2024 को रांची के मोराबादी मैदान में श्री चंपई सोरेन के द्वारा आयोजित किया गया।
    • इस महासम्मेलन में 55 हजार महिला सखी मंडलों को आजीविका हेतु 825 करोड़ की सहायता और क्रेडिट सपोर्ट का वितरण किया गया।
  • झारखंड के सभी ग्रामीण इलाकों के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सबसे खराब स्थिति संथाल परगना के चार जिले साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ का है
    • दिसंबर 2024 तक झारखंड के 62.04 लाख घरों तक जल पहुंचना था
    • लेकिन 8 फरवरी 2024 तक 30.84 लाख घरों तक की जल पहुंच पाया है जो की कुल लक्ष्य का 49.72 प्रतिशत है।
    • अप्रैल 2026 तक सभी घरों में जल पहुंचने का नया लक्ष्य रखा गया है
    • केंद्र सरकार के द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का पहल शुरू किया गया था।

  • पद्मश्री उषा किरण खान का निधन
  • डॉ राजकुमार रिम्स के नए निदेशक बने
  • रांची के बूटी के डूमरदगा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।
  • अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ , जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार ट्रॉफी जीत।
  • मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में आयोजित SGFI राष्ट्रीय स्कूली साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड की पुष्पा कुमारी ने अंदर-19 बालिका वर्ग रोड साइकलिंग में कांस्य पदक जीता।
  • कोल इंडिया मैराथन में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार और हरियाणा की सोनिका क्रमश पुरुष व महिला वर्ग में फुल मैराथन (42km) की विजेता रहे।
  • झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चंद्र देव सिंह और सचिव शिव कुमार पांडेय बने
    • वहीं पर मधुकांत पाठक कोर कमेटी के अध्यक्ष बने

 8-11  Feb 2024 Jharkhand Current Affairs

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) के द्वारा औषधीय पौधों के अनुसंधान में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची (Birsa Agricultural University) देश का सर्वोत्तम केंद्र घोषित हुआ।
  • 10 फरवरी 2024 को पलामू (Palamu) पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन ( Champai Soren )ने किया। इस परियोजना के लिए कल 456.26 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। इस योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य 2 वर्ष है। इसके तहत पलामू के 8 प्रखंड लाभान्वित होंगे।
  • फाइलेरिया (Filaria) उन्मूलन के लिए झारखंड के 14 जिलों में 25 फरवरी तक MDA – मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा। राज्य में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2004 में शुरू हुआ था।
  • नींबू पहाड़ : साहेबगंज (Sahibganj)
  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (Dr Shyama Prasad Mukherjee University )के इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के छात्र उज्जवल राठौर को नासा ने हॉल ऑफ़ फेम से सम्मानित किया। उन्होंने नासा की वेबसाइट पर बैग देखकर इसकी रिपोर्ट की थी।
  • पुस्तक सिद्धू कान्हू पर आधारित ” सॉन्ग ऑफ द रिबेलअक्षत देव द्वारा लिखा गया है इसी उपलब्धि पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का न्योता मिला है। यह पुस्तक सिद्धो कान्हू विद्रोह पर आधारित है।
  • हाल ही में झारखंड में स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रिम्स एवं यूनिसेफ के द्वारा गंभीर कुपोषण प्रबंधन को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया गया, जिसके तहत झारखंड में जन्म के बाद 6 माह तक के 32 प्रतिशत बच्चे ग्रोथ फैलियर ( विकसित शरीर) के शिकार हैं।
  • रांची के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्समें आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली साइकिलिंग प्रतियोगिता में अंदर-19 वर्ग में झारखंड की संतोषी उरांव ने रजत पदक जीता
    • झारखंड के विकास उराव ने इंडिविजुअल ट्रायल 500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची मेंतीन दिवसीय राज्य स्तरीय एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का थीम कृषि नवाचारों से पोषण आय  और रोजगार संवर्धन है।
  • अक्टूबर 2016 में हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना की शुरुआत की गई थी, जिसमें झारखंड के बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर और डाल्टनगंज समेत छह हवाई अड्डे को चिन्हित किया गया था।
  • 67वा राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा।
  • झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा।
  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा नई दिल्ली में तीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया।
    • इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए केंद्रीयकृत किसान रक्षक हेल्पलाइन 14487 और पोर्टल, कृषि बीमा बॉक्स फ्रेमवर्क प्लेटफॉर्म सारथी और कृषि समुदाय के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम प्लेटफार्म शामिल है।

 1-7 Feb 2024 Jharkhand Current Affairs

  • एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप : रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की।
    • यह भारत की दूसरी जीत है।
    • इससे पहले भारत ने 2016 में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
    • झारखंड के सिमडेगा की सलीम टेटे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी।
    • सिमडेगा की संगीता कुमारी राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटचुनी गई।
  • JSSC CGL के लिए गठित SIT का नेतृत्व पुलिस उपाध्यक्ष संजीव कुमार बेसरा करेंगे।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी को नियुक्त किया गया।
  • हाल ही में झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्ण ने सामाजिक आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा प्रकाशित जनजातीय सामाजिक आर्थिक स्मारिका का विमोचन किया
  • हाल ही में अजीम प्रेमजी ट्रस्ट को ₹150 एकड़ भूमि रांची के इटकी में हस्तांतरित किया गया है।
  • गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर 36 पुलिस कर्मियों में से 23 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक, 12 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए और एक पुलिस अफसर को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया
  • गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा झारखंड के दो लोगों को चामी मुर्मू और पूर्णिमा महतो को पद्म श्री के लिए नामित किया गया है।
  • पूर्व विधायक और भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतरराष्ट्रीय यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए
  • रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 9 से 11 फरवरी तक झारखंड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा
  • झारखंड : एक बेचैन राज्य का सुख ” पुस्तक के लेखक श्याम किशोर चौबे है
  • नेशनल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत झारखंड में 1205 करोड़ की लागत से बनने वाली 17 सड़क परियोजना को मंजूरी मिला।
  • चंपई सोरेन  2 फरवरी 2024 से झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री (व्यक्ति के रूप में ) और 12वें मुख्यमंत्री क्रमनुसार  के रूप में कार्यरत हैं।
    • जन्म : 11 नवंबर 1956 , जिलिंगगौड़ा में सरायकेला, झारखंड, भारत
    • उपनाम :  “झारखंड टाइगर”
    • वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सदस्य हैं
    • विधायक के रूप में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    • 1991 में वे पहली बार निर्दलीय विधायक चुने गए थे और सात बार के विधायक हैं.
    • पहले वह परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
    •  पिता का नाम  – स्वर्गीय सिमाल सोरेन
    • माता का नाम – स्वर्गीय मादी सोरेन
    • पत्नी का नाम  – मानको सोरेन है और उनके 7 बच्चे हैं.