38th BPSC Pre 1992 Questions with solution

COMPLETE FREE BPSC COURSE

38th BPSC Pre 1992

Questions with solution

1. जंतर-मंतर का निर्माण किया था ?

(1) महाराजा जयसिंह-I

(2) शाहजहाँ ने 

(3) शिवाजी ने 

(4) महाराजा जयसिंह-II ने 

  • जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने नई दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में कुल  पांच जंतर मंतर का निर्माण किया
  • जंतर मंतर को उज्बेकिस्तान में समरकंद 1339-1449 के राजा उलुग बेग शासक की वेधशाला का नवीनीकरण संस्करण भी कहा जाता है।
  • जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1724 में दिल्ली में पहली खगोलीय वेधशाला का निर्माण किया।
  • जयपुर खगोलीय वेधशाला, जंतर मंतर- को 1729 में बनाया गया माना जाता है
  • इनका मूल नाम विजय सिंह था और उनके छोटे भाई का नाम जय सिंह था 
  • लेकिन औरंगजेब ने  विजय सिंह का नाम परिवर्तित करके  जयसिंह कर दिया और उनके छोटे भाई का नाम जय सिंह से विजय सिंह रखा 
  • औरंगजेब ने ही इनको सवाई की उपाधि दी थी जिसके बाद यह सवाई जय सिंह के नाम से प्रसिद्ध हुए हैं 
  • इनके द्वारा 1727 में सवाई जयनगर की नींव  रखा गया जो कि आगे चलकर जयपुर बना
  • जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है। 
  • जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने की थी। 
  • यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है
  •  

2. महात्मा गाँधी अपना राजनीतिक गुरु किन को मानते थे ? 

(1) रवीन्द्र नाथ टैगोर को 

(2) मदन मोहन मालवीय को 

(3) दादा भाई नौरोजी को 

(4) गोपालकृष्ण गोखले को 

  • जन्म: 9 मई, 1866 को वर्तमान महाराष्ट्र (तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा) के रत्नागिरी ज़िले के कोटलुक गाँव में।
  • बनारस अधिवेशन 1905 में वह INC के अध्यक्ष बने। 
  • भारतीय शिक्षा के विस्तार के लिये वर्ष 1905 में उन्होंने सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी (Servants of India Society) की स्थापना की।
  • वह महादेव गोविंद रानाडे द्वारा शुरू की गई ‘सार्वजनिक सभा पत्रिका‘ से भी जुड़े थे।
  • वर्ष 1908 में गोखले ने रानाडे इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की स्थापना की।
  • उन्होंने 1911 में नागपुर से प्रकाशित अंग्रेज़ी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘द हितवाद’  की शुरुआत की।
  • महात्मा गांधी ने गुजरात भाषा में गोपाल कृष्ण गोखले को समर्पित एक पुस्तक ‘धर्मात्मा गोखले’ लिखी।
  • गोपाल कृष्ण गोखले को महात्मा गांधी ने  राजनीतिक गुरु माना था। 
  • गोपाल कृष्ण गोखले ने महादेव गोविंद रानाडे को राजनीतिक गुरु माना था। 

पूना सार्वजनिक सभा

  • पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना 2 अप्रैल, 1870 ई. को महादेव गोविंद रानडे ने की थी.

  • भवनराव श्रीनिवास राव इस संस्था के प्रथम अध्यक्ष थे.

3. ‘साइमन कमीशन’ पहली बार भारत आया था 

(1) 1926 में 

(2) 1928 में

(3) 1939 में

(4) 1942 में 

साइमन कमीशन/भारतीय विधिक आयोग

Simon Commission/Indian Statutory Commission 

  • 1919 के भारत शासन अधिनियम में कहा गया था कि भारत शासन अधिनियम अधिनियम ,1919  पारित होने के दस वर्ष बाद एक संवैधानिक आयोग की नियुक्ति की जाएगी, जिसका काम इस एक्ट के द्वारा किए गए सुधारों की पुनः समीक्षा करना होगा ,जांच के पश्चात आयोग को  रिपोर्ट देनी थी कि भारत में उत्तरदायी  सरकार की स्थापना कहां तक उचित है तथा भारत इसके लिए कहां तक तैयार है 

  • आयोग की नियुक्ति तो 10 वर्ष के बाद की जानी चाहिये थी, लेकिन ब्रिटेन की तत्कालीन कंजरवेटिव सरकार ने दो वर्ष पूर्व ही साइमन कमीशन की नियुक्ति 8 नवंबर, 1927 कर दी, क्योंकि उसे आशंका थी कि दो वर्ष बाद लेबर पार्टी की सरकार भारत समर्थक सदस्यों वाले वैधानिक आयोग की नियुक्ति कर सकती है।

  • साइमन कमीशन को भारतीय विधिक आयोग के नाम से भी जाना जाता है

  •  साइमन आयोग की नियुक्ति राज्य सचिव बर्केनहेड ने की थी। 

  • साइमन कमीशन 3 फरवरी 1928 को बॉम्बे पहुंचा

  • सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में गठित साइमन आयोग में सात सदस्य थे। सातों सदस्यों का अंग्रेज़ होना ही विरोध का कारण बना, इसलिये इसे ‘श्वेत कमीशन’ कहकर इसका बहिष्कार किया गया।

  •  27 दिसंबर, 1927 को मद्रास में हुए कॉन्ग्रेस के अधिवेशन साइमन कमीशन के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया गया, जिसकी अध्यक्षता एम.ए. अंसारी ने की थी। 

  • तत्कालीन राजनीतिक दलों में लिबरल फेडरेशन, भारतीय औद्योगिक वाणिज्यिक कॉन्ग्रेस, हिंदू महासभा, किसान मज़दूर पार्टी, जिन्ना गुट आदि ने आयोग का बहिष्कार किया। 

  • संपूर्ण भारत में इसका विरोध हुआ। केवल मुस्लिम लीग, जस्टिस पार्टी, ऑल इंडिया अछुत एसोसिएशन व केंद्रीय सिख संघ ने इसका विरोध नहीं किया। 

  • जहाँ-जहाँ आयोग गया, वहाँ-वहाँ ‘साइमन गो बैक’ का नारा दिया गया और देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। 

  • लाहौर में विरोध के दौरान लाला लाजपत राय पर लाठियां चलाई गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं तथा 17 नवंबर 1928 को उनका मृत्यु हो गया

  • 1928-29 के बीच कमीशन ने भारत की दो बार यात्रा की। आयोग ने मई 1930 में रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी, जिस पर लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलन (Round Table Conference) में विचार होना था। 

  • साइमन कमीशन के द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में दिए गए सुझाव 

  1. प्रांतीय क्षेत्रों में कानून तथा व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में उत्तरदायी सरकार गठित की जाए 

  2. केंद्रीय विधान मंडल का पुनर्गठन किया जाए इसमें संघ की भावना हो तथा इसके सदस्य उपरांत विधान मंडलों द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से चुने जाए 

  3. केंद्र में उत्तरदायी सरकार का गठन न किया जाए क्योंकि इसके लिए अभी उचित समय नहीं आया है

4. कांग्रेस पार्टी ने किस वर्ष ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित किया ? 

(1) 1930 में। 

(2) 1929 में .

(3) 1917 

(4) 1911 में 

 कॉन्ग्रेस का लाहौर अधिवेशन 

(पूर्ण स्वराज), 1929 

  • दिसंबर 1929 में लाहौर में कॉन्ग्रेस का अधिवेशन हुआ, जिसकी  अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई। 

  • इस अधिवेशन में कुछ ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किये गए 

    • नेहरू रिपोर्ट को निरस्त घोषित कर दिया गया। 

    • अब से पूर्ण स्वतंत्रता या पूर्ण स्वराज राष्ट्रीय आंदोलन का का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

    • गोलमेज सम्मेलन का बहिष्कार किया जाएगा

    • कांग्रेस कार्य समिति को गांधीजी को सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने का पूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा गया जिसमें करों का भुगतान नहीं करने जैसे कार्यक्रम सम्मिलित थे 

    • सभी कांग्रेस सदस्यों को भविष्य में काउंसिल के चुनावों में भाग न लेने तथा काउंसिल के मौजूदा सदस्यों को अपने पदों से त्यागपत्र देने का आदेश दिया गया 

    • 26 जनवरी 1930 का दिन पूरे राष्ट्र में  प्रथम स्वतंत्रता दिवस/पूर्ण स्वराज के रूप में मनाने का निश्चय किया गया .अब से 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष ‘पूर्ण स्वाधीनता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। 

  • सम्मेलन में 31 दिसंबर, 1929 की मध्य रात्रि को रावी नदी के तट पर कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय स्वतंत्रता का का प्रतीक तिरंगा झंडा, पूर्ण स्वराज, वंदे मातरम् तथा इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच फहराया।

5. वर्ष 1919 भारतीय इतिहास से संबंधित है 

(1) कलकत्ता से दिल्ली में राजधानी के बदले जाने से 

(2) जलियांवाला बाग त्रासदी से 

(3) बंगाल-विभाजन से

(4) खिलाफत आंदोलनं से 

 

 रौलेट एक्ट, 1919 

  • भारत में क्रान्तिकारियों के प्रभाव को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय भावना को कुचलने के लिए ब्रिटिश सरकार ने न्यायाधीश ‘सर सिडनी रौलट’ की अध्यक्षता में एक कमेटी नियुक्त की। 

  • कमेटी ने  1918 ई. में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

  • समिति द्वारा दी गई सिफारिशों को ही रॉलेक्ट एक्ट के नाम से जाना जाता है

  • रौलट एक्ट 8 मार्च, 1919 ई. को लागू किया गया था।  

  • इस एक्ट के द्वारा एक विशेष न्यायालय की स्थापना की गई जिसमें उच्च न्यायालय के तीन वकील थे

  • इस अधिनियम में यह व्यवस्था थी कि मजिस्ट्रेट संदेह के आधार पर ही किसी व्यक्ति को अनिश्चित काल के लिये जेल में डाल सकता है। 

  • इसे ‘बिना वकील, बिना दलील तथा बिना अपील’ का कानून  कहा जाता है। इसे ‘काले कानून/आतंकवादी अपराध अधिनियम’ ‘ की भी संज्ञा दी जाती है। 

  • गांधी जी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध सत्याग्रह(सत्य के लिये आग्रह करना)-प्रथम जन आंदोलन को प्रारंभ 6 APRIL 1919  की घोषणा की। 

  •  महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के विरोध हेतु ‘सत्याग्रह सभा‘ की स्थापना फरवरी 1919 में की थी। 

  • 9 अप्रैल (कुछ स्रोतों में 8 अप्रैल) को गांधीजी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • 18 अप्रैल को आंदोलन वापसी की घोषणा की।

 जलियाँवाला बाग हत्याकांड (13 अप्रैल, 1919) 

  • 9 अप्रैल (कुछ स्रोतों में 10 अप्रैल) को पंजाब के दो लोकप्रिय नेता-डॉ. सत्यपाल एवं डॉ. सैफुद्दीन किचलू को सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। 

  • इनकी गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के दिनमृतसर के जलियाँवाला बाग में एक विशाल सभा का आयोजन हुआ। 

  • जनरल डायर ने जनता पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। 

NOTE

गांधी जी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध सत्याग्रह-प्रथम जन आंदोलन को प्रारंभ 6 APRIL 1919  की घोषणा की। 18 अप्रैल को आंदोलन वापसी की घोषणा की। 

  • इस नरसंहार के विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई ‘नाइट’ की उपाधि वापस कर दी। 

  • दीनबंधु एफ.एंड्रूज  ने इस हत्याकांड को ‘जानबूझकर की गई हत्या‘ कहा। 

  • शंकर नायर ने वायसराय की कार्यकारिणी के सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया। 

  • इस हत्याकांड की जाँच हेतु कॉन्ग्रेस ने मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में एक समिति की नियुक्ति की। समिति के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सी.आर.दास, तैय्यबजी और जयकर इत्यादि थे। 

  • ब्रिटिश सरकार ने इस हत्याकांड की जाँच के लिये हंटर आयोग गठित किया जिसमें तीन भारतीय सदस्य- चिमनलाल शीतलवाड़, सुल्तान अहमद एवं जगत नारायण थे। 

  • हंटर आयोग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा- “अमृतसर की तत्कालीन परिस्थितियों में मार्शल लॉ लागू और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने हेतु गोली चलाना आवश्यक हो गया था, लेकिन डायर ने अपने कर्तव्य को गलत समझा और तर्कसंगत आवश्यकता से अधिक बल का प्रयोग किया, फिर भी उसने ईमानदारी से जो उचित समझा, वही किया।

  • हत्याकांड के दोषी लोगों को बचाने के लिये सरकार ने हंटर आयोग की रिपोर्ट आने से पहले ‘इंडेमिटी बिल’ पास कर लिया था। 

  • सज़ा के तौर पर डायर को नौकरी से बर्खास्त किया गया। 

  • ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में डायर की प्रशंसा में भाषण दिये गए तथा सम्मानार्थ तलवार (Sword of Honour) और 2600 पौंड की धनराशि दी गई।

सरदार उधम सिंह

  • सरदार उधम सिंह ने भारतीय समाज की एकता के लिए अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रख लिया था. जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों का प्रतीक है.

  • भगत सिंह को वो अपना गुरु मानते थे.

  • जनरल डायर की 1927 में ब्रेन हेमरेज से मौत हो चुकी थी. ऐसे में उधम सिंह के आक्रोश का निशाना बना उस नरसंहार के वक़्त पंजाब का गवर्नर रहा माइकल फ्रेंसिस ओ’ ड्वायर. जिसने नरसंहार को उचित ठहराया था. 

  • 13 मार्च 1940 को रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन में बैठक थी. वहां माइकल ओ’ ड्वायर की गोली मारकर हत्या कर दी

  • उधम को शहीद-ए-आजम की उपाधि दी गई

  • 4 जून, 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया. 

  • 31 जुलाई, 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई.

  • 1974 में ब्रिटेन ने उनके अवशेष भारत को सौंप दिए.

6. ‘वन्दे मातरम्’ गीत के रचनाकार थे 

(1) बंकिम चन्द्र चटर्जी 

(2) सरोजिनी नायडू 

(3) रवीन्द्रनाथ टैगोर 

(4) जयशंकर प्रसाद 

 राष्ट्रीय गीत  “वंदे मातरम” 

  • बंकिम चंद्र चटर्जी के बाँग्ला उपन्यास आनंद मठ(1882) से वंदे मातरम को राष्ट्रगीत के रूप में 24 जनवरी 1950  को स्वीकार किया गया 

  • आनंदमठ उपन्यास अंग्रेजी शासन, जमींदारों के शोषण व प्राकृतिक प्रकोप (अकाल) से त्रस्त जनता द्वारा बंगाल में किए गए सन्यासी विद्रोह पर आधारित था।

  • इसे सर्वप्रथम 1896 में कांग्रेस के कलकाता अधिवेशन में रवीन्द्र नाथ टैगोर ने गाया गया था जिसका अध्यक्षता रहीमतुल्ला सयानी के द्वारा किया गया था 

  • इस गीत को गाने का समय 65 सेकेंड है 

  • भारतीय संसद का अधिवेशन का प्रारंभ “जन गन मन” से और समापन “वंदे मातरम”  से होता है

  • वंदे मातरम् गीत के प्रथम दो पद संस्कृत में तथा शेष पद बांग्ला भाषा में थे। 

  • राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ टैगोर ने इस गीत को compose किया 

  • अरबिंदो घोष ने इस गीत का अंग्रेज़ी में और आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने इसका उर्दू में अनुवाद किया।

  • इस राष्ट्रगीत के प्रथम गायक पंडित ओमकारनाथ ठाकुर  थे

बंकिम चंद्र चटर्जी  

  • बंगाली  के साहित्य सम्राट 

  • बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून, 1838 को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांठलपाड़ा नामक गांव में हुआ था  

  • बंकिमचंद्र चन्द्र चट्टोपाध्याय का पहला उपन्यास ‘रायमोहन्स वाईफ’ अंग्रेजी में था. 

  • साल 1865 में उनकी प्रथम बांग्ला कृति ‘दुर्गेशनंदिनी’ प्रकाशित हुई.  

  •  1872 में मासिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ का भी प्रकाशन किया. 

  • बंकिमचंद्र चटर्जी को रवींद्रनाथ टैगोर अपना गुरु भी मानते थे.  

  • उनकी अगली रचनाएं कपालकुंडला, मृणालिनी, विषवृक्ष, चंद्रशेखर, रजनी, राजसिंह ,देवी चौधुरानी आईं. 

  • उन्होंने ‘सीताराम’, ‘कमला कांतेर दप्तर’, ‘कृष्ण कांतेर विल’, ‘विज्ञान रहस्य’, ‘लोकरहस्य’, ‘धर्मतत्व’ जैसे ग्रंथ भी लिखे. 

7. पाकिस्तान का अलग राज्य आंदोलन का नेतृत्व किसने किया ?

(1) आगा खां ने 

(2) नवाब सलीमुल्लाह ने 

(3) लियाकत अली खां ने 

(4) मुहम्मद अली जिन्ना ने 

पाकिस्तान का अलग राज्य आंदोलन 

  • मुहम्मद इकबाल को प्रायः मुसलमानों के लिये पृथक् राष्ट्र के विचार का प्रवर्तक माना जाता है। 

  • इकबाल ने 1930 में मुस्लिमलीग के इलाहाबाद अधिवेशन में ‘द्विराष्ट्र’ के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। 

  • 1933-35 के बीच कैंब्रिज(इंग्लैंड) में पढ़ने वाले चौधरी रहमत अली नामक एक मुस्लिम छात्र ने पाकिस्तान’ शब्द को गढ़ा। 

  • इनके परिकल्पित पाकिस्तान में पंजाब, अफगान प्रांत, कश्मीर, सिंध तथा बलूचिस्तान को शामिल होना था। 

  • इस प्रस्ताव की रूपरेखा तैयार करने में फज़लूल हक तथा सिकंदर हयात खाँ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई  

  • 23 मार्च, 1940 को मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में पाकिस्तान का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता मोहम्मद अली जिन्ना ने की थी। 

  • पृथक् पाकिस्तान की मांग को पहली बार आंशिक मान्यता 1942 में क्रिप्स प्रस्तावों में मिली। प्रस्तावों में व्यवस्था थी कि ब्रिटिश भारत का कोई राज्य यदि भारतीय गणराज्य से अलग होना चाहे तो उसे आज़ादी मिलेगी।

  •  23 मार्च, 1943 को मुस्लिम लीग लीग द्वारा ‘पाकिस्तान दिवस‘ मनाया गया। 

  • मुस्लिम लीग, ने 29 जून, 1946 को कैबिनेट मिशन योजना ( 1946) को अस्वीकार कर दिया तथा 16 अगस्त को ‘सीधी कार्यवाही दिवस‘ की घोषणा की।

  • 1947 में मुस्लिम बहुल प्रांत पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत तथा पूर्वी बंगाल को मिलाकर एक नया राष्ट्रीय स्वतंत्र पाकिस्तान का गठन किया गया

  • 14 Aug 1947 को पाकिस्तान बना। 

  • पाकिस्तान की राजधानी का क्रम   

कराची(1947)—–रावलपिंडी(अस्थायी)—– इस्लामाबाद(1968 

  • 14 अगस्त, 1947 को मुहमद अली जिन्ना पाकिस्तान के प्रथम गवर्नर जनरल बने और लियाकत अली खान प्रथम  प्रधानमंत्री  बने

8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? 

(1) 1852 में 

(2) 1884 में 

(3) 1870 में 

(4) 1885 में 

9. कौन से प्रसिद्ध भारतीय नेता ‘सीमान्त गाँधी’ के रूप में जाने गए ? 

(1) खान अब्दुल गफ्फार खान 

(2) अबुल कलाम आजाद 

(3) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

(4) मोहम्मद अली जिन्ना । 

10. द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था 

(1) क्लीमेण्ट एटली 

(2) एन्थोनी. इडेन

(3) विन्सटन चर्चिल 

(4) हेराल्ड विल्सन 

11. टीपू सुल्तान ने अपनी राजधानी बनवाई 

(1) श्रीरंगपट्टनम् में 

(2) मैसूर में

(3) बंगलोर में

(4) कोयम्बटूर में 

12. “इंडिया विन्स फ्रीडम” के लेखक हैं 

(1) जवाहर लाल नहरू 

(2) अबुल कलाम आजाद 

(3) सरोजिनी नायडू

(4) नयनतारा सहगल 

13. “लाइफ डिवाइन” नामक पुस्तक के लेखक है 

(1) एस. राधाकृष्णन 

(2) मुल्कराज आनन्द 

(3) अरविन्द घोष

(4) स्वामी विवेकानन्द 

14. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी नियुक्त किया गया 

(1) 1858 में 

(2) 1876 में 

(3) 1877 में 

(4) 1885 में

15. कला की गांधार शैली निम्न समय में फली-फूली है ?

(1) कुषाणों के समय 

(2) गुप्तों के समय 

(3) अकबर के समय 

(4) मौर्यों के समय 

16. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है ?

(1) भीमसेन जोशी – शास्त्रीय संगीत गायन 

(2) अल्लारक्खा – तबला 

(3) देबू चौधरी – सितार

(4) एम. एस. सुब्बालक्ष्मी – बाँसुरी 

17. विभिन्न राज्य और उनके लोकप्रिय नृत्य इस प्रकार दिए गए हैं – 

(1) आंध्र प्रदेश             a.बिहू 

(2) असम                   b.बुर्रा 

(3) हिमाचल प्रदेश       c.घूमर 

(4) राजस्थान               d.नटी 

राज्य और नृत्य का शुद्ध मिलान है – 

(1) la, 2b, 3c, 4d. 

(2) 1b 2a, 3c, 4d 

(3) 1b, 2a, 3d, 4c

(4) 1b, 2d, 3b, 4a 

18. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?

(1) संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकार की संघीय प्रणाली है। 

(2) भारत में सरकार की संघीय और एकात्मक दोनों प्रणाली है। 

(3) फ्रांस में सरकार की संघीय प्रणाली है 

(4) पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की नियुक्ति वहाँ की जनता के द्वारा होती है. 

19. भारत के उप-राष्ट्रपति के संबंध में कौनसा कथन असत्य है ? 

(1) इसकी योग्यता प्राप्त करने के लिए प्रत्याशी की आयु कम से कम 35 वर्ष की होनी चाहिए

(2) उप-राष्ट्रपति राज्य सभा का सभापतिः होता है। 

(3) उप-राष्ट्रपति का चुनाव भारत का राष्ट्रपति करता है। 

(4) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति एसः राधाकृष्णन थे । 

20. अगर कोई ‘वित्त विधेयक’ लोकसभा द्वारा स्वीकृत हो जाए तो राज्य सभा इसे अधिक से अधिक रोक सकती है 

(1) 6 महीने तक 

(2) 4 महीने तक 

(3) 1 महीने तक

(4) 14 दिन तक 

21. भारतीय संविधान में संशोधन के लिए विधेयक लाया जा सकता है – 

(1) केवल लोकसभा में 

(2) केवल राज्यसभा में 

(3) या तो लोकसभा में या राज्यसभा में

(4) भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 

22. निम्नलिखित उच्च न्यायालयों में से कौन एक से अधिक राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश के लिए है? 

(1) इलाहाबाद 

(2) दिल्ली

(3) गुवाहाटी 

(4) महाराष्ट्र 

23. अगर भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में कोई विवाद है तो उस विवाद को सौंपा जा सकता है 

(1) भारत के महासचिव को 

(2) संसद को 

(3) भारत के सर्वोच्च न्यायालय को

(4) इनमें से कोई नहीं 

24. भारतीय संविधान भारत के राष्ट्रपति को अधिकार नहीं देता है 

(1) प्रधानमंत्री की नियुक्ति का 

(2) राज्यों की मुख्यमंत्री की नियुक्ति का 

(3) रक्षा बलों का सर्वोच्च कमाण्डर होने का

(4) देश के किसी भाग में आपातकालीन स्थिति लागू करने का 

25. भारतीय संविधान के लिए प्रथम संशोधन विधेयक है 

(1) 1950 में 

(2) 1951 में 

(3) 1955 में 

(4) 1958 में

26. सिक्किम भारत का एक राज्य बनाया गया था।

(1) 30वें संशोधन के अंतर्गत

(2) 32वें संशोधन के अंतर्गत 

(3) 35वें संशोधन के अंतर्गत

(4) 42वें संशोधन के अंतर्गत 

27. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्वीकृति क्षमता  (Sanctioned Strength) क्या है ?

(1) 31  

(2) 20 

(3) 18 

(4) 9 

28. भारत में पंचायती राज्य की अनुशंसा के लिए बनी समिति के अध्यक्ष थे 

(1) बलवन्त राय मेहता 

(2) बी. बार अम्बेदकर 

(3) जस्टिस कृष्ण अय्यर

(4) जगजीवन राम 

29. सरकार की पंचायती राज प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं ? 

(1) इनमें सरकार की तीन श्रेणियाँ होती हैं 

(2) इसका लक्ष्य गाँवों को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय प्रदान करना है। 

(3) जिला परिषद् में इसके सदस्य के रूप में कुछ सांसद होते हैं 

(4) इनमें से कोई नहीं । 

30. समुद्र तल पर पृथ्वी के केन्द्र के सबसे  निकट स्थान है 

(1) उत्तरी ध्रुव 

(2) मकर रेखा

(3) कर्क रेखा 

(4) भूमध्य रेखा 

31. ओजोन परत’ बताता है 

(1) अंटार्कटिका की वायुमंडलीय स्थिति 

(2) शनि ग्रह पर की गई एक आधुनिक खोज

(3) पृथ्वी की सतह से लगभग 10-20 किमी. नीचे की परत 

(4) पृथ्वी की सतह से 15-20 किलोमीटर ऊपर में वायुमंडल की परत

32. पृथ्वी तक पहुँचने के लिए सूर्य से चला प्रकाश समय लेता है लगभग 

(1) 8 सेकंड 

(2) 1 मिनट 

(3) 8 मिनट 

(4) 24 मिनट

33. ‘बड़ी लाइन’ की दो पटरियों के बीच की दूरी होती है : 

(1) 67 फीट 

(2) 5 फीट

(3) 5 फीट 

(4) 4फीट 

34. लक्षद्वीप टापू अवस्थित है 

(1) दक्षिण पश्चिम भारत में 

(2) दक्षिण भारत में 

(3) दक्षिण पूर्वी भारत में 

(4) पश्चिम बंगाल के निकट भारत में

35. ‘सीन नदी’ किस नगर से होकर बहती है? 

(1) लंदन से 

(2) पेरिस से

(3) रोम से  

(4) फ्रैंकफर्ट से 

36. ‘गोबी मरुस्थल’ है 

(1) चीन में 

(2) पश्चिमी अफ्रीका में

(3) दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में

(4) दक्षिणी अमेरिका में 

37. स्वेज नहर जोड़ती है 

(1) भूमध्य सागर को लाल सागर से

(2) भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से 

(3) लाल सागर को हिन्द महासागर से

(4) इनमें से कोई नहीं 

38. सबसे अधिकं तेल निर्यातक देश है 

(1) अल्जीरिया

(2) ईरान 

(3) नाइजीरिया 

(4) सऊदी अरब

Explanation  –

  1. Saudi Arabia: US$113.7 billion (17.2% of exported crude oil)

  2. Russia: $72.6 billion (11%)

  3. Iraq: $50.8 billion (7.7%)

  4. United States: $50.3 billion (7.6%)

39. भारत सरकार के राजस्व का प्रधान स्रोत है ?

(1) प्रत्यक्ष कर 

(2) अप्रत्यक्ष कर 

(3) घाटा पूर्ति

(4) रिजर्व बैंक से उधार लेना 

Explanation  –

Direct taxes (personal income tax and corporate tax) accounted for 56.4% of total revenues in 2020-21 and the rest came from indirect taxes. In 2020-21, the figure stood at 56.4%, corporate tax at 28.1% and personal income tax at 28.3%.

40. पंचवर्षीय योजना की कौन सी अवधि सत्य नहीं है? 

(1) प्रथम – 1951 से 1956 

(2) द्वितीय – 1956 से 1961 

(3) तृतीय – 1961 से 1966 

(4) चतुर्थ – 1966 से 1971

41. वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन प्रसिद्ध हैं 

(1) हाइड्रोजन की परमाणविक संरचना की व्याख्या के लिए 

(2) प्रकाश-विद्युत प्रभाव के लिए 

(3) प्रथम नाभिकीय रिएक्टर बनाने के लिए 

(4) न्यूट्रॉनों के अस्तित्व की भविष्यवाणी के लिए 

42. निकोलस कोपरनिकस प्रसिद्ध है 

(1) दूरबीन के आविष्कार के लिए 

(2) यह बताने के लिए कि ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं न कि पृथ्वी के 

(3) कैलकुलस (Calculus) की खोज के लिए 

(4) मानव शरीर की शल्य क्रिया का अध्ययन करने के लिए

43. स्टेनलेस स्टील मिश्रधातु है 

(1) लोहे और तांबे का

(2) लोहे और जस्ते का 

(3) लोहे और क्रोमियम का 

(4) लोहे और ग्रेफाइट का 

44. भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है 

(1) हवा में चांदी के बर्तनों का काला होना 

(2) मोमबत्ती का जलना 

(3) दूध से दही का बनना

(4) पानी में चीनी का घुलना 

45. तब कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है जब भाप  गुजरती है ऊपर से 

(1) एल्युमिनियम के 

(2) तांबे के 

(3) कार्बन के

(4) लोहे के 

46. एक वयस्क भारतीय हाथी का भार लगभग है ? 

(1) 500 किलोग्राम 

(2) 1000 किलोग्राम 

(3) 5000 किलोग्राम 

(4) 10000 किलोग्राम

47. ‘पास्चुराइजेशन’ एक प्रक्रिया है, जिसमें

(1) दूध को बहुत कम तापमान पर 24 घंटे तक रखा जाता है। 

(2) दूध को 8 घंटे तक गर्म किया जाता

(3) दूध को पहले बहुत देर तक गर्म किया जाता है और एक निश्चित समय में अचानक ठंडा कर लिया जाता है 

(4) इनमें से कोई नहीं 

48. ‘एम्फीबिया’ बताता है 

(1) बहुत तेजी से चलने वाली नावों को 

(2) केवल जल में ही रह सकने वाले पशुओं को

 (3) केवल स्थल पर ही रह सकने वाले पशुओं को 

(4) जल एवं स्थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशओं को 

49. मलेरिया के संबंध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है ? 

(1) यह परोपजीवी कीट द्वारा पैदा की जाने वाली बीमारी है 

(2) यह मच्छरों द्वारा फैलाई जाती है। 

(3) यह बदलती क्षेत्रों में अधिकतर होती

(4) इसके इलाज में क्लोरोक्विन का उपयोग होता है

50. परमाणु ऊर्जा में भारतीय कार्यक्रम के जनक हैं : 

(1) एस. ए बोस 

(2) एच. जे: भाभा 

(3) एस. चन्द्रशेखर

(4) एस.एस. भटनागर 

51. अंतरिक्ष विज्ञान पर अनुसंधान और विकास का श्रेय जाता है 

(1) एस. एस. भटनागर को 

(2) वी. साराभाई को  

(3) एस. जेड.कासिम को

(4) सी वी रमन को 

52. शीघ्रोत्पादी रिएक्टर बिजली पैदा करने वाला एक नाभिकीय रिएक्टर है, जो बिजली उत्पन्न करता है

(1) विगलन प्रक्रिया के द्वारा

(2) सौर सेलों की सहायता से 

(3) इसके द्वारा इस्तेमाल की गई फिनाईल सामग्रियों को जलाने और उन्हें पुनः .उत्पन्न करने के द्वारा

(4) कठोर जल का शोधक के रूप में उपयोग करके राज्य विशेष 

53. बिहार राज्य अवस्थित है निम्न देशान्तरों के मध्य 

(1) लगभग 83°19’50’’ पूर्व से 88°17’40’’ पूर्व 

(2) लगभग 80° पूर्व से 84° पूर्व 

(3) लगभग 80° पूर्व से 88° पूर्व

(4) इनमें से कोई नहीं 

54. बिहार में साक्षरता का स्तर है लगभग 

(1) 61.8%(2011) 

(2) 34%

(3) 38% 

(4) 45% 

55. भारत में बिहार की जनसंख्या है 

(1) सर्वाधिक 

(2) दूसरा सबसे अधिक 

(3) तीसरा सबसे अधिक

(4) चौथा सबसे अधिक 

56. मुण्डा जनजातियाँ अधिकांशतः बसी हैं 

(1) मध्य प्रदेश में 

(2) उत्तर प्रदेश में 

(3) असम में

(4) झारखण्ड  में 

57. निम्नलिखित भारतीय राज्य में लौह अयस्क उपलब्ध नहीं है 

(1) बिहार में 

(2) मध्य प्रदेश में 

(3) उड़ीसा में 

(4) पंजाब में

58. 1992 के प्रारंभ में स्विट्जरलैंड का ‘डाबोस’ किसलिए खबरों में था? 

(1) विश्व आर्थिक मंच की मेजबानी के लिए 

(2) विदेश मंत्रियों की यूरोपीय आर्थिक समुदाय की बैठक की मेजबानी के लिए

(3) शीतकालीन ओलम्पिक के प्रदर्शन के लिए 

(4) भारत  सप्ताह आयोजित शुरू करने के लिए 

59. इजरायल और पी.एल.ओ. के बीच प्रथम सीधी बैठक कहाँ हुई ? 

(1) वाशिंगटन में 

(2) मॉस्को में 

(3) मैड्रिड में 

(4) लिस्बन में 

60. शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए वर्ष 1991 का इंदिरा गाँधी पुरस्कार दिया गया है 

(1) कुर्त बाल्डहीम को 

(2) चांसलर कोल को 

(3) सैमनुजोमा को

(4) नेल्सन मण्डेला को 

61. प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ‘सत्यजीत रे’ को हाल ही में निम्नलिखित पुरस्कार मिला

(1) दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 

(2) सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म पुरस्कार 

(3) जीवनभर की उपलब्धियों का विशेष ऑस्कर पुरस्कार

(4) पद्म विभूषण

62. 1992 के प्रारंभिक भाग में, जे.के एफ. खबरों में था  

(1) एक भारतीय राजनयिक के अपहरण के लिए 

(2) भारतीय दूतावास में एक बम रखने के लिए 

(3) इस्लामाबाद में प्रदर्शन के लिए 

(4) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करने के लिए 

63. हाल ही में बिहार में हुई नरसंहार की घटना, जिसमें लगभग 40 लोग मारे गए,

कहाँ हुई ? 

(1) गया के निकट 

(2) पटना के निकट 

(3) रांची के निकट

(4) भागलपुर के निकट 

64. पंजाब विधानसभा के लिए हाल में ही हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीती की गई सीटों की संख्या है 

(1) 10. 

(2) 8 

(3) 6 

(4). 3

65. किस भारतीय राज्य में अभी ‘कालाजार’ बीमारी फैली हुई है ?

(1) पश्चिमी बंगाल 

(2) बिहार 

(3) उड़ीसा

(4) उत्तर प्रदेश 

66. वर्ष 1992-93 के लिए वित्तीय घाटा प्रदर्शन है लगभग 

(1) 500 करोड़ रुपए के 

(2) 1000 करोड़ रुपए के 

(3) 5000 करोड़ रुपए के

(4) 20000 करोड़ रुपए के 

Explanation :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का  6.8% पर राजकोषीय घाटा आंका है और 2025-26 तक इसे 4.5% अंक से नीचे लाने का लक्ष्य है।

67. ‘उस्ताद जहाँरुद्दीन डागर’ हाल में खबरों में थे 

(1) संगीत अकादमी पुरस्कार जीतने के लिए 

(2) इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार जीतने के लिए 

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने प्रदर्शन के लिए 

(4) गणतंत्र दिवस समारोह में अपने प्रदर्शन के लिए 

68. भारत ने 1991 को घोषित किया है 

(1) पर्यावरण बचाओ वर्ष 

(2) भारत की यात्रा वर्ष  

(3) बालिका शिशु वर्ष

(4) सब के लिए काम वर्ष 

69. 1992 में घोषित गणतंत्र दिवस के पुरस्कारों में ‘भारत रत्न’ पुरस्कार दिया गया 

(1) जे. आर. डी. टाटा को केवल 

(2) राजीव गांधी को केवल 

(3) सुभाष चन्द्र बोस को केवल 

(4) जे. आर. डी. टाटा और सुभाष चन्द्र बोस दोनों को 

70. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष

(1) प्रो. यशपाल

(2) प्रो. रजनी कोठारी 

(3) प्रो. के एन खन्ना

(4) इनमें से कोई नहीं 

71. 1990 में “दादा साहेब फाल्के” पुरस्कार दिया गया 

(1) राजकपूर कों 

(2) सत्यजीत रे को 

(3) अशोक कुमार को

(4) ए. नागेश्वर राव को 

72. निम्नलिखित पत्रकारों में से ‘मैग्सेसे’ पुरस्कार प्राप्त करने वाला कौन है ? 

(1) खुशवन्त सिंह 

(2) अरुण शौरी 

(3) धर्मवीर भारती

(4) कमलेश्वर 

73: रसायन शास्त्र के लिए 1991 का नोबेल पुरस्कार दिया गया 

(1) इर्विन नेहेर को 

(2) बर्ट सैकमैन को 

(3) रिचर्ड अर्स्ट को

(4) पियारे गिलेस दि जेनेस . 

74. 1992-93 के रेलवे बजट में अतिरिक्त राजस्व में वृद्धि का अनुमान है, लगभग 

(1) 130 करोड़ रुपए 

(2)2,90 करोड़ रुपए 

(3) 13,000 करोड़ रुपए

(4) 20,000 करोड़ रुपए। 

75. वर्ष 1991 का डेविस कप जीता था 

(1) जर्मनी ने 

(2) फ्रांस ने 

(3) स्वीडन ने

(4) संयुक्त राज्य अमेरिका ने 

76. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में खेली गई क्रिकेट मैच श्रृंखला के संबंध में कौन-सा कथन सही है? 

(1) पांचवें टेस्ट मैच में रवि शास्त्री ने शतक लगाया

(2) तीसरे टेस्ट में रवि शास्त्री ने दोहरा शतक लगाया। 

(3) अंतिम टेस्ट मैच में कपिल देव ने शतक लगाया

(4) अंतिम टेस्ट मैच में वेंगसरकर ने शतक लगाया 

77: बुतरस घाली, संयुक्त राष्ट्र संघ के नए महासचिव कहाँ के हैं ?

(1) क्यूबा 

(2) जिम्बाब्वे 

(3) नाइजीरिया 

(4) मिस्र

78. पूर्व सोवियत संघ का कौन-सा पहला . गणराज्य था जिसने अपने को स्वतंत्र घोषित किया ? 

(1) रूस 

(2) एस्टोनिया

(3) लिथुआनिया 

(4) यूक्रेन 

79. दक्षेस (SAARC) आन्दोलन शुरू करने का उद्देश्य था 

(1) एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना

(2) सैनिक संधि 

(3) वैज्ञानिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

(4) क्षेत्रीय सहयोग 

80. मदर टेरेसा के द्वारा स्थापित धर्म संघ कहलाता है 

(1) मिस्टर्स ऑफ चैरिटी 

(2) मिशनरीज ऑफ चैरिटी 

(3) ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लव

(4) चैरिटी फॉर ऑल 

81. पंचशील की मुख्य विशेषता क्या है ?

(1) निर्गुटता 

(2) आर्थिक सहयोग एवं विकास 

(3) सांस्कृतिक संबंधों का विकास 

(4) देशों के मध्य मित्रता और शांतिपूर्ण

82. बछेन्द्रीपाल निम्न क्षेत्र में एक सुपरिचित नाम है 

(1) खेल-कूद में 

(2) संगीत में

(3) नृत्य में 

(4) पर्वतारोहण में 

83. ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया है? 

(1) लाल बहादुर शास्त्री ने  

(2) सुभाष चन्द्र बोस ने 

(3) देवी लाल ने

(4) मोरारजी देसाई ने 

84. कौन से प्रसिद्ध भारतीय ‘गुरुदेव’ के नाम से जाने जाते हैं? 

(1) रवीन्द्र नाथ टैगोर 

(2) सी. राजगोपालाचारी 

(3) लाला लाजपत राय

(4) बी.आर. अम्बेडकर 

85.”ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड” सरकारी योजना

(1) पंजाब में उग्रवाद के आतंक को रोकने के लिए 

(2) विद्यालयी शिक्षा के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सुधारने के लिए 

(3) लड़कियों की विद्यालयी शिक्षा को सुधारने के लिए 

(4) वयस्कों को साक्षर बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 

86. ‘चिपको आंदोलन’ है 

(1) छुआछूत रोकने के लिए आंदोलन 

(2) वृक्षों को बचाने के लिए आंदोलन

(3) दुग्ध-उत्पादन के लिए एक संघ 

(4) इनमें से कोई नहीं 

87. ‘एस्परान्टो’ (Esperanto) क्या है ? .

(1) लैटिन अमेरिका का सर्वोच्च पर्वत 

(2) स्पेन का बंदरगाह नगर 

(3) एक खेल का नाम 

(4) विश्व भाषा के रूप में कार्य करने के लिए बनाई गई एक कृत्रिम भाषा 

88. “ऑटोबायोग्राफी ऑफ ऐन अननोन इंडियन” लिखा है

(1) नीरद सी. चौधरी ने 

(2) खुशवन्त सिंह ने

(3) कमला दास ने 

(4) बलवन्त गार्गी ने 

89. वह भाषा जो भारत में हिन्दी के बाद वक्ताओं की दूसरी सबसे अधिक संख्या द्वारा बोली जाती है 

(1) मराठी 

(2) तमिल

(3) बंगाली 

(4) उर्दू 

Explanation- Census 2011

  1. Hindi – 43.63% OF  Indian population

  2. Bengali – 8.3%

  3. Marathi – 7.09%

  • Sanskrit was the least spoken of the country’s 22 scheduled languages.

90. स्विट्जरलैंड में बोली जानेवाली प्रधान भाषाएँ हैं 

(1) केवल जर्मनी 

(2) केवल फ्रेंच 

(3) जर्मन और फ्रेंच केवल 

(4) अंग्रेजी, फ्रेंच और इटालियन 

91. यूनेस्को (UNESCO) की कार्य भाषाएँ

(1) केवल फ्रेंच

(2) केवल अंग्रेजी 

(3) जर्मन और फ्रेंच केवल

(4) जर्मन, फ्रेंच और रूस 

Explanation- 

The six official languages of UNESCO are Arabic, Chinese, English, French, Russian and Spanish.

There are six official languages of the UN. These are Arabic, Chinese, English, French, Russian and Spanish. 

  • the most spoken language in the world 

1.English – 1.3 billion people. 

2.Mandarin Chinese – 1.128 billion people 

3.Hindi – 645 million

92. भारत में जन्मे दो अमेरिकी नागरिक, जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है, थे

(1) हरगोविन्द खुराना और सी. वी. रमन

(2) एस. चन्द्रशेखर और सी. वी. रमन 

(3) सी. वी. रमन और एस. एन. बोस

(4) हरगोविन्द खुराना और एस. चन्द्रशेखर 

93. ‘कलिंग पुरस्कार’ दिया जाता है 

(1) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए, 

(2) विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए 

(3) सांस्कृतिक समझ की प्रगति के लिए

(4) खेल में असाधारणता के लिए । 

  • विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए कलिंग पुरस्कार यूनेस्को द्वारा दिया जाने वाला एक पुरस्कार है
  • It was created in 1952, following a donation from Biju Patnaik, Founder President of the Kalinga Foundation Trust[ in India.

94. वैज्ञानिक इवान पावलोव किस क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं ? 

(1) भौतिकी में 

(2) गणित में 

(3) रसायनशास्त्र में

(4) प्रायोगिक मनोविज्ञान में 

95. किस खेल के लिए थॉमस कप पुरस्कार दिया जाता है ? 

(1) टेनिस के लिए 

(2) फुटबॉल के लिए 

(3) गोल्फ के लिए

(4) बैडमिंटन के लिए 

96. प्रथम एशियाई खेल हुए थे 

(1) पेकिंग में 

(2) टोक्यो में 

(3) नई दिल्ली में 

(4) कोलम्बो में 

  • The first-ever Asian Games were held in New Delhi in 1951

97. संसार का सबसे बड़ा स्टेडियम अवस्थित है ?

(1) ब्राजील में 

(2) चेकोस्लोवाकिया में, 

(3) जर्मनी में

(4) संयुक्त राज्य अमेरिका में

EXPLANATION-

  • Sardar Patel Stadium(Motera Stadium), with seating capacity of 110,000, will be world’s largest cricket stadium and second largest stadium in the World. 
  • The Rungrado May Day Stadium in  North Korea, is the world’s largest stadium with a seating capacity of 114,000.

98. प्रकाश पादुकोण किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है?

(1) बैडमिंटन में 

(2) हॉकी में 

(3) फुटबॉल में 

(4) टेनिस में 

99. ‘डूरण्ड कप’ किस खेल से संबंधित है?

(1) क्रिकेट से

(2) फुटबॉल से 

(3) हॉकी से पर 

(4) टेबल टेनिस से 

EXPLANATION-

  • First Durand Cup was held in 1888 in Shimla
  • Sarada FC was the oldest Indian football club founded in 1872.
  • The Mohun Bagan Football Club began in the year 1889.
  • Sheffield F.C. in England, is the world’s oldest  football club founded in 1857.

100. लिम्बा राम ने किस खेल में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है ? 

(1) तीरंदाजी में 

(2) तैराकी में 

(3) टेबल टेनिस में 

(4) लॉन टेनिस में

Leave a Reply