• उर्दू कवि  गुलजार और संस्कृत विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य को 58वे ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। 2022 के लिए यह पुरस्कार लेखक दामोदर मावजो को दिया गया था। स्वामी रामभद्राचार्य को वर्ष 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  • रांची (Ranchi) स्थित HEC का विलय भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) में किया जाएगा। 2008 में भेल एवं HEC की ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनने पर सहमति हुई थी।
  • इसरो ने INSAT-3DS मौसम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
    • इस सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV-F14 रॉकेट के ज़रिए लॉन्च किया गया.
  • झारखंड नगरपालिका विकास परियोजना अंतर्गत झारखंड के दो जिलों में लोहरदगा और गुमला में 2055 तक पानी की जरूरत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 258 करोड़ की लागत से दोनों जिलों में दक्षिणी कोयल नदी पर क्रमशःएक-एक चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।
  • हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को नई दिल्ली में सांसद महारत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया
  • सातवां फेडरेशन कप वुशु और खेलो इंडिया सीनियर नेशनल महिला वुशु लीग का आयोजन रांची में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा।
  • चतरा जिले के इटखोरी , मयूरहंड में स्थित बड़की तालाब प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • सिलवार की सेमाफ़ोर मीनार झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित है। यह हजारीबाग के कटकमसांडी के रास्ते मेंभूसवा पहाड़ के निकट स्थित है। इसे फ्रांस की कंपनी ने 19वीं सदी में बनाया था।
You are currently viewing 18 Feb Jharkhand Current Affairs 2024
jharkhand-current-affairs
18 Feb Jharkhand Current Affairs 2024