12 Feb Jharkhand Current Affairs 2023
You are currently viewing 12 Feb Jharkhand Current Affairs 2023

12 Feb Jharkhand Current Affairs 2023

  • सखी मंडल की महिलाओं का राज्य स्तरीय एक्स्पोज़र एवं क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला सम्मेलन का आयोजन 12 फरवरी 2024 को रांची के मोराबादी मैदान में श्री चंपई सोरेन के द्वारा आयोजित किया गया।
    • इस महासम्मेलन में 55 हजार महिला सखी मंडलों को आजीविका हेतु 825 करोड़ की सहायता और क्रेडिट सपोर्ट का वितरण किया गया।
  • झारखंड के सभी ग्रामीण इलाकों के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सबसे खराब स्थिति संथाल परगना के चार जिले साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ का है
    • दिसंबर 2024 तक झारखंड के 62.04 लाख घरों तक जल पहुंचना था
    • लेकिन 8 फरवरी 2024 तक 30.84 लाख घरों तक की जल पहुंच पाया है जो की कुल लक्ष्य का 49.72 प्रतिशत है।
    • अप्रैल 2026 तक सभी घरों में जल पहुंचने का नया लक्ष्य रखा गया है
    • केंद्र सरकार के द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का पहल शुरू किया गया था।

  • पद्मश्री उषा किरण खान का निधन
  • डॉ राजकुमार रिम्स के नए निदेशक बने
  • रांची के बूटी के डूमरदगा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।
  • अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ , जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार ट्रॉफी जीत।
  • मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में आयोजित SGFI राष्ट्रीय स्कूली साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड की पुष्पा कुमारी ने अंदर-19 बालिका वर्ग रोड साइकलिंग में कांस्य पदक जीता।
  • कोल इंडिया मैराथन में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार और हरियाणा की सोनिका क्रमश पुरुष व महिला वर्ग में फुल मैराथन (42km) की विजेता रहे।
  • झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चंद्र देव सिंह और सचिव शिव कुमार पांडेय बने
    • वहीं पर मधुकांत पाठक कोर कमेटी के अध्यक्ष बने