झारखण्ड के चर्चित स्थल (Famous places of Jharkhand)

भोजपुर

  • झारखण्ड के देवघर जिले के भोजपुर पंचायत पहली पंचायत बन गई है, जहाँ 18 वर्ष से अधिक आयु के एक एक ग्रामीण का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। 

 

रांची

  •  सिल्ली के लोटा किता ,रांची  में: चुआर विद्रोह के रघुनाथ महतो का शहीद स्थल 
  • रांची रेलवे स्टेशन को 447 करोड़ की लागत से पुनर विकसित किया जाएगा।
  • रांची जिले में मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत 75 अमृत सरोवर का निर्माण जनभागीदारी से किया जाएगा
  • झारखण्ड की राजधानी रांची में पहला ग्राम संगठन कार्यालय खोला गया है। 
    • इसका शुभारंभ अर्जुन मुण्डा ने किया। 
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण
  • केन्द्रीय धुमकुड़िया भवन (करमटोली चौक) का निर्माण 
  • चान्हो प्रखंड में फार्मा पार्क बनाने की मंजूरी। 
  • नामकुम के जंगल में मकड़ी की नई  प्रजाति  “लेडीबर्ड मिमिक स्पाईडर” पाई गई है। 
  • कांके झारखण्ड का पहला परिवहन नगर होगा। 
  • रिनपास कांके में मेडिको सिटी बनेगा। 
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज की एनएसएस इकाई के द्वारा दुधारू पशुओं में  लम्पी वायरस के बढ़ते प्रकोप व बचाव  पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
  • रांची के इटकी प्रखंड में मेडिको सिटी के लिए अधिग्रहित भूमि पर अब राज्य सरकार निजी विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।
  • सरकार द्वारा प्रस्तावित मेडिको सिटी को रिनपास कांके में स्थानांतरण कर विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाएगा।
  • इसके लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 3000 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।
  • राज्य सरकार विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए फाउंडेशन को 99 वर्ष के लिए निशुल्क लीज पर जमीन देगी।
  • मेडिको स्वीटी के लिए अधिग्रहित भूमि और  इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला के केसरी हिंद भूमि को मिलाकर करीब 150 एकड़ जमीन पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

 

दुमका 

  • दुमका में झारखण्ड का दूसरा एग्रीकल्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स खोला गया। 

 

बोकारो

  • झारखण्ड की बोकारो जिले के बालीडीह में झारखण्ड का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 20 एकड़ भूमि पर बनेगा।जिसमें 25,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
  • बोकारो जिले के औद्योगिक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना किया जाएगा। 
  • झारखण्ड के DPS  बोकारो के 3 छात्र  प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड के लिये चुना गया है . 
  • उत्कर्ष राज ,अभिनीत शरण ,अंजली कुमारी
  • इंसपायर अवार्ड विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया के साथ निष्पादित किया जाता है ।
    • JSCA द्वारा आयोजित महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022धनबाद डैफोडील्स  को  6 विकेट से हराकर  बोकारो ब्लॉसम्स ने जीता। दुर्गा मुर्मू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी। 
  • कोयंबटूर में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड  बोकारो जिले की विपाशा सिंह ने 52 किलो भार वर्ग में तीन स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता मोहम्मद सखरूद्दीन अंसारी ने 59 किलो भारवर्ग में अलग अलग ईवेंट में दो स्वर्ण पदक जीता  . कोच देवी प्रसाद चटर्जी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं । झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव :  इंद्रजीत सिंह ।
  • झारखंड के बोकारो जिले के चंदनक्यारी नामक जगह में झारखंड का पहला ब्लू सिंथेटिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा । यह देश का चौथा और झारखंड का पहला ब्लू सिंथेटिक स्टेडियम होगा।

बोकारो में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

  •  25 जुलाई 2021 को झारखण्ड के बोकारो शहर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और SAIL के मध्य एक समझौता हुआ।इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता 25000 होगी। इसके निर्माण के लिये SAIL ने JSCA को 20,017 एकड़ भूमि 33 वर्षों के अनुबंध पर दी है।

 

 एन.आई.टी. जमशेदपुर

  •  इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में कराने वाला देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज़ बन गया है। 

 

पंडित रघुनाथ मुर्मु जनजातीय विश्वविद्यालय,जमशेदपुर में

  • पूर्वी भारत का पहला  जनजातीय विश्वविद्यालय हैं।
  • देश का दूसरा जनजातीय विश्वविद्यालय हैं। 
  • इसका मुख्यालय जमशेदपुर में होगा। 

 

 जासीडीह 

  •  28 सितम्बर, 2021 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जासीडीह (झारखण्ड) से वास्कोडिगामा (गोवा) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।। 
  •  इसी के साथ झारखण्ड का गोवा के साथ सीधा ट्रेन कनेक्शन हो गया है। 

 

 तोरपा 

  •  100%  कोविड-19 टीकाकरण प्राप्त करने वाला झारखण्ड का पहला ब्लॉक है। 

 

 डालमा वन्यजीव अभयारण्य 

  • जमशेदपुर स्थित हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।

 

कोडरमा

  • मशहूर चित्रकार सह मूर्तिकार श्याम विश्वकर्मा की बनी करीब आठ फीट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा कोडरमा के झुमरीतलैया नगर परिषद के पार्क में लगेगी ।

Leave a Reply