March 2024 Jharkhand Current Affairs
You are currently viewing March 2024 Jharkhand Current Affairs
jharkhand-current-affairs

8 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के बालिगुमा में 7 मार्च 2024 को मेधा डेरी प्लांट का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। यह प्लांट 8 एकड़ में प्रस्तावित है।
  • झारखंड के क्रिकेट कोच और झारखंड तलवारबाजी संगठन के महासचिव जय कुमार सिंह को राष्ट्रीय सब जूनियर फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर बनाया है।
  • भारतीय टीम ने 15वां एशिया लॉन बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जिसमें झारखंड के दो खिलाड़ी सुनील बहादुर और आलोक लकड़ा इस टीम के सदस्य थे।
  • पूर्वी क्षेत्र दिव्यांग क्रिकेट में झारखंड ने उड़ीसा को हरा कर खिताब जीता।
  • जितेंद्र कुमार सिंह खान एवं भू तत्व विभाग का सचिव बने हैं। साथ ही वह झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
  • अबू बकर सिद्दीक अब कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव होंगे।
  • झारखंड में ग्रीन एनर्जी की स्थापना के लिए झारखंड सरकार और इनलैंड ग्रुप के बीच समझौता हुआ है।
  • छुटनी महतो को वर्ष 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने डायन प्रथा के खिलाफ महिलाओं को बचाने के लिए आवाज उठाई थी। उनका 1959 में झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के भोलाडीह गांव में हुआ था।
  • झारखंड के ‘लेडी टार्जनचामी मुर्मू (Chami Murmu) : झारखंड के सरायकेला खरसावां के राजनगर के बाघरायसाई गांव निवासी चार्मी मुर्मू पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान दे रही है.।उन्हें भारत सरकार के द्वारा इसी वर्ष 2024 में पदम श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।उन्होंने 2019 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।उन्होंने अभी तक भारत में 2,500,000 पेड़ लगाए थे।
  • पूर्णिमा महतो (Purnima Mahato) : टाटा तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाजी कोच को 29 अगस्त 2013 को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूर्णिमा महतो को भी वर्ष 2024 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया
  • ब्यूटी डुंगडुंग (Beauty Dungdung) : झारखंड की हॉकी खिलाड़ी

7 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • हाल ही में झारखंड सरकार ने झारखंड कारखाना नियमावली 1950 के नियम 5 के उप नियम 2 में संशोधन किया है। इस संशोधन से अब न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष तक का लाइसेंस मिल सकेगा। पहले इसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 15 वर्षों के लिए लाइसेंस देने की व्यवस्था थी।
  • झारखंड सरकार ने दाल वितरण योजना का नाम भी बदल दिया है। अब इसका नाम मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित सभी लाभुकों को 1 किलोग्राम दाल मुक्त दिया जाएगा।
  • रांची से वाराणसी के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे।
  • क्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के 26वे प्रमंडल आयुक्त बाल किशन मुंडा बने।
  • चंदन डैम किस जिले में स्थित है ? बिहार के बांका स्थित
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च
  • हजारीबाग सेंट्रल जेल : 1834 में स्थापित हजारीबाग सेंट्रल जेल (Hazaribagh Central Jail) जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल के नाम से जाना जाता है।
    • बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल, रांची
    • लोकनायक जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हज़ारीबाग़ – 1834 में स्थापित
    • सेंट्रल जेल, घाघीडीह, जमशेदपुर
    • सेंट्रल जेल, मेदिनीनगर, पलामू
    • सेंट्रल जेल, देवघर
    • सेंट्रल जेल,दुमका
    • सेंट्रल जेल, गिरिडीह
  • दक्षिण अफ्रीका की महिला गेंदबाज शबनम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद 130 किलोमीटर की रफ़्तार से फेंक।
  • राजस्थान में आयोजित तीसरा खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वूमेन आर्चरी टूर्नामेंट में रांची के जोन्हा की तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता।

5-6 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • चंपई सोरेन के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार अविनाश कुमार को दिया गया।
  • दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का प्रभारी आयुक्त बाल किशन मुंडा को बनाया गया।
  • नरेंद्र मोदी ने 4 मार्च 2024 को तेलंगाना से टंडवा के कर्णपुरा में NTPC की दूसरी यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया, इस यूनिट के निर्माण पर 4609 करोड़ खर्च किए गए हैं। इसके पूर्व एक मार्च 2024 को नरेंद्र मोदी ने 7526 करोड़ से बनी एनटीपीसी की पहली यूनिट 660 मेगावाट बिजली का लोकार्पण किया था।
  • साहित्य रत्न सम्मान 2023 : कविता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन के लिए रांची के कवि डॉक्टर निवास चंद्र ठाकुर को प्रकाशन संस्थान इंडिया नेट बुक्स, नई दिल्ली की ओर से साहित्य रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला आयोजित। इस दौरान किसानों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में ही एक स्थाई परामर्श केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया ,जहां कोई भी किसान बिना अपॉइंटमेंट के किसी भी वैज्ञानिक से मिल सकता है।
  • झारखंड नियोजन सेवा के अधिकारी रवि कुमार मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के विशेष कार्य पदाधिकारी बनाए गए हैं।
  • दुमका में स्पेन की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करनेवाला शर्मसार घटना।

4 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • धनबाद के बाएं हाथ के अंतरराष्ट्रीय स्पिनर सहबाज नदीम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेटो को अलविदा लिया
    • वे दो टेस्ट और 72 आईपीएल मैच खेल चुके हैं ,
    • 4 दिसंबर 2004 से उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत किया था ,
    • उन्होंने अपना पहले रणजी ट्रॉफी मैच झारखंड टीम की ओर से केरल के खिलाफ खेलते हुए दो विकेट लिए थे
    • 2015-16 के रणजी सीजन में उन्होंने 51 विकेट लिया था, ऐसा करने वाले वह इतिहास के छठे गेंदबाज थे
    • 2019 में उनका टीम इंडिया में चुना गया था, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट में नदीम ने चार विकेट लिए थे।
  • देश में14 से 18 वर्ष की किशोरियों में एनीमिया की स्थिति में सुधार लाने के उदेश्य से आयुष मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा एक अभियान भारत के पांच राज्यों के पांच आकांक्षी जिलों में चलाया जाएगा। इन पांच राज्यों में झारखंड को भी शामिल किया गया है। इसके लिए झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले का चयन किया गया है।
  • हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में तेंदुओं की संख्या 2018के दौरान 46 तेंदुए से बढ़कर 2023 में 51 हो गया है। झारखंड में सभी तेंदुए पलामू बाघ अभ्यारण में पाए गए हैं।
  • रामरेखा जलाशय योजना : यह योजना 1987 में बिहार सरकार के द्वारा सिमडेगा प्रखंड के कैरबेड़ा गांव के निकट उत्तयल नाला पर बनाई गई थी।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के द्वारा 4 मार्च 2024 को गिरिडीह के योगीटांड़ में डेयरी प्लांट की आधारशिला रखा। 6 मार्च को बोकारो के सेक्टर 12 में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।
  • बिस्टुपुर पोस्टल पार्क जमशेदपुर में स्थित है।
  • टाटा स्टील के संस्थापक की 185 वीं जयंती 2024 : 3 मार्च, 2024 को जमशेदपुर में टाटा स्टील ने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 185वीं जयंती मना रही है।
    • इस अवसर पर जमशेदपुर में प्रमथ नाथ बोस जियोलॉजिकल सेंटर का उद्घाटन टाटा समूह के सीईओ टीवी नरेंद्र ने किया।
    • टाटा स्टील की स्थापना वर्ष 1907 में हुआ था ,पर इसका नीव 24 फरवरी 1904 को भारतीय भू वैज्ञानिक प्रमथ नाथ बोस ने रखी थी।
  • झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग को कार्तिक ओराव राइनोज टीम ने तेलंगा खड़िया वॉरियर को हराकर जीता।

3 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • झारखंड विधानसभा से हाल ही में चार विधेयक पारित किए गए
    • झारखंड जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय स्थापनाओं में) (निरसन) विधेयक 2024
    • झारखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024
    • झारखंड लोक कार्य संविदा विवाद मध्यस्थम न्यायाधिकरण विधेयक 2024
    • झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2024 – इसके तहत गिरिडीह जिले में जे सी बोस विश्वविद्यालय का गठन किया जाएगा
  • झारखंड में 500 मोबाइल स्कूल खोला जाएगा
  • झारखंड का पहला सर्जिकल एंड वेट लैब रिम्स में स्थापित किया गया।
  • मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के द्वारा गढ़वा में 93 करोड रुपए की लागत से निर्मित 5 बड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, टाउन हॉल फुटबॉल स्टेडियम और नया समाहरणालय भी है।

2 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • 1 मार्च 2024 को नरेंद्र मोदी की धनबाद यात्रा के दौरान कई सारी योजनाओं को उद्घाटन किया गया जिनमें प्रमुख है
    • हर्ल उर्वरक प्रतिष्ठान सिंदरी, धनबादमोदी ने धनबाद के सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस प्लांट का शिलान्यास 2018 में मोदी ने ही रखा था।
    • नॉर्थ उरीमारी कोल हैंडलिंग प्लांट ,सीसीएल रामगढ़
    • टोरी शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन
    • एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा चतरा इकाई (660 मेगावाट)
    • मोहनपुर हंसडीहा रेल लाइन
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,28 ,900 लाख करोड रुपए का बजट पास
  • राज्यपाल राधकृष्ण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 केमद्देनजर सूर्या फाउंडेशन द्वारा लिखित पुस्तक सूर्य भारती का विमोचन किया।
  • मास्को में आयोजित होने वाली स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में झारखंड के दो वुशु खिलाड़ी मनीष मुंडा तथा एल प्लाटों दीप सिंह का चयन भारतीय टीम में हुआ है

1 March 2024 Jharkhand Current Affairs

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 2022 में 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया था।
  • गिरिडीह जिले में दो डेयरी प्लांट , जमशेदपुर में दो डेयरी प्लांट और रांची में एक डेयरी प्लांट लगाया जाएगा।
  • झारखंड में ट्राइबल एडवाइजरी परिषद के तर्ज पर अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद का गठन होगा। इसके लिए 2008 में 26 सदस्यीय परिषद के गठन की नियमावली भी बनी थी।
  • राज्य कर्मियों के पोशाक की राशि 2500 से बढ़कर 5000 की गई
  • गिरिडीह में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना की स्वीकृति
  • झारखंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियमावली में संशोधन किया गया। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त अधिकतम 64 साल की आयु या 4 वर्ष के कार्यकाल तक ही काम कर सकेंगे।
  • झारखंड सरकार के पदाधिकारी और कर्मियों का 5 लाख तक का बीमा होगा।
  • झारखंड में आंगनबाड़ी चलो अभियान की शुरुआत होगी। इसमें बच्चों को स्कूल से पहले फ्री स्कूलिंग की शिक्षा दी जाएगी। बच्चों को पोशाक के साथ-साथ पढ़ाई की पूरी किट दी जाएगी। एक बच्चे पर चलना ₹1400 खर्च किया जाएगा
  • ताना भगत परिवारों को 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा एवं अन्य लोगों को 100 से बड़ा कर 125 यूनिट फ्री बिजली दिया जाएगा।
  • झारखंड में 8 लाख परिवारों की जगह अब 20 लाख परिवार को अबुवा आवास दिया जाएगा।
  • एम्स देवघर और एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के बीच MoU.
  • 17वां झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 20 – 22 मार्च तक देवघर जिला में किया जाएगा।