JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS 2022
AUTHOR : MANANJAY MAHATO
SARKARI LIBRARY
1 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
Q. पश्चिमी सिंहभूम के पोटो हो का शहादत दिवस कब मनाया जाता है ?
1 जनवरी को
-
उन्हें 1 जनवरी 1838 को जगन्नाथपुर में फांसी दी गई थी
-
पोटो हो का जन्म जगन्नाथपुर प्रखंड के राजाबाशा में हुआ था
-
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सेरंगसिया घाटी युद्ध के नायक है
-
1836 में कैप्टन विलकिंग्सन के आदेश पर ब्रिटिश सेना कोल्हान भेजी गई और नवंबर 1837 को टोटो प्रखंड के सेरंगसिया घाटी में युद्ध हुआ
-
जब कैप्टन आर्मस्ट्रांग के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना सेरंगसिया घाटी पहुंची तो आदिवासियों ने तीरों का बौछार कर दी
-
इसमें ब्रिटिश सेना की हार हुई इसके बाद कैप्टन विलकिंग्सन ने इस विद्रोह को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपनाया
-
और 8 दिसंबर 1837 को पोटो हो और उनके साथी को गिरफ्तार किया और बिना मुकदमा चलाए फांसी दे दी
Q.मांडर कॉलेज स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में किसने मांडर कॉलेज के सोवेनियर का विमोचन किया ? रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने
Q.1 जनवरी 2022 को खरसावां गोलीकांड का कौन सा शहादत दिवस मनाया जाएगा ? 74वां शहादत दिवस
-
सरायकेला एवं खरसावां देसी रियासतों को 1 जनवरी 1948 को उड़ीसा में मिलाने की घोषणा की गई थी जिसका विरोध करने वालों पर पुलिस द्वारा गोली चलाया गया था इसी घटना को खरसावां गोलीकांड के नाम से जाना जाता है
Q.जेएससीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन किस जिले की टीम बनी ? रांची जिला
2 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.झारखंड सरकार के द्वारा खरसावां गोलीकांड के शहीद आश्रितों को नौकरी में कितने प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है ? 5%
-
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 जनवरी को खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक (शहीद बेदी) पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
-
झारखंड सरकार खरसावां शहीद पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 16.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी
-
खरसावां में अर्जुना स्टेडियम है
-
सरायकेला-खरसावां में जिला फुटबॉल लीग अर्जुन कप 2021 का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था
Q.झारखंड भवन निर्माण कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक किसे बनाया गया है ? डीजी अजय कुमार को
Q.झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विजिलेंस और सुरक्षा महानिदेशक किसे बनाया गया है ? आईपीएस ए. नटराजन को
Q. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड के सरकारी स्कूलों में कितने दिनों का पुस्तकपठन अभियान “पढ़े भारत‘ शुरू होगा ? 100 दिनों का
-
केंद्र सरकार के निर्देश पर 1 जनवरी से 10 अप्रैल 2022 तक यह अभियान चलना है लेकिन झारखंड में यह 3 जनवरी से शुरू होगा और अगले 14 सप्ताह तक चलेगा
-
पहली से आठवीं के बच्चों के लिए इसमें पठन अभियान चलेगा
-
बच्चों में पठन का कौशल विकसित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है ताकि बच्चे निरंतर आसानी से पठन कर सके
Q.केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2021 को जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को 315 जलापूर्ति योजनाओं के लिए कितने करोड़ रुपए का वित्त पोषण दिया है ? 9544 करोड़
3 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.झारखंड में भी कोरोना के वेरिएंट को पता लगाने वाली जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन किस अस्पताल में लगाया जाएगा ? रिम्स रांची
Q.जयपाल सिंह मुंडा की जयंती किस तिथि को मनाई जाती है ? 3 जनवरी
-
जयपाल सिंह मुंडा ने वर्ष 1928 में एम्सटर्डम ओलंपिक में हॉकी टीम की कप्तानी की थी और 3-0 से भारत को जीत दिलाकर गोल्ड मेडल हासिल किया था
-
1952, 1957 ,1962, और 1967 में खूंटी लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया
नोट :31 दिसंबर से 1 जनवरी 1950 को जमशेदपुर में आयोजित आदिवासी महासभा के संयुक्त सम्मेलन में जयपाल सिंह मुंडा द्वारा आदिवासी महासभा का नाम परिवर्तित करके झारखंड पार्टी कर दिया गया था
Q.झारखंड के किस निशानेबाज का चयन भारतीय निशानेबाजी टीम के ट्रायल के लिए हुआ है ? रौनक राज महतो
4 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऐलसेवियर की ओर से प्रकाशित विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में झारखंड के किस व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है ? डॉ भास्कर सिंह
-
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ भास्कर सिंह का नाम हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऐलसेवियर की ओर से प्रकाशित विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है
Q.झारखंड सरकार द्वारा इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला,रांची में कितने ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगाने का लक्ष्य रखा गया है ? 300
-
इसको दो चरणों में पूरा किया जाएगा पहले चरण में 150 बेड और दूसरे चरण में 150 बेड का अत्याधुनिक तकनीक से लैस कोविड सेंटर होगा
-
राज्य सरकार की ईंटकी आरोग्यशाला के इंटर और महिला वार्ड के 300 बेड को डेडीकेटेड ऑक्सीजन सपोर्टेड कोविड सेंटर में विकसित करने की योजना है
Q. रणधीर वर्मा की शहादत दिवस झारखंड में कब बनाई जाती है ? 3 जनवरी को(31वीं पुण्यतिथि)
-
रणधीर प्रसाद वर्मा भारतीय पुलिस अफसर थे जिनका धनबाद में पंजाब के लुटेरों से बैंक डकैती को रोकते समय निधन हो गया था।
-
उन्हें वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र(1991 ) से सम्मानित किया गया।
-
भारत सरकार ने उनके सम्मान में सन् 2004 में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।
-
उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले (पूर्व सहरसा जिला) के जगतपुर नामक गाँव में हुआ।
-
धनबाद में वो पुलिस अधीक्षक(Superintendent of Police) के रूप में कार्यरत थे उसी समय 3 January 1991 को बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में डकैती को विफल करने के प्रयास में उनका निधन हो गया।
-
उनकी विधवा पत्नी रीता वर्मा भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोक सभा सांसद निर्वाचित हुई।
Q.गढ़वा के कांडी को बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर से जोड़ने वाला कौन सा नदी है ? कान्हा नदी
-
गढवा के दक्षिण में कनहर नदी बहती है जो इसे छत्तीसगढ़ से अलग करती है
Q.झारखंड बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर मिस्टर झारखंड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2022 में सीनियर मिस्टर झारखंड किसे चुना गया ?
पांडव सिंह चौधरी
-
यह चैंपियनशिप 6 वजन वर्ग में आयोजित हुआ
-
55 किलोग्राम – राजकुमार महतो
-
60 किलोग्राम – किशन चौधरी
-
65 किलोग्राम – प्रवीण चंद्र महतो
-
70 किलोग्राम -रत्नेश कुमार
-
75 किलोग्राम -संजीत कुमार
-
80 किलोग्राम – पांडव सिंह चौधरी
Q.31वां राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की टीम में ने कितना मेडल जीता ? 6 मेडल
-
यह चैंपियनशिप राजस्थान के अलवर में आयोजित किया गया था जिसमें झारखंड के आशीषन कच्छप तथा प्रतिभा हेंब्रम ने स्वर्ण पदक जीता
5 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.झारखंड ऊर्जा संचरण निगम(JUSNL) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? केके वर्मा
Q.झारखंड के 59.23 लाख ग्रामीण परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति को जल जीवन मिशन के तहत प्रतिदिन कितना लीटर स्वच्छ पानी प्रधान किया जाएगा ? 55 लीटर
Q.जैक बोर्ड के नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कौन होंगे ?
-
जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष के पद पर डॉ विनोद कुमार सिंह के नाम की अनुशंसा की गई है
Jharkhand Academic Council
-
झारखंड एकेडमिक काउंसिल अधिनियम, झारखंड राज्य विधानमंडल द्वारा अधिनियमित किया गया था और 26.02.2003 को राज्य के माननीय राज्यपाल द्वारा अनुमोदित किया गया था और 04.03.2003 को सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था, जिसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल एक्ट 2002 के रूप में जाना जाता है।
-
झारखंड अकादमिक परिषद का गठन झारखंड सरकार द्वारा दिनांक 02-09-2003 द्वारा किया गया था।
Q.केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए आईएएस केडर की स्वीकृत संख्या 215 से बढ़ाकर कितना कर दी है ? 224
Q.झारखंड राज्य में ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए किनका बहाली होगा ? सेतु गाइड
-
हर प्रखंड में सेतु गाइड की बहाली होगी
-
उन्हें अधिकतम ₹4000 महीना में दिया जाएगा
-
सेतु गाइड एक केंद्र में 5 से 10 बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा
-
सेतु गाइड 31 मार्च तक के लिए बहाल होंगे
Q.झारखंड के किस सहायक प्राध्यापक को यूजीसी बीएसआर स्टार्टअप ग्रांट मिला है ? डॉक्टर भूपेंद्र सिंह को
-
केंद्र विश्वविद्यालय झारखंड के भौतिकी विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ भूपेंद्र को यूजीसी बीएसआर स्टार्टअप ग्रांट मिला है
-
डॉक्टर भूपेंद्र सिंह को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से 10लाख रुपए का यूजीसी बीएसआर स्टार्टअप ग्रांट प्रदान किया गया है
Q.राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए कितनी मोबाइल रीडिंग वैन संचालित की जाएगी ? कुल 24
-
प्रत्येक जिले में 1-1 मोबाइल रीडिंग वैन रवाना होगी
-
राज्य में 100 दिनों तक चलने वाले पठन योजना के लिए यह सहायक होगा
Q.झारखंड सरकार ने राज्य की वन अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किस के साथ समझौता किया है ? इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB),Hyderabad
6 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.झारखंड की विधानसभा की सीटें बढ़ाने के लिए सबसे पहली बार विधानसभा का कमेटी कब बनाया गया था ? 15 जून 2005 में
-
तत्कालीन भाजपा विधायक करिया मुंडा इस कमेटी के संयोजक थे
-
4 जुलाई 2005 को कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी थी
-
कमेटी के अनुसार विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव तैयार था
-
वर्तमान में झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 160 करने के लिए सभी दल एकजुट हैं
Q.वर्ष 2022 की मतदाता सूची के अनुसार झारखंड में कितने मतदाता बढ़ गए हैं ? 6,42,128
-
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रदेश की नई मतदाता सूची जारी की है
-
इसमें 2,38,719 मतदाता फर्स्ट टाइम वोटर के रूप में जुड़े हैं
-
इसमें 3,34,241 महिला मतदाता बढ़ी है वहीं 3,08,690 पुरुष मतदाता बढ़े हैं
-
मतदाता सूची के लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है पिछले साल महिला पुरुष का लिंग अनुपात 937 था लेकिन इसमें इस बार बढ़ोतरी हुई है और यह 940 हो गया है
Q.रांची रेल मंडल का नया एसडीआरएम परिचालन किसे नियुक्त किया गया है ? मनीष कुमार को
Q.शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकट उमराव सिंह का शहादत दिवस कब मनाया जाता है ? 8 जनवरी को
Q.झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति कौन थे, जिनको हाल ही में लखनऊ के अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है ? प्रोप्रदीप कुमार मिश्र
Q.झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल का निदेशक किसे बनाया गया है ? अधिवक्ता मुमताज अहमद खान को
7 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.7 से 25 जनवरी 2022 तक बच्चों की शिशु पंजी अपडेट करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे किस एंड्राइड ऐप के जरिए किया जाएगा ? डहर ऐप
-
6 से 18 साल के बच्चों का सर्वे होगा
-
यह सर्वे डहर ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर किया जाएगा
-
हाउस होल्ड सर्वे प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक करेंगे
-
सभी घरों के हाउसहोल्ड सर्वे का जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी निरीक्षण करेंगे
आउट ऑफ स्कूल/ड्रॉपआउट
-
11 से 18 साल के बच्चे जिनके लिए 24 सितंबर 2021 से स्कूल खोले गए थे वे अगर 4 जनवरी 2022 तक 45 दिन स्कूल नहीं आए होंगे तो ड्रॉपआउट कहलायेंगे
-
वहीं 7 से 14 साल के वैसे बच्चे जो कभी स्कूल में नामांकित नहीं हुए हैं वह आउट ऑफ स्कूल कहलायेंगे
Q.बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका ,बजाना के अध्यक्ष कौन बने हैं ? अनुराग कुमार
Q.झारखंड के किस कवित्री को 2021 का द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान प्रदान किया जाएगा ? सत्या शर्मा कृति
-
अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के द्वारा 2021 का द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान सत्या शर्मा कृति को उनके कविता संग्रह तीस पार की नदियां के लिए दिया जाएगा
Q.वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 2017 में डीएनए सैंपल विश्लेषण के जरिए पलामू टाइगर रिजर्व में कितने बाघों की मौजूदगी की पुष्टि की थी ? 6 बाघों की
Q.उदयपुर में 6 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार वर्ग में किसने गोल्ड मेडल जीता ? विशाखा सिंह
-
मोहम्मद सखरुदीन ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
8 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.झारखंड के किस जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहे ज्ञानोदय परियोजना को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है ? ज्ञानोदय गोड्डा परियोजना
-
यह अवार्ड हैदराबाद में आयोजित 24 वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान दिया गया
Q.8 जनवरी 2022 को शहीद शेख भिखारी एवं शहीद टिकट उमराव सिंह का कौन सा शहादत दिवस मनाया गया ? 164 वां शहादत दिवस
Q.झारखंड के किस छात्र का नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में दर्ज किया गया है ? अस्विक सामंत
-
उनका नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनके जानवरों के प्रति प्रेम और लगाव के कारण शामिल किया गया है
-
सिर्फ 70 सेकेंड में 104 तरह के जानवरों की पहचान की
9 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक किसे बनाया गया है ? एके रस्तोगी
Q.आधार के सहायक महानिदेशक कौन बने हैं ? नीरज कुमार
-
दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सीपीआरओ नीरज कुमार UIDAI यानी आधार के सहायक महानिदेशक बनाए गए हैं
Q.भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला इंस्पायर अवार्ड में सत्र 2021 – 22 के लिए झारखंड की किन 2 छात्राओं का चयन हुआ है ? नित्या पाठक और रूबी कुमारी
Q.हाल ही में रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में दिवंगत अधिवक्ता देवी प्रसाद की स्मृति में देवी प्रसाद मेमोरियल लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की शुरुआत की गई, इसका ऑनलाइन उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था ? झारखंड हाईकोर्ट के न्यायधीश सुजीत नारायण प्रसाद के द्वारा
Q.रांची विमेंस कॉलेज ने अपनी छात्राओं के मानकों में बहुआयामी सुधार के लिए किस फाउंडेशन के साथ करार किया है ? नंदी फाउंडेशन
10 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.यूनिवर्सिटी गेम्स में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में किस ने रजत पदक जीता ? जीतू सिंह मुंडा तथा रोहन उरांव
11 JANUARY 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS
SARKARI LIBRARY
Q.राज्य के विकास में सहायक 20 सूत्री समितियों का गठन प्रशासन के किस स्तर पर किया जाएगा ? जिला और प्रखंड स्तर पर
Q.झारखंड राज्य को गुजरात से कितना मेगावाट सौर ऊर्जा मिलना शुरू हुआ है ? 200 मेगा वाट