FEBRUARY MONTH 2023 CURRENT AFFAIRS in Hindi
You are currently viewing FEBRUARY MONTH 2023 CURRENT AFFAIRS  in Hindi
Monthly Current Affairs in hindi


    1 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77th सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोशी ने भारत की यात्रा की
    • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा पहली बार पापुआ न्यू गिनी देश को एविएशन गैस का निर्यात किया गया
    • भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने भारत के पहले “मॉडल G20 शिखर सम्मेलन” का उद्घाटन किया
    • आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विशाखापट्टनम को बनाया जाएगा
    • विदेशी धरती पर युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला अवनी चतुर्वेदी बनी
    • स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया (Puma India) ने भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को ब्रांड एंबेसडर बनाया
    • लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश के द्वारा शुरू किया गया जिसके तहत सभी महिलाओं को 1000 महीना दिया जाएगा
    • टाटा स्टील मास्टर्स 2023 का खिताब डच खिलाड़ी अनीश गिरी ने जीता
    • चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल (Petr Pavel) बने

     

    2 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • बजट 2023 24 के तहत ” सप्त ऋषि अवधारणा” के तहत सात प्राथमिकताएं अपनाई गई।
    • बजट 2023 24 के तहत व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था में slabs की संख्या 6 से घटाकर 5 की गई . 3 लाख सालाना आय तक कोई कर नहीं लगेगा
    • भारतीय सेना के द्वारा “त्रिशक्ति प्रहार” संयुक्त सेना अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया गया
    • भारतीय तटरक्षक बल ने 47 वां स्थापना दिवस मनाया
    • 1 फरवरी : कल्पना चावला की पुण्यतिथि
    • 2 फरवरी : विश्व आद्रभूमि दिवस
      • थीम – its time for wetland restoration
      • पहली बार 1997 में मनाया गया था
    • आद्र भूमि संरक्षण के लिए आद्र भूमि बचाओ अभियान की शुरुआत भूपेंद्र यादव ने किया
    • 1 से 7 फरवरी : विश्व अंतर धार्मिक सद्भावना सप्ताह
    • केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने “भारत यात्रा वर्ष 2023 अभियान” प्रारंभ किया
    • पूर्व कानून मंत्री और सीनियर वकील शांति भूषण का निधन
    • नागालैंड सरकार और पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – पाम आयल  के तहत समझौता किया
    • यूपी सरकार ने “आरोहिणी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम” शुरू किया

     

    3 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • भारत और अमेरिका के बीच पहली बार वॉशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की सबसे बड़ी बैठक “इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (ICET)” हुआ
    • अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी की पहली महिला प्रधानमंत्री मेनूएला रोका बोटे बनी
    • अडाणी समूह ने इजरायल के हाईफा बंदरगाह का 1.2 डॉलर में अधिग्रहण किया
    • यूनेस्को ने यूक्रेन के ओडेसा शहर को खतरे में एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया
    • भारतीय मोटा अनाज अनुसंधान संस्थान हैदराबाद को वैश्विक उत्कृष्टता सेंटर बनाया जाएगा
    • बजट 2023 -24  में प्रारंभ की गई प्रमुख योजनाएं 
      • प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन 
      • आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम 
      • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 
      • गोवर्धन नामक योजना 
      • आत्मनिर्भर बागवानी स्वच्छ पादप कार्यक्रम
    • इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने IIRF Ranking 2023 जारी किया
      • टॉप सरकारी एमबीए इंस्टिट्यूट – IIM Ahmedabad
    • NISAU-UK द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया गया

     

    4 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया हस्ताक्षरकर्ता देश कांगो गणराज्य बना
    • माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा भारत की स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट एलोरा शुरू किया गया
    • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति के आसपास 12 नए चंद्रमा मिले, बृहस्पति बना चंद्रमाओ का राजा
    • भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन वंदे मेट्रो दिसंबर 2023 तक हेरिटेज Root पर संचालित की जाएगा
    • 36 वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 2023 हरियाणा में शुरू
    • एशिया का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल “गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल” मध्यप्रदेश के मंदसौर में शुरू हुआ
    • आपरेशन सद्भावना भारतीय सेना द्वारा लद्दाख में चलाया गया
    • गुजरात समुद्री क्लस्टर(Gujarat Marine Cluster)  के पहले सीईओ माधवेंद्र सिंह नियुक्त
    • तेलुगु फिल्म निर्माता के विश्वनाथ का निधन
    • नेशनल बीच सोकर चैंपियनशिप 2023 पहला संस्करण का विजेता केरल बना
    • मेड्रिड अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का मुख्य देश भारत होगा

     

    5 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • Stay Connected Updating Soon – Sunday Holiday

     

    6 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था . तुर्की-सीरिया में आए भूकंप सहयता के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त की शुरुआत की
    • 73 वर्षों बाद पहली बार सुप्रीम कोर्ट का स्थापना दिवस मनाया गया
    • मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति की 15वीं बैठक उत्तराखंड में संपन्न
    • 4 फरवरी 2023 – विश्व कैंसर दिवस , अंतर राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ द्वारा मनाया गया
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के देवघर में पांचवें तरल नैनो यूरिया उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी
    • लद्दाख का पहला जैव विविधता विरासत स्थल – यायात्सो झील
    • भारतीय रेलवे ” एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना” के तहत “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” शुरू करेगा
    • सिक्किम राज्य सरकार द्वारा नई हरित पहल “मेरो रूख मेरो संतति” शुरू किया गया
    • 36 वा इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल “अंतरनाद” जम्मू विश्वविद्यालय में शुरू
    • साईं संजय इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप 2023 के विजेता बने
    • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन
    • नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की हेलीकॉप्टर निर्माण यूनिट का उद्घाटन किया

     

     

    7 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) तीन ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय
    • उत्तर प्रदेश सरकार ने तूलिका रानी को जी-20 का ब्रांड एंबेसडर बनाया
    • पहला VFS ग्लोबल ज्वाइंट विजा एप्लीकेशन सेंटर का उद्घाटन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया
    • नरेंद्र मोदी के द्वारा बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन किया गया
    • भारतीय एथलीट दीपा करमाकर पर डोपिंग टेस्ट में फेल होने से 21 महीने का प्रतिबंध लगाया गया
    • नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 को ITBP ने लगातार तीसरी बार जीता
    • राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के द्वारा “भारत रंग महोत्सव 2023 के 22वा संस्करण” का आयोजन भारत के 10 शहरों में किया जाएगा
    • EAC-PM के सदस्य के रूप में समिका रवि (female) को नियुक्त किया गया
    • 8 फरवरी – थाईपुसम उत्सव एक हिंदू त्योहार है जो दक्षिण भारत के तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाता है। थाईपुसम उत्सव में भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है। थाईपुसम उत्सव हर वर्ष थाई के तमिल महीने में पूर्णिमा पर मनाया जाता है जो अंग्रेजी कैलेंडर के जनवरी-फरवरी महीने में आता है।

     

     

    8 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • भारत और यूरोपीय संघ ने व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत तीन कार्य समूह का गठन किया
    • इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी ने भारत को ब्लू इकोनामी में अग्रणी निवेशक के रूप में नामित किया
    • VisvaBharati यूनिवर्सिटी को यूनेस्को के द्वारा दुनिया का पहला लिविंग हेरिटेज यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाएगा
    • भारत फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच त्रिपक्षीय समझौता
    • दक्षिण भारत की पहली औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना “तुमकुरु औद्योगिक टाउनशिप “ की आधारशिला नरेंद्र मोदी ने रखा
    • वित्त वर्ष 2021-22 में भारत को 1 वर्ष में अब तक का सबसे अधिक विदेशी आवक प्रेषन(foreign inward remittance) प्राप्त हुआ
    • देश का पहला H2ICE तकनीक से चलने वाला हाइड्रोजन ट्रक रिलायंस ने पेश किया
    • भारत का दूसरा ग्रीन बॉन्ड लाने वाला नगर निकाय इंदौर बना
    • दिल्ली बाल आयोग द्वारा व्हाट्सएप CHATBOT ” बालमित्र” लॉन्च किया गया
    • मन्नापुरम फाइनेंस के सीईओ बीपी नंदकुमार को हुरुन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया
    • भारतीय मूल की अप्सरा अय्यर को हार्वर्ड लॉ रिव्यू की अध्यक्ष चुना गया

     

     

    9 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • दुनिया का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश – भारत ,कुल वैश्विक दूध उत्पादन में 22% योगदान
    • RBIने 0.25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर रेपो दर में वृद्धि की
    • Chat GPT की तरह गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट वोट का नाम “Bard” है
    • रिलायंस जिओ और GSMA ने राष्ट्रव्यापी “डिजिटल कौशल कार्यक्रम” शुरू किया
    • अंतर्राष्ट्रीय UPI भुगतान सेवा प्रारंभ करने वाला पहला भुगतान ऐप PhonePe बना
    • पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए “युवा संगम पंजीकरण पोर्टल नई दिल्ली में लांच किया गया
    • विश्व की सबसे प्रतिभाशाली छात्रा भारतीय-अमेरिकी स्कूली छात्रा नताशा बनी
    • एशिया का सबसे बड़ा बहू सांस्कृतिक उत्सव काला घोड़ा महोत्सव मुंबई में शुरू
    • डॉ पेगी मोहन को मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया
    • केनरा बैंक के नए MD and CEO के सत्यनारायण राजू बने

     

     

    10 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • इसरो-नासा द्वारा बनाया गया निसार(Nisar) उपग्रह सितंबर में भारत से लांच होगा
    • फार्च्यून पत्रिका कि दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों की सूची में टीसीएस शामिल
    • भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट जम्मू कश्मीर में प्रारंभ
    • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ किया गया
    • कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में ” 108 नम्मा क्लीनिक” लांच किया
    • विक्ट्री सिटी (Victory City) उपन्यास के लेखक – सलमान रुश्दी
    • 7 फरवरी – सुरक्षित इंटरनेट दिवस
    • तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू कश्मीर में शुरू
    • एनटीपीसी को लगातार छठी बार ATD Best Award 2023 मिला
    • इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज गैरी बैलेंस वेस्ट इंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे के लिए नाबाद 137 रन बनाने के बाद दो देशों के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए।

     

     

    11 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • भारतीय रिजर्व बैंक ने QR-code आधारित सिक्कों की वेंडिंग मशीन शुरू की
    • रविचंद्रन अश्विन 89 टेस्ट मैचों में सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने। पहले कौन थे- मुथैया मुरलीधरन जिन्होंने 80 मैच में यह लक्ष्य हासिल किया था .उन्होंने यह कारनामा महाराष्ट्र के नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मैच में हासिल किया।
    • पुस्तक “NOW YOU BREATHE”  के लेखक राखी कपूर  को गोल्डन बुक अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया .
    • 13 से 17 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु, Yelahanka air force station में 14वां ऐरो  इंडिया उत्सव (14th Aero India festival) का आयोजन किया जाएगा।  
    • Quad  देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए क्वाड साइबर चैलेंज अभियान शुरू किया। 
    • ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स 2021(Global Quality Infrastructure Index 2021) में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल
      • कुल शामिल देश – 184
      • भारत का स्थान – दशवा
      • पहला स्थान – जर्मनी
      • जारीकर्ता –
    • इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा (AP) से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान SSLV D2 का सफल परीक्षण किया गया
      • इसके द्वारा कई सैटेलाइट लॉन्च किए गए जिनमें से कुछ है – EOS-07(ISRO), JANUS-1 (USA), Azadisat-2 (Spacekidz startup- Chennai).
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री ने चिरंजीवी बीमा योजना के तहत बीमा सुरक्षा राशि को 10 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख किया

     

    12 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Stay Connected Updating Soon – Sunday Holiday

     

     

    13 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • 13 फरवरी 1879 को सरोजिनी नायडू का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म हुआ था ,
      • पहला कविता संग्रह –  द गोल्डन थ्रेसोल्ड, 1905 में जारी
      • उपनाम – भारत कोकिला ,भारत की बुलबुल (Nightingale of India)
      • प्लेग महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए भारत सरकार ने केसर ए हिंद की उपाधि दी थी, बाद में जालियांवाला बाग हत्याकांड के कारण वापस कर दी
      • 1920 में गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन में शामिल
      • भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 10 महीने तक पुणे के आगा खान महल में कैद कर रखा गया
      • इनके जन्म दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मानते हैं
    • 13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस
      • 2023 की थीम – रेडियो एवं शांति
      • पहला रेडियो दिवस –
    • दक्षिण अफ्रीका में भीषण बिजली संकट के बीच राष्ट्रीय आपदा घोषित
    • भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने Kenya Ladies Open golf title 2023 जीता
    • थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने क्रॉनिकल ऑफ सेंट्रल कमांड पुस्तक का विमोचन किया
    • 11 फरवरीविश्व यूनानी दिवस (यूनानी चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती )
    • पत्रकार ए.बी.के प्रसाद को राजा राममोहन राय 2023 पुरस्कार मिला
    • उत्तर प्रदेश सरकार ने “Family ID- वन फैमिली वन आईडेंटिटी” पोर्टल को लांच किया
    • 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई
    • गुजरात की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सोनिया गोकानी बनी 
    • राष्ट्रपति ने उड़ीसा के कटक में दूसरा भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया
    • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की पदक तालिका में कुल 161 पदक जीतकर महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर रहा
    • भारत अमेरिका द्वारा पहली बार परमाणु, रासायनिक व जैविक आतंकी हमलों की प्रतिक्रिया के लिए चेन्नई में तरकस अभ्यास का आयोजन किया जाएगा

     

    14 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • चार हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति
      • गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश- सोनिया गिरिधर गोकानी
      • त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश – जसवंत सिंह
      • गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश – संदीप मेहता
      • जम्मू कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश – एन कोटेशवर सिंह
    • केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने “चौथा आसियान भारत युवा शिखर सम्मेलन” की शुरुआत की। 
    • बारहवा विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक फिजी देश में होगा।
    • नितिन गडकरी ने  दुनिया की सबसे अत्याधुनिक मानव रहित यातायात प्रबंधन प्रणाली “SKYE UTM “ लांच किया
    • नरेंद्र मोदी ने  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का 246 किलोमीटर लंबा “दिल्ली दौसा-लालसोट-खंड” राष्ट्र को समर्पित किया
    • अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी “अमृतपैक्स 2023” का उद्घाटन किया
    • रिवर सिटी एलाइंस “DHARA” के सदस्यों की वार्षिक बैठक पुणे में आयोजित
    • फीफा क्लब विश्व कप को रियल मेड्रिड ने पांचवीं बार जीता
    • पहला सुंदरवन वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन पश्चिम बंगाल में

     

     

    15 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल (Gabriel) के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
    • अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर जाने वाली सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री “Rayna Barnawi”  बनी
    • वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मिट 2023 का आयोजन दुबई में होगा
    • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 मुंबई में  आयोजन
    • मोस् ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत भारत से फाइलेरिया रोग को 2027 तक समाप्त करने के लिए शुरूआत किया गया
    • नकल विरोधी कानून 2023 उत्तराखंड में लागू
    • मिशन 300 एवं मेरा मत मेरा वैलेंटाइन अभियान की शुरुआत चुनाव आयोग द्वारा मेघालय राज्य में किया गया
    • WPL 2023: स्मृति मंधाना WPL (Women’s Premier League) नीलामी में बिकने वाली पहली पहली सबसे महँगी खिलाड़ी (RCB- 3.04 crore) बनीं।
    • वैश्विक विज्ञान और तारामंडल केंद्र राजस्थान के कोटा में स्थापित किया जाएगा
    • साइप्रस देश के नए राष्ट्रपति –  निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स

     

    16 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • भारत-अमेरिका अभ्यास तरकश (छठा संस्करण) चेन्नई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) द्वारा संपन्न हुआ।
    • दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए जाएंगे
    • लेखक सुभाष चंद्रन को उपन्यास ‘समुद्रशिला’ के लिए केरल के अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार मिला
    • रक्षा मंत्री ने ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ की शुरुआत की
    • Aero India: HAL को स्वदेशी रूप से विकसित ‘ब्लैक बॉक्स’ के लिए DGCA की मंजूरी मिली।  फ्लाइट के साथ हुई दुर्घटना का पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स का उपयोग किया जाता है।
    • पर्यटन मंत्रालय ने प्रसाद योजना के तहत चार तीर्थस्थलों का चयन किया
      • (i) मां चामुंडेश्वरी देवी मंदिर, मैसूर, कर्नाटक
      • (ii) श्री माधव वन, कुंजारुगिरी, उडुपी ,कर्नाटक
      • (iii) पापनाश मंदिर, बीदर ,कर्नाटक
      • (iv) श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर, सौदत्ती, बेलगावी ,कर्नाटक
    • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने उत्तर प्रदेश के आंवला और फूलपुर में इफको में नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन किया
    • गरुड़ एयरोस्पेस ने सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन “सूरज”  का एयरो इंडिया 2023  में प्रदर्शन। प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार और डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ. सतीश रेड्डी ने इसका अनावरण किया।
    • निक्की हेली, 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेगी
    • भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल रिफाइनरियों द्वारा 2030 तक 137,000 टन प्रति वर्ष ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का टारगेट
    • स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (IQAir) के अनुसार,दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर  मुंबई बना (1.लाहौर (पाकिस्तान))
    • RBI ने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए 32 संस्थाओं को  मंजूरी दी
    • पीएम मोदी ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे
    • विश्व बैंक के चीफ डेविड मालपास ने दिया इस्तीफा

     

    17 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • खराब मौसम में पायलटों की मदद के लिए वायुसेना ने तैयार किया ‘वायुलिंक’ प्लेटफॉर्म
    • भारतीय फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का निधन
    • अनुमान RBI2023-24 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4%
    • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिजी में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
    • 102 कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार– 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए
    • थलसेना के नए उप प्रमुख– लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार होंगे
    • इंडियन ओवरसीज बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी योजना शुरू की
    • लद्दाख पैंगोंग त्सो में भारत की पहली फ्रोजन-लेक मैराथन की मेजबानी करेगा
    • UIDAI ने नया AI चैटबॉट ‘आधार मित्र’ (Aadhaar Mitra) लॉन्च किया
    • कैबिनेट ने भारत, चिली के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
    • कैबिनेट ने दिव्‍यांगता के क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
    • प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में जल जन अभियान का उद्घाटन किया
    • भारत और स्पेन डिजिटल इन्फ्रा, जलवायु कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग करने हेतु सहमत हुए
    • भारत और फिजी ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों हेतु वीजा छूट पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    • भारत-जापान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ चौथा संस्करण 17 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक जापान में शिगा प्रांत के कैंप इमाज़ू में आयोजित।
    • यूट्यूब के नए सीईओ – भारतीय-अमेरिकी नील मोहन
    • वैश्विक पर्यटन लचीलापन दिवस: 17 फरवरी

     

    18 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • Jaguar Land Rover India के एमडी : टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष राजन अंबा बने
    • यक्षगान गायक और पटकथा लेखक भागवत बलिपा नारायण भागवत का निधन
    • मिर्जापुर के अभिनेता शाहनवाज प्रधान का निधन
    • सरकार ने सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए 4,800 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी
    • केंद्रीय जल आयोग + IIT Roorkee, बांधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र विकसित करेंगे
    • MPassport Police App: अब पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन होगा आसान
    • बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा
    • इंटेल ने पेशेवर रचनाकारों के लिए ‘सफायर रैपिड्स’ प्रोसेसर (Xeon W-3400 and W-2400) लॉन्च किया
    • एंटारिस  दुनिया का पहला क्लाउड-निर्मित प्रदर्शन उपग्रह JANUS-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया
    • Lexi, भारत का पहला ChatGPT-संचालित AI चैटबॉट 
    • विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर घटकर 566.94 अरब डॉलर
    • BEL , इजरायल की लोरा बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण करेगी
    • सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत के लिए स्वराज ट्रॉफी 2021-22 कोल्लम जिले ने जीती
    • AICTE and BPRD ने संयुक्त रूप से कवच-2023 लॉन्च किया
    • स्पेनिश सरकार ने यूरोप में पहली बार ‘मासिक धर्म अवकाश’ प्रदान करने वाला कानून पारित किय
    • वित्त वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी 6.2% की दर से बढ़ने की संभावना: मॉर्गन स्टेनली
    • जलवायु आपातकाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए UNDP द्वारा शुरू किए गए ‘डोंट सिलेक्ट एक्सटिंक्शन’ अभियान ने दूसरे वार्षिक एंथम अवार्ड्स में दो अलग-अलग श्रेणियों में स्वर्ण और रजत जीता है।
    • न्यूजीलैंड स्थित पत्रिका ज़ूटैक्सा के अनुसार, भारत में बीटल की एक नई प्रजाति “ओमोरगस खानदेश नेक्रोफैगोस” की खोज की गई है।  इसे केराटिन बीटल भी कहा जाता है।
    • 18 फरवरी : विश्व पैंगोलिन दिवस 2023

     

    19 February 2023 Current Affairs in Hindi:

    • Updated Soon (Sunday)

     

    20 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • मध्य प्रदेश में आयोजित 49 वां खजुराहो डांस फेस्टिवल 2023 का उद्घाटन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मांगू भाई पटेल ने किया।
    • भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आयोजित “चौथी द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास Dustlik 2023” उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।
    • जीएसटी काउंसिल की 49 वां बैठक नई दिल्ली में आयोजित
    • G20 देशों का B20 सम्मलेन मणिपुर के इम्फाल में आयोजित
    • India International Seafood Show का आयोजन कोलकाता में संपन्न हुआ

     

    21 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • Updated Soon

     

    22 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    23 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    24 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    25 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    26 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    27 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    28 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    29 February 2023 Current Affairs in Hindi :

     

    • Updated Soon

     

     

    30 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • Updated Soon

     

    31 February 2023 Current Affairs in Hindi :

    • Updated Soon