झारखण्ड पार्टी ने किस वर्ष पहली बार विधानसभा चुनाव में भाग लिया था

 JHARKHAND GK FOR JPSC/ JSSC

 

Q.झारखण्ड पार्टी ने किस वर्ष पहली बार विधानसभा चुनाव में भाग लिया था?

(a) 1951 

(b) 1952

(c) 1954

(d) 1955

   

Ans : 1952

EXPLANATION : 

झारखण्ड पार्टी (1950 ई.) 

  • 31 दिसंबर से 1 जनवरी, 1950 को जमशेदपुर में जयपाल सिंह मुण्डा  द्वारा आदिवासी महासभा का नाम बदल कर झारखण्ड पार्टी कर दिया गया। 
  • इस पार्टी के पहले अध्यक्ष जयपाल सिंह मुण्डा को बनाया गया। 
  • 2 जुलाई, 1951 को छोटानागपुर-संथाल परगना प्रांत के गठन की मांग को  झारखण्ड के दौरे पर आए जयप्रकाश नारायण ने समर्थन किया। 
  • 2 जनवरी, 1952 को पृथक झारखण्ड राज्य के गठन को राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित सभा में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विरोध किया था। 

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखण्ड पार्टी

1952 

  • चुनाव चिह्न ‘मुर्गा’
  • 33 सीटें प्राप्त
  • मुख्य विपक्षी दल
  • बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता – सुशील कुमार बागे

1957

  • 32  सीटें प्राप्त
  • विपक्षी दल का दर्जा
  • बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता – सुशील कुमार बागे

1962 

  • 20 सीटप्राप्त
  • राज्य पुनर्गठन आयोग का आगमन 5 फरवरी, 1955 को राँची । 
  • 1957 के चुनाव में बॉम्बे  के पारसी मीनू मसानी ने राँची से चुनाव जीता था  

राज्य पुनर्गठन आयोग ,1955

  • 16 जिलों को मिलाकर झारखण्ड राज्य के गठन का प्रस्ताव

(बिहार-7, उड़ीसा-4, बंगाल-3 मध्य प्रदेश-2)

  • बिहार विधानसभा में सीताराम जगतराम द्वारा पहली बार पृथक झारखण्ड राज्य के गठन हेतु एक प्रस्ताव 10 फरवरी, 1961 को प्रस्तुत किया गया। परन्तु यह प्रस्ताव निरस्त हो गया। 

20 जून, 1963 ई

  • झारखण्ड पार्टी का कांग्रेस में विलय
  • बिहार के मुख्यमंत्री विनोदानंद झा की पहल पर
  • सामुदायिक विकास मंत्री – जयपाल सिंह(मंत्री के पद से एक माह बाद इस्तीफा)

30 मई, 1969 

  • कांग्रेस से इस्तीफा
  • जयपाल सिंह की पत्नी जहाँआरा इंदिरा गाँधी की मंत्रिपरिषद् में परिवहन एवं विमानन विभाग की उपमंत्री थीं। 

 

Leave a Reply