5th JPSC PRE 2013 PAPER 2 Questions

 5th JPSC PRE 2013 PAPER 2 Questions

निर्देश-(प्रश्न 1-2 ): 4 सेमी. भुजा वाले  एक घन की सभी सतहों को लाल रंग से पेंट कर दिया जाता है और फिर इसे 1 सेमी. भुजा वाले कई छोटे घनों में विभाजित कर दिया जाता है। इन विभाजित घनों को अलग-अलग कर दिया जाता

1. छोटे घनों की कितनी संख्या है जिसकी कम से कम दो सतहें लाल रंग से पेंट की हुई है?

(1) 4                  

(2) 8                 

(3) 32                

(4) 24 

2. छोटे घनों की कितनी संख्या है जिसके किसी भी सतह पर रंग नहीं लगा है? 

(1) 24                    

(2) 16                  

(3) 8                 

(4) 10 

3. निम्नलिखित आकृति में त्रिभुजों की संख्या कितनी है?

(1) 18                 

(2) 16                 

(3) 22                   

(4) 26 

4. निम्नलिखित दो आकृतियों में से एक आकृति में दी गई संख्याओं के पैटर्न के अनुसार दूसरी आकृति में लुप्त एक संख्या प्राप्त करें

(1) 3           

(2) 9              

(3) 1                 

(4) 2

निर्देश-(प्रश्न 5-6 ): दी गई चार आकृतियों में से तीन आकृतियाँ किसी विशेष रूप में समरूप हैं। एक आकृति इन तीनों से भिन्न है। वह कौन-सी आकृति है जो इन तीनों से भिन्न हैं? अर्थात् यह बाकी तीनों आकृतियों की उभयनिष्ठ (Common) विशेषता से मेल नहीं खाता है।

ANS Q5 – OPTION  (2), Q6 – OPTION  (4)

7. एक पासे (Dice) को चार बार फेंका गया जिनके परिणाम को निम्नलिखित आकृतियों (i) से (iv) में दर्शाया गया है?

कौन-सी संख्या 3 के विपरीत दिशा में दिखेगी? 

(1) 4         

(2) 5      

(3) 6             

(4) 1 

8. चित्र (i) और (ii) में एक पासे की दो स्थितियाँ दर्शाई गई हैं संख्या 5 की सतह के विपरीत सतह पर कौन-सी संख्या दिखेगी?

(1) 1               

(2) 3             

(3) 4                 

(4) 2 

9. एक क्लब में संगीतकारों की कुल संख्या 120 है। इनमें 5% संगीतकार निम्नलिखित तीनों वाद्ययंत्र बजा सकते हैं- गिटार, वायलिन एवं फ्लूट। इन वाद्ययंत्रों में किन्हीं दो और सिर्फ दो वाद्ययंत्र बजा सकने वाले संगीतकारों की संख्या 30 है। सिर्फ गिटार बजा सकने वाले संगीतकारों की संख्या 40 है। ऐसे संगीतकारों की कुल संख्या, जो सिर्फ वायलिन या फ्लूट बजा सकते हैं, कितनी है?

(1) 30                 

(2) 38 

(3) 44                

(4) 45

निर्देश-(प्रश्न 10-11 ): निम्नलिखित दो प्रश्नों में एक वक्तव्य, है जिसके दो निष्कर्ष I एवं II निकाले गए हैं। आप वक्तव्य को सही मानते हुए यह निर्णय लें कि निष्कर्ष I और/अथवा II वक्तव्य का/के सही निष्कर्ष है/हैं। आपका उत्तर निम्नलिखित विकल्पों में से कोई एक होगा

(1) यदि सिर्फ निष्कर्ष I सही है। 

(2) यदि सिर्फ निष्कर्ष II सही है। 

(3) यदि न तो निष्कर्ष I और न निष्कर्ष II सही है। 

(4) यदि दोनों निष्कर्ष I एवं II सही हैं। 

10. वक्तव्यः कोई युवा जो शादी के लिए पर दहेज एक शर्त रखता है, वह स्वयं/ को एवं नारीत्व (Womanhood) को अपमानित करता है। 

निष्कर्षः

1. जो शादी में दहेज लेते हैं, उनकी समाज में निन्दा होनी चाहिए। 

II. जो शादी में दहेज नहीं लेते हैं, वे नारीत्व  का सम्मान करते हैं। 

ANS- (4) यदि दोनों निष्कर्ष I एवं II सही हैं। 

11. वक्तव्यः मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों एवं ग्रामीण गरीबों के विकास के लिए अधिकतम प्रयास करेगी। 

निष्कर्षः 

1. पूर्वकालिक सरकार ने इनके विकास के के लिए गम्भीर प्रयत्न नहीं किए थे। 

II. यह सरकार शहरी गरीबों के विकास के लिए गम्भीर प्रयास नहीं करेगी। 

ANS- (3) यदि न तो निष्कर्ष I और न निष्कर्ष II सही है। 

12. ‘दुध’ एवं ‘मलाई’ में वही सम्बन्ध है, जो निम्नलिखित शब्द-युग्मों में से किसी एक शब्द-युग्म के दोनों शब्दों में है। वह शब्द-युग्म चुनें।

(1) महाविद्यालय : विद्यार्थी                

(2) मिट्टी : पॉटरी

(3) फल : ग्लूकोज                           

(4) इनमें से कोई नहीं

निर्देश-(प्रश्न 13-14 ): महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह जरूरी है कि ‘सशक्त’ एवं ‘कमजोर’ तर्कों में अंतर को पहचाना जाए। निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न से संबंधित निर्णय के लिए दो तर्क I और II दिए गए है। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा तर्क ‘सशक्त’ है और कौन-सा ‘कमजोर’। आपका उत्तर निम्नलिखित विकल्पों में से कोई एक होगा

(1) यदि सिर्फ तर्क I सशक्त है।

(2) यदि सिर्फ तर्क II सशक्त है।

(3) यदि न तो तर्क I और न तर्क II इन सशक्त है।

(4) यदि दोनों तर्क I और II सशक्त हैं। 

13. कथनः क्या बड़े शहरों की सड़कों की देखभाल का जिम्मा प्राइवेट कम्पनियों को सौंप दिया जाए?

तर्कः

I. हाँ, यही एक रास्ता है जिससे सड़कें पूरे साल अच्छी स्थिति में रहेंगी। 

II. नहीं, प्राइवेट कम्पनियाँ सड़कों की देखभाल शाह के योग्य नहीं है।  

ANS-(3) यदि न तो तर्क I और न तर्क II इन सशक्त है।

14. कथन: क्या शैक्षणिक डिग्रियाँ और डिप्लोमा का नौकरियों के साथ सम्बन्ध -विच्छेद कर दिया जाए?

तर्कः 

I. नहीं, इससे बड़ी संख्या में अल्प शैक्षणिक योग्यता वाले व्यक्ति आवेदन करेंगे।

II. नहीं, इससे उच्च शिक्षा का महत्व घट जाएगा। 

ANS-(2) यदि सिर्फ तर्क II सशक्त है।

निर्देश-(प्रश्न 15-16 ): दिए गए प्रत्येक प्रश्न में अभिकथन या दावा (P) एवं उससे सम्बंधित तर्क या कारण (R) दिए गए है। आप अपने उत्तर के रूप में निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक को चुनें

(1) यदि (P) तथा (R) दोनों ही सही हैं एवं (R) (P) की सही व्याख्या है 

(2) यदि (P) सही है एवं (R) गलत है 

(3) यदि (P) और (R) की सही व्याख्या (R) नहीं है। 

(4) यदि (P) गलत है, लेकिन (R) सही |

15. अभिकथन (दावा) (P) : भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय मॉनसून (Tropical Monsoon) की तरह है।

 तर्क (कारण) (R): भारत उष्ण कटिबंधीय अक्षांशों के बीचों-बीच अवस्थित हैं।

ANS-(2) यदि (P) सही है एवं (R) गलत है 

16. अभिकथन (दावा) (P): केंचुए (Earth-worms) खेती के लिए अच्छे नहीं है। 

तर्क (कारण) (R) : केंचुए मिट्टी को महीन कणों में परिवर्तित कर इसे नरम बना देते हैं।

ANS-(4) यदि (P) गलत है, लेकिन (R) सही |

निर्देश-(प्रश्न 17-18 ): प्रत्येक प्रश्न में संख्याओं के चार सेटों में से तीन सेट एक ही प्रकार के पैटर्न का अनुसरण करते हैं। आपको वह सेट चुनना है जो इन तीनों के पैटर्न से भिन्न

17. 

(1) 3(58)7              

(2) 1(10)3          

(3) 2(20)4              

(4) 5(51)6 

18. 

(1) 8(39)5                   

(2) 7(48)1           

(3) 5(17)2           

(4) 9(45)6 

निर्देश-(प्रश्न 19-20 ): दिए गए पाँच शब्दों (1-5) को अर्थपूर्ण तार्किक क्रम में व्यवस्थित करें एवं तदनुसार इन शब्द-समूहों के नीचे दिए गए वैकल्पिक अनुक्रमों (A)(B}(C) एवं (D) में से सही अनुक्रम चुनें

19. 1. गरीबी 2. आबादी 3. मृत्यु 4. बेरोजगारी 5. बीमारी 

(1) 3,4,2,5,1                 

(2) 2,4,1,5,3 

(3} 2,3,4,5,1                 

(4) 1,2,3,4,5 

20. 1. दण्ड    2. कारावास    3. गिरफ्तार    4. अपराध     5.  विचार

(1) 5,1,2,3,4                     

(2) 4,3,5,2,1

(3) 4,3,5,1,2                      

(4) 2,3,1,4,5 

21. निम्नलिखित संख्याओं के क्रम में अवस्थित (?) चिह्न की जगह पर दिए गए वैकल्पिक संख्याओं में से सही विकल्प चुनें

42 : 56 : : 110 : (?) 

(1) 132                  

(2) 136

(3) 140                   

(4) 18 

22. निम्नलिखित चार संख्या युग्मों में से तीन संख्या-युग्मों में एक ही तरह का सम्बन्ध है। बेमेल जोड़े को चुने

(1) 4,63                         

(2) 1,0

(3) 2,15                         

(4) 5,124 

23. निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूहों में वर्णमाला के अक्षरों को एक विशेष क्रम में रखा गया है। जो अक्षर-समूह भिन्न है, उसे चुनें

(1) LNJ                           

(2) RTP 

(3) NPK                          

(4) FHD

24. निम्नलिखित चार संख्याओं में से तीन संख्याएँ किसी खास रूप में समरूप होने के कारण एक ही समूह से अलग है? 

(1) 125                    

(2) 216

(3) 729                    

(4) 525 

25. यदि TEMPLE का कूट संकेत है VHQURL, तो CHURCH का कूट संकेत क्या होगा? 

(1) EKYWIO                       

(2) EKUWIO

(3) EKYWIN                        

(4) EKYWJO 

26. सुनील, कमल, मनीष, अनिल और रमन पाँच मित्र हैं इनमें सुनील कमल से लम्बाई में छोटा है, लेकिन रमन से ज्यादा लम्बा है, मनीष सभी दोस्तों से ज्यादा लम्बा है। अनिल की लम्बाई कमल से थोड़ी कम है, लेकिन सुनील से थोड़ी ज्यादा है। यह बतलाएँ कि इन पाँचों में से कौन लड़का ऐसा है, जिसके दो मित्र ज्यादा लम्बे हैं और दो मित्र छोटे हैं? 

(1) रमन                   

(2) सुनील 

(3) कमल                  

(4) अनिल

निर्देश-(प्रश्न 27-29): ये प्रश्न निम्नलिखित जानकारियों पर आधारित हैं

चार महिलाएँ A,B,C,D एवं चार पुरुष E,F,G,H एक वृताकार टेबल को घेरते हुए आमने-सामने निम्नांकित व्यवस्थानुसार बैठे हैं:

1. कोई भी दो पुरुष या दो महिलाएँ पास-पास  नहीं बैठी हैं। 

2. महिला C जो G और E के बीच बैठी है, के सामने D है।

3. F,D और A के बीच बैठा है जिसके सामने G है। 

4. B के दाहिनी ओर H है।

 27. A की बाईं ओर कौन बैठा है? 

(1) E                      

(2) F 

(3) G                       

(4) H 

28. E के सामने कौन बैठा है?

(1) F                     

(2) B

(3) G                     

(4) H 

29. B के सबसे करीब का पड़ोसी कौन है?

(1) G तथा H                       

(2) E तथा F

(3) E तथा H                       

(4) F तथा H 

30. उलट-पुलट कर लिखे गए निम्नलिखित अक्षरों को व्यवस्थित कर यदि किसी शहर का नाम बनाया जाए, तो उस शहर के नाम के मध्य कौन-सा अक्षर होगा?

 AIDMURA 

(1) M                            

(2) R 

(3) URI                         

(4) इनमें से कोई नहीं

31. संख्याओं की निम्नलिखित श्रेणी में ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं जिनके तुरन्त पहले कोई विषम संख्या है, लेकिन तुरन्त बाद कोई सम संख्या (Even Number) नहीं है?

 5,3,4,89,7,1,6,5,3,2,9,8,7,3,5 

(1) 4                      

(2)2

(3) 1                      

(4) 3 

32. निम्नलिखित श्रेणी में लुप्त संख्या प्राप्त करें:

101,100,………87,71,46 

(1) 92                        

(2) 88

(3) 89                         

(4) 96 

33. निम्नलिखित श्रेणी के पैटर्न में कौन-सी एक संख्या त्रुटिपूर्ण है? 

864, 420, 200, 96, 40, 16, 6 

(1) 420                    

(2) 200

(3) 964                    

(4) 40 

34. निम्नलिखित में से कौन-सा एंजाइम ग्लूकोज को इथेनॉल में परिवर्तन करने को प्रेरित करता है? 

(1) जाइमेज                       

(2) इनवरटेज

(3) माल्टेज                        

(4) डायस्टेज 

35. निम्नलिखित में से कौन-सा सामान्य प्रशीतक (Common Refrigerant) है, जिसको घरेलू प्रशीतकों में प्रयुक्त किया जाता है?

(1) निऑन                        

(2) ऑक्सीजन

(3) फ्रेऑन                         

(4) इनमें से कोई नहीं 

36. मथने के पश्चात् क्रीम का दूध से पृथक हो जाने का कारण है

(1) गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational force) 

(2) ससंजक बल (Cohesive Force)

(3) अपकेंद्रीय बल (Centrifugal | Force) 

(4) इनमें से कोई नहीं 

37. निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युत चुम्बकीय विकिरण टेलीविजन के दूरस्थ नियंत्रण के लिए प्रयोग में लाया जाता है?

(1) अवरक्त (Infrared)           

(2) पराबैंगनी (Ultraviolet) 

(3) सूक्ष्मतरंग (Microwave)     

(4) इनमें से कोई नहीं 

38. जलवायु परिवर्तन का कारण मुख्यतया निम्नलिखित की वजह से है।

(1) ग्रीनहाउस गैस                       

(2) ओजोन परत का अपक्षय 

(3) प्रदूषण (Pollution)                

(4) उपर्युक्त सभी 

39. निम्नलिखित में से कौन-सा सार्वत्रिक तापन (Global warming) के लिए उत्तरदायी है? 

(1) मिथेन                      

(2) कार्बन डाइऑक्साइड 

(3) जलवाष्प                   

(4) उपर्युक्त सभी 

40. निम्नलिखित में से कौन-सा/से अमला वर्षा के लिए उत्तरदायी है/हैं? 

(1) कार्बन डाइऑक्साइड            

(2) कार्बन मोनोऑक्साइड 

(3) प्रोपेन                                  

(4) नाइट्रस ऑक्साइड एवं सल्फरडाइऑक्साइड

 41. मानव रक्त की श्यानता का कारण (Viscous Nature) है

(1) रक्त में प्रोटीन                                     

(2) प्लाज्मा में बिम्बाणु

 (3) रक्त में आर.बी.सी. तथा डब्ल्यू बी.सी.    

(4) उपर्युक्त सभी 

42. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है? 

(1) हीलियम                                  

(2) क्लोरीन 

(3) फ्लु ओरीन                               

(4) कार्बन डाइऑक्साइड 

43. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कृत्रिम पारितंत्र (Artificial Ecosystem) है? 

(1) तालाब 

(2) खेत 

(3) वन 

(4) इनमें से कोई नहीं 

44. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्राम-पॉजिटिव एवं ग्राम-निगेटिव बैक्टीरिया के अन्तर के लिए उत्तरदायी है? 

(1) कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) 

(2) कोशिका दीवार (Cell Wall) 

(3) राइबोसोम (Ribosome)

(4) इनमें से कोई नहीं 

45. कौन-सा रोग कवक (Fungi) के कारण होता है? 

(1) पोलियो                           

(2) त्वचा का प्रदाह 

(3) हैजा                               

(4) इनमें से कोई नहीं

46. निम्नलिखित में से कौन-सा टमाटर के लाल रंग के लिए उत्तरदायी है? 

(1) कैरोटीन                                

(2) एंथोसायनिन  

(3) लाइकोपीन                      

(4) इनमें से कोई नहीं की। 

47. 47वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की विजेता प्रतिभा राय किस भाषा में लिखती हैं? 

(1) अंग्रेजी                         

(2) हिन्दी

(3) बांग्ला                          

(4) ओडिया 

48. विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता

(1) 5 जून को                              

(2) 5 जुलाई को

(3) 5 सितम्बर को                        

(4) 5 अक्टूबर को 

49. निकोलस मादुरो कहाँ के राष्ट्रपति चुने गए हैं? 

(1) अल्बानिया                      

(2) मैक्सिको की

(3) वेनेजुएला                       

(4) पेरू 

50. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है

(1) 5 मार्च को                           

(2) 8 मार्च को

(3) 10 मार्च को                         

(4) 12 मार्च को 

51. सुश्री हलीमा याकूब किस देश की प्रथम महिला स्पीकर हैं? 

(1) श्रीलंका                          

(2) भूटान

(3) पाकिस्तान                      

(4) सिंगापुर 

52. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 2013 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है? 

(1) कहानी                         

(2) बर्फी

(3) विक्की डोनर                 

(4) जब तक है जान 

53. पार्क ग्युन-हये कहाँ की प्रथम महिला राष्ट्रपति हैं? 

(1) उत्तर कोरिया                     

(2} दक्षिण कोरिया 

(3) चीन                                  

(4) ताइवान

 54. फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ में मुख्य भूमिका किसने निभाई है? 

(1) इरफान खान                      

(2) फरहान अख्तर

(3) विनय पाठक                       

(4) सलमान खान 

55. किस फिल्म की पृष्ठभूमि झारखण्ड से संबंधित है? 

(1) बैण्ड बाजा बारात                     

(2) लंच बॉक्स 

(3) गैंग्स ऑफ वासेपुर                    

(4) फिराक

56. ‘बिरला तकनीकी संस्थान’ झारखण्ड के  किस शहर में स्थित है? 

(1) राँची                          

(2) धनबाद

(3) बोकारो                      

(4) जमशेदपुर 

57. निम्नलिखित में से कौन-सा चीन का सीमावर्ती (Border) नहीं है? 

(1) रूस                              

(2) पाकिस्तान

(3) मंगोलिया                        

(4) बुल्गारिया 

58. कांगो स्थित है

(1) अफ्रीका में                          

(2) एशिया में 

(3) यूरोप में                              

(4) उत्तरी अमेरिका में 

59. मि.ममनून हुसैन कहाँ के राष्ट्रपति हैं? 

(1) ईरान                              

(2) अफगानिस्तान

(3) पाकिस्तान                       

(4) तुर्की 

60. हाल ही में एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप भारत के किस शहर में सम्पन्न हुई? 

(1) पुणे                               

(2) मुम्बई

(3) दिल्ली                            

(4) कोलकाता 

61. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित राष्ट्रकुल शतरंज चैम्पियनशिप किस भारतीय द्वारा जीती गई? इस 

(1) ललित बाबू                  

(2) विश्वनाथन आनन्द 

(3) अभिजीत गुप्ता            

(4) दिव्येन्दु बरूआ 

 62. मारियो बार्तोली ने 2013 का विंबलडन महिला एकल खिताब जीता है। वे किस देश की है? 

(1) फ्रांस                               

(2) जर्मनी

(3) ऑस्ट्रिया                           

(4) हॉलैण्ड 

63. इनमें से कौन BRICS का सदस्य नहीं | हैं? 

(1) भूटान               

(2) रूस

(3) भारत                 

(4) चीन 

64. 16वां NAM (गुट-निरपेक्ष देशों का समूह) सम्मेलन कहाँ हुआ था? 

(1) शर्म-अल-शेख                  

(2) तेहरान 

(3) इस्लामाबाद                      

(4) सिंगापुर 

65. वर्ष 2012 का राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले विजय कुमार किस खेल से सम्बन्धित हैं?

(1) शतरंज (Chess)                              

(2) बैडमिंटन (Badminton) 

(3) निशानेबाजी (Shooting)                   

(4) कुश्ती (Wresting) 

66. वर्ष 2013 का फेमिना मिस इंडिया खिताब किसने जीता है? 

(1) पूनम ढिल्लों                     

(2) नवनीत कौर ढिल्लों 

(3) मंजीत कौर                      

(4) दिलशाद कौर 

67. प्रमुख भूमिका में अभिनय हेतु सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित BAFTA पुरस्कार किसने जीता है?

(1) डेनियल-डे-लुईस                 

(2) क्रिस्टोफर वाल्ट्ज

(3) ऐन                                    

(4) नाना पाटेकर 

68. शान्ति एवं सौहार्द (Peace and Reconciliation) के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान किसको दिया गया है? 

(1) सन्दीप पाण्डे                           

(2) दलाई लामा 

(3) योशिनोरी ओसुमी                     

(4) राशिद अली 

69. सन्तोष ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है?

(1) हॉकी                      

(2) बैडमिन्टन

(3) फुटबॉल                  

(4) टेबल टेनिस 

70. किस देश ने सुल्तान अजलान शाह हॉकी प्रतियोगिता, 2013 जीती है?

(1) भारत                         

(2) पाकिस्तान 

(3) ऑस्ट्रेलिया                  

(4) हॉलैण्ड

 71. UNSC का तात्पर्य है

(1) संयुक्त राष्ट्र सामाजिक परिषद्           

(2) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्

(3) संयुक्त राष्ट्र वैज्ञानिक परिषद्            

(4) संयुक्त राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष परिषद्

 72. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का सम्बन्ध किस राजनीतिक दल से है? 

(1) रिपब्लिकन पार्टी                 

(2) डेमोक्रेटिक पार्टी 

(3) लिबरल पार्टी                      

(4) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी 

73. ग्वादर पत्तन किस देश में है?

(1) ईरान                    

(2) पाकिस्तान 

(3) भारत                    

(4) श्रीलंका

74. साठवें (60वें) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार ङ्के किसको प्राप्त हुआ? 

(1) तिग्मांशु धूलिया                    

(2) विक्रम गोखले 

(3) सुजय घोष                          

(4) पूजा भट्ट 

75. जुबिन मेहता का संगीत समारोह, 2013 हुआ था

(1) कश्मीर में                   

(2) झारखण्ड में

(3) तमिलनाड में                     

(4) दिल्ली में

76. नन्दा देवी स्थित है

(1) हिमाचल प्रदेश में                   

(2) उत्तराखण्ड में 

(3) नेपाल में                               

(4) सिक्किम में 

77. रॉबर्ट जी. मुगाबे कौन हैं?

(1) जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति                   

(2) केनिया के राष्ट्रपति

(3) मलेशिया के राष्ट्रपति                  

(4) मालदीव के राष्ट्रपति 

78. RBI के नए गवर्नर कौन है?’

(1) मणिकांत पटेल                    

(2) लॉर्ड मेघनाद देसाई 

(3) रघुराम राजन                      

(4) निरूपमा राव 

79. भारत के वर्तमान विदेश सचिव (Foreign : Secretary) हैं

(1) सुजाता सिंह                   

(2) मनोरमा सिंह

(3) अमिता शर्मा                  

(4) अरुणा राय 

80. 64वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे

(1) पाकिस्तान के राष्ट्रपति              

(2) श्रीलंका के राष्ट्रपति

(3) भूटान के राजा                       

(4) नेपाल के प्रधानमंत्री 

81. निम्नलिखित में से कौन कमरे के तापमान पर द्रव रूप में है? 

(1) लीथियम                     

(2) सोडियम

(3) फ्रेसियम                   

(4) सीरियम

82. आयोडीन-युक्त नमक उपयोगी होता है, क्योंकि यह

(1) पाचन (Digestion) बढ़ाता है। 

(2) रोगों के लिए प्रतिरोध वृद्धि करता

(3) थायरॉइड ग्रंथि का नियंत्रण करता

(4) उपर्युक्त सभी 

83. वातावरण में प्रकाश का विसरण निम्नलिखित की वजह से होता है

(1) कार्बन डाइऑक्साइड        

(2) धूल-कण (Dust Particles) 

(3) हीलियम                         

(4) इनमें से कोई नहीं

 84. निम्नलिखित की उपस्थिति के कारण पीतल का रंग हवा में फीका पड़ जाता है

(1) ऑक्सीजन                                

(2) हाइड्रोजन सल्फाइड

(3) कार्बन डाइऑक्साइड                

(4) नाइट्रोजन 

85. मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान (Normal Temperature) 

(1) 37°C                    

(2) 98°C

(3) 367K                    

(4) इनमें से कोई नहीं 

86. थैलासिमिया एक वंशानुगत बीमारी (Hereditary Disease) है, जोकि निम्नलिखित को प्रभावित करती है

(1) खून                       

(2) फेफड़े

(3) दिल                      

(4) इनमें से कोई नहीं 

87. पीला बुखार निम्नलिखित के द्वारा फैलता है

(1) वायु (Air)                                      

(2) जल (Water) 

(3) घरेलू मक्खी (Housefly)                

(4) इनमें से कोई नहीं 

88. रक्त का pH मान है

(1) 5.0              

(2) 6.4

(3) 7.4               

(4) 8.0 

89. दंत-क्षय (Dental Caries) का कारण

(1) वायरल संक्रमण (Viral Infection) 

(2) दूषित पानी (Cotaminated Water) 

(3) बैक्टीरियल संक्रमण (Bacterial Infection) 

(4) वंशानुगत कारण (Hereditarty Reason)

90. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सबसे पहले कृत्रिम रूप से उत्पादित किया गया था?

(1) नेप्टयूनियम                      

(2) प्लूटोनियम

(3) फ्रेसियम                         

(4) टेक्नीशियम 

91. एंजाइम है

(1) वसा                      

(2) आर.एन.ए.

(3) प्रोटीन                   

(4) इनमें से कोई नहीं 

92. निम्नलिखित में से कौन-सा पहला सफल क्लोन जन्तु था?

 (1) भेड़ (Sheep)                           

(2) ऊलक (Gibbon) 

(3) खरगोश (Rabbit)                     

(4) इनमें से कोई नहीं 

93. प्रकाश वर्ष (Light-year) निम्नलिखित की इकाई है

(1) ऊर्जा (Energy)                       

(2) तीव्रता (Intensity) 

(3) उम्र (Age)                              

(4) दूरी (Distance) 

94. निम्नलिखित में से कौन प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है? 

(1) चावला                         

(2) मूंगफली

(3) सेब                            

(4) इनमें से कोई नहीं 

95. इंसुलिन में निम्नलिखित में से कौन-सी धातु मौजूद है? 

(1) टिन                     

(2) ताँबा

(3) जस्ता                   

(4) एल्यूमिनियम 

96. निम्नलिखित में से कौन ऑप्टिकली सक्रिय नहीं है? 

(1) ग्लाइसिन                     

(2) ऐलानिन

(3) सेरीन                         

(4) ये सभी 

97. प्राकृतिक रबर निम्नलिखित में से किस एक का बहुलक (Polymer) है? 

(1) ब्यूटाडाइन                 

(2) एथिलीन .

(3) आइसोप्रीन                  

(4) स्टाइरीन 

98. निम्नलिखित में से कौन प्लाज्मोडियम परजीवी (Parasite) का वाहक है? 

(1) मच्छर {Mosquito)        

(2) मक्खी (Fly) 

(3) जूं (Lice)                     

(4) उपर्युक्त सभी

 99. निम्नलिखित में से कौन लार (Saliva) की सहायता से पच जाता है?

(1) प्रोटीन                  

(2) स्टार्च 

(3) रेशे                      

(4) इनमें से कोई नहीं 

100. निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक लूईस अम्ल नहीं है?

(1) AICl3                 

(2) BF3 

(3) NH3                   

(4) FeCl3

Leave a Reply