10GW सौर क्षमता को पार करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है ?

 MAY 2022 CURRENT AFFAIRS

Q. मेरकॉम(Mercom) के अनुसार 10GW सौर क्षमता को पार करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है?

 ANS  : राजस्थान

EXPLANATION : 

  • 10GW सौर क्षमता को पार करने वाला भारत का पहला राज्य राजस्थान है।

  • मेरकॉम(Mercom) के इंडिया सोलर प्रोजेक्ट ट्रैकर (India Solar Project Tracker) के अनुसार, राजस्थान भारत का पहला राज्य है, जिसने 10 गीगावाट (GW)  से ज्यादा सौर प्रतिष्ठानों (Solar Installations) को स्थापित  किया है। 

  • राजस्थान में कुल स्थापित विद्युत क्षमता 32.5 GW है। 

    • नवीकरणीय ऊर्जा(renewable energy) का योगदान =  55% है, 

    • तापीय ऊर्जा का 43% तथा शेष 2% परमाणु ऊर्जा का योगदान है। 

  • राजस्थान सौर ऊर्जा नीति 2019 का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 तक 30 गीगावाटसौर ऊर्जा हासिल करना है। 

  • दिसंबर 2021 तक भारत की संचयी सौर स्थापित क्षमता 55GW है। 

मेरकॉम इंडिया अमेरिका स्थित मेरकॉम कैपिटल ग्रुप की सहायक कंपनी है।

Leave a Reply