झारखण्ड में राजकीय घटनाक्रम (Political events in Jharkhand)
  • 18 जनवरी, 2022 को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्चुअल माध्यम से दंत अस्पताल, बोकारो  में अत्याधुनिक प्राईम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया है। 
  • BCCL और अहमदाबाद की कंपनी प्रभा एनर्जी के बीच ₹ 1880 करोड़ का समझौता धनबाद के मुमिडीह मिथेन गैस निकालने के लिये किया गया है। 
    • इसका उत्पादन वर्ष 2026 से शुरू कर दिया जायेगा। 

 

मुख्यमंत्री ने सात नए पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया

 

टाटा स्टील की उत्सर्जन कम करने के लिए दुनिया में अपनी तरह की पहली, सी.बी.एम. इंजेक्शन पहल ।

  • टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स मे एक ब्लास्ट फर्नेस (ई-ब्लास्ट फर्नेस) में कोल बेड मिथेन (CBM) गैस के निरंतर इंजेक्शन के लिए परीक्षण शुरू करने की पहल की है।
  • टाटा स्टील ने हरियाणा में भारत का पहला स्टील रिसाइक्लिंग प्लांट चालू किया
  • टाटा स्टील ने जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस गैस से CO2, कैप्चर के लिए भारत का पहला प्लांट स्थापित किया। 

 

  • 18 जनवरी, 2021 को वेदांता इ.एस.एल. स्टील लिमिटेड के CEO एन.एल. वट्टे ने कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढाने के उद्देश्य से ई.एस.एल. के औद्योगिक परिसर मे एक नवनिर्मित “सेफ्टी पार्क’ का उद्घाटन किया। 

 

  • 5 जनवरी, 2022 को बी.एस.एल. के निदेशक प्रभारी अमरेन्द्र प्रकाश ने बोकारो स्टील प्लांट में अमृत पार्क का उद्घाटन किया। इसे आजादी के 75वीं वर्ष के हिस्से के रूप में विकसित किया गया है। 

 

  • झारखण्ड के कोडरमा जिले के जयनगर में राज्य का 26वाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला जायेगा। इसके लिये ₹ 56 करोड़ की व्यवस्था की गई। 

 

  • साल 2021 में दक्षिण पश्चिम मानसून से राज्य के पश्चिम सिंहभूम में सबसे अधिक वर्षा हुई है।

सर्वाधिक वर्षा वाले टॉप जिले।

  • पश्चिम सिंहभूम – 242% 
  • देवघर -216% 

  • गिरिडीह जिले को सोलर सिटी बनाने का प्लान
  • सोलर सिटी के विकास के लिए ₹ 80.75 करोड की स्वीकृति दी है।
  • इस परियोजना में केन्द्र व राज्यों का हिस्सा क्रमशः 40 व 60 प्रतिशत होगा। 
  • इसके तहत ₹ 3 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 100% सब्सीडी देने का प्रावधान है। 

 

  • डालमा हिल में “पाइथन” का संरक्षण
  • राज्य वन विभाग द्वारा डालमा वन्यजीव अभ्यारण्य में पाइथन साँपों की उच्च प्रजातियों के संरक्षण की पहल की गई। 

झारखण्ड की सभी पंचायतों में जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खोलने का प्रस्ताव

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचित अरूण कुमार सिंह ने औषधि निदेशालय को राज्य की सभी पंचायतों (4402) तथा (इनके अधीन 32,623 गाँव आते हैं) में जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खोलने का प्रस्ताव का निर्देश दिया। 

 

  • राँची के कांके में स्थित रिनपास में मेडिको सिटी बनाई जाएगी
    • इसका निर्माण 100 एकड़ जमीन पर किया जाएगा।

 

मोबाईल वैन से एक लाख टीका वाला जिला – राँची

  • 11 अक्टूबर, 2021 को राँची में मोबाईल वैन से कोविड-19 रोधी टीका लगाने का संख्या एक लाख को पार कर गई, यह उपलब्धि हासिल करने वाला राँची झारखण्ड का पहला जिला बन गया है।

 

  • हाल ही में RLG इंडिया ने जमशेदपुर के मानगो में क्लीन ई ग्रीन व्हीलस अभियान शुरू किया गया है। 
  • यह कार्यक्रम देश भर के 100 शहरों और 300 कस्बों को कवर करते हुए 40 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुंचेगी। 

 

टाटा स्टील और झारखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के बीच समझौता

  • इस पहल को आगे बढ़ाने के लिये टाटा स्टील स्पोटर्स डिविजन बैडमिंटन डेवलपमेन्ट एंड एडवाईजरी कमेटी का गठन किया गया। 
  • यह समिति टाटा स्टील को बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर और मोहन आहुजा बैडमिंटन स्टेडियम में बैडमिंटन के खेल के रूप में विकसित करने का काम करेगी। 

 

मिथेन गैस निकालने के लिये 1800 एकड़ का समझौता

  • BCCL और अहमदाबाद की कंपनी प्रभा एनर्जी के बीच 1880 करोड़ का समझौता धनबाद के मुमिडीह मिथेन गैस निकालने के लिये किया गया है। 
  •  इसका उत्पादन वर्ष 2026 से शुरू कर दिया जायेगा। 

 

रजरप्पा मंदिर में बलि चढ़े बकरी से बिजली बनेगी 

  • झारखण्ड राज्य के रामगढ़ जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में बली चढाए गए  बकरी से बिजली बनाने की घोषणा की। 

 

गोला – ओरमांझी एक्सप्रेस वे

  • बोकारो से गोला- ओरमांझी एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए जल्द ही एक्सप्रेस ऑफ इन्टरेस्ट जारी किया जाएगा। 
  • बोकारो से गोला और गोला से ओरमांझी तक सड़क बनाने में करीब ₹ 1700 करोड़ खर्च होंगे।
  • यह राज्य का पहला वास्तविक एक्सप्रेस वे होगा । 

 

  • झारखण्ड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बिरसा मुण्डा सेन्टर फॉर ट्राईबल अफेयर्स का शुभारंभ IIM राँची में की गई। 

 

“खरसावाँ जिले कि ऑर्गेनिक हल्दी को इनोवेटिव प्रोडक्ट आईडियाज अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया।

  • आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा द्वारा नई दिल्ली में इस हल्दी के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे। 
  • खरसावाँ हल्दी के पाउडर को जाँच करने में 7.01 प्रतिशत करब्यूमिन पाया गया, जो सामान्य हल्दी से केवल 2 प्रतिशत होता
  • करब्यूमिन हल्दी में मौजूद विशेष गुणों का मापक है।

 

आदिवासियों के लिए सैटेलाईट’ चैनल

  • झारखण्ड सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के लिये उनकी भाषा का पहला सैटेलाईट टी.वी. चैनल “ट्राईब टी.वी.’ लॉन्च किया गया है। 
  • यह चैनल संथाली भाषा में प्रसारित होगा
  • बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के रायगंज में इस चैनल का मुख्यालय होगा
  • कल्याणी सोल्वेक्स नामक संस्था द्वारा इसका संचालन किया जाएगा।  

 

घुमकुड़िया फिल्म का कांस फिल्म समारोह 2021  में प्रदर्शन

  • इस फिल्म में मुख्य किरदार रिंकी कच्छप ने निभाया है।
  • फिल्म में झारखण्ड में मानव तस्करी व अन्य संबंधित समस्याओं को उठाया हैं। 
  • इस फिल्म में झारखण्ड की पारंपरिक कला-संस्कृति को पद्म श्री मुकंद नायक ने संजोया है।

 

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

  • 27 नवंबर 2021 को देश के सबसे बड़ा व्यापार मेले “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला” के समापन अवसर पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने झारखण्ड पेवेलियन को फोकस स्टेट श्रेणी में स्वर्ण पदक और प्रशिष्ट पत्र प्रदान किया।

 

CCL और झारखण्ड चिड़ियाघर प्राधिकरण के बीच समझौता

  • CCL की पहल पर रांची के भगवान बिरसा बॉयोलोजिकल  पार्क में तीन साल के लिये शेरों और बाघों की एक जोड़ी के रख रखाव, भोजन और स्वास्थ्य से संबंधित सभी खर्ची का वहन करेगी। 

 

  • झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह में “आपके अधिकार आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू किया। 
    • इसी अवसर पर सिद्दु कान्दु चांद भैरव और फुलों झानों से संबंधित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। 
    • JSLPS द्वारा आजीविका सुधार के माध्यम से राज्य के कमजोर जनजातीय समहों (PVTGs) विकास को मुख्य धारा में शामिल करने के लिये गैर सरकारी संगठन “वासन’ के ‘साथ (MOUs) पर हस्ताक्षर किया गया।
    • इस समझौता के अनुसार वासंन JSLPS द्वारा संचालित “उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत PVTGs की आजीविका सुधार के लिए उनकी शहद की उन्नत खेती से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि का प्रयास किया जा रहा है। 
    • इस परियोजना के तहत JSLPS द्वारा झारखण्ड में बाजरा मिशन शुरू किया जाएगा। 

 

  • 17 सितंबर, 2021 को झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने सोहराई एवं कोहबर चित्रकला पर जारी एक विशेष लिफाफे का लोकार्पण किया। 

 

जनजातीय गौरव दिवस : 15 नवंबर

  • 10 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दी।

 

झारखण्ड में पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

  • झारखण्ड सरकार ने स्वास्थ पर पान मसाला के हानिकारक प्रभाव को देखते हुए पान मसाला को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • इसमें स्वास्थ को हानि पहुँचाने वाला मैग्नीशियम कार्बोनेट की अधिक मात्रा पाई गई।

 

PM केयर्स फन्ड से 38 पीस ऑक्सीजन प्लांट झारखण्ड में स्थापित होंगे

 

कोजागरा उत्सव

  • यह त्योहार अश्विन पूर्णिमा के दिन हर घर में मनाया जाता है। 
  • इस दिन प्रसाद के रूप में पान और माखन खाने की परंपरा है। 

 

  • रांची के BJP सांसद संजय सेठ ने ग्रामीण छात्रों को कंप्यूटर साक्षर बनाने के लिए बुक बैंक की तर्ज पर कंप्यूटर बैंक शुरू किया है।
    • कुछ महीने पहले सांसद ने अरगोड़ा में अपने कार्यालय में  ग्रामीण छात्रों के लिए बुक बैंक लॉन्च किया था। 

 

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

  • 31 जुलाई, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकारी स्कूलों को “स्कूल ऑफ एक्सीलेंस” में परिवर्तन कर राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 
  • इसके तहत लगभग 5 हजार सरकारी स्कूलों को क्रमवार आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 
  • इसका उद्देश्य 2022-23 शैक्षणिक सत्र की शुरूआत तक 80 जिला स्तर के उत्कृष्ठ स्कूलो में लगभग दो लाख छात्रों को लाभ पहुंचाना हैं। 
  • सत्र 2022-23 शुरू होने से पहले 80 जिलास्तरीय उत्कृष्ठ स्कूल ,2023-24 के सत्र से पहले 329 ब्लॉक स्कूलों और 2024-25 के स्तर के स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाना है। 
  • पहले चरण में राज्य के सभी जिलों के प्रस्तावित 80 स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स में तब्दील किया जाएगा। 

 

झारखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

  • झारखण्ड केबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 136 आवासीय विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल टैब देने का निर्णय लिया है। 
  • इस क्रम में 21 हजार छात्रों को यह सुविधा दी जाएगी। 
  • केबिनेट ने लगभग ₹ 26.25 करोड़ के लागत वाले इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। 

 

  • राज्य सरकार को योजनाओं की जानकारी का प्रसार हो, इसके लिए सरकारी स्कूलों का पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को नोटबुक के पहले पन्ने पर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी अंकित कराई जाएगी। 

 

  • पैरा शिक्षकों में जुड़े झारखंड सहायक अध्यापक शिक्षा सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी। 
    • पैरा शिक्षक अब सहायक अध्यापक कहे जायेंगे। 
    • इस नियमावली के तहत 62878 पैरा शिक्षकों की सेवा 60  साल तक निर्धारित की गई है। 

 

  • कैबिनेट ने फैसला लिया है कि केंद्र प्रायोजित पोषाहार योजना मे 6 से 36 माह के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को टेक होम योजना के तहत अब सामान्य चावल की बजाय फोर्टिफाइंड चावल का वितरण किया जाएगा। 

 

  • कारखानों में काम करने के दौरान सिलीकोसिस बीमारी से ग्रसित होने पर एक लाखमौत होने पर आश्रित को चार लाख रुपए की राशि दी जायेगी। 

 

  • आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारियों की सेवानिवृति की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 साल की गई है। 
  • राज्य के पंचायत भवन, नगर निकायों, वार्ड में आधार का परमानेंट इनरॉलमेन्ट सेंटर खुलेगा। 
    • राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी व ई-गवर्नेस विभाग ने इसके लिए सी.एस.सी.एस. पीवी के साथ एम.ओ.यू. को मंजूरी दी है। 
  • राज्य भर में भू-अभिलेखों की सुरक्षा के लिए आईटी एडवाइजरी सर्विस के तहत NISG नाम की एजेन्सी का चयन मनोनयन के आधार पर किया गया है। 

 

  • राज्य में शराब के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ राज्य सरकार MOU करेगी। 
    • राज्य के ब्रिवरेज कॉरपोरेशन के परामर्शी कि तौर पर छत्तीसगढ़ के सरकारी एजेंसी का चयन किया गया है।

Leave a Reply