झारखण्ड में चर्चित व्यक्ति (Famous person in Jharkhand)

द्रौपदी मूर्मु

  • मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली दो बार विधायक व एक बार राज्यंत्री के रूप में कार्य कर चुकी द्रौपदी मुर्मु झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में 18 मई 2015 को शपथ ली थी। 
  • 5 वर्षों का कार्यकाल 18 मई, 2020 में पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण इनका कार्यकाल स्वतः विस्तार हो गया । 
  • इनका कार्यकाल 6 साल 1 माह 18 दिन का रहा। 

रमेश बैस

  • त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखण्ड का नए राज्यपाल (10वाँ) बनाया गया है। 
  • वह द्रोपदी मूर्मु की जगह झारखण्ड के नये राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। 
  • इससे पहले भारत की 15वीं एवं 16 वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से थे। 

 

अमित खरे

  • अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। 
  • साल 1977 में रांची के केन्द्रीय विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की। 
  • 1995 में पश्चिमी सिंहभूम का जिलाधिकारी बना कर चाईबास भेजा गया, उसी समय उन्होने ₹ 9000 करोड़ से अधिक का पशुपालन घोटाले को उजागर किया। 
  • वे तत्कालीन झारखण्ड के राज्यपाल वेद मारवाह के प्रधान सचिव रहे हैं। 

 

निशिमा कुमारी

  • रांची की फुटबॉलर निशिमा कुमारी का चयन अंडर-17 भारतीय महिला टीम कैंप के लिये किया गया है। 

 

डॉ. रामदयाल मुण्डा

  • 30 सितंबर 2021 को डॉ. रामदयाल मुण्डा की 10 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। 
  • डॉ. रामदयाल मुण्डा का जन्म 23 अगस्त 1939 को रांची जिले के दिउडी मे हुआ। 
  • 2007 में इन्हें संगीत नाटक अकादमी का सम्मान मिला।
  • 22 मार्च, 2010 में राज्यसभा के सांसद बने।
  • 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 
  • इनका निधन 30 सितंबर, 2011 को हुआ। 

 

एन. चन्द्रशेखरन

  • पाँच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया। 

 

नम्रता सिंह

  • फेसबुक इंडिया का नया जनरल काउंसिल नम्रता सिंह को बनाया गया। 
  • वह झारखण्ड के जमशेदपुर की रहने वाली है।

 

कंचल अगुरसंडी

  • झारखण्ड के सरायकेला की कंचन अगुरसंडी ने दुनिया की सबसे  ऊंचाई पर बनी सड़क पर साहसिक यात्रा पूरी की। 

 

आकांक्षा कुमारी

  • CCL की पहली महिला माईनिंग इंजीनियर 
  • 31 अगस्त 2021 को हजारीबाग के बड़कागाँव की रहने वाली आकांक्षा कुमारी सी.सी.एल. की पहली महिला माईनिंग इंजीनियर बनी है। 

 

हफीजुल हसन अंसारी

  • दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफिजुल हसन अंसारी हेमंत सरकार में नए मंत्री बनाए गए हैं। 
  • हफीजुल को अल्पसंख्यक कल्याण व पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग दिया गया है। 
  • उनके पिता हाजी हुसैन अंसारी मधुपुर विधानसभा सीट जीतकर सदन पहुँचे थे। 

 

डॉ गोपाल पाठक

  • डॉक्टर गोपाल पाठक को सरला बिरला विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। 
  • वे झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रथम कुलपति थे। 

 

11. सुमन पूर्ति

  • सुमन पूर्ति को कोलकाता में 20 दिसंबर 2020 को अपराजिता सम्मान से नवाजा गया। 
  • वे एक तीरंदाज हैं।
  • सुमन पूर्ति चाईबासा के महागाँव कांटाबिला गाँव की रहने वाली है। 
  • उन्होंने तुरंतुंग आर्चरी सेंटर में अपने प्रशिक्षण शुरू किया।
  • उन्होंने 2019 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी नेशनल चैंम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। | 

 

हीरामन कोरवा

  • हीरामन कोरवा ने कोरवा भाषा का शब्दकोश तैयार किया है। 
  • उनके कोरवा भाषा शब्दकोश में 6000 शब्दों का संकलन है।
  • वे गढ़वा जिले के सिंजो गाँव के रहने वाले हैं। 

 

अमृत लुगुन

  • अमृत लुगुन को ग्रीस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
  •  श्री लुगुन भारतीय विदेश सेवा में 1989 बैच के अधिकारी है। 
  • वे झारखंड के सिमडेगा जिले के हुरदा थाना क्षेत्र स्थित मरानी गांव  के निवासी है।
  • उनकी मदर-इन-लॉ सुशीला केरकेट्टा खूटी सीट से सांसद (2004-09) रही थीं। 

 

महावीर महतो

  • थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग एग्जीबिशनविजन 2021 में झारखंड की संस्कृति को जगह मिली। 
  • इस प्रदर्शनी में झारखंड कुड़मी कला जगत के महावीर महतो की दो पेंटिंग का चयन हुआ। 
  • महावीर महतो धनबाद के रहने वाले हैं।
  • उनकी एक पेंटिंग जावा नृत्य तथा दूसरी छउ नृत्य के मोहड़ा(मुखौटा) की है। 

 

रामनरेश सिंह

  • रामनरेश सिंह को डीवीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

 

चंद्रदेव सिंह

  • भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव चंद्रदेव सिंह को स्वर्गीय ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान 2021 से सम्मानित किया। 
  • यह सम्मान झारखंड की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दिया जाता है। 

 

शिवम चंद्र

  • शिवम चंद्र राष्ट्रीय स्तर की चैंम्पियनशिप जीतने वाले झारखंड के प्रथम रेसलर हैं।

 

सुमति कुमारी

  •  गुमला जिले की सुमति कुमारी का चयन 2020 के सीनियर नेशनल एशियन फुटबॉल कप के लिए हुआ। 
  • वे झारखंड की युवा फुटबॉल खिलाड़ी है। 

 

ब्यूटी डुंगडुंग

 

सुप्रीति कच्छप

  • गुमला जिले की सुप्रिती कच्छप ने 18वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कपजूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। 
  • वे झारखंड की उभरती हुई एथलीट है। 
  • उन्होंने 2020 के खेलो इंडिया गेम में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • 55 वी राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऐसा करने वाली वह झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी है। 

अजीत टेटे

  • रांची के अजीत टेटे को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र की सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पद से सम्मानित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने भी वर्ष 1998 में उन्हें यूनाइटेड नेशन मेडल से सम्मानित किया था। 

 

नीरज सिन्हा

  • 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर नीरज सिन्हा झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए हैं। 

 

छुटनी देवी

  • झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले की रहने वाली छुटनी देव को 2021 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • झारखंड को डायन नामक कलंक से मुक्ति दिलाने का बेड़ा उठाया है।
  • वे फ्री लीगल एंड कमेटी के एक सक्रिय सदस्य हैं।
  • वर्ष 2000 में गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (आशा) का गठन हुआ। 
  • छूटनी देवी आशा के सरायकेला यूनिट की निदेशक है।

 

ईशान किशन

  • झारखंड के क्रिकेटर ईशान किशन का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ। 
  • वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेट कीपर है। 
  • उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ है। 

 

मरियम गुड़िया

  • झारखंड में कोरोना का पहला टीका मरियम गुड़िया को लगाया गया। 

 

आयति मिश्रा

  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को जमशेदपुर की आयती मिश्रा ने भी संबोधित किया। 
  • वह राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव में उप विजेता बनी।

 

मालेंद्र बेसरा

  • जामताड़ा के मालेंद्र बेसरा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना’ के प्रथम लाभुक बने।
  •  इस योजना के तहत 50000 तक का किसानों द्वारा लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा। 
  • इस योजना का लाभ एक परिवार से एक ही व्यक्ति ले सकता है तथा उसे 1 रू का आवेदन शुल्क देना होगा। 
  • इसमें केवल 31 मार्च 2020 तक ऋण लेने वाले किसान ही आएंगे

 

अन्नपूर्णा देवी

  • कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया। 
  • उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी को 04 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। 
  • वे इ 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन व महिला बाल विकास मंत्री बनी थी। 
  • वे 1998, 2000, 2005 व 2009 में कोडरमा विधानसभा सीट से विधायक रही। जबकि 2014 में नीरा यादव से हार गई थी। 

 

अभिषेक सिन्हा

  • रांची के निवासी अभिषेक सिन्हा ने देश के टॉप-40 (अंडर-40) विधि विशेषज्ञों में अपनी जगह बनाई। 
  • टाइम्स नाऊ की ओर से किए गए सर्वेक्षण के आधार पर उन्हें यह टाइटल दिया गया।
  • अभिषेक ने वर्ष 2020 में स्टार्टअप इंडिया से प्रभावित होकर अपना खुद का लॉ फर्म ‘नॉटजस्टलेक्स’ स्थापित किया।

.

 

चंचला कुमारी

  • झारखंड के रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी की पहलवान चंचला कुमारी का चयन सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हुआ है।
  • चंचला कुमारी ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलासिंह से कुश्ती के गुर सीखे। 
  • वहीं NIS कुश्ती कोच बबलू कुमार ने भी कई दाँव सिखाए। 
  • चंचला की उपलब्धियाँ
    • 2017-18 : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कुश्ती में सिल्वर मेडल  2018-19 : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कुश्ती में  गोल्ड मेडल
    • 2019-20 : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कुश्ती में गोल्ड मेडल
    • 2019-20 : अण्डर-15 नेशनल ब्रांज मेडल
    • 2020-21 : सब-जूनियर नेशनल ब्रांज मेडल 

 

इंद्राणी राय

झारखंड की इंद्राणी राय का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ।

Leave a Reply