भारत के झारखंड राज्य में कुल 82 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 81 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जनता के द्वारा चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होते हैं। वहीं पर एक विधानसभा क्षेत्र एंग्लो इंडियन सदस्य के लिए रखा गया है, हालाँकि वर्तमान में इसे निरस्त कर दिया गया है । झारखंड के कुल 81 विधानसभा क्षेत्रों में से लातेहार जिला के अंतर्गत 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनका नाम है –

  • लातेहार विधानसभा क्षेत्र
  • मनिका  विधानसभा क्षेत्र

 

मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पहले लातेहार विधानसभा क्षेत्र में था. 1977 में इसका विभाजन कर नया ‘मनिका (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)’ बनाया गया। और बिहार से विभाजन के बाद 15 नवंबर 2000 को नया झारखंड राज्य अस्तित्व में आया और मनिका विधानसभा झारखंड के अंतर्गत आ गया.

रामचन्द्र सिंह की जीवनी (Ramchandra Singh Biography) : वर्तमान में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह है, जिन्होंने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से जीत दर्ज की थी। इससे पहले वह 2005 में भी राष्ट्रीय जनता दल से निर्वाचित होकर विधायक बने थे।

रामचन्द्र सिंह की जीवनी (Ramchandra Singh Biography)
रामचन्द्र सिंह की जीवनी (Ramchandra Singh Biography)

रामचंद्र सिंह पहली बार 1995 में मनिका विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि का चुनाव जीते थे। 1995 में जब झारखंड बिहार से अलग नहीं हुआ था, तब रामचंद्र सिंह पहली बार 1995 में राष्ट्रीय जनता दल से विधायक निर्वाचित हुए थे। रामचंद्र सिंह तीन बार विधायक का चुनाव जीते हैं – पहली बार 1995 में जीता, दूसरी बार 2005 में जीता और तीसरी बार 2019 में जीते। 

रामचंद्र सिंह का जन्म झारखंड के लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड में स्थित मंगरा नामक जगह में हुआ था । पेशे  से वे राजनीतिज्ञ है, लेकिन राजनीति में कदम रखने से पहले वे कृषि से जुड़े हुए थे . उनके पिता का नाम गणपत सिंह है ।

 

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की सूची

वर्ष

विधायक का नाम

पार्टी से समबन्धित 

2019

Ramchandra Singh

Indian National Congress

2014 

Harikrishna Singh

Bharatiya Janata Party

2009 

Harikrishna Singh

Bharatiya Janata Party

2005

Ramchandra Singh

Rashtriya Janata Dal

2000Yamuna SinghBharatiya Janata Party
1995Ramchandra SinghRashtriya Janata Dal
1990Yamuna SinghBharatiya Janata Party
1985Yamuna SinghBharatiya Janata Party
1980Yamuna SinghBharatiya Janata Party
1977Yamuna SinghBharatiya Janata Party

 

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह की जीवनी (Ramchandra Singh Biography)