Rameshwar Thakur
  • Rameshwar Thakur : झारखण्ड के महान स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर ठाकुर का जन्म 28 जुलाई, 1927 को गोड्डा जिले के ठाकुर गांगटी नामक ग्राम में हुआ था।
  • इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • संथाल परगना के राजमहल पहाड़ियों में लगभग 6 महीनों तक भूमिगत रहे।
  • बाद में इन्हें गिरफ्तार कर कोलकता सेंट्रल जेल में डाल दिया गया।
  • रामेश्वर ठाकुर सामाजिक सुधार के कार्यों में भी पूरी सक्रियता से भाग लिया था, विशेष रूप से संथाल परगना के पुनर्निर्माण गतिविधियों के कार्यों में इनका कार्य अतुलनीय था ।
  • रामेश्वर ठाकुर भारत के कई राज्यों में राज्यपाल के पद पर भी रह चुके हैं।
  • वे 2004 से 2006 तक ओडिशा, 2006 से 2007 तक आंध्र प्रदेश, 2007 से 2009 तक कर्नाटक और 2009 से 2011 तक मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल रहे।

Leave a Reply