MARCH 2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

  • Post author:
  • Post category:Blog
  • Reading time:18 mins read

 MARCH  2022 JHARKHAND CURRENT AFFAIRS

Q. अमृत 2.0 की योजनाओं की स्वीकृति में देश का पहला राज्य कौन बना? झारखण्ड

व्याख्याः 

  • केन्द्र सरकार ने नवीकरणीय और शहरी परिवर्तन के लिये अटल मिशन (अमृत) 2.0 हेतु झारखण्ड सरकार की शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

  • झारखण्ड पूरे देश में अमृत 2.0 के तहत् योजनाओं की स्वीकृति में पहला राज्य बन गया हैं। 

  • झारखण्ड में अमृत 2.0 के तहत निर्धारित लक्ष्य है

    • 1. शहरी क्षेत्र के हर घर को निःशुल्क पीने का पानी पहुँचाना। 

    • 2. राज्य के सात प्रमुख शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन

    • 3. सभी निकायों में जल स्त्रोत का जीर्णोद्धार और 2025-26 तक हरियाली

    • 4. राज्य को अमृत 2.0 के तहत् ₹ 1178 करोड़ केन्द्र के अंशदान राशि के रूप में प्राप्त है।

    • 5. नवीकरणीय और शहरी परिवर्तन के लिये अटल मिशन देश का पहला केन्द्रीय राष्ट्रीय जल मिशन है, जिसे जून, 2015 में देश के 500 शहरों में नागरिकों को नल कनेक्शन और सीवर ‘कनेक्शन प्रदान करके जीवन में सगमता लाने के लिये शरू किया गया था। 

  • संविधान के अनुच्छेद 202 के तहत 17 मार्च, 2022 को झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने मॉब वायलेंस एंड मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक 2021 को राज्य सरकार को वापस कर दिया। 

Q. सैफ अंडर-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ झारखण्ड के किस जिले में किया गया?  जमशेदपुर

 व्याख्याः 

  • झारखण्ड की मेजबानी में जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सैफ अंडर-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

  • इस प्रतियोगिता में भारत-बांग्लादेश और नेपाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

  • राज्य गठन के बाद पहली बार सैफ अंडर-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी झारखण्ड को मिली है।

Q. 8 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किस योजना के अंतर्गत धनबाद में व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण ने का ऑनलाइन उद्घाटन किया? तेजस्विनी परियोजना 

व्याख्याः 

  • महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री जोबा माँझी ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना का क्रियान्वयन 17 जिलों में हो रहा है। 

Q. हाल ही में ‘सेतु शिक्षा पाठ्यक्रम का विमोचन किनके द्वारा किया गया ? 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जोबा माँझी ने सेतु पाठ्यक्रम का विमोचन किया। 

  • सेतु शिक्षा पाठ्यक्रम राज्य के 17 जिलों में शुरू हो रहा हैं। 

  • इसका उद्देश्य स्कूल 8वीं से 10वीं तक की शिक्षा से 14 से 20 वर्ष की बालिकाओं को जोड़ना है। 

Q. 7 मार्च, 2022 को झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में किन्हें कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया ? 

व्याख्याः 

  • राजभवन में विनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव तथा सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोनाझरिया मिंज को कर्नल की मानद उपाधि से ( सम्मानित किया। 

Q. 3 मार्च, 2022 को झारखण्ड के वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव ने 2022-23 के वित्तीय वर्ष के लिये कितने करोड़ रूपए का बजट पेश किया।  1.01 लाख करोड़ 

Q. राज्य बजट 2022-23 में पूँजीगत व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव हैं? 59 प्रतिशत

व्याख्याः

  • पूँजीगत व्यय पर 59 प्रतिशत वृद्धि करते हुए 14827.70 करोड़ प्रस्तावित है।

Q.वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास दर स्थिर कीमत पर कितना प्रतिशत अनुमानित हैं? 8.8 प्रतिशत

व्याख्याः 

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास दर पर स्थिर कीमत ( पर 8.8 प्रतिशत तथा चालू कीमत पर 14.9 प्रतिशत अनुमानित है।

Q.राज्य बजट 2022-23 में राजकोषीय घाटा कितना करोड़ रुपए का अनुमानित हैं? 11286.47 करोड़

Q. झारखण्ड सरकार द्वारा किस जिले के लोगों को गंगा नदी से जल के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया ? 

  • बजट 2022-23 के तहत झारखण्ड सरकार द्वारा साहेबगंज, गोंड्डा, दुमका और पाकुड़ जिले के लोगों को गंगा नदी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। 

Q. वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रारम्भ करने का प्रस्ताव है। यह किससे संबंधित हैं? 

मुख्यमंत्री सारथी योजना

  • इस योजना के तहत डिग्री प्राप्त युवाओं को रोजगार के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करायी जायेगी।

Q. बजट 2022-23 में राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड के  छात्र-छात्राओं के उच्चतर शिक्षा में बाधाओं को दूर करने हेतु कौन-सा स्कीम प्रारम्भ करने का प्रस्ताव है? गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 

Q. बजट 2022-23 में झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों को प्रतिमाह कितनी किलोग्राम दाल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव हैं? 1 किलोग्राम

  • झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों को प्रतिमाह 01 किलोग्राम दाल 01 रुपये की दर से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। 

Q. वित्त वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 के GSDP की तुलना में कितने प्रतिशत CSDP वृद्धि का अनुमान लगाया गया ? 8.8%

Q. झारखड राज्य के गठन के बाद से बजट का भी कितना गुना बड़ा है ?  12 गुना

Q. वर्ष 2011-12 से 2019-20 के दौरान प्राथमिक क्षेत्र हिस्सेदारी लगभग 28% से घटकर कितनी प्रतिशत र ? 20%