MARCH 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 MARCH 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1.  मार्च 2021 में बिहार सरकार ने इथेनॉल नीति को मंजूरी दी और  बिहार देश का पहला राज्य बन गया है। 

  2. 2 मार्च 2021 से बिहार में इलेक्ट्रॉनिक बसों का परिचालन शुरू किया गया इसके साथ ही बिहार देश का तीसरा राज्य भी बन गया है 

  3. IQ AIR द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर में पटना 32 वें स्थान ,मुजफ्फरपुर  28 वां तथा हाजीपुर  68 वां स्थान रहा। 

  4. 4 मार्च 2021 को बिहार के प्रसिद्ध हिंदी लेखक फणीश्वर नाथ रेणु की जन्म शताब्दी मनाई गई। वे अररिया जिले से थे। उनकी प्रसिद्धरचनाएं – मैला आंचल, मारे गए गुलफाम, कितने चौराहे, जुलूस इत्यादि 

  5. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2021 तक बिहार में बेरोजगारी दर 11.5% 

  6. 26 मार्च 2021 को बिहार के मुख्यमंत्री ने राजगीर में नेचर सफारी पार्क तथा ग्लास स्काई ब्रिज का उद्घाटन किया। यह भारत का दूसरा तथा पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज है। 

  7. 22 मार्च 2021 को बिहार दिवस मनाया गया। इस वर्ष इसका थीम “जल जीवन हरियाली” 

  8. बिहार में पंचायतों में आरक्षण के प्रावधान को 2026 तक निश्चित कर दिया 

  9. इज ऑफ लिविंग सूचकांक 2020में देश के 111 शहरों को शामिल किया गया, जिसमें बिहार के एकमात्र शहर पटना को 33 वां स्थान 

  10.  बिहार की प्रसिद्ध साहित्यकार अनामिका को वर्ष 2020 के लिए हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें उनके कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगंत‘ के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। बिहार के ही सहित्यकार कमलकांत झा को उनकी रचना ‘गाछ रुसल अछि’ के लिए मैथिली का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है। उर्दू का अकादमी पुरस्कार भी बिहार के प्रो. हुसैन उल हक़ को उनके उपन्यास ‘अमावस का ख़्वाब’ के लिए मिला 

  11. बिहार के मैथिली भाषा के साहित्यकार सियाराम झा सरस को उनकी कृति ‘सोनहुला इजोतबाला खिड़की के लिए ‘बाल साहित्य पुरस्कार 2020′ मिला। 

  12. बिहार के सोनू कुमार झा को उनकी मैथिली कथा संग्रह ‘गस्सा’ के लिए ‘साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया। 

  13. जून 2023 से बिहार के  राजगीर और बोधगया को 24 घंटे सीर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति होगी। यह उपलब्धि हासिल करने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा। .

  14.  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो का प्रधान महानिदेशक बिहार के सत्येंद्र प्रकाश को बनाया गया है 

  1.  केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने बिहार में आरा  से ग्राम उजाला योजना की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी बल्ब उपलब्ध कराई जाएगी

  2.  67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के अभिनेता मनोज बाजपेई को फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का  वहीं सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म ‘छिछोरे’ के लिए बेस्ट अभिनेता का अवार्ड प्रदान किया गया। 

  3.  जेएनय द्वारा सोशियोलॉजी से पीजी करने वाले टॉपर छात्र को, बिहार के स्वर्गीय मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम पर प्रतिवर्ष गोल्ड मेडल 

  4.  किशनगंज जिला में उत्पादित होने वाले चाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा । 

  5. बाढ़ पूर्वानुमान के लिए  सुपौल जिला में देश का दूसरा – ‘फिजिकल मॉडल सेंटर का निर्माण 

  1. बिहार में टाल क्षेत्र के विकास के लिए 1178 करोड़ की लागत से 74 किलोमीटर लंबा तटबंध । यह कार्य मई 2023 तक पूरा किया जाएगा। टाल क्षेत्र का विस्तार पटना से लखीसराय तक 

  2.  बेगूसराय के सिमरिया घाट  हरिद्वार और प्रयागराज के तर्ज परविकसित करने की घोषणा 

  3.  भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा की स्वच्छता के लिए ‘अतुल्य गंगा परिक्रमा अभियान’ की शुरुआत गंगा की निर्मलता को बनाए रखने के लिए अतुल्य गंगा परिक्रमा की शुरुआत  इस मुहिम अवधि11 वर्ष 

  4. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2021 के अवसर पर बिहार के मधुबनी के विद्यापति ग्राम संगठन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  5. पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल के जीर्णोद्वार कार्य को देश के सर्वश्रेष्ठ निर्माण कार्य के लिए विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  6. मुजफ्फरपुर की रहने वाली अंजलि ‘सुखोई विमान’ उड़ाने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सम्मानित किया।

  7. अररिया जिले के रानीगंज में एक चिड़ियाघर और बंदर बगीचा बनाया जाएगा। यह बंदर बगीचा 10 एकड़ में फैला होगा।

  8. बिहार की महिला शिक्षिका डॉक्टर नम्रता आनंद को राष्ट्रीय नारी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  9. अपराधियों का डाटाबेस तैयार करने के लिए बिहार पुलिस द्वारा ‘चक्र’ मोबाइल ऐप की शुरुआत ।

  10. मनरेगा के तहत रोजगार देने के मामले में बिहार को देश में तीसरा स्थान ।

  11. मुजफ्फरपुर में राज्य का पहला पोर्टेबल आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है । इसे किसी आपदा के समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान होगा।

  12. बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में बिहार के मोहित कुमार ने तीन स्वर्ण पदक जीता।

  13. महेश्वर हजारी को बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  1. 26 मार्च 2021 को राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर मुख्यमंत्री  ने नए रोपवे का उद्घाटन किया। 

  2. 25 मार्च 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री  ने बिहार के आनंद किशोर को ‘आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर अवार्ड’ से सम्मानित किया।

  3.  सुप्रीम कोर्ट के जज डी वाई चंद्रचूड़ ने बिहार में पहली बार तीन स्थानों पर बहुस्तरीय ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

  4.  27 फरवरी 2021 को भारत के चीफ जस्टिस शरद  ने पटना हाई कोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन किया। 

  5.  बिहार के बोधगया में भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण मुद्रा में 100 फीट लंबी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।  

  6. बिहार सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक मैथिली भाषा है। . 

  7. सुपौल जिले के वीरपुर में कोसी नदी के जल प्रबंधन हेतु ‘फिजिकल मॉडल सेंटर’ की स्थापना की गई। यह देश का दूसरा फिजिकल मॉडल सेंटर है।  

  8. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी ग्राहक संतुष्टि सेवा सर्वे रिपोर्ट में पूर्वी जोन में बिहार के गया एयरपोर्ट को प्रथम । 

  9. 22 मार्च 2021 को पटना में देश का पहला बिनाले म्यूजियम का उद्घाटन किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का देश में पहला संग्रहालय है । इसकी विशेषता यह है कि दुनिया के किसी कोने से कलाप्रेमी कहीं से भी ऑनलाइन इसका आनंद ले सकते हैं। 

  10.  फल्गु नदी पर सालों भर पानी की व्यवस्था के लिए रबर डैम का निर्माण किया जा रहा है। बिहार में पहली बार रबर डैम बनाने की नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसका प्रारूप आईआईटी रुड़की । 

  11. NCAER द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भू- अभिलेखों के डिजिटाइजेशन और आधुनिकीकरण के मामले में बिहार को देश में प्रथम 

  12. बिहार में  बच्चों का सरकारी स्कूलों में 100% नामांकन हेतु प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुआत की गई। इसकी अवधि 8 से 25 मार्च . 2021 तक थी।

  13.  बिहार के बोधगया में भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी लागत 50 करोड़ 

  14.  गोपालगंज में जहरीली शराब कांड में 9 लोगों को फांसी की सजा

Leave a Reply