मनिका विधानसभा क्षेत्र (Manika Assembly constituency)

भारत के झारखंड राज्य में कुल 82 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 81 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जनता के द्वारा चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होते हैं। वहीं पर एक विधानसभा क्षेत्र एंग्लो इंडियन सदस्य के लिए रखा गया है, हालाँकि वर्तमान में इसे निरस्त कर दिया गया है । झारखंड के कुल 81 विधानसभा क्षेत्रों में से लातेहार जिला के अंतर्गत 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनका नाम है –

  • लातेहार विधानसभा क्षेत्र
  • मनिका  विधानसभा क्षेत्र

 

मनिका विधानसभा क्षेत्र (Manika Assembly constituency) : मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पहले लातेहार विधानसभा क्षेत्र में था. 1977 में इसका विभाजन कर नया ‘मनिका (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)’ बनाया गया। और बिहार से विभाजन के बाद 15 नवंबर 2000 को नया झारखंड राज्य अस्तित्व में आया और मनिका विधानसभा झारखंड के अंतर्गत आ गया. मनिका विधानसभा क्षेत्र  ST जनजाति के लिए आरक्षित है यानी कि इस विधानसभा क्षेत्र से जो भी उम्मीदवार चुनाव के लिए खड़े होंगे, वह अनुसूचित जनजाति के ही हो सकते हैं।

इस सीट पर अब तक छह बार भाजपा को जीत मिली है. जबकि, पिछले चुनाव 2019 में 52 वर्ष बाद कांग्रेस इस सीट को जीतने में सफल रही. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर 2,58,453मतदान केंद्रों संख्या 321 है. मणिका विधानसभा क्षेत्र में एक अनमंडल महुआडांड़पांच प्रखंड (मणिका, गारू, सरयू, बरवाडीहमहुआडांड़) हैं.

वर्ष 1972 में मणिका विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ था। 1972 में झमन सिंह कांग्रेस से विधायक बने थे।

वहीं, यमुना  सिंह 1977,1980,1985 व 1990 तक लगातार चार बार विधायक रहे।  1995 में राजद के रामचंद्र सिंह ने उन्हें हराया। वहीं, वर्ष 2000 में यमुना  सिंह ने रामचंद्र सिंह को हरा दिया। फिर 2005 के चुनाव में राजद से रामचंद्र सिंह ने भाजपा के यमुना  सिंह  को हरा दिया।

वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा ने पांच बार विधायक रहे यमुना सिंह का टिकट काट कर “नया चेहरा” पर दाव खेला. हरिकृष्ण सिंह को टिकट दिया. उन्होंने वर्ष 2009 के बाद 2014 तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

वर्ष 2019 में कांग्रेस के रामचंद्र सिंह यहां से विधायक चुने गए. वर्ष 2019 में मणिका विधानसभा सीट पर 52 साल बाद कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था.

दो दशकों से अधिक समय तक इस क्षेत्र में नक्सलियों का प्रभुत्व रहा है. नक्सलवाद के कारण काफी लंबे समय तक इस क्षेत्र का विकास बाधित रहा है. हालांकि, पिछले10 वर्षों में इस क्षेत्र में बहुत सारी योजनाएं पूरी हुईं. इनकी सड़कें व पुल-पुलियाओं की योजनाएं शामिल हैं. मणिका विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश इलाका PTR में आता है .

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की सूची

वर्ष

विधायक का नाम

पार्टी से समबन्धित 

2019

रामचंद्र सिंह

कांग्रेस

2014 

हरिकृष्ण सिंह

भाजपा

2009 

हरिकृष्ण सिंह

भाजपा

2005

रामचंद्र सिंह

भाजपा

2000यमुना सिंहभाजपा
1995रामचंद्र सिंहभाजपा
1990यमुना सिंहभाजपा
1985यमुना सिंहभाजपा
1980यमुना सिंहभाजपा
1977यमुना सिंहभाजपा
1972 झमन सिंहकांग्रेस