July Current Affairs 2024
  • Post author:

30 -31 July Current Affairs 2024

  • एशियाई क्रिकेट परिषद( ACC) के अगले अध्यक्ष : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के निवर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी
  • ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है।
  • भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए ई-सेहत टेली-कंसल्टेंसी शुरू की
  • SEBI ने निवेशकों के लिए एआई चैटबॉट ‘सेवा’ लॉन्च किया
  • आदित्य बिड़ला समूह ने भारतीय आभूषण बाजार में प्रवेश करने के लिए इंद्रिया (indriya) को लॉन्च किया
  • पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को UPSC को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • जयशंकर ने लाओस में रामलला के स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया
  • SIDBI के CMD  : मनोज मित्तल
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
  • टाइम पत्रिका की ‘2024 के विश्व के सबसे महान स्थानों’ में 3 भारतीय स्थल शामिल
  • केंद्रीय जल आयोग ने GEEF ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार जीता
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आइडियाज4लाइफ पोर्टल शुरू किया
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2024: 28 जुलाई
    • 2024 का थीम है “लोगों और पौधों को जोड़ना, वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज करना।”
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन की चौथी वर्षगांठ पर ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ दिल्ली में आयोजित
  • T20 एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत 2025 में करेगा
  • विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस 2024: 30 जुलाई
  • अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 2024: 30 जुलाई
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मधुमेह विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

29 July Current Affairs 2024

  • नीता अंबानी ने पेरिस 2024 ओलंपिक में  पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया
    • मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता
    • नीता अंबानी सर्वसम्मति से IOCM के रूप में फिर से चुनी गईं:
  • International Tiger Day 2024: 29 जुलाई
  • Sri Lanka ने पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
    • विमेंस एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है।
    • श्रीलंका टीम ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया।
  • फिल्मकार शेखर कपूर  : भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • 7 PM MITRA Park (PM Mega Integrated Textile Region and Apparel- PM MITRA) विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ सरकार स्थापित करेगी
  • प्रधानमंत्री नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे

27 July Current Affairs 2024

  • भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता संभाली
  • Unesco की विश्व धरोहर सूची में शामिल असम का मोइदम
  • राजभाषा गौरव सम्मान 2023-24 पुरस्कार समारोह
  • Mankind Pharma : भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का अधिग्रहण करेगी
  • इंडोनेशिया के पूर्व उपराष्ट्रपति हमजा हाज का निधन
  • अश्विनी वैष्णव ने आइजोल में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया
  • धनबाद में वृक्षारोपन अभियान 2024 का शुभारंभ
  • मराठी लेखक फ्रांसिस डी’ब्रिटो का निधन
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नए डीजीपी एचएस धालीवाल नियुक्त
  • इस्पात मंत्रालय ने ‘इस्पात आयात निगरानी प्रणाली’ 2.0 पोर्टल लॉन्च किया

26 July Current Affairs 2024

  • 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों की घोषणा
    • देश में 500वां सामुदायिक रेडियो (अपना रेडियो 90.0 एफएम) मिज़ोरम की राजधानी आइजोल में स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के परिसर में स्थापित किया गया है।
  • राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदला
    • राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘दरबार हॉल’ का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ रखा है।
  • कर्नाटक के मांड्या और यादगिरी जिलों में लिथियम संसाधनों की खोज
  • भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 2031-32 तक तीन गुनी हो जाएगी
  • भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट के लिए रवाना हुई
    • यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया जाएगा।
    • यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में शुरू हुआ था।
    • इसके बाद, वर्ष 2006 से यह अभ्यास बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में परिवर्तित हो गया और वर्तमान वर्ष इसका 21वां संस्करण है।
  • कारगिल विजय दिवस 2024 : 26 जुलाई
    • भारत ने साल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध पर विजय हासिल की थी।
  • इजरायली संसद नेसेट ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है।
  • रॉनाल्ड एल. रोवे जूनियर को यूएस सीक्रेट सर्विस का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया
  • रहाब अल्लाना को फ्रेंच आर्ट्स एंड लेटर्स इन्सिग्निया से सम्मानित किया गया
  • अजिंक्य नाइक सबसे कम उम्र के मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) अध्यक्ष चुने गए
  • बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने कस्टमाइज्ड सोने के सिक्कों से सम्मानित किया है। शाहरुख पहले भारतीय अभिनेता हैं जिनके नाम पर म्यूजियम में सोने के सिक्के रखे गए हैं।
  • तेलंगाना ने 24 जुलाई, 2024 को हैदराबाद में टीबी मुक्त नगर पालिकाओं के लिए एक अनूठा मॉडल “प्रोजेक्ट स्वास्थ्य नगरम” लॉन्च किया।

25 July Current Affairs 2024

  • IOC ने संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटा राज्य में साल्ट लेक सिटी 2034 में शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करेगा।
  • विश्व मस्तिष्क दिवस 2024: 22 जुलाई
    • साल 2024 में विश्व मस्तिष्क दिवस की थीम “मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम” है।
  • खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अपने वन क्षेत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, 2010 से 2020 तक हर साल 266,000 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।
    • 1.चीन 1,937,000 हेक्टेयर की प्रभावशाली वृद्धि के साथ सूची में सबसे ऊपर है
    • 3.भारत को वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में शीर्ष दस देशों में तीसरे स्थान पर रखती है।
  • बिहार में परीक्षा में धांधली रोकने के लिए एंटी पेपर लीक बिल हुआ पास
  • विश्व डूबने से बचाव का दिवस 2024: 25 जुलाई
  • केवी सुब्रमण्यन को फेडरल बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया
  • बिभूति भूषण नायक,  इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI)के नए अध्यक्ष चुने गए
  • ऑस्कर पियास्त्री ने हंगरी ग्रैंड प्रिक्स में अपना पहला फॉर्मूला वन खिताब जीता
  • भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति (46वाँ सत्र – 2024) की बैठक की मेजबानी करेगा
    • यह 21 से 31 जुलाई 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी।

24 July Current Affairs 2024

  • Henley Passport Index 2024 : सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल
    • भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है
  • देश का 21.71% क्षेत्र वन क्षेत्र के अंतर्गत है: राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह
  • NTPC हरियाणा में ग्रीन चारकोल संयंत्र स्थापित करेगी
  • प्ले स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर : सानिया मिर्जा, मैरी कॉम और टीवी होस्ट रणविजय सिंहा बने
  • राष्ट्रीय आयकर दिवस 2024: 24 जुलाई

22-23 July Current Affairs 2024

  • हरमनप्रीत कौर भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं
  • सऊदी अरब में 2025 के पहले ओलंपिक ईस्पोर्ट्स गेम्सआयोजित किए जाएंगे:
  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2024:  22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनाने की याद में मनाया जाता है
  • शिक्षा सप्ताह 2024: 22 जुलाई से 28 जुलाई
  • चीन ने बनाई दुनिया की पहली हाई-स्पीड कार्बन फाइबर ट्रेन
  • भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास की घोषणा की
  • पेरिस ओलंपिक के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपये देगा BCCI
  • भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को IOC द्वारा प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से किया जाएगा सम्मानित
  • पीएम मोदी ने यूनेस्को को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा की
  • असम के चराइदेव मैदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के लिए नामित किया गया
  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2024: 23 जुलाई
  • असम सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण कानून रद्द
  • एयरबस 2026 तक लॉन्च करेगा पहला मेड इन इंडिया H125 विमान
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म हैलो मेघालय : मेघालय सरकार ने लॉन्च किया
  • संजीव कृष्णन दूसरे कार्यकाल के लिए PWC इंडिया के अध्यक्ष चुने गए
  • कुश मैनी ने हंगरी ग्रैंड प्रिक्स में अपनी पहली फॉर्मूला 2 जीत हासिल की
  • गुजरात राज्य सरकार ने श्रमिक बसेरा योजना 2024 शुरू की है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की विरासत पर डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक “पावर विदिन: द लीडरशिप लेगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी
  • पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी का निधन
  • भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच : मनोलो मार्केज 
  • छत्रपति शिवाजी का “बाघ नख” भारत में वापस
    • इस बाघ नख से जनरल अफजल खान को मारा गया था।
    • इसे लंदन के विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूजियम से लोन पर तीन साल के लिए लाया गया है और उसे सतारा में म्यूजियम में रखा जाना है।
  • भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (IISR) को बागवानी विज्ञान के क्षेत्र में अपने अग्रणी काम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी पुरस्कार मिला है।

20- 22 July Current Affairs 2024

  • प्रधान मंत्री मोदी ने नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46 वें सत्र का उद्घाटन किया
  • शिखर धवन बने MotoGP इंडिया के ब्रांड एंबेसडर
  • नेशनल मैंगो डे 2024: 22 जुलाई
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ‘राजीव गांधी सिविल अभयहस्तम’ का किया शुभारंभ
  • UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
  • भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (IFFM) अभिनेता राम चरण को आईएफएफएम 2024 में सम्मानित किया जाएगा
  • विनय क्वात्रा अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त
  • पीएम स्वनिधि योजना में मध्य प्रदेश टॉप पर
  • भारती एयरटेल को मिला टैक्सनेट 2.0 परियोजना का ठेका
  • विश्व शतरंज दिवस 2024: 20 जुलाई
  • अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस 2024 : 20 जुलाई
    • अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस 2024 की थीम ‘छाया को रोशन करना’ है।
  • किरेन रिजिजू ने दिल्ली में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का किया उद्घाटन
  • क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 : विराट कोहली भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी
    • रणवीर सिंह 203.1 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • भारत ने 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 500 बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा: नीति आयोग

18- 19 July Current Affairs 2024

  • FICCI ने लगाया अनुमान, 2024-25 में भारत की GDP 7% रहेगी
  • 9वां महिला क्रिकेट एशिया कप 2024 : 19 जुलाई 2024 को श्रीलंका के दांबुला में शुरू होगा
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने सिडनी में सुपर किंग्स अकादमी स्थापित की
    • डलास, यूएसए
    • रीडिंग, यूके
  • फीफा रैंकिंग July Month 2024 : भारत 124वें स्थान पर बरकरार
  • ठाणे से बोरीवली: भारत की सबसे लंबी और सबसे बड़ी शहरी सुरंग
    • 13 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सबसे लंबी और सबसे बड़ी शहरी सुरंग परियोजना, ठाणे बोरीवली ट्विन टनल का उद्घाटन किया
    • सुरंग की लंबाई: 11.8 किमी
  • गुजरात में चांदीपुरा वायरस
  • अब कैलिफोर्निया में नहीं रहेंगे SpaceX और X के मुख्यालय : एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स का मुख्यालय टेक्सास में स्थानांतरित करेंगे
  • INS दिल्ली को पूर्वी बेड़े के सर्वश्रेष्ठ जहाज का पुरस्कार मिला
  • महाराष्ट्र सरकार ने युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना शुरू की
  • एडीबी ने भारत में रूफटॉप सौर प्रणाली के लिए 240.5 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी
  • महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च की ‘लाडला भाई’ योजना
  • श्रीलंका में वार्षिक कटारागामा एसाला महोत्सव मनाया गया

17 July Current Affairs 2024

  • नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024: 18 जुलाई
  • ADB ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 7% पर रखा बरकरार
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, मणिपुर से पहले जज
    • जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह व जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्ति किया है।
    • दोनों न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो जाएगी।
  • कजाकिस्तान में 35वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड 2024 में भारत का एक छात्र ने स्वर्ण पदक और तीन छात्रों ने रजत पदक जीता।
  • उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के साथ सावन की शुरुआत
  • Maharashtra Real Estate Regulatory Authority (महारेरा) के अध्यक्ष के रूप में मनोज सौनिक की हुई नियुक्ति
  • मध्य प्रदेश सरकार ने एक ही दिन में 11 लाख पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • रॉबर्टा मेट्सोला फिर से बनीं यूरोपीय संसद की अध्यक्ष
  • स्टेशनरी ब्रांड कैमलिन के संस्थापक सुभाष दांडेकर का  निधन
  • विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 2024: 17 जुलाई
    • अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस की शुरुआत 17 जुलाई, 1998 को हुई थी
  • पॉल कागामे रवांडा के राष्ट्रपति के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान “प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया गया
  • केंद्र ने नीति आयोग का किया पुनर्गठन
    • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • उपाध्यक्ष: अर्थशास्त्री सुमन के. बेरी
    • पूर्णकालिक सदस्य
      • वीके सरस्वत (पूर्व इसरो निदेशक और वैज्ञानिक)
      • रमेश चंद (कृषि अर्थशास्त्री)
      • डॉ. वीके पॉल (बाल चिकित्सक)
      • अरविंद विरमणी (प्रसिद्ध अर्थशास्त्री)

12- 17 July Current Affairs 2024

  • भारत नागरिक उड्डयन पर दूसरे एशिया प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा
  • भारत ने पहली राष्ट्रीय टोल-फ्री एंटी-नारकोटिक्स हेल्पलाइन1933’ शुरू करने जा रहा है, साथ ही MANAS (मादक पदार्थ निषेध सूचना केंद्र) नाम से एक ईमेल सेवा भी शुरू करने जा रहा है।
  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने (AIIA) नई दिल्ली में ‘सौश्रुतम 2024’ की सफलतापूर्वक मेजबानी की
  • अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (COSPAR) की 45वीं वैज्ञानिक सभा बुसान, दक्षिण कोरिया में शुरू हुई।
  • BRIC-THSTI ने SYNCHN 2024 इंडस्ट्री मीट की मेजबानी की
  • उत्तराखंड ने देहरादून में खोली अपनी पहली बर्ड गैलरी
  • दुनिया की पहली 3डी प्रिंटेड इलेक्ट्रिक एब्रा का दुबई में परीक्षण शुरू
  • पश्चिम बंगाल के DGP :  IPS राजीव कुमार फिर बने
  • फिलीपींस को लॉस एंड डैमेज फंड के बोर्ड की मेजबानी के लिए चुना गया
  • भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन ने अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
  • अमित शाह ने ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया
  • कन्नड़ अभिनेत्री, प्रस्तोता अपर्णा वस्तारे का निधन
  • 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी बने X के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर
  • डीडी-रोबोकॉन इंडिया 2024: IIT दिल्ली प्रसार भारती के सहयोग से कॉलेज रोबोट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा
  • नेपाल के नए प्रधानमंत्री : केपी शर्मा ओली बने
  • बिहार के पहले ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर : मधु कश्यप
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आईएनएस टावर्स का उद्घाटन किया
  • मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में खर्ची पूजा समारोह में भाग लिया
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक  CEO :  अरुण बंसल
  • हमारा संविधान हमारा सम्मान’ का दूसरा क्षेत्रीय आयोजन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा
  • स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार जीता यूरो कप 2024 का खिताब
  • विंबलडन 2024 :
  • भारत 20 से 24 नवम्‍बर तक गोवा में विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा
  • विश्व युवा कौशल दिवस 2024:
  • आंध्र प्रदेश समुदाय प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) ने जीता गुलबेंकियन पुरस्कार 2024
  • लाहौर उच्च न्यायालय , पहली महिला मुख्य न्यायधीश :  न्यायमूर्ति आलिया नीलम ने ली शपथ
  • सरकार ‘एग्री फंड फॉर स्टार्ट-अप्स एंड रूरल एंटरप्राइजेज’ (एग्रीश्योर) लॉन्च करेगी
  • नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी किया
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तर प्रदेश मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन
  • जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया
  • पूर्वी भारत का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय झारखंड में अब खुलेगा
  • तमिलनाडु के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. चोकलिंगम को प्रतिष्ठित हंस वॉन हेंटिग पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • हरियाणा कैबिनेट ने पहले चरण में 5,000 नौकरियां प्रदान करने के लिए आईटी सक्षम युवा योजना को मंजूरी दी
  • विराट रामायण मंदिर के दूसरे चरण का काम शुरू
  • मलाला दिवस 2024: 12 जुलाई
  • 25 जून :  ‘संविधान हत्या दिवस
  • PNB ने इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सुरक्षा बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘सेफ्टी रिंग

10 – 12 July Current Affairs 2024

  • बेस डार्विन, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय वायु सेना का अभ्यास पिच ब्लैक 2024
  • रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 10 जुलाई 2024 को कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में GRSE एक्सेलरेटेड इनोवेशन नर्चरिंग स्कीम (GAINS 2024) का उद्घाटन किया।
  • बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री टीके रामचंद्रन के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल लंदन में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की परिषद के 132वें सत्र में भाग ।
  • विदेश‍ियों के रहने के ल‍िए वियतनाम दुनिया का सबसे किफायती देश है। इस ल‍िस्‍ट में वियतनाम पहले, दूसरे पर, छठे पर भारत है।
  • WHO ने चिकित्सा उपकरण की जानकारी के लिए MeDevIS प्लेटफॉर्म लॉन्च किया 
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीसरे BWF सेंट-डेनिस रीयूनियन ओपन 2024 में जीत हासिल की
  • बागवानी में प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार-2024 हेतु सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया नागालैंड
  • PUMA ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के साथ साझेदारी की
  • उत्तर प्रदेश में सारस क्रेन की आबादी बढ़ी
  • स्रेब्रेनिका जनसंहार पर आत्मचिन्तन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस – 11 जुलाई

11 July Current Affairs 2024

  • बांग्लादेश कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का पांचवा सदस्य बना
  • जून 2024 में भारत की आर्थिक वृद्धि की मुख्य बातें
  • लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण ने सेना अस्पताल (आर एंड आर) की कमान संभाली
  • यूनेस्को ने घोषित किये 11 नए बायोस्फीयर रिज़र्व
  • ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च किया भारत का पहला ऑयल एंड गैस ETF
  • जैविक उत्पादों के लिए भारत और ताइवान के बीच पारस्परिक मान्यता समझौता
  • उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा
  • PSU बैंक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को ₹6,481 करोड़ का लाभांश दिया
  • PV सिंधु निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में वेलनेस ब्रांड Hoop में शामिल हुईं
  • राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2024 : जानिए इतिहास और महत्व
  • न्यूज चैनल्स की सबसे बड़ी संस्था NBDA के अध्यक्ष बने रजत शर्मा
  • सभी क्षेत्रों में वृद्धि से वित्तीय समावेश सूचकांक बढ़ा: आरबीआई
  • विश्व जनसंख्या दिवस 2024: जानिए तारीख, इतिहास और थीम
  • यूरोप का एरियन 6 रॉकेट 4 साल की देरी के बाद प्रक्षेपित किया गया
  • अडानी ग्रुप को 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए प्रमुख प्रायोजक घोषित किया गया
  • अज़रबैजान सेना ने कजाकिस्तान में “बिर्लेस्टिक-2024” संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लिया
  • CSIR और MSSRF ने ग्रामीण आजीविका सृजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

10 July Current Affairs 2024

  • ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला
  • जसप्रीत बुमराह और मंधाना को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया
  • भारत और रूस ने वर्ष 2030 तक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य
  • गगन नारंग को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत का शेफ-डी-मिशन नियुक्त किया गया
  • सोलहवें वित्त आयोग ने किया सलाहकार परिषद का गठन
  • BSF ने श्रीनगर में किया “ग्रो विद द ट्रीज़” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
  • डॉ. सौम्‍या स्‍वामीनाथन को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया
  • पीवी सिंधु और शरत कमल पेरिस ओलंपिक में होंगे भारत के ध्वजवाहक
  • हज समिति अब अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के अधीन
  • RBI ने उत्कर्ष SFB के MD & CEO के रूप में गोविंद सिंह की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी
  • स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य
  • सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI को पश्चिम बंगाल में वीसी चयन समिति का प्रमुख नियुक्त किया
  • नेपाल और सीमावर्ती राज्यों में ‘मित्र वन’ स्थापित करेगी योगी सरकार
  • मर्सर की कॉस्ट-ऑफ-लिविंग डेटा रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग और सिंगापुर दुनिया में रहने के लिए सबसे महंगे शहर

8- 9 July Current Affairs 2024

  • टीम इंडिया के नए हेड कोच : गौतम गंभीर बने
  • ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री :  रेचल रीव्स
  • SEHER क्रेडिट शिक्षा कार्यक्रम : महिला उद्यमिता मंच (WEP) और ट्रांसयूनियन CIBIL द्वारा महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया 
  • दल खालसा के संस्थापक और संरक्षक गजिंदर सिंह खालसा का पाकिस्तान में निधन हो गया
  • भारत अक्टूबर 2024 में बंगाल की खाड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रतिष्ठित मालाबार नौसैनिक अभ्यास की मेजबानी करेगा ।
  • भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित NDTV MSMES (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) शिखर सम्मेलन में डॉ. अर्पित चोपड़ा को होम्योपैथी में अग्रणी कार्य के लिए प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कार मिला
  • GenAI इनोवेशन में भारत पांचवें स्थान पर, चीन सबसे आगे
  • भारत ने मलेशिया के जोहोर शहर में आयोजित Asian Squash Doubles Championship 2024 में दो खिताब जीते हैं। भारतीय टीम ने पुरुष युगल और मिश्रित युगल का जीता है।
  • HCL Tech की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “शेवेलियर डी ला लीजन डी’होनूर” (Knight of the Legion of Honor) से सम्मानित किया गया है।
  • एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की तरफ से महाराष्ट्र को 2024 का सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य का पुरस्कार मिला
  • नाटो शिखर सम्मेलन: वाशिंगटन, डीसी में 9 से 11 जुलाई तक
  • भारत ने DRDO and Larsen & Toubro द्वारा संयुक्त रूप से विकसित स्वदेशी हल्के टैंक ‘ज़ोरावर’ का अनावरण किया
  • ईरान के राष्ट्रपति : Masoud Pezeshkian
  • विश्व किस्वाहिली (Kiswahili) भाषा दिवस 2024: 7 जुलाई
  • टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में ‘घर-घर सोलर’ पहल शुरू की

6 -7  July 2024 Current Affairs

  • भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (5 जुलाई, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-I) में वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
  • 6 जुलाई 2024: उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि
  • गुंडिचा यात्रा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की (कार उत्सव)।
  • 8 जुलाई को राष्ट्रपति भुवनेश्वर के पास हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगे और ‘स्थिरता के लिए जीवनशैली’ अभियान का शुभारंभ करेंगे।
  • राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER): भुवनेश्वर
  • यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री  : सर कीर स्टारमर (Sir Keir Starmer)
    • यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री :  श्री ऋषि सुनक
  • भारत सितंबर के महीने में “5G/6G और उभरती हुई प्रौद्योगिकी हैकाथॉन” की मेज़बानी करेगा, साथ ही “WTSA24 (विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा) आउटरीच सत्र” भी आयोजित करेगा। प्रतिष्ठित WTSA2024 का आयोजन 15 से 24 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
  • मातृ, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी (PMNCH) की 33वीं बोर्ड बैठक 4 जुलाई 2024 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में शुरू हुई।
  • राष्ट्रीय दस्त रोको अभियान (National STOP Diarrhoea Campaign), 24 जून 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा शुरू किया गया।
  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग , जल शक्ति मंत्रालय ने 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छ गांव, शुद्ध जल-बेहतर कल’ के तहत ‘सुरक्षित जल एवं स्वच्छता’ पर जागरूकता अभियान शुरू किया है।
  • भारतीय रेलवे का गति शक्ति विश्वविद्यालय :  वडोदरा
  • महिला उद्यमिता मंच (WEP- Women Entrepreneurship Platform) और TransUnion CIBIL द्वारा लॉन्च किया गया क्रेडिट शिक्षा कार्यक्रम SEHER, भारत में महिला उद्यमियों को वित्तीय साक्षरता सामग्री और व्यावसायिक कौशल के साथ सशक्त बनाएगा। महिला उद्यमिता कार्यक्रम (WEP) नीति आयोग द्वारा विकसित एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी मंच है।
  • हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने
  • इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने अपना नाम बदलकर सम्मान कैपिटल लिमिटेड किया
  • भारत के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) बांग्लादेश के लिए समुद्र में उपयोग की जाने वाली ‘टग’, जहाज बनाएगा
  • RBI ने श्रीमती चारुलता एस कार को कार्यकारी निदेशक के रूप में 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी रूप से नियुक्त किया है।
  • 57 वें आसियान (ASEAN) विदेश मंत्रियों की बैठक 2024 की मेजबानी लाओस करेगा
  • MP, CM मोहन यादव ने जनता के लिए  ‘लोकपथ मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया
  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई, 2024 को कजाकिस्तान के अस्ताना में हुई। बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया। भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया।
  • पुस्तक ” मनोज बाजपेयी: द डिफ़िनिटिव बायोग्राफी” लेखक: पीयूष पांडेय

5 July Current Affairs 2024

  • श्री शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया
  • SCO राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक  का विषय: ‘बहुपक्षीय वार्ता को मजबूत करना – सतत शांति और विकास के लिए प्रयास करना’/Strengthening Multilateral Dialogue – Striving for Sustainable Peace and Development’।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 08-10 जुलाई 2024 को रूसी संघ और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी।
  • तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री, श्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि (homage) अर्पित की।
  • प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता पर चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन (GCPRS) आज भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में  शुरू हुआ।
  • भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (National Divyangjan Finance and Development Corporation (NDFDC)) के साथ मिलकर दिव्य कला मेला और दिव्य कला शक्ति का आयोजन 5 से 11 जुलाई 2024 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ((KIIT)) परिसर में किया जाएगा , इस कार्यक्रम का उद्घाटन 5 जुलाई 2024 को भारत सरकार के MSJ&E राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा द्वारा किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 4 जनवरी 2023 को लॉन्च किया गया, जिसका परिव्यय वित्त वर्ष 2029-30 तक 19,744 करोड़ रुपये है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह , 6 जुलाई 2024 को गुजरात के गांधीनगर में 102वें ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस’ के अवसर पर “सहकार से समृद्धि” सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 102वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस का विषय है- “सहकारिता सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है।” अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) द्वारा 1923 से इसे जुलाई के पहले शनिवार को मनाया जाता है। संयोग से, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2024 6 जुलाई को मनाया जाएगा, जो सहकारिता मंत्रालय का तीसरा स्थापना दिवस भी है।
  • पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHD Chamber of Commerce & Industry (PHDCCI)) द्वारा नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन का आयोजन किया गया
  • सुजाता सौनिक महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं।
  • भारत ने जिनेवा में ‘कोलंबो प्रोसेस’ बैठक की अध्यक्षता की
  • यूपी (NIRMAN) बिल-2024, उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने पास किया
  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री नवीन चंद्र झा को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
  • पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 35 रुपये प्रति महीने की सदस्यता से शुरू होने वाला  ‘पेटीएम हेल्थ साथी’ नाम से एक नई स्वास्थ्य और आय सुरक्षा योजना शुरू की है।
  • डिक स्कोफ नए डच प्रधानमंत्री हैं
  • लेखिका पी. गीता को WINGS (Women’s Integration and Growth Through Sports) केरल द्वारा पहला के. सरस्वती अम्मा पुरस्कार प्रदान किया गया है। पी. गीता की अभूतपूर्व कृति “आन ठचुकल” (पुरुष रचनाएँ)
  • रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के रूप में पदोन्नत किया गया है। टी वी रविचंद्रन और पवन कपूर को भी उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy NSA) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने  शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।
  • ISRO ने 2 जून को घोषणा की कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 ने 2 जुलाई को सूर्य-पृथ्वी एल 1 बिंदु के चारों ओर अपनी प्रभामंडल कक्षा पूरी कर ली है।
  • न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी ने आज (5 जुलाई) झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति सारंगी उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

4 July 2024 Current affairs in Hindi

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक भागीदारी (GPAI) मंत्रिस्तरीय परिषद की छठी बैठक 3 जुलाई 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • दो दिवसीय Global INDIAai Summit 2024, भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुआ
  • माउंट कांग यात्से-II (लद्दाख)/Mt Kang Yatse-II – (6250 मीटर)
  • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 16वां संस्करण विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई (मेघालय) में शुरू हुआ। यह अभ्यास 03 से 16 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है। पिछला संस्करण जुलाई 2023 में मंगोलिया में आयोजित किया गया था।
  • डॉ. बी.एन. गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति 4 वर्ष की अवधि के लिए है, जब तक कि नियुक्त व्यक्ति 70 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में जीका वायरस (Zika virus) के मामलों के मद्देनजर राज्यों को परामर्श जारी किया।
  • भारत ने कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (Codex Alimentarius Commission)  की कार्यकारी समिति के 86वें सत्र में भाग लिया। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सीईओ श्री जी कमला वर्धन राव ने 1 से 5 जुलाई, 2024 तक रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय में आयोजित सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग, FAO और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य व्यापार में निष्पक्ष प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
  • स्मार्ट सिटी मिशन को मार्च 2025 तक बढ़ाया गया। स्मार्ट सिटी मिशन जून 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से भारत के शहरी विकास में एक नया प्रयोग है।
  • भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में 18 जून से 27 जून 2024 के दौरान आयोजित टी20 मैचों में 5-2 से जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला जीत ली।
  • नीति आयोग 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का अभियान ‘संपूर्णता अभियान (Sampoornata Abhiyan)’ शुरू कर रहा है, जिसका उद्देश्य आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों में पहचाने गए 6 संकेतकों में से प्रत्येक में संतृप्ति (saturation) प्राप्त करना है।

3 July Current Affairs in Hindi

  1. केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी के “मिशन कर्मयोगी” के अनुरूप नई दिल्ली में निर्माण पोर्टल का उद्घाटन किया। कोल इंडिया लिमिटेड की इस CSR पहल का उद्देश्य मेधावी युवाओं की सहायता करना है, जिन्होंने 2024 में UPSC Pre परीक्षा उत्तीर्ण की है। निर्माण योजना के तहत उम्मीदवार जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख से कम है, को 1,00,000 रुपये मिलते हैं।
  2. हंगरी ने अगले छह महीनों के लिए यूरोपीय संघ की परिषद (European Council) की घूर्णन अध्यक्षता संभाली है। हंगरी वर्ष के अंत में पोलैंड को अध्यक्षता सौंप देगा .
  3. भारतीय वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने हैदराबाद में हथियार प्रणाली स्कूल  का उद्घाटन किया है।
  4. Puma India ने क्रिकेटर रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी को अपना एंबेसडर बनाया
  5. अंतरराष्ट्रीय खिलौना मेला छह जुलाई से नयी दिल्ली में शुरू
  6. भारतीय सेना ने थाईलैंड के ताक प्रांत में स्थित फोर्ट वाचिराप्रकन में रॉयल थाई सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री शुरू किया है। यह अभ्यास 1 से 15 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। पिछला मैत्री अभ्यास उमरोई, मेघालय में आयोजित किया गया था।
  7. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने NTR भरोसा पेंशन योजना शुरू की
  8. अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस हर साल 3 जुलाई को मनाया जाता है।
  9. BCCI ने T20 विश्व चैंपियन भारत के लिए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की

2 July Current Affairs in Hindi

  1. अमेरिका स्थित अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान एजेंसी (SERA) और ‘ब्लू ओरिजिन’ ने अपने मानवयुक्त अंतरिक्षयान कार्यक्रम के लिए भारत को साझेदार राष्ट्र घोषित किया है। एजेंसी दुनिया भर के 6 नागरिकों को ‘न्यू शेपर्ड’ योजना के तहत 11 मिनट के लिए क्रेमन रेखा (पृथ्वी के सतह से करीब 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर) के पार भेजेगी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है।
  2. World UFO Day हर साल 2 जुलाई को मनाया जाता है। UFO की फुल फॉर्म “Unidentified Flying Object” है, जिसका हिंदी में अर्थ “अज्ञात उड़ती हुई वस्तु” होता है।
  3. जापान ने नए बैंक नोटों में होलोग्राफिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया।
  4. एयर इंडिया महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा उड़ान प्रशिक्षण स्कूल स्थापित करेगी।
  5. भारतीय पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PGCIL) के CMD रवींद्र कुमार त्यागी बने। अखिलेश पाठक (PGCIL) के दक्षिणी क्षेत्र ट्रांसमिशन सिस्टम-I (SRTS-I) के नए मुख्य महाप्रबंधक (CGM) बने।
  6. विश्वनाथन आनंद ने लियोन, स्पेन में आयोजित लियोन मास्टर्स शतरंज चैम्पियनशिप 2024 को दसवीं बार जीता
  7. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर भूपिंदर सिंह रावत का 85 साल की उम्र में निधन। उन्हें ‘स्कूटर’ के नाम से पुकारते थे।
  8. विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day) हर साल 2 जुलाई को मनाया जाता है।विश्व खेल पत्रकार दिवस की शुरुआत 1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) द्वारा की गई थी।
  9. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।
    1) पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी “वेंकैया नायडू – सेवा में जीवन” – एस नागेश कुमार, द्वारा लिखित
    2) “सेलिब्रेटिंग भारत – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडू का मिशन और संदेश”,भारत के उपराष्ट्रपति के पूर्व सचिव डॉ आईवी सुब्बा राव द्वारा संकलित
    3) “महानेता – एम. ​​वेंकैया नायडू का जीवन और यात्रा”  – श्री संजय किशोर द्वारा लिखित

1 July Current Affairs in Hindi

  1. चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय (Dr Bidhan Chandra Roy) की जयंती के उपलक्ष्य में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे 2024 की थीम- “Healing Hands, Caring Hearts”.
  2. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया चेयरमैन रवि अग्रवाल को नियुक्त किया गया। रवि अग्रवाल ने नितिन गुप्ता का स्थान लिया है।
  3. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने  डेटा पहुंच को बेहतर बनाने और उपयोगकर्ता अनुभव में क्रांति लाने के लिए eSankhyiki पोर्टल शुरू किया है।
  4. चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अगले चेयरमैन के रूप में चुना है। सेट्टी वर्तमान चेयरमैन दिनेश खारा की जगह लेंगे।
  5. टाटा ग्रुप ने भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांडइंफोसिस दूसरे स्थान पर है, और एचडीएफसी ग्रुप तीसरे स्थान पर है।
  6. विराट कोहली , रोहित शर्मा , रवींद्र जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
    1. विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 12 जून 2010 को हुई थी, जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था।
    2. रोहित शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर 2007 में शुरू हुआ
  7. GST दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। GST 1 जुलाई, 2017 को कार्यान्वित किया गया।
  8. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल 1 जुलाई को CA Day मनाया जाता है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की स्थापना 1 जुलाई, 1949 को हुई थी।