JULY 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 JULY 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS,

  1.  समस्तीपुर मंडल के मधुबनी जिले के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच भारत और नेपाल के मध्य पहले हाई स्पीड रेल लाइन का परीक्षण किया गया। यह रेल लाइन 50 किलोमीटर लंबी है।

  2. बांका जिले की रहने वाली वंदना कुमारी को जल संरक्षण कर खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

  3. पटना के प्रसिद्व डॉक्टर रविंद्र नारायण सिंह को विश्व हिंद परिषद का अध्यक्ष चुना गया।

  4. मुजफ्फरपुर के SKMCH में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए उत्तर बिहार का पहला और बिहार राज्य का दूसरा डे केयर सेंटर खोला गया है। राज्य का पहला डे केयर सेंटर पीएमसीएच (पटना) में है। 

  5. मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए बिहार सरकार ने टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ 300 करोड़ का समझौता किया।

  6. जहानाबाद जिला 100% डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य का पहला जिला बना।

  7. ट्रांसजेंडर को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के लिए पटना में गरिमा गृह की स्थापना की गई। 

  8. समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए सुनंदिनी’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

  9. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडलीय विस्तार में बिहार के रामचंद्र प्रसाद सिंह को इस्पात मंत्री तथा पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया।

  10. बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां मालिकों को उसकी जमीन का नक्शा घर तक पहुंचाया जाएगा। 

  11. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वे के अनुसार बिहार में वर्तमान में 6.6% महिलाओं के पास रोजगार है। 

  12. बिहार राज्य बीमा निगम तीन ISO प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली देश की पहली संस्था बन गई है। 

  13. बांका जिले में पीएम दिशा योजना के तहत जेल के कैदियों के लिए डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की गई। 

  14. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया) में मिल्खा सिंह खेल परिसर का उद्घाटन किया गया।

  15.  हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के कॉन्स्यूलेट जनरल ऑफ इंडिया ने पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए बिहार को अपना टूरिज्म पार्टनर बनाया है।

  16.  पूर्व मध्य रेलवे का समस्तीपुर मंडल निर्धारित समय पर टेन का परिचालन करने के मामले में प्रथम स्थान पर रहा। बिहार में गंगा के किनारे बसे 13 जिलों में जैविक खेती के लिए जैविक कॉरिडोर बनाया गया।

  17. भूमि संबंधित समस्याओं में सुधार के लिए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा परिमार्जन पोर्टल की शुरूआत की गई। 

  18. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग के लिए बिहार सरकार द्वारा अनमोल एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया। 

  1. बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए ई संबंधन पोर्टल की शुरूआत की गई।

  2. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में गिद्रों के संरक्षण की योजना बनाई गई है। 

  3. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बिहार की पूनम आनंद को साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट का नाम प्रसिद्ध कवि विद्यापति के नाम पर रखा जाएगा। 

  4. बिहार के पटना जिला में राज्य का पहला इनलैंड कंटेनर डिपो का निर्माण किया जाएगा। 

  5. मध्य प्रदेश के संजय डुबारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बिहार के कैमूर वन्य जीव अभ्यारण टाइगर कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई जा रही है।

  6. बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां कोविड-19 से मरने वाले व्यक्तियों के परिवार को 4 लाख की सहायता राशि दी जा रही थी। (इसे बढ़ाकर 4.5 लाख कर दिया गया)

  7. बिहार के ईशान किशन T-20 और वनडे के डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।

  8. बिहार राज्य बीज निगम, पटना अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप बीज उत्पादन करने वाला देश का पहला सरकारी संस्थान बना।

  9. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को देश में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  10. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% टीकाकरण करने के लिएटीका वाली नाव’ अभियान की शुरुआत की गई।

  11.  प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी को वर्ष 2020-21 के लिए बिहार का शीर्ष राजभाषा पुरस्कार ‘डॉ राजेंद्र प्रसाद शिखर सम्मान’ प्रदान करने की घोषणा की गई। 

  12. आरा जंक्शन से भोजपुरी पेंटिंग पर आधारित कॉरिडोर की शुरुआत की गई। 

  13. बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग 139W पर नए फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है जो पटना को पश्चिमी चंपारण के बेतिया से जोड़ेगा।

Leave a Reply