झारखण्ड की जनजातियाँ।। बेदिया जनजाति JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY

झारखण्ड की जनजातियाँ।। बेदिया जनजाति

बेदिया जनजाति

  • यह जनजाति एक अल्पसंख्यक जनजाति है।
  • प्रजातीय दृष्टि से यह जनजाति द्रविड़ समूह से संबंधित है।
  • यह अपने को वेद निवस या वेदवाणी कहते हैं।
  • इस जनजाति के लोग स्वयं को उच्च हिन्दू मानते हैं।
  • ये लोग अपने नाम के साथ बेदिया और माँझी की उपाधि धारण करते हैं।
  • इस जनजाति का संकेन्द्रण मुख्यतः राँची, हजारीबागबोकारो जिले में है।
  • इस जनजाति में वधु मूल्य को ‘डाली टका’ के नाम से जाना जाता है।
  • इनके गांव के मुखिया को प्रधान कहा जाता है। इसे महतो या ओहदार भी कहते हैं। इनके नाच के मैदान को अखड़ा कहते हैं।
  • इस जनजाति में सबसे प्रचलित विवाह आयोजित विवाह है।
  • इनमें विजातीय विवाह को ‘ठुकुर ठेनी‘ कहा जाता है तथा यह सामाजिक रूप से निषिद्ध होता है।
  • इस जनजाति में पुरूषों का परंपरागत वस्त्र केरया, काच्छा/भगवा है जबकि महिलाओं का परंपरागत वस्त्र ठेठी और पाचन है।
  • इस जनजाति में दशहरा, दीपावली, छठ, सोहराई, करमा आदि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
  • इनका प्रमुख पेशा कृषि कार्य है।
  • इस जनजाति के प्रमुख देवता सूर्य हैं तथा इनमें सूर्याही पूजा का प्रचलन है।
  • इस जनजाति के धार्मिक स्थल को सरना कहा जाता है।

 JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY

Leave a Reply