JANUARY 2022 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 JANUARY 2022 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1. राजस्थान हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में 1 जनवरी, 2022 की शपथ ली। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके पद ग्रहण करने के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 26 हो गई है जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 53 है।

  2. उत्तर बिहार के तीन जिलों समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के सदर अस्पतालों में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) के समकक्ष डिप्लोमैट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स शुरू होगा। इसके तहत तीन साल का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर एमबीबीएस डिग्रीधारी चिकित्सकों को एमडी के समतुल्य मान्यता मिलेगी। कोर्स का उद्देश्य अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करना है। मोतिहारी सदर अस्पताल डीएनबी का प्रशिक्षण कराने वाला राज्य का पहला सदर अस्पताल होगा। 

  3. अमित मिश्रा को (आंशु बनी पसरी जाएब कविता के लिए) मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकैडमी युवा पुरस्कार 2021 प्रदान करने की घोषणा की गई। छात्राओं को आगे बढ़ाने को बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा एक पहल की गई है। सरकारी स्कूल की बेटियां दीवार अखबार का प्रकाशन करेंगी। 9वीं और 10वीं की छात्राओं को इस काम की जवाबदेही दी गई है।

  4. बिहार में अभी पुलिस के लिए 100, एम्बुलेंस के लिए 108 और आग लगने पर फायरबिग्रेड की मदद के लिए 101 नम्बर डायल करना पड़ता है। पर आनेवाले वक्त में इन आपातकालीन सेवाओं के लिए बिहार में सिर्फ 112 नम्बर ही डायल करना होगा।

  5. मिट्टी का खनन रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी सरकारी योजनाओं में फ्लाई-ऐश से बनीं ईटें इस्तेमाल में लाई जाएंगी। भवन निर्माण विभाग ने जिले में पत्र जारी कर सभी भवनों के निर्माण में इस आदेश का पालन करने को कहा है।

  6. नौ जनवरी को पटना कॉलेज का 160वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कॉलेज की स्थापना 9 जनवरी 1863 को हुई थी।

  7.  वर्ष 2023 में पहली बार आईआईटी पटना द्वारा इंडियन सोसायटी फॉर हीट एंड मास ट्रांसफर के अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। 

  8. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के तहत संचालित डीम्ड यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय खाद्य तकनीक उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफटेम) बिहार में भी खुलेगा। केंद्र सरकार के आग्रह पर इसके लिए पटना से मुजफ्फरपुर के बीच 100 एकड़ भूखंड की तलाश की जा रही है। बिहार का प्रस्तावित निफटेम देश में तीसरा होगा. इससे पहले केवल दो संस्थान हरियाणा के सोनीपत और तमिलनाडु के तंजावुर में हैं।

  9. ईको टूरिज्म के तहत पर्यटन विभाग ने सबसे पहले पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, कैमूर, नालंदा, राजगीर, मोतिहारी, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, गया में काम शुरू करने का निर्णय लिया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्यभर में विलेज टूरिज्म को बढ़ावा जाएगा। 

  10. राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए राज्य आयोग को पुनर्गठित करते हुए पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार को 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  11. दिल्ली में आयोजित इंडिया स्किल्स 2021 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने कूल 11 पदक(4 स्वर्ण , 2 रजत और 5 कांस्य) अपने नाम किए। 

  12. बिहार के दरभंगा जिले में राज्य का पहला तैरता हुआ सोलर बिजली प्लांट शुरू किया गया है। यह तैरता पावर प्लांट दरभंगा जिले के कादिराबाद मोहल्ले के एक तालाब में बनाया गया है। यह प्रोजेक्ट ‘नीचे मछली ऊपर बिजली के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। बिहार के पहले फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से 1.6 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

  13. मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के सकरी सरैया में एग्रो क्लस्टर खोला जा रहा है। उक्त क्लस्टर को किसान व उद्यमी मिलकर चलायेंगे। बताया जा रहा है कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की ओर से एग्रो क्लस्टर खोला जा रहा है। जो पीपीपी मोड पर संचालित किया जायेगा। इसके लिए आईआईटी गुवाहाटी को नोडल एजेंसी बनाया गया है – 

  14. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य सचिव बिहार आमिर सुबहानी ने महिलाओं को सौगात देते हुए कहा कि गांवों के विकास में बैंकों का योगदान महत्वपूर्ण है। बैंक के द्वारा ई-नारी शक्ति ऋण योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये तक कर्ज दिया जाएगा। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंटेशन फीस नहीं ली जाएगी। लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2021 में मीडिया ट्रेंड्ज़ के संस्थापक रोहित कुमार को “बिहार विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

  15. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बिहार में वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में दूसरा टाइगर रिजर्व बनाने के प्रसव को सैद्धांतिक तौर पर सहमति दे दी है। कैमूर की पहाड़ी पर काफी  बाघ और तेंदुआ जैसे जानवर देखे जाते थे।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 2018 के आकलन के अनुसार बाघों की संख्या 31 है।

  16.  नई दिल्ली में आयोजित तीसरे नेशनल वाटर अवार्ड 2020 में पूर्वी चंपारण जिले को ईस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड मिला है। जिले में मनरेगा के तहत 350 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया था। धनौती नदी का बंजरिया में जीर्णोद्धार कराया गया है। 

  17. 13 जनवरी, 2022 को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2022 को मंजूरी दे दी। अध्यादेश अधिसूचित कर नगर निकायों में महापौर-उपमहापौर या अध्यक्षउपाध्यक्ष के निर्वाचन की नई प्रणाली लागू की। इसके तहत नगर निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन जनता के प्रत्यक्ष निर्वाचन की रीति से कराने के लिये बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 23 और धारा 25 में संशोधन किया गया है। भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 15 से 21 जनवरी के मध्य भूकंप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। 

  18. बिहार के जिलों में बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पतालों में पिडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का निर्माण कराएगा। फिलहाल 28 जिलों का चयन इस योजना के लिए किया गया है। 

  19. गृह मंत्रालय ने राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी को पूर्वी जोन के सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान की ट्राफी प्रदान की है। वर्ष 2020-21 में पुलिस अवर निरीक्षक के प्रशिक्षण संस्थान के तौर पर इसे सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना गया। 

  20. नालंदा के बिहारशरीफ से सात किमी दूर एनएच 20 के किनारे भागनबिगहा में राज्य का पहला मॉडल फ्लोरीकल्चर सेंटर बनेगा। यहाँ हाईटेक तकनीक से फूल फसल की नर्सरियां तैयार की जाएंगी। 

  21. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पटना का प्रदर्शन बेहतर हो इसके लिए पटना नगर निगम द्वारा सुपर-30 के गणितज्ञ आनंद कुमार, पश्री उषा किरण खान, ट्रांसजेंडर रेशमा और पूर्व क्रिकेटर अमीरकर दयाल को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। अब ये राजधानी में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे।

  22.  बिहार के पटना कीरेशमा प्रसाद के “naachbaza.com” को स्टार्ट अप बिहार प्रोग्राम के तहत शामिल किया गया है। 

  23. बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी, देवढ़ी स्थित बिहार डिस्टलरीज एण्ड बाटलर्स कंपनी से एशिया मेंसबसे ज्यादा एथेनाल का उत्पादन होगा। यहां रोजाना चार लाख लीटर एथेनाल का उत्पादन होगा। बिहार के बेतिया के रहने वाले 14 वर्षीय धीरज कुमार और छपरा के 8 साल के पल साक्षी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। 

  24. बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर परिसर में राज्य का पहला बंबू गार्डन का निर्माण किया जाएगा।

  25. सरकार द्वारा संचालित महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक व अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत राज्य के 9 जिले में कोई बच्चा पीछे नहीं, माता भी छूटे नहीं कार्यक्रम को अब पूरे बिहार में लागू किया जाएगा।

  26. गाँधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह-2022 में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियाँ प्रदर्शित की गई। इसमें बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की बंदिशों से आजादी नामक झांकी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। . 

  27. बिहार संग्रहालय शासी निकाय के अध्यक्ष पद का जिम्मा अब मुख्यमंत्री के पास होगा। पूर्व में यह पद विकास आयुक्त के पास था।

  28. बिहार में पांच ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत और छह नगर पंचायतों को नगर परिषद के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। नगर विकास विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया में शामिल किए गए स्थान पश्चिमी चंपारण जिले का मच्छरगांवा, किशनगंज जिले का पौआखाली, पूर्वी चंपारण जिले का घोड़ासहन, बक्सर जिले का इटाढ़ी और बांका जिले का संग्रामपुर है। इसी तरह नगर पंचायत से नगर परिषद बनाने के लिए मधुबनी जिले के झंझारपुर, नालंदा जिले के इस्लामपुर, दरभंगा जिले के जाले, पटना जिले के मनेर और लखीसराय जिले के बड़हिया और जमुई जिले के झाझा का चयन किया गया है। 

  29. दिल्ली मेट्रो की बोगियों में बिहार के पर्यटन स्थलों एवं व्यंजनों की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply