गोपालकृष्ण गोखले (Gopalkrishna Gokhale)

 गोपालकृष्ण गोखले 

  • जन्म: 9 मई, 1866 को वर्तमान महाराष्ट्र (तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा) के रत्नागिरी ज़िले के कोटलुक गाँव में।
  • बनारस अधिवेशन 1905 में वह INC के अध्यक्ष बने। 
  • भारतीय शिक्षा के विस्तार के लिये वर्ष 1905 में उन्होंने सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी (Servants of India Society) की स्थापना की।
  • वह महादेव गोविंद रानाडे द्वारा शुरू की गई ‘सार्वजनिक सभा पत्रिका‘ से भी जुड़े थे।
  • वर्ष 1908 में गोखले ने रानाडे इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की स्थापना की।
  • उन्होंने 1911 में नागपुर से प्रकाशित अंग्रेज़ी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘द हितवाद’  की शुरुआत की।
  • महात्मा गांधी ने गुजरात भाषा में गोपाल कृष्ण गोखले को समर्पित एक पुस्तक ‘धर्मात्मा गोखले’ लिखी।
  • गोपाल कृष्ण गोखले को महात्मा गांधी ने  राजनीतिक गुरु माना था। 
  • गोपाल कृष्ण गोखले ने महादेव गोविंद रानाडे को राजनीतिक गुरु माना था। 

 

पूना सार्वजनिक सभा

  • पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना 2 अप्रैल, 1870 ई. को महादेव गोविंद रानडे ने की थी.
  • भवनराव श्रीनिवास राव इस संस्था के प्रथम अध्यक्ष थे.

Leave a Reply