भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर

 

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc.), बेंगलुरु ने भारत के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक, परम प्रवेगा (Param Pravega) को स्थापित और चालू किया है। यह किसी भारतीय शैक्षणिक संस्थान का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर भी है। परम प्रवेगा की कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 3.3 पेटाफ्लॉप्स (1 पेटाफ्लॉप क्वाड्रिलियन(quadrillion) या 10 ^ 15 ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर) है।सुपरकंप्यूटर को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग/Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) द्वारा डिजाइन किया गया है। 

भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटरभारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि (PARAM Siddhi) को विश्व के 500 शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों की सूची में 63 वां स्थान प्राप्त हुआ है।परम सिद्धि (PARAM Siddhi) की कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 5.267 पेटाफ्लॉप्‍स है।

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर

भारत के प्रथम सुपर कम्प्यूटर ‘फ्लोसाल्वर’ (Flosalver) का विकास नाल (NAL-National Aeronautical Lab), बंगलुरू द्वारा 1980 में किया गया था।

सुपर कंप्यूटर परम 8000 , सीडैक द्वारा विकसित किया गया था जो सन 1991 में भारत के द्वारा बनाया गया था।

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन
इसे
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (National Supercomputing Mission – NSM) के तहत विकसित किया गया है2015 में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन की घोषणा की गई थीNSM को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है, और C-DAC और IISc द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
NSM का पहला सुपर कंप्यूटर जिसका नाम परम शिवाय(Param Shivay ) है, 2019 में IIT-BHU, वाराणसी में स्थापित किया गया है। 

इसमें 837 TeraFlop High-Performance Computing (HPC) क्षमता है।

1.66 पेटाफ्लॉप की क्षमता वाला दूसरा सुपरकंप्यूटर आईआईटी-खड़गपुर में स्थापित किया गया है।

तीसरी प्रणाली, परम ब्रह्मा(Param Brahma), Indian Institute of Science Education and Research (IISER-पुणे) में स्थापित की गई है, जिसकी क्षमता 797 टेराफ्लॉप है।

दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर

जून 2020 से, जापानी फुगाकू(Fugaku) दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर है, की कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 442.01 petaFlops है।

दुनिया का पहला सुपर कंप्यूटर

1964 में अमेरिकी सीमोर क्रे (Seymour Cray) ने दुनिया का पहला सुपर कंप्यूटर CDC 6600 बनाया‘सुपर कंप्यूटर’ बनाने वाला दुनिया का पहला देश अमेरिका था

सबसे ज्यादा सुपर कंप्यूटर वाला देश

चीन वर्तमान में 188 सुपर कंप्यूटरों के साथ सूची में पहले स्थान है, दूसरे स्थान (संयुक्त राज्य अमेरिका) से आगे है।

Leave a Reply