JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY
झारखण्ड की जनजातियाँ।। लोहरा जनजाति
लोहरा जनजाति
- इस जनजाति की प्रजाति प्रोटो ऑस्ट्रेलायड है।
- ये असुर के वंशज माने जाते हैं।
- झारखण्ड में इस जनजाति का निवास राँची, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू व संथाल परगना क्षेत्र में है।
- इनकी भाषा सदानी है।
- इस जनजाति के सात गोत्र (सोन, साठ, तुतली, तिर्की, धान, मगहिया एवं कछुआ) हैं।
- इनकी सामाजिक व्यवस्था पितृसत्तात्मक तथा पितृवंशीय है।
- इनके प्रमुख त्योहार विश्वकर्मा पूजा, सोहराय, फगुआ आदि हैं।
- इनका प्रमुख पेशा लौह उपकरण बनाना है।
- ये मुख्यतः कृषि संबंधी उपकरण बनाते हैं।
- इनके प्रमुख देवता सिंगबोंगा तथा धरती माई हैं।
JPSC/JSSC/JHARKHAND GK/JHARKHAND CURRENT AFFAIRS JHARKHAND LIBRARY