बिहार विधान सभा का शताब्दी समारोह

बिहार विधान सभा का शताब्दी समारोह

PIB NEWS Analysis in HINDI

Q. बिहार विधानसभा भवन की शताब्दी के अवसर पर विधानसभा भवन के परिसर में बनाए गए स्मृति स्तंभ का उद्घाटन किसने किया  ? 

  1. फागू चौहान

  2. नीतीश कुमार

  3. विजय सिन्हा

  4. नरेंद्र मोदी

EXPLANATIONS : 

बिहार विधान सभा, पटना के शताब्दी समारोह 

12 JUL 2022

  • बिहार के राज्यपाल – श्री फागू चौहान जी

  • बिहार के मुख्यमंत्री – श्री नीतीश कुमार जी

  • बिहार विधानसभा के स्पीकर – श्री विजय सिन्हा जी

  • बिहार विधान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष – श्री अवधेश नारायण सिंह

  • बिहार के उपमुख्यमंत्री – श्रीमती रेणु देवी जी, ताराकिशोर प्रसाद जी

  • बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष – श्री तेजस्वी यादव जी

  • वर्ष 2022 में बिहार विधानसभा भवन गठन के शताब्दी वर्ष पूरा हुआ। 

  • बिहार विधानसभा परिसर में आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा भवन की शताब्दी के अवसर पर विधानसभा भवन के परिसर में बनाए गए स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। 

    • इस स्मृति स्तंभ का निर्माण करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 

    • 40 फुट की इस संरचना का निर्माण बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग (बीसीडी) ने किया है। 

    • स्तंभ के शीर्ष पर बिहार का प्रतीक बोधि वृक्ष है, जिसे कांस्य से बनाया गया है।

    • स्तंभ की आधारशिला 21 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रखी थी।

  • कुछ देर पहले बिहार विधानसभा म्यूज़ियम और विधानसभा गेस्ट हाउस का शिलान्यास भी हुआ है। 

  • प्रधानमंत्री एक बगीचे का नामकरण ‘शताब्दी स्मृति उद्यान/शताब्दी पार्क के तौर पर करेंगे। 

    • शताब्दी स्तंभ के पास स्थित इस उद्यान में 100 औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

    • नरेंद्र मोदी विधानसभा परिसर के शताब्दी पार्क में कल्पतरु के रोपण का भी सुखद अनुभव मिला है। 

    • कल्पतरु हमारी आशाओं आकांक्षाओं को पूरा करने वाला ये वृक्ष है। लोकतन्त्र में यही भूमिका संसदीय संस्थाओं की होती है।

  • आज़ादी के पहले बिहार विधानसभा से गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा जी ने स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी चरखा को अपनाने की अपील की थी।

  • पहले संविधान संशोधन की नींव रखी :

    • आज़ादी के बाद 1947 में ही पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के नेतृत्व में इसी विधानसभा में जमींदारी उन्मूलन अधिनियम/बिहार भूमि सुधार अधिनियम 1950  पास हुआ था। 

  • बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006  के जरिए बिहार पहला ऐसा राज्य बना जिसने पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।

  • वेदों में कहा गया है – त्वां विशो वृणतां राज्याय त्वा-मिमाः प्रदिशः पंच देवीः। 

    • अर्थ – राजा को सभी प्रजा मिलकर स्वयं चुने, और विद्वानों की समितियां उसका निर्वाचन करें। 

  • वेदों में कहा गया है – सं गच्छध्वं सं वदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्॥ 

    • अर्थ -हम मिलकर चलें, मिलकर बोलें, एक दूसरे के मनों को, एक दूसरे के विचारों को जानें और समझें। 

  • वेदों में कहा गया है – समानो मन्त्र: समिति: समानी। समानं मन: सह चित्तमेषां॥ 

    • अर्थ – हम मिलकर समान विचार करें, हमारी समितियां, हमारी सभाएं और सदन कल्याण भाव के लिए समान विचार वाले हों, और हमारे हृदय भी समान हों। 

  • we are a largest democracy of the world. हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्‍त्र हैं 

  • विश्व में लोकतन्त्र की जननी भारत है, भारत Mother of Democracy है।

  • 22 मार्च 1912 को बिहार एवं उड़ीसा’ राज्य के गठन  के बाद 43 सदस्यीय विधायी परिषद का गठन किया गया। 

    • इसमें 24 सदस्य निर्वाचित थे और 19 सदस्य उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत थे। 

    • यही परिषद आज बिहार विधानसभा के रूप में विद्यमान है। 

    • इसकी पहली बैठक 20 जनवरी 1913 को पटना में हुई।

Leave a Reply