बिहार : भारत में प्रथम
- विदेशी आक्रमणकारियों को मार भगाने वाला भारत का प्रथम शासक –चंद्रगुप्त मौर्य
- भारत के प्रथम महान सम्राट – सम्राट अशोक(मौर्य वंशीय )
- भारत के प्रथम गणितज्ञ – आर्यभट्ट
- भारत में रुपये का प्रथम सिक्का जारी किया -शेरशाह सूरी ने 1542 ई ० में
- (चाँदी के एक तोले के सिक्के में 180 मासे में 175 मासे शुद्ध चाँदी थी
- ब्रिटिश काल में प्रथम भारतीय राज्यपाल ( बिहार में ) — एस ० पी ० सिन्हा
- महात्मा गाँधी का भारत में प्रथम सत्याग्रह – 1917 ई ० में चंपारण में
- अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अध्यक्ष – स्वामी सहजानंद सरस्वती ( लखनऊ 1936 )
- संविधान सभा के प्रथम अस्थायी अध्यक्ष – डॉ ० सच्चिदानंद सिन्हा
- काँग्रेस समाजवादी दल का पहला अधिवेशन – पटना 1934 ई ०
- भारत के प्रथम राष्ट्रपति – डॉ ० राजेन्द्र प्रसाद
- भारत के प्रथम सांसद , जो एक ही चुनाव क्षेत्र से बार बार विजयी हुए – स्व ० जगजीवन राम ( सासाराम क्षेत्र से लगातार आठ बार विजयी हुए )
- लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष – श्रीमती मीरा कुमार ( 2009 ई ० )
- व्यवस्था परिवर्तन हेतु संपूर्ण क्रांति के जनक – जयप्रकाश नारायण
- सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक —बिन्देश्वर पाठक
- सबसे अधिक मतों से जीतने वाले लोकसभा सांसद – रामविलास पासवान ( 1989 में , 4 लाख 68 हजार से अधिक मतों से हाजीपुर चुनाव क्षेत्र से )
- देश का सर्वाधिक पायराइट्स उत्पादक राज्य — बिहार
- भारत का सबसे पुराना बौद्ध स्तूप – भारत – नेपाल सीमा के निकट पिपराचिव में ( 2,500 वर्ष पुराना यह स्तूप 7 मीटर ऊंचा है ) ।
- भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल – अब्दुल बारी पुल , कोईलवर ( सोन नदी पर )
- भारत का सबसे बड़ा पशु मेला – सोनपुर मेला ( गंगा और गंडक नदी के संगम पर )
- भारत में चरवाहा विद्यालय का प्रथम प्रयोग हुआ – बिहार
- सार्वजनिक क्षेत्र के भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) की मोबाईल सेवा वाला देश का पहला राज्य – बिहार
- अल्पसंख्यक आयोग को कानूनी अधिकार प्रदान करनेवाला देश का पहला राज्य – बिहार
- पंचायती राज संस्थाओं ( ग्राम पंचायतों तथा नगर निकायों ) में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाला देश का पहला राज्य – बिहार
- देश की पहली ‘ ई – शक्ति ‘ परियोजना का शुभारंभ – पालीगंज , बिहार
- किसी टीवी गेम शो ( केबीसी ) में पाँच करोड़ की राशि जीतने वाला देश का पहला व्यक्ति – सुशील कुमार ( मोतिहारी निवासी )
- GST बिल पास करने के लिए विधान मंडल का सत्र बुलाने वाला देश का पहला राज्य ( हालाँकि GST बिल पास करने वाला पहला राज्य ‘ असम ‘ और पहला गैर भाजपा शासित राज्य ‘ बिहार ‘ है । ) – बिहार
बिहार : विश्व में प्रथम
- विश्व में प्रथम जैन संगीति का आयोजन स्थल – पाटलिपुत्र ( 300 ई ० पू ० बिहार )
- विश्व में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन स्थल – राजगृह ( बिहार )
- विश्व का सर्वप्रथम लोकतांत्रिक गणराज्य – वज्जि संघ , लिच्छवी गणराज्य ( 600-500 ई ० पू ० ) ( वैशाली , बिहार )
- विश्व का प्रथम व्यवस्थित ( organised ) विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय ( बिहार )
- खगोल विज्ञान के प्रथम युगान्तकारी आविष्कारक – आर्यभट्ट ( बिहार )
- विश्व का सबसे प्राचीन वैभवशाली नगर – पाटलिपुत्र ( बिहार )
- विश्व का प्रथम सम्राट जिसने शस्त्र त्याग किया एवं विदेश में बौद्ध धर्म का प्रचार – प्रसार किया – सम्राट अशोक ( 268-232 ई ० पू ० ) , मगध , बिहार
- विश्व में राजनीति पर प्रथम पुस्तक – कौटिल्य कृत ‘ अर्थशास्त्र ‘
- विश्व का सबसे लम्बा ( 5.565 किमी ० ) सड़क सेतु – महात्मा गाँधी सेतु( गंगा नदी पर )
- विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय – मुंगेर योग विश्वविद्यालय , मुंगेर ( बिहार )
- विश्व का सबसे ऊँचा एवं विशालतम बौद्ध स्तूप – केसरिया स्तूप ( चंपारण , बिहार )
- विश्व की सबसे ऊँची गाँधी प्रतिमा ( 74 फीट ) – गाँधी मैदान , पटना ( अनावरण -15.02.2013 )