विश्व अंतरिक्ष सप्ताह : 4 से 10 अक्टूबर तक

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह कब  मनाया जाता है ? 

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (World Space Week) प्रत्येक वर्ष  4 से 10 अक्टूबर तक  मनाया जाता है।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह क्यों  मनाया जाता है ? 

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह विज्ञान और प्रौद्योगिकी और मानव स्थिति की बेहतरी की दिशा में उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। 

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का उद्देश्य लोगों को अंतरिक्ष पहुंच और शिक्षा के बारे में व्यापक ज्ञान हासिल करने में मदद करना है। 

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह किस संस्था द्वारा मनाया जाता है ? 

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 दिसंबर, 1999 को घोषित किया गया था।

4 अक्टूबर 1957 को सोवियत संघ द्वारा पहला  कृत्रिम उपग्रह, स्पुतनिक I (Sputnik I) का  प्रक्षेपण किया गया था। 

10 अक्टूबर 1967  को  हुयी बाहरी अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) सदस्य देशों को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिये बाहरी अंतरिक्ष का प्रयोग करने की इजाज़त देती है।  यह संधि अंतरिक्ष में ऐसे हथियार तैनात करने पर पाबंदी लगाती है, जो जनसंहारक हों। भारत प्रारंभ से ही इस संधि का हिस्सा है।10 अक्टूबर 1967  संधि के लागू होने की याद दिलाती हैं।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2022 का थीम या विषय क्या है ?

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2022 का थीम  ”  स्पेस एंड सस्टेनेबिलिटी” है। 

अक्टूबर माह के अन्य अंतरराष्टीय दिवस : 

  • 01 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
  • 01 अक्टूबर : विश्व शाकाहार दिवस (World Vegetarian Day)
  • 01 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस
  • 2 अक्टूबर : अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
  • 2 अक्टूबर 2022 : लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती,
  • 2 अक्टूबर : विश्व कृषि पशु दिवस
  • 02 से 08 अक्टूबर 2022 : 68वां राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह:

Leave a Reply