13 – 16 SEPT 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi
You are currently viewing 13 – 16 SEPT 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

 13 – 16 SEPT 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

  • भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) द्वारा SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है। 
  • 5 करोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला SBI देश का तीसरा बैंक है। 
    • इसके पहले, HDFC बैंक और ICICI बैंक यह उपलब्धि हासिल कर चुका है।
  • हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा संग्रहालय Haryana के राखीगढ़ी  बन रहा है 
  • अंग्रेजी भाषा  में लिखी पुस्तक  “Rajni Ke Mantra: Life Lessons from India’s Most Loved Superstar” के लेखक पी.सी. बालासुब्रमण्यम (पीसी बाला) है । 
  • पुस्तक  “Will Power: The Inside Story of the Incredible Turnaround in Indian Women’s Hockey” के लेखक पूर्व डच फील्ड हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय महिला हॉकी कोच, सोजर्ड मारिन है । 
  • पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट अंपायर असद रऊफ का निधन। 
  • Twitter पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली
  • 15 सितंबर  : विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस (World Lymphoma Awareness Day) 
  • 15 सितंबर :  अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day Of Democracy) 
    • साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की गई थी। 
    • सबसे पहले साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।
  • 15 सितंबर :  अभियंता दिवस (Engineers Day)
    • भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था। 
    • 15 सितंबर 1860 को विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था। 
  • गुजरात सरकार ने सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हेतु  वेदांता और फॉक्सकॉन ग्रुप के साथ एक समझौता किया । 
  • आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच  संघर्ष जारी
  • जल संरक्षण और संचयन (Water Conservation and Harvesting) के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी अमृत सरोवर योजना (Amrit Sarovar) में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में कुल 8462 झील के निर्माण हुए हैं।
  • Kakadu Exercise 2022: ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंच चुका है। 
    • यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास है , जिसमे 14 देशो के नौसेन शामिल होंगे  
  • भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2022 (JIMEX 22) का छठा संस्करण 11 सितंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
  • राजस्थान के कोटा में दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्षा MSME Conclave और प्रदर्शनी शुरू हुई है। 
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और MENA (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी निजी कंपनी Burjeel Holdings ने अभिनेता शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

  • IBM और IIT मद्रास ने भारत में क्वांटम कंप्यूटिंग को बढ़ावा देने के लिए समझौता  किया
  • XR प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु मेटा के साथ समझौता
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुमान 2018-19 जारी किया गया है। 
    • इसमें कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकार की हिस्सेदारी 28.6 प्रतिशत (2013-14) से बढ़कर 40.6 प्रतिशत (2018-19) हो गई है। 
    • वहीं स्वास्थ्य सेवा पर प्रति व्यक्ति सरकारी खर्च 2013-14 से 74 प्रतिशत बढ़ा है। 
  • सरकार ने टुकड़ा चावल के निर्यात पर रोक लगाई। 
  • मशहूर तेलुगु स्टार उप्पलपति कृष्णम राजू का हैदराबाद में निधन हो गया है। 
  • ब्रिटेन की महारानी एलिबाजेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब नए किंग बन गए हैं। वहीं, किंग के स्थान पर उनके पुत्र विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और विलियम की पत्नी कैथरीन को प्रिंसेस ऑफ वेल्स बनाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को एक unique Farm ID प्रदान करेगी। 
  • अरुणाचल प्रदेश के किबिथू सैन्य शिविर (Kibithu army camp) का नाम बदलकर ‘जनरल बिपिन रावत सैन्य गैरीसन’ कर दिया गया है। 
  • वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी दोबारा भारत का अटॉर्नी जनरल बनने  वाले हैं। 
  • 74th Emmy Awards 2022:समारोह का अमेरिका के लॉस एंजेलिस के कैलिफोर्निया में माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में किया गया था। 
    • बेस्ट एक्टर, लिमिटेड सीरीज और टीवी मूवी- Michael Keaton-Dopesick
  • 14 सितंबर :  हिंदी दिवस
  • 10 जनवरी :  विश्व हिंदी दिवस 
  • साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स 2022 (SIIMA) बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। 
    • सर्वश्रेष्ठ फिल्म- पुष्पा
    • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (दर्शक) – अल्लू अर्जुन
    • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दर्शकों की पसंद) – साई पल्लवीक
  • भारतीय रेलवे ने वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए सालाना कम से कम 80,000 पहियों का निर्माण करने के लिए एक संयंत्र स्थापित करने के लिए  पहली बार निजी कंपनियों को  आमंत्रित किया है।
  • सिक्किम पहली बार दिसंबर में रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करेगा।
  • HDFC बैंक  नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NESL) के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) जारी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है। 
  • द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का निधन हो गया है। 
  • सीएसआर परियोजना के लिए एचपीसीएल ने भारतीय सेना के साथ समझौता  किया
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। 
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा द्वारा राज्य की निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया। 
  • नायरा एनर्जी ने प्रसाद के पनिकर को कंपनी का नया अध्यक्ष घोषित किया।
  • अमेरिकन एक्सप्रेस ने संजय खन्ना को भारतीय इकाई का सीईओ नियुक्त किया 
  • भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास ‘गगन स्ट्राइक’ किया
  • मध्य प्रदेश पुलिस ने  चौथा साइबर अपराध जांच और खुफिया शिखर सम्मेलन-2022 आयोजित किया ।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने  राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति-2022 की शुरुआत की। 

Leave a Reply