12 SEPT 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi
You are currently viewing 12 SEPT 2022 CURRENT AFFAIRS In Hindi

  1. आत्मकथा “The Hero of Tiger Hill: Autobiography of a Param Veer” : योगेंद्र सिंह यादव
  2. आचार्य विनोबा भावे की जयंती : 
  3. 11 सितंबर 1893 में स्वामी विवेकानंद का  शिकागो में  सबसे उत्कृष्ट भाषण
  4. तेलुगु अभिनेता श्री यूवी कृष्णम राजू गारू का  निधन
  5. द्वारका शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का  निधन
  6. लॉस एंजिल्स में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर
  7. इंफोसिस के सह-संस्थापक डॉ. क्रिस गोपालकृष्णन
  8. नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) 
  9. श्री अमित शाह ने  गुजरात के अमरेली में सहकार सम्मेलन को संबोधित किया।
  10. अग्निकुल कॉस्मॉस प्राइवेट लिमिटेड
  11. PMLA के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष 
  12. अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले
  13. SCO Summit 2022
  14. अग्निकुल कॉस्मॉस प्राइवेट लिमिटेड
  15. उत्तर कोरिया ने खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया
  16. ‘सेतु’ पहल
  17. पुस्तक Divorce and Democracy : सौम्या सक्सेना
  18. सितंबर के दूसरे शनिवार : विश्व प्राथमिक उपचार दिवस (World First Aid Day)
  19. मजदूर दिवस (Labour Day) के बाद आने वाले पहले रविवार : दादा-दादी दिवस 
  20. सुप्रीम कोर्ट के 22वे मुख्य न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का निधन
  21.  राष्ट्रीय वन शहीद दिवस (National Forest Martyrs Day 2022) :11 सितंबर
  22. दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for South-South Cooperation) :12 सितंबर
  23. US Open 2022  के विजेताओं की सूची
  24.   एशिया कप  (Asia Cup 2022)
  25. नई दिल्‍ली में आयोजित पहले भारतीय सेना लॉजिस्टिक्‍स सम्‍मेलन ( ‘सामंजस्‍य से शक्ति’ नामक विषय)
  26. एमडीएल द्वारा निर्मित पी17ए के पांचवें स्टेल्थ फ्रीगेट तारागिरि को आज श्रीमती चारू सिंह, अध्यक्ष NWWA (पश्चिमी क्षेत्र) ने लॉन्च किया। 
  27. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय स्टार्टअप हब और मेटा, भारत में एक्सआर प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को गति देने के लिए सहयोग करेंगे
  28. श्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क,MP में छोड़ेंगे।कूनो नेशनल पार्क के बीच से कूनो नदी बहती है।
  29. जल शक्ति मंत्रालय ने अगस्त 2022 के लिये ‘वॉटर हीरोज़ः शेयर यूअर स्टोरीज़ कंटेस्ट’ विजेताओं के नाम घोषित किये।  छह विजेताओं को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा
  30. ‘अहेली खादी’ फैशन शो का आयोजन खादी इंडिया द्वारा निफ्ट गांधीनगर के टाना रीरी ऑडिटोरियम में किया गया।”अहेली” खादी का मतलब है शुद्ध खादी.
  31. केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुजरात के गांधीनगर में  हरित पोत रीसाइक्लिंग और वाहन स्क्रैपिंग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। 
  32. श्री लिकिथ वाईपी ने ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ (WSC2022) में कांस्य पदक जीता है।  प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल की प्रतियोगिता  7-10 सितंबर 2022 तक  बर्न, स्विट्जरलैंड में आयोजित की गई है।
  33. श्री नरेन्द्र मोदी ने  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 का उद्घाटन किया।
  34.  आयुर्वेद दिवस (Ayurveda Day 2022)

आत्मकथा “The Hero of Tiger Hill: Autobiography of a Param Veer”

  • आत्मकथा “The Hero of Tiger Hill: Autobiography of a Param Veer”,  सबसे कम उम्र(19) के परमवीर चक्र (पीवीसी) पुरस्कार विजेता सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) की 1999 के कारगिल संघर्ष में उनके कार्यों के लिए ,प्रेरक कहानी के बारे में है। 

आचार्य विनोबा भावे की 127वीं जयंती 

  • आचार्य विनोबा भावे का जन्म 11 सितम्बर 1895 को हुआ था। 
  • विनोबा भावे का मूल नाम विनायक नरहरि भावे था। 
  • वह महाराष्ट्र के चितपावन ब्राह्मण परिवार से थे। 
  • उनकी माता का नाम रुक्मिणी बाई था। 
  • आचार्य विनोबा भावे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे।
  • 1916 में मात्र 21 वर्ष की आयु में, वे  घर छोड़कर काशी चले गए थे।
  • 1937 में विनोबा भावे पवनार आश्रम में चले गये। तब से उन्होंने रचनात्मक कार्यों को प्रारंभ किया।
  • 1950 में उन्होंने, सर्वोदय आंदोलन आरंभ किया। अहिंसात्मक तरीके से देश में सामाजिक परिवर्तन लाने आचार्य विनोबा भावे ने सर्वोदय समाज की स्थापना की। 
  • उसके बाद 1951 में भूदान आंदोलन सुरु किया,जो कि एक स्वैच्छिक भूमि सुधार आन्दोलन था। 
  • 1959 में उन्होंने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, ब्रह्म विद्या मंदिर की स्थापना की। 
  • स्वराज शास्त्र, गीता प्रवचन और तीसरी शक्ति उनकी लिखी किताबों में से प्रमुख है। 
  • आचार्य विनोबा भावे का निधन  15 नवम्बर 1982 को वर्धा में हुआ।    
  • वह 1958 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे।
  • 1983 में उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया। 


11 सितंबर 1893 में स्वामी विवेकानंद का  शिकागो में  सबसे उत्कृष्ट भाषण

  • 11 सितंबर के दिन वर्ष 1893 में स्वामी विवेकानंद शिकागो में अपना सबसे उत्कृष्ट भाषण दिया था। 

लॉस एंजिल्स में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर

  • केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन किए ।
  • इस मंदिर को बोचासनवासी (Bochasanwasi) अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) द्वारा बनवाया गया था। 

 

नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) 

  • नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने के लिए भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। 
  •  सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) 15 अगस्त, 2020 को भारत के  272 जिलों में शुरू किया गया है। 

‘सेतु’ पहल

  • वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के स्टार्टअप को अमेरिकी निवेशकों से जोड़ने के लिये ‘सेतु’ (Supporting Entrepreneurs in Transformation and Upskilling) नाम से पहल शुरू की। 

SCO Summit 2022

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 सितंबर से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन (SCO Summit 2022) में शामिल होंगे। 

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले

  • अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की 21वीं बरसी मनाई गई। 

अग्निकुल कॉस्मॉस प्राइवेट लिमिटेड

  • IIT -मद्रास में बनाये गये स्टार्टअप अग्निकुल कॉस्मॉस प्राइवेट लिमिटेड ने थ्री-डी प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन के डिजाइन और विनिर्माण के लिए केंद्र सरकार से पेटेंट हासिल किया है। 

PMLA के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष 

  • न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA-Prevention of Money Laundering Act) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। 

 आयुर्वेद दिवस (Ayurveda Day 2022)

  • आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA-All India Institute of Ayurveda-New Delhi ) ने  आयुर्वेद दिवस 2022 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • आयुर्वेद दिवस 2022 कार्यक्रम  की विषयवस्‍तु है ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद ‘।
  • आयुर्वेद दिवस 2022  का कार्यक्रम छह सप्ताह तक 12 सितंबर से  23 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। 
  • आयुष मंत्रालय के द्वारा हर साल धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है और इस साल यह 23 अक्टूबर 2022  को मनाया जाएगा।

धन्वंतरि जयंती

  • धन्वंतरि आयुर्वेद के प्रवर्तक हैं। 
  • हिन्दू धर्म अनुसार ये भगवान विष्णु के अवतार हैं। 
  • धनतेरस यान‍ी क‍ि कार्तिक मास की त्रयोदशी त‍िथ‍ि के ही द‍िन भगवान धनवंतरि का जन्‍म हुआ था।

Leave a Reply