झारखण्ड में पुरस्कार/सम्मान (Awards/Honors in Jharkhand)

 

  • झारखंड के 3 छात्रों का चयन World Skill Competition 2022 में हुआ है।
  • हाल ही में दिल्ली में झारखंड के रांची के  वॉलीबॉल प्रशिक्षक जयदीप सरकार को United Nations की निकाय ECOSOC के द्वारा Dr. Bhimrao Ambedkar National Award से सम्मानित किया गया है .
  • कोरोना महामारी के नियंत्रण में सराहनीय कार्य के लिए स्टेट IDCP ( राज्य निगरानी इकाई ) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है ।
  • अति उत्कृष्ट सेवा पदक – सुधीर कुमार,अनिमेष गुप्ता,शंकर कामती
  • साहित्य सृजन सम्मान – डॉ रजनी शर्मा चंदा को
  • डॉ सीआर सुंदरराजन स्वर्ण पदक :  डॉ विवेक गोस्वामी

 

2021

पुरस्कार  

सम्मानित व्यक्ति का नाम  

पदमश्री पुरस्कार 2021

छूटनी महतो,सरायकेला खरसावां

डायन प्रथा के खिलाफ अभियान

राष्ट्रपति वीरता पदक’ पुरस्कार 2021

बनुआ उरांव

PMG (वीरता के लिए पुलिस पदक)

प्रकाश कुमार रजक (SI), 

कुणाल (Add- SP)

PPM (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक)

मुरारी लाल मीणा

बेस्ट वर्क प्लेस सम्मान

टाटा स्टील

ग्रीनटेक पर्यावरण अवार्ड 2020

बोकारो स्टील प्लांट

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस यूनाइटेड किंगडम में शामिल पेंटिंग

ज्योति वंदना लकड़ा (पेंटिंग )

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा शक्तिपुंज शिखर सम्मान

अमिताभ चौधरी

72 वां गणतंत्र दिवस 2021,विजेता झांकी

प्रथम स्थान -सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के अदम्य साहस और बलिदान पर आधारित )

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन

दूसरा स्थान- झुमरी तिलैया नगर परिषद

स्कॉच चैलेंजर पुरस्कार

केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय

तक्षशिला बाल साहित्य सृजनपीठ फेलोशिप अवार्ड

 

जसिता केरकेट्टा

नेशनल यूथ पार्लियामेंट (राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव)

उपविजेता- अयति मिश्रा 

एनसीसी के सर्वोच्च पदक ‘रक्षा मंत्री पदक

प्रशांत कुमार तिवारी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021

तीरंदाज सविता कुमारी

सर्वाइवर इंटरनेशनल 2021 कैलेंडर” में शामिल फोटो

आशीष बिरूली की ‘हो’ समुदाय की फोटो

ऊर्जावान सांसद,फेम इंडिया एशिया पोस्ट

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे

महादेवी वर्मा सम्मान

नीतू सिन्हा तरंग

विश्व यक्ष्मा दिवस (World Tuberculosis Day)के मौके पर 24 March को उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत

प. सिंहभूम

गोड्डा

देवघर

प्राइड वूमेन ऑफ इंडिया

डॉ रजनी शर्मा

सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक पुरस्कार 

रामानुज कुमार – केन्द्रीय विद्यालय टाटानगर 

आशीष मिश्रा – एटॉमिक एनर्जी पब्लिक स्कूल, जादूगोड़ा। 

सुमित कुमार गोराई – दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो

 पद्म श्री-2022 

  • झारखण्ड के प्रख्यात साहित्यकार,डॉ. गिरिधारी राम गोंझू को मरणोपरांत साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।

 

इनोवेशन अवॉर्ड 

  • झारखण्ड के जमशेदपुर जिले की टाटा स्टील को नोवामुंडी आयरन माइन के खनन के क्षेत्र में बेहतर प्रयासों के लिए दिया गया है। 

 

ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार 2021

  • झारखण्ड के साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड की खुटहरी पंचायत को दिया गया। 

 

बी.एस.एल. को मिला ग्रीनटेक एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड 

  • झारखण्ड के बोकारो स्टील प्लांट को 21वाँ वार्षिक ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 
  • बी.एस.एल. को यह पुरस्कार महाबलीपुरम में आयोजित 21 वें वार्षिक ग्रीनटेक पर्यावरण शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। 

 

सुरक्षा और स्वास्थ्य मान्यता 2021

  • टाटा स्टील को वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्ड स्टील) द्वारा दिया गया। 

 

स्कॉच पुरस्कार 

  • 18 दिसंबर 2021 को झारखण्ड के अरूण कुमार सिंह को नई दिल्ली में एक समारोह में स्कॉच फाउंडेशन द्वारा लोक सेवा के लिए स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया। 

 

ग्लोबल पीटर ड्रैकर चैलेंज अवॉर्ड

  • XLRI जमशेदपुर के छात्रों ने ‘ग्लोबल पीटर ड्रैकर चैलेंज’ अवॉर्ड जीता।

 

पद्म पुरस्कार 2020

  • गुरू शशधर आचार्य को कला के क्षेत्र में दिया गया। 
  • श्री मधु मंसूरी हसमुख को भी कला के क्षेत्र में दिया गया। 

 

हिन्दी साहित्य का प्रतिष्ठित कथाक्रम पुरस्कार 2021 : पंकज मित्र 

भिखारी ठाकुर भाषा सेतु सम्मान : डॉ. लालजी प्रसाद सिंह को यू.को. बैंक द्वारा 

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021

  • अनीता देसाई को टाटा लिटरेचर लाइव द्वारा यह अवॉर्ड दिया गया। 

यंग साइंटिस्ट प्लेटिनम जुबली अवॉर्ड

  • IIT धनबाद के प्रो. राघवेन्द्र कुमार चौधरी को दिया गया। 

 

उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021रामचन्द्र चंद्रवंशी

राष्ट्रपति का वीरता पदक : रांची के एस.एस.पी. सुरेन्द्र कुमार झा 

पुलिस वीरता पदक 

  • IPS ऋषभ झा और खूटी के एडिशनल SP अनुराग राज को पुलिस वीरता पदक दिया गया। 

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षक पुरस्कार 2020 : प्रो. श्रीकांत पाल को 

फॉर्मला स्टूडेन्ट यू.के. 2021

  • ईदी रेटिंग क्लब (BIT MESRA) ने एशिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020

  • लेफ्टीनेंट कर्नल जय प्रकाश (सैनिक स्कूल तिलैया के छात्र रहे) 

साईबर इन्फ्लूएंसर का अवॉर्ड : मिनी रानी शर्मा को

 

जनकवि मुकुट बिहारी सर्वोच्च सम्मान

  • झारखण्ड के युवा कवि लेखिका जंसिता केरकेट्टा को “जनकवि मुकुट बिहारी सर्वोच्च सम्मान” दिया गया।
  • इसकी घोषणा ग्वालियर से मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास ने की।
  • उनकी दो कविता संग्रह ‘अंगोर’ और ‘जडों की जमीन’ से उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति मिली। 
  • उनकी कविताओं का जर्मन, इटालियन तथा फ्रेंच भाषा में भी अनुवाद हुआ। 
  • उनका तीसरा कविता संग्रह ‘ईश्वर और बाजार’ राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित होगी। 

 

स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड

  • रांची को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, यह केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रीमंडल द्वारा जारी किया गया। 

 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार 2021

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल गोलमुरी के शिक्षक, मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार 2021 से सम्मानित किया। 
  • मनोज कुमार सिंह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले झारखण्ड से एकमात्र प्राप्तकर्ता हैं। 
  • मनोज कुमार सिंह  अपने Youtube चैनल ‘क्रिएटिव लर्निंग विथ मनोज” के माध्यम से ऑनलाईन शिक्षण भी संचालित करते हैं। 

 

नीलांबर पितांबर डाक टिकट जारी

  • डाक विभाग द्वारा नीलांबर पितांबर के नाम से डाक टिकट जारी किया है।
  • झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर और पितांबर भाई थे। जिन्होने 1857 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतत्व किया, इनके विद्रोह को पलामू विद्रोह के नाम से जाना जाता है। 
  • वे लातेहार जिले में खरवार जनजाति के भोगता कबीले व में पैदा हुए थे। 

 

हुनरबाज पुरस्कार

  •  झारखण्ड के 9 दिव्यांग युवाओं को हुनरबाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

रिसर्च एक्सीलेन्स एवार्ड 2021 : डॉ. रेणु दीवान को

 

कोविड-19 इन्टरनेशनल ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड

  • झारखण्ड की नागपुरी फिल्म “बांधा खेत” को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड दिया गया। 
  • इस फिल्म में झारखण्ड के आदिवासी किसानों के जीवन के विषय में दिखाया गया हैं। इस फिल्म को कोविड-19 इन्टरनेशनल ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल में 3 अवॉर्ड मिले हैं। 

 

राष्ट्रपति सेवा योजना अवॉर्ड

  • BIT मेसरा के  NSS के स्वंय सेवक राहुल को समाज सेवा के क्षेत्र के लिए यह अवॉर्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया। 

 

श्रीलाल शुक्ल स्मृति इपको साहित्य सम्मान-2020

  • ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक रणेंद्र को वर्ष 2020 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति सम्मान से 31 जनवरी 2021 को रांची में सम्मानित किया गया। 
  • उनके उपन्यास निम्न है:
  • (i) ग्लोबल गाँव के देवता (2006) 
  • (ii) गायब होता हुआ देश (2014) 
  • (iii) गूंगी रुलाई का कोरस (2020)
  • कहानी संग्रह
  • (i) रात बाकी और अन्य कहानियाँ (2010)
  • (ii) छप्पन छुरी बहत्तर पेंच (2020) 

 

  •  “थोड़ा सा स्त्री होना चाहती हूँ” उनकी कविताओं का संकलन है। 
  • रणेंद्र ने 1999 से 2005 के बीच कांची नामक त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका का संपादन कार्य भी किया। 
  • श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान का प्रारंभ वर्ष 2011 में हुआ था। 
  • यह सम्मान पाने वाले पहले साहित्यकार थे – विद्यासागर नौटियाल। 

 

बैच ऑफ ऑनर अवार्ड

  • रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के निदेशक अनिरुद्ध सिंह को कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए “बैच ऑफ ऑनर अवार्ड” दिया गया। 
  • अनिरुद्ध को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सम्मानित किया। 

 

अपराजिता सम्मान

  •  झारखंड की तीरंदाज सुमन पूर्ति को 20 दिसंबर 2021 को कोलकाता में अपराजिता सम्मान से नवाजा गया। 
  • यह पुरस्कार हर वर्ष खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। 
  • सुमन पूर्ति चाईबासा के मंझगांव कांटाबिला गाँव की रहने वाली है। 
  • उन्होंने अपना प्रशिक्षण चाईबासा तुरतुंग आर्चरी सेंटर से प्रारंभ किया। 
  • उनका चयन एकलव्य तीरंदाज के लिए हुआ। 
  • सुमन पूर्ति का चयन सेंटर फॉर एक्सीलेंस में 2018 में हुआ। 
  • उन्होंने 2019 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम किया। 

निनाद सम्मान

  • कोलकाता की संस्था नीलंबर ने अपने वार्षिकोत्सव लिटरेरिया में झारखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक पद्म श्री मधु मंसूरी ‘हंसमुख को निनाद सम्मान से नवाजा है।
  • नागपुरी भाषा के प्रसिद्ध गायक मधु मंसूरी हंसमुख ने गीतों के माध्यम से झारखंड के आदिवासी आंदोलन को नई राह दी है। 
  • वर्ष 2020 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। 
  • वर्ष  2011 में झारखंड रत्न सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं। 

 

ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस पुरस्कार : रतन टाटा को

 

श्री निवास पानुरी स्मृति साहित्य सम्मान

  • खोरठा भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिवनाथ प्रमाणिक व पंचम महतो को श्रीनिवास पानुरी स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। 

 

नेशनल अवार्ड ऑफ बेस्ट पैथोलॉजी वर्कर-2020

  • प्रोफेसर एम.के. गुप्ता को बेस्ट पैथोलॉजी वर्कर का नेशनल अवार्ड दिया गया। 
  • वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में वेटरनरी कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं।
  •  उन्हें इंडियन एसोसिएशन ऑफ वेटरनरी पैथोलॉजिस्ट की ओर से अवार्ड दिया गया। 

 

तक्षशिला बाल साहित्य अवार्ड

  • झारखंड की आदिवासी कवि व लेखिका जंसित केरकेट्टा को तक्षशिला बाल साहित्य सृजनपीठ फेलोशिप अवार्ड के लिए चुना गया है। 
  • इस फेलोशिप के तहत जसिता को 3.6 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 

एस. लस्कर मेमोरियल फार्मा एक्सीलेंस अवार्ड-2020

  • बी.आई.टी.मेसरा में फार्मास्युटिकल विभाग के प्रोफेसर बी.एन. गुप्ता को एस. लस्कर मेमोरियल फार्मास्युटिकल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। 
  • इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन की बिहार राज्य शाखा ने उन्हें यह सम्मान दिया। 

ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान-2021

  • भारतीय लोक कल्याण के सचिव चंद्रदेव सिंह को ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। 
  • पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम व उपायुक्त शशि रंजन ने संयुक्त रूप से श्री सिंह को सम्मानित किया।

 

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार- 2020

  • वोल्टास लिमिटेड को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार – 2020 से सम्मानित किया गया।
  •  ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा आयोजित एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में ऊर्जा मंत्रालय ने सम्मानित किया। 
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1991 में विद्युत मंत्रालय ने की थी।

 

प्राइस ऑफ भारत- 2021 अवार्ड

  • रांची विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के लेक्चरर डॉ एस.के. घोषाल को प्राइस ऑफ भारत 2021 अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • डॉक्टर घोषाल को यह अवार्ड “मोस्ट प्रोमिसिंग मेडिकल एस्ट्रोलॉजर’ के रूप में दिया गया। 

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार

  • गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित कपिलो पंचायत को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
  • यह राष्ट्रीय अवार्ड, पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2021 को प्रदान किया जाएगा।
  •  इसके पूर्व भी कपिलो पंचायत को तीन बार राष्ट्रीय अवार्ड मिल  चुका है।

 

राष्ट्रीय वीरता पदक- 2021

  •  शहीद बनुआं उरांव (ASI) को मरणोपरांत “राष्ट्रीय वीरता पदक” से सम्मानित किया गया। 
  • वे लोहरदगा जिले के रहने वाले थे। 
  • 8 जून 2018 को सरायकेला – खूटी सीमा पर नक्सलियों के साथ गोलीबारी में वे शहीद हो गए थे। 

राष्ट्रीय विशिष्ट सेवा पदक

  •  झारखंड के विशेष शाखा के एडीजी मुरारी लाल मीणा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 

अवार्ड

नाम

राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक 

ASI बनुआ उरांव ,

झारखंड पुलिस (मरणोपरांत)

 

राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक

मोहनलाल 

(CRPF) (मरणोपरांत)

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

एडीजी मुरारी लाल मीणा 

(विशेष शाखा झारखंड)

पुलिस वीरता पदक

दरोगा प्रकाश कुमार रजक व एडिशनल एसपी कुणाल

सराहनीय सेवा के लिए  पुलिस पदक

आईजी ऑपरेशन 

साकेत कुमार सिंह

 

पदम श्री पुरस्कार-2021 

  • झारखंड की छुटनी देवी को पदम श्री सम्मान से नवाज़ा गया है। 
  • छुटनी महतो सरायकेला खसरावां जिला के गम्हरिया प्रखंड की बिरबांस पंचायत के भोलाडीह गाँव की रहने वाली है। 
  • वे गाँव में ही एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (आशा-ASHA) के सौजन्य से संचालित पुनर्वास केंद्र चलाती है। 
  • छुटनी देवी डायन प्रथा के कलंक के खिलाफ लड़ रही है। 

 

कलाशी इंटरनेशनल अवार्ड 

  • झारखंड के कलाकार विपुल नायक को सर्वोच्च नृत्य प्रस्तुति के लिए कलाश्री इंटरनेशनल अवार्ड प्रदान किया गया।

 

सबल अवार्ड 

  • टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा देश के 18 राज्यों के 306 दिव्यांगों  को सबल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। 
  • टाटा स्टील फाउंडेशन व CSR टीम के द्वारा सबल अवार्ड की शुरुआत की गई थी। 

 

जयशंकर प्रसाद स्मृति पुरस्कार

  • हिंदी साहित्य के लिए 
    • नीरज नीर व नरेश अग्रवाल को संयुक्त रूप से 
  • क्षेत्रीय भाषा खोरठा के लिए 
    • डॉक्टर आनंद किशोर दांगी 
  • कला संस्कृति के लिए 
    • गोविंद शरण लोहरा को 

बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान 2021

  •  झारखंड के 7 लोगों को बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान दिया गया।
  • अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की रजत जयंती के अवसर पर झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव पर सभी को सम्मानित किया गया। 
  • सम्मानित व्यक्ति 
    • 1. इम्पी राइफल हंस – SPORTS
    • 2. सुमित्रा बनर्जी – गीत – संगीत
    • 3. प्रदीप सिंह देव – शिक्षा 
    • 4. हरिवंश प्रभात – साहित्य 
    • 5. कुंदन कुमार – पत्रकारिता
    • 6. सिद्धार्थ रॉय – संगीत सेवा
    • 7. विकास जयसवाल – सामाजिक सेवा
  •  इसके साथ ही इस कार्यक्रम में झालीवुड के 11 फिल्मकारों को “झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड” भी मिला। 

 

ग्लोबल चेंजमेकर अवार्ड

  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार को ग्लोबल चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • यह अवार्ड मानिनी फाउंडेशन एवं प्रोजेक्ट – 100 के संयुक्त बैनर तले आयोजित समारोह में दिया गया। 
  • अमित कुमार को यह अवार्ड पदम श्री गिरीश प्रभु व पदम श्री डॉक्टर विजय कुमार साह ने प्रदान किया। 

 

मोस्ट एथिकल कंपनी अवार्ड-2021

  • टाटा स्टील को 10वीं बार मोस्ट एथिकल कंपनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

 

बेस्ट वेटनेरियन अवॉर्ड

  • झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. विमल हेंब्रम को बेस्ट वेटनेरियन का अवॉर्ड मिला। 

 

डॉ. वर्गीस कुरियन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  • बिरसा कृषि विवि के मुख्य वैज्ञानिक डॉ.आलोक कुमार पांडेय को डेयरी सेक्टर के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. वर्गीस कुरियन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया।

 

स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड

  •  केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा घोषित इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कान्टेस्ट 2020 में रांची को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड के लिए चुना गया। 
  • स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर है। 

 

सूर्यदत्ता स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021

  • सिस्टर लूसी कुरियन को ‘सूर्यदत्ता स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021’ से सम्मानित किया गया। 
  • उन्हें यह पुरस्कार बच्चों, महिलाओं और लाचार लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया है।
  • उन्होंने वर्ष 2008 में माहेर, माँ का घर की नीवं रखी एवं कई स्थानों पर आश्रम का गठन भी किया। 
  • सिस्टर लूसी को राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया गया। 

 

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा) 

  • झारखंड ओलंपिक संघ की वार्षिक सभा नामकुम स्थित आर. के. आनंद लॉनबॉल स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। 
  • सुमराय टेटे को झारखंड ओलंपिक संघ के द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

नेशनल फेदर अवॉर्ड

  • रांची के अरिजीत को नेशनल फेदर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । अरिजीत को यह अवॉर्ड उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए हासिल हुआ। 

गोल्डेन पीकॉक अवॉर्ड (CSR 2020) 

  • टाटा स्टील बीएसएल को 2020 के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (C.S.R.) के लिए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड से नवाजा गया।

 

साइबर इंफ्लूएंसर अवॉर्ड

  •  ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) में कार्यरत मिनी रानी शर्मा को साइबर इंफ्लूएंसर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
  • यह पुरस्कार उन्हें एसोचैम नेशनल काउंसिल ऑन साइबर सिक्यूरिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘वीमेन इन साइबर : मेकिंग ए डिफरेंस‘ के दौरान दिया गया।  
  • मिनी रानी शर्मा को झारखंड साइबर पुलिस स्टेशन का पहला चीफ टेक्नीकल ऑफिसर का पद दिया गया था। 

 

देवीशंकर अवस्थी सम्मान, वर्ष 2019 एवं 2020

  • देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान समकालीन हिंदी आलोचना के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। 

वर्ष

आलोचक

आलोचना ग्रंथ

2020

आशुतोष भारद्वाज

पितृ-वध

2019

राहुल सिंह

विचार और आलोचना

साहित्योदय साहित्य रत्न सम्मान

  • मेदिनीनगर पलामू की रहने वाली आकाशवाणी की वरिष्ठ उद्घोषिका स्मृति लाल को साहित्योदय साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 
  • उन्हें उत्कृष्ट पद्य लेखन के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply