अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन World Dairy Summit (IDF WDS) 2022
You are currently viewing अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन World Dairy Summit (IDF WDS) 2022

 International Dairy Federation 

World Dairy Summit (IDF WDS) 2022

  • श्री नरेन्द्र मोदी ने  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 का उद्घाटन किया।
  • डेयरी शिखर सम्मेलन  2022 ,12 से 15 सितंबर तक आयोजित चार-दिवसीय सम्मेलन है ,जिसका विषय  ‘डेयरी फॉर न्यूट्रिशन एंड लाइवलीहुड’ है। 
  • भारत सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। 
  • भारत का डेयरी क्षेत्र देश में 8 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार प्रदान करता है।
  • उन्होंने गुजरात के कच्छ क्षेत्र की बन्नी भैंस की उन्नत नस्ल का उदाहरण दिया। 
  • उन्होंने अन्य भैंस की नस्लों जैसे मुर्राह, मेहसाणा, जाफराबादी, नीली रवि और पंढरपुरी के बारे में भी बताया। 
  • प्रधानमंत्री ने गाय की नस्लों में गिर, साहिवाल, राठी, कांकरेज, थारपारकर और हरियाणा के बारे में चर्चा की।
  • “2014 में भारत में 146 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था। वर्तमान में यह  बढ़कर 210 मिलियन टन तक पहुंच गया है।
  • इस तरह का पिछला शिखर सम्मेलन भारत में 1974 में आयोजित किया गया था।

International Dairy Federation 

  • मुख्यालय :  Brussels, Belgium
  • गठन : 1903

Leave a Reply