इंदिरा गांधी
« Back to Glossary Index
  • पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को Prayagraj में हुआ था।
  • Assassinated: 31 October 1984, New Delhi
  • इसके बाद जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक वह भारत की प्रधानमंत्री रहीं। 14 जनवरी 1980 में वे फिर से प्रधानमंत्री बनीं।
  • उनके मुख्य प्रकाशनों में ‘द इयर्स ऑफ़ चैलेंज’ (1966-69), ‘द इयर्स ऑफ़ एंडेवर’ (1969-72), ‘इंडिया’ (लन्दन) 1975, ‘इंडे’ (लौस्सैन) 1979 एवं लेखों एवं भाषणों के विभिन्न संग्रह शामिल हैं।
  • उन्हें 1972 में भारत रत्न पुरस्कार, 1972 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए मैक्सिकन अकादमी पुरस्कार और 1976 में नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा साहित्य वाचस्पति (हिन्दी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने 26 मार्च 1942 को फ़िरोज़ गाँधी से विवाह किया।
  • वे वर्ष 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। जनवरी 1978 में उन्होंने फिर से यह पद ग्रहण किया।
  • मंत्रालय  – सूचना और प्रसारण मंत्री , परमाणु ऊर्जा मंत्री ,  विदेश मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार , गृह मंत्रालय ,  अंतरिक्ष मामले मंत्रालय
  • जनवरी 1980 से वह योजना आयोग की अध्यक्ष रहीं।
  • श्रीमती गांधी ने इलाहाबाद में कमला नेहरू विद्यालय की स्थापना की थी।
  • अगस्त 1964 से फ़रवरी 1967 तक श्रीमती गाँधी राज्य सभा की सदस्य रहीं।
  • वह चौथे, पांचवें और छठे सत्र में लोकसभा की सदस्य थी।
  • जनवरी 1980 में उन्हें रायबरेली (उत्तर प्रदेश) और मेडक (आंध्र प्रदेश) से सातवीं लोकसभा के लिए चुना गया। इन्होंने रायबरेली की सीट का परित्याग कर मेडक में प्राप्त सीट का चयन किया।