SEPTEMBER 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 SEPTEMBER 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1. बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में राज्य का पहला बायोगैस प्लांट लगाने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता 

  2.  पूर्णिया जिले में राज्य का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इसकी उत्पादन क्षमता 65किलो लीटर प्रतिदिन होगी।

  3.  पूर्वी चंपारण जिला के प्रशासन ने रग्बी  को गोद लेने का फैसला किया। 

  4. मैथिली भाषा के प्रसिद्ध अनुवादक लेखक जितेंद्र नारायण हा को मरणोपरांत साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2020 के लिए नामित किया गया। 

  5.  निखिल अग्रवाल को अमेरिका में एमडी रेसिडेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया।

  6.  डॉक्टर विवेकणि त्रिपाठी को चीन में हिंदी अध्यापन के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  7.  मालिनी अवस्थी को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में रंग शांति सम्मान से सम्मानित किया गया।

  8.  मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने बिहार के किशनगंज जिला में राज्य की पहली फार्मर प्रोडयूसर चाय कंपनी को प्रमाण पत्र दिया। 

  9.  काले हिरण को बचाने के लिए बिहार के बक्सर  में 12 एकड़ में हिरण रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया गया। जबकि बिहार का पहला हिरण रेस्क्यू सेंटर मोहनिया (कैमूर) में कर्मनाशा नदी के तट पर बनाया गया है जो 1 एकड़ में फैला है।

  10.  गेंडो के संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार का संजय गांधी जैविक उद्यान विश्व में प्रथम स्थान पर रहा। 22 सितंबर को विश्व गेंडा दिवस 

  11.  हाल में चर्चा में रहा बिहार में एकमात्र तितली उद्यान पटना में स्थित है। 

  12.  बिहार के रोहतास की रहने वाली राष्ट्रीय महिला पैरालंपिक खिलाड़ी ममता देवी को पांचवीं बार राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  13. बिहार की नर्स रंजू कुमारी (सिवान) और वंदना कुमारी (बांका) को सेवा क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया।

  14.  पहला फिश फीड मिल फतुहा (पटना) में स्थापित किया गया है। यहां मछलियों के लिए अलग से चारे की व्यवस्था की जाएगी। 

  15. नमामि गंगे परियोजना के तहत बिहार का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पटना में 

  16.  किशनगंज की रहने वाली बबीता मिश्रा ने दिल्ली में आयोजित ‘मिसेज इंडिया 2021’ का खिताब जीता। 

  17.  जहानाबाद के किसलय शर्मा ने गणित फार्मूला का संकलन करने में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020-22 में नाम दर्ज किया। 

  18.  गया  में राज्य का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जाएगा।

  19. बिहार के पश्चिमी चंपारण में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को भारतीय जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। भारतमाला परियोजना के तहत औरंगाबाद-गया- पटना-दरभंगा में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है 

  20. हार्वर्ड विश्वविद्यालय के हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में बिहार के शरद कुमार को छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। 

  21.  बिहार के प्रसिद्ध शिक्षिका डॉ. रुक्मणी बनर्जी को शिक्षा विकास में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘यिदान पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया।

  22.  भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(FSSSI) द्वारा जारी राज्य खाद्य सुरक्षा इंडेक्स में 20 बड़े राज्यों की सूची में बिहार को अंतिम (20वां) स्थान प्राप्त हुआ। इसमें प्रथम स्थान गुजरात को 

  23. बिहार का एनआईटी पटना हिंदी माध्यम में इंजीनियरिंग कोर्स की  शुरुआत करने वाला पहला संस्थान बना। 

  24. बिहार कृषि विभाग द्वारा अनाज को 2 वर्षों तक सुरक्षित रखने के लिए हर्मेटिक ग्रीन इको बैग को अपनाया जाएगा। 

  25.  बिहार के रोहतास जिले से संबंधित दीपक कुमार चौधरी को बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  26.  स्वास्थ्य मंत्री ने प्रत्येक माह की 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इसकी शुरुआत 21 सितंबर से की गई।

  27.  बिहार सरकार ने विद्युत ऊर्जा के आदान-प्रदान के लिए नेपाल से समझौता किया। 

  28.  नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी देश के शीर्ष 100 संस्थानों में ओवर ऑल रैंकिंग में बिहार का एकमात्र संस्थान आईआईटी पटना शामिल है। जबकि इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी पटना (21वां स्थान) और एनआईटी पटना(72 वां स्थान) शामिल है।

  29.  गया में स्थिति डुंगेश्वरी पर्वत को ईकोटूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।

  30.  राष्ट्रीय अध्यापक वैज्ञानिक परिषद (NCTC) ने बिहार के सपर २० संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को साराभाई अध्यापक वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानद पुरस्कार से सम्मानित किया।

  31.  टोक्यो पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता प्रमोद भगत और कांश मेडल विजेता शरद कुमार को बिहार खेल रत्न सम्मान से सम्मान किया गया। प्रमोद भगत का संबंध पैरा-बैडमिंटन से तथा शरद कम का संबंध ऊंची कूद से है। 

  32. हाजीपुर में विदेशी घुसपैठियों के लिए राज्य का पहला डिटेंशन सेंटर खोला गया है। 

  33. गन्ने से गुड़ उत्पादन को उद्योग का दर्जा दिया। ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है।

  34.  पटना जंक्शन पर देश का पहला एसेंबली एरिया यानी आपात शरण स्थल बनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसमें 500 रेल यात्री बैठ सकेंगे। 

  35. वंदना मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘मानस के अनमोल मोती’ का प्रकाशन किया गया। 

  36. हाल ही में जारी एक सर्वे के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में घर- घर नल का जल पहुंचाने में बिहार देश में प्रथम स्थान पर रहा।

  37. पेप्सी कंपनी ने बिहार के बेगूसराय जिला में 500 करोड़ की लागत से प्लांट स्थापित करने की घोषणा की।

  38. गया जिले में बिहार का पहला नगर वन बनाया गया है। यह ब्रह्मयोनी पहाड़ी पर बनाया गया है, जिसे ब्रह्मवन नाम दिया गया है। 

  39. बिहार में स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षित महिलाएं शहरी निकायों में ‘कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन करेंगी जिन्हें डीजी सखी के नाम से जाना जाएगा। 

  40. नलिन वर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘न्यू फोक टेल्स ऑफ़ बिहार‘ का जल्द ही प्रकाशन किया जाएगा। 

  41. बिहार महिला कमांडो कि टीम तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां पुलिस फोर्स में महिलाओं का प्रतिशत सबसे अधिक है।

  42.  पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर राज्य का सबसे बड़ा शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा। 

  43. अभय कुमार ने कालिदास की दो प्रसिद्ध रचनाएं मेघदूत एवं ऋतुसंहार का अंग्रेजी में अनुवाद किया।

  44.  महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधा तथा उनकी सुरक्षा के लिए बिहार के पटना में ‘खुद से पूछे’ अभियान की शुरुआत की गई।

  45.  बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का हाल ही में निधन हो गया।  बिहार के मुंगेर जिला में स्थित जमालपुर रेल कारखाना में 175 टन का देश का पहला क्रेन तैयार किया जाएगा।

  46.  एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बिहार को त्रिपुरा का सह भागीदार बनाया गया। 

  47. बिहार के सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। 

  48. बच्चों को इनोवेटर बनाने के लिए अमेरिका का जॉर्ज वाशिंगटन सम्मान पाने वाले बिहार के मिर्जा रिजवान और मिर्जा फैजाना पहले भारतीय बने।

Leave a Reply