ओणम पर्व (onam festival)

 ओणम पर्व (onam festival)

  • ओणम केरल में मनाया जाता है। 

  • ऐसी मान्यता है कि इस समय मिथकीय ‘राजा महाबली’ पाताल लोक से अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। 

  • ओणम फसलों की कटाई के लिए मनाया जाने वाला पर्व है।

  • ओणम का त्योहार मलयालम महीने ‘चिंगम’ के अठम के दिन, जो अगस्त/सितंबर माह में पड़ता है, से आरंभ होकर 10 दिनों तक चलता है। 

  • इस समय मानसून से केरल की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है, यह फसल का भी मौसम होता है। 

  • केरल में यह पर्व वहाँ के सभी समुदायों द्वारा मनाया जाता है। केरल में इस दौरान हाथियों की शोभायात्रा निकाली जाती है, शास्त्रीय व लोकनृत्य समारोह आयोजित किये जाते हैं, सांस्कृतिक स्पर्धाएँ, जैसे नौका दौड़ आदि आयोजित की जाती हैं। 

Leave a Reply