निक्की प्रधान (Nikki Pradhan)

  • Post author:
  • Post category:Blog / indian
  • Reading time:2 mins read

निक्की प्रधान (Nikki Pradhan) : निक्की प्रधान का जन्म 8 दिसंबर 1993 को खूंटी में हुआ था।

खूंटी की रहने वाली निक्की प्रधान 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं। वह पहली बार भारत के लिए बैंकांक में हुए एशिया कप 2011 में खेली थीं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था।

लेकिन 2015 के शुरू में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गई थी। इसके बाद 2016 में ब्राजील में हुए ओलंपिक में भारतीय टीम मेंं उसकी वापसी हुई।

Nikki Pradhan
Nikki Pradhan

निक्की भारत के लिए ओलंपिक में खेलने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है।निक्की प्रधान झारखंड के एकमात्र खिलाड़ी है जिसने दो ओलंपिक खेला है उन्होंने वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक और 2021 के टोक्यो ओलंपिक दोनों में भाग लिया था।

झारखंड सरकार की नई खेल नीति के तहत ओलंपिक में भाग लेने वाले निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को झारखंड सरकार के द्वारा 50 लाख के सम्मान राशि प्रदान की गई है।

निक्की प्रधान से पहले झारखंड के 5 खिलाड़ी है, जिन्होंने ओलंपिक खेला हुआ है –

इनकी बड़ी बहन का नाम शशि प्रधान है, वह भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी है।

उन्होंने अब तक साठ से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अभी वे दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत हैं।