MARCH 2022 BIHAR CURRENT AFFAIRS

 MARCH 2022 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1. 11 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 71वी जन्म तिथि पर लोगों ने 71 यूनिट रक्तदान किया। 

  2. बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को मतदान किया गया इसकी अधिसूचना 9 मार्च को जारी की गई थी। 

  3. बिहार सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार बिहार में जमीन के सर्वे सेटेलमेंट का कार्य वर्ष 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

  4. एनटीपीसी की औरंगाबाद जिले में स्थित नवीनगर प्लांट की 660 मेगावाट की तीसरी इकाई शुरू की गई। 

  5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(8 मार्च) के अवसर पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही के संचालन की जिम्मेदारी बाराचट्टी से हम पार्टी की विधायक ज्योति देवी को दी गई। 

  6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जिसमें सिक्की कला के लिए प्रसिद्ध शिल्पी मधुबनी की मीरा ठाकुर एवं भोजपुर जिले की उद्यमी अनीता गुप्ता भी शामिल है।

  7. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर परिसर में तीन दिवसीय किसान मेला-2022 का आयोजन किया गया। 

  8. बिहार के 5 शहरों पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा एवं गया में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।

  9. बिहार के 110वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में पहली बार 500 डोन की मदद से भव्य ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया गया। 

  10. बिहार दिवस(22 माची के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया 

  11. जल जीवन हरियाली मिशन पर लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। नशा मुक्ति व दहेज प्रथा उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। 

  12. बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय में दो एवं अनुमंडल मुख्यालय में एक वृद्ध आश्रम की स्थापना की जाएगी। 

  13. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर 640 करोड़ की लागत से पटना में विश्वस्तरीय साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

  14. बोधगया में माया सरोवर के नजदीक महाबोधि कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

  15. वैशाली में 320 करोड़ की लागत से बौद्ध स्तूप एवं बुध सम्यक संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। 

  16. पाटलिपुत्र खेल परिसर में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें 1000 जूनियर पहलवानों ने भाग लिया।

  17. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया जिसके तहत इस आयोग के अध्यक्ष के लिए अधिकतम उम्र सीमा 75 वर्ष और सदस्यों के लिए 70 वर्ष तय की गई है।

  18. भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार के भोला सिंह ने 102 किलो भार वर्ग में कुल 276 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता एवं राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

  19. पटना हाईकोर्ट ने अधिवक्ता कोटे से राजीव राय एवं हरीश कुमार को न्यायाधीश के रूप में मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने शपथ दिलाई।

  20. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर प्रयास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्वी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिले का सम्मान पूर्वी चंपारण को दिया गया।

  21. तीसरे कृषि रोडमैप-2018-22 को एक वर्ष का विस्तार किया गया और अब यह मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 की घोषणा की जिसके तहत बिहार के गया जिले के तेलारी पंचायत को जल जीवन हरियाली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पूर्वी जोन का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत घोषित किया गया। नशामुक्त बिहार के लिए हाफ मैराथन का आयोजन पटना में किया गया। हाफ मैराथन की 21 किलोमीटर दौड़ में उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के 70 वर्षीय चेतराम ने जीत हासिल की।

  22. सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में साल 2016-18 में मात मृत्यु अनुपात 149 था, जो 2017-19 में घटकर 130 हो गया है. यानी प्रदेश में अभी प्रति एक लाख बच्चे जन्म देने पर 130 महिलाओं की मौत हो रही है. बिहार के जल संसाधन विभाग ने राज्य में तटबंधों और नदियों से संबंधित आंकड़ों के बेहतर प्रबंधन के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इसे ‘बिहार इम्बकमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम’ (बीम्स) नाम दिया गया है।इसे पटना के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायता केंद्र ने तैयार किया है।

  23. बिहार में जितने भी एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी मिली है, वे सभी दसरे राज्यों से होकर गुजरती है, पर औरंगाबाद से जयनगर एक्सप्रेस-वे पहला होगा, जो बिहार के 7 जिलों को जोड़ेगा। 

  24. माइनस 19 डिग्री तापमान में भी काम करने वाले बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और लिथियम बैटरी चालित सूटकेस इन्वर्टर आईआईटी पटना द्वारा विकसित किया गया है जो देश में अपनी तरह का पहला इन्वर्टर है इसका वजन सिर्फ छह से 15 किग्रा होगा. 

  25. वाणिज्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उनके अनुसार देश के सभी राज्यों की सूची में निर्यात के मामले में बिहार का स्थान 22वां है। इस सूची में गुजरात देश में अव्वल है। 

  26. वाणिज्य मंत्रालय से जारी सूची के अनुसार बीते साल अप्रैल माह से इस साल के जनवरी तक बेगूसराय ने कुल 6821 करोड़ का निर्यात किया है, जो राज्य में अव्वल प्रदर्शन है।

  27. भारतवंशी डॉक्टर आशीष झा को अमेरिका में राष्ट्रपति ने अपना नया कोविड रिस्पॉन्स कॉर्डिनेटर यानी कोविड 19 प्रतिक्रिया समन्वयक घोषित किया है। 

  28. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने भागलपुर के कहलगांव के माधोरामपुर मौजा स्थित करीब 261 एकड़ जमीन के नीचे कोयले का विशाल भंडार पाया है।

  29. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 59.9 फीसदी पुरुष श्रमिक स्वनियोजित हैं। वहीं रोजगार की सुनिश्चित आमदनी की श्रेणी वाले नियमित मजदूरी या वेतन वाले कामगारों की संख्या मात्र 9.3 फीसदी ही है जो राष्ट्रीय औसत 24.7 फीसदी से 15.4 फीसदी कम है।

  30. राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार संज्ञेय अपराध में बिहार देश में 25 वें स्थान पर है। आबादी के मामले में बिहार तीसरा और क्षेत्रफल के मामले में 12 वें स्थान पर है। राज्य सरकार की सहमति के बाद कजरा (लखीसराय) में 200 मेगावाट, जबकि पीरपैंती (भागलपुर) में 250 मेगावाट सौर पावर प्लांट लगाया जा रहा है. यह बिहार सरकार की ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ी परियोजना होगी। 

  31. समाजवादी नेता शरद यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद 25 वर्ष बाद फिर साथ हुए । शरद यादव की पार्टी एलजेडी का लालू यादव की पार्टी राजद में विलय किया गया।

Leave a Reply