लातेहार विधानसभा क्षेत्र (Latehar Assembly Constituency)

भारत के झारखंड राज्य में कुल 82 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 81 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जनता के द्वारा चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होते हैं। वहीं पर एक विधानसभा क्षेत्र एंग्लो इंडियन सदस्य के लिए रखा गया है, हालाँकि वर्तमान में इसे निरस्त कर दिया गया है । झारखंड के कुल 81 विधानसभा क्षेत्रों में से लातेहार जिला के अंतर्गत 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनका नाम है –

  • लातेहार विधानसभा क्षेत्र (SC )
  • मनिका  विधानसभा क्षेत्र (ST )

 

लातेहार विधानसभा क्षेत्र (Latehar Assembly Constituency) : लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के झारखंड राज्य का एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 15 नवंबर 2000 को बिहार से झारखंड का विभाजन के बाद लातेहार विधानसभा झारखंड के अंतर्गत आ गया.

1977 में लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का विभाजन कर नया ‘मनिका (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)’ बनाया गया। लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र SC  जाति के लिए आरक्षित है और मनिका विधानसभा क्षेत्र  ST जनजाति के लिए आरक्षित है। 

यानी कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र से जो भी उम्मीदवार चुनाव के लिए खड़े होंगे, वह अनुसूचित जाति के ही हो सकते हैं और मनिका विधानसभा क्षेत्र  से जो भी उम्मीदवार चुनाव के लिए खड़े होंगे, वह अनुसूचित जनजाति के ही हो सकते हैं

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की सूची

वर्ष

विधायक का नाम

पार्टी से समबन्धित 

2019

Baidyanath Ram

JMM

2014 

Prakash Ram

Jharkhand Vikas Morcha

2009 

Baidyanath Ram

Bharatiya Janata Party

2005

Prakash Ram

Rashtriya Janata Dal

 

Leave a Reply