खोरठा भाषा एवं साहित्य
SARKARI LIBRARY
let’s Progress Your Career with Us
MANANJAY MAHATO
SPECIAL FOR JSSC / JPSC
JSSC CGL/JTET/JPSC/JHARKHAND POLICE/ JHARKHAND SACHIVALYA/
JHARKHAND DAROGA /JHARKHAND CONSTABLE
खोरठा लोकसाहित्य एवं लोकगीत
khortha Loksahitya and Lokgeet
लोक साहित्य
-
लोक मानस के अपने परिवेश जनित भावों । चेतना / अनुभूति की शाब्दिक अभिव्यक्ति को लोक साहित्य कहा जाता है।
-
लोक साहित्य समाज का दपर्ण होता है।
-
लोक साहित्य के रचनाकार के नाम का पता नहीं चलता।
-
लोक साहित्य का हस्तांतरण बस मौखिक रूप से पीढ़ी दर पीढ़ी होता रहता है
-
यह मौखिक होता है। लोक कंठों तथा मस्तिष्क / दिमाग में बसा होता है। पूरे लोक समाज में प्रचलित होता है। आदमी से आदमी, लोक से लोक, कंठ से कंठ इसका प्रचार-प्रसार होता रहता है। यह लोक विषयक, लोक निर्मित और लोक प्रचलित होता है।
-
खोरठा लोक साहित्य में अश्लीलता नहीं के बराबर पायी जाती है।
-
खोरठा लोक साहित्य में भाग्य, भगवान, स्वर्ग, नरक की चर्चा विल्कुल नहीं पायी जाती है।
-
लोक साहित्य को हजारों वर्षों के लोक अनुभव का सार कहा जाता है।
लोक साहित्य का वर्गीकरण
-
लोकगीत
-
लोक कथा
-
लोक गाथा
-
प्रकीर्ण (miscellaneous)
-
मुहावरा
-
लोकोक्ति
-
पहेली / मंत्र
लोकगीत
-
यह गीतात्मक या गेय होते हैं अर्थात इसे गाया जाता है।
-
अवसर एवं विषय के आधार पर इसके अनेकों भेद उपभेद होतते हैं।
-
लोकगीत विशेष अवसर पर ही गाये जाते हैं, सभी गीतों के लिए समय नियत है।
लोक गाथा
-
खोरठांचल में ‘महराई’ नामक एक लोक गाथा का प्रचलन है।
-
लोक गाथा को लोक महाकाव्य भी कहा जाता है।
-
महराई लोकगाथा, लोरि, संवरा दो योद्धओं के पराक्रम की एवं उनके प्रेम प्रसंगों की गीतात्मक कथा है।
-
लोरि की पत्नी मंजरी है और उसकी प्रेमिका चंदा है। खुलनी बुद्धी उसकी माँ का नाम है और पिता का नाम ढैंचा बुढा है।
-
महराई लोक गाथा नौ अध्यायों में बंटा है।
-
इसे गाने वाले कुछ खास गवैये होते हैं जिन्हें सारी कथा मौखिक याद रहती है।
-
इस लोकगाथा को गाय-बैलों या अन्य पशुओं में होने वाली महामारी खास करके खुरा-चपका (Mouth & Foot Disease) के शमन के लिए गाया जाता है।
-
इसके अतिरिक्त खलिहान में, किसी अवसर पर रात्रि जागरण के लिए भी गाया जाता है।
लोकोक्ति
-
इसे खोरठा में पटटहर, कामइत, कमनइत, लोकबाइन आदि भी कहा जाता है।
-
ये शिक्षाप्रद होते हैं।
-
इन्हें लोक सुभाषित या लोकनीति भी कहा जाता है।
-
ये पूर्ण छाम्य एवं कवितात्मक या तुकात्त्मक होते हैं, इसके पीछे कोई कहानी, घटना होती है।
मुहावरे
-
खोरठा में इसे आहना कहते हैं।
-
ये अपूर्ण वाक्य होते हैं तथा क्रियावाची शब्द से अंत होते हैं।
पहेलि
-
पहेलियों को खोरठा में बुझवइल, जान कहनि, फांकी, हिंआली भी कहा जाता है।
-
ये एक पक्ति के, कविता रूप में, गीत रूप में, कथा रूप में पाये जाते हैं।
-
ये गीतात्मक और पद्यात्मक या दोहा रूप में प्राप्त होती है।
-
सोहराइ के कुछ चांचर गीत इसी गीतात्मक पहेलियों के उदाहरण है।
-
इन्हें हाराबदिया लोकगीत कहा जाता है।
-
गीतात्मक पहेलियां खोरठा पहेलियों की विशेषता हैं।
खोरठा लोक गीतों का वर्गीकरण
अवसर के आधार पर वर्गीकरण
जैसे – पर्व त्योहार के अवसर पर गाये जानेवाले गीत:
(a) करम परब – जावा गीत, झुमइर- भदरिया
(b) सोहराई – चांचइर – हाराबदिया
(c) बांउड़ी जातरा – पुस परब, डोहा, टुसु उधवा
मौसम के आधार पर गाये जानेवाले गीत
(i) बरखा मौसम
जैसे – उदासी
(ii) बांदर खेलवा गीत
जैसे – आसना पतइ के डसना कोरइया पातेक दोना दोने-दोने मोध पीये
हिले कानेक सोना आदि।
गानेवालों के आधार पर
(a) पुरुष गीत
(b) स्त्री गीत – विवाह, जावा, करम गीत आदि
(c) स्त्री – पुरुषेक गीत -विवाह, करम गीत, उधवा, डोहा, टुसू आदि
खोरठा लोक साहित्य
(a) लोकगीत – संस्कार गीत, ऋतुगीत, प्रकृतिगीत, पर्वत्योहार के गीत, श्रम गीत, सहियारी (मित्रता के गीत) विविध गीत।
लोकगीत पुस्तक
-
एक टोकी फूल- खोरठा ढाकी छेतर कमिटि।
-
खोरठा लोकसाहित्य – शिवनाथ प्रमाणिक
(b) लोककथा -धर्मकथा (मिथ) अवदान (लीजेण्ड) कथाएँ, परीकथा, पशुपक्षी की कथा ।
-
लोककथा पुस्तक – खोरठा लोककथा, बोकारो खोरठा कमिटि
(c) प्रकीर्ण साहित्य – मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पहेली,
खोरठा प्रकीर्ण साहित्य – डॉ. कुमुद बाला मेहता, श्याम सुन्दर महतो
टुसू पर्व/ टुसू लोकगीत
-
टुसू पर्व कुर्मी जाति का पर्व है
-
यह पौष महीने में मनाया जाता है इसी कारण इसे पुस पर्व कहते हैं
-
इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए पकवान को पौष पीठा / बांका पीठा कहा जाता है
-
पहला दिन चाउर (चावल) धोवा से प्रारंभ होता है
-
दूसरा दिन गुड़ी (पिसा हुआ चावल) कूटा का दिन होता है
-
तीसरा दिन बावड़ी का दिन होता है इसी दिन पौष पीठा बनाया जाता है
-
चौथा दिन मकर संक्रांति का दिन होता है
-
टुसू टुसू गीत श्रृंगार रस का गीत है
-
टुसू पर्व में रंग बिरंगा टुसू चउड़ल बनाया जाता है