Kamlesh Kumar Singh Biography : Jharkhand MLA

  • Post author:
  • Post category:Blog / indian
  • Reading time:1 mins read

झारखंड के पलामू जिले के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं – पनकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद। इन 5 विधानसभा क्षेत्रों में से छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक कमलेश कुमार सिंह है जो कि NCP पार्टी के प्रतिनिधि हैं। 

कमलेश कुमार सिंह वर्तमान में एनसीपी पार्टी (Nationalist Congress Party) के झारखंड क्षेत्र के अध्यक्ष भी है। इनका पैतृक आवास झारखंड के पलामू के हुसैनाबाद में स्थित है। इन्होंने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कुशवाहा शिवपूजन मेहता को हराकर चुनाव जीता था।

इनके पिता का नाम बैजनाथ प्रसाद सिंह है। वर्तमान में कमलेश 60 वर्ष के हैं। राजनीति के अलावा वे कृषि क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने मैट्रिक देवधर स्कूल बिहार से पास किया हुआ है।