JUNE 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  • Post author:
  • Post category:Blog
  • Reading time:13 mins read

 JUNE 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना- बिहार सरकार द्वारा 18 जून 2021 को इसे लांच किया गया। इसके तहत युवा और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का लोन बिना किसी ब्याज या 1% ब्याज पर दिया जाएगा। इसके तहत 5 लाख का अनुदान और 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। यह योजना सभी वर्गों के लिए है । महिलाओंको इस लोन के लिए ब्याज नहीं देना होगा।

  2. नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2020 21 में बिहार को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ। इसमें बिहार को 52 अंक प्राप्त हुए। इसमें प्रथम स्थान केरल को प्राप्त हुआ। 

  3. गर्दनीबाग में देश का पहला बापू टावर बनाया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 120 फीट होगी।

  4. सुपौल जिला में कोसी नदी पर डगमारा जल विद्युत जिना का निर्माण किया जा रहा है। इसकी क्षमता 130 मेगावाट होगा । इसकी कुल लागत ₹2400 करोड़ होगी। 

  5. कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने आम की एक नई प्रजाति सबौर मैंगो2 तैयार की। 

  6. नवनियुक्त पंचायतों के परामर्शी समिति द्वारा पंचायतों का कार्यभार संभालने वाला शिवहर बिहार का पहला जिला बना। 

  7. इंडिया टुडे ग्रुप के एमडीआर बेस्ट कॉलेज सर्वेक्षण 2021 में बिहार के ए.एन. कॉलेज पटना को ओवरऑल रैंकिंग में 37 वां स्थान प्राप्त हुआ।

  8. बिहार के 7 प्रवासी श्रमिकों पर आधारित पुस्तक “1232 km: The long journey home” हाल ही में प्रकाशित की गई जो विनोद कापड़ी द्वारा लिखी गई है। 

  9. हाल ही में बिहार सरकार ने खेल विश्वविद्यालयों में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की।

  10. बिहार सरकार में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की।

  11.  25 जून 2021 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमा ने महोगनी का पौधा लगाकर 5 करोड़ पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।

  12. बिहार के ‘अपनी क्यारी, अपनी थाली’ योजना को अंतरराष्टीय स्तर के एग्रीकल्चर टुडे मैगजीन में स्थान दिया गया।

  13.  बिहार में बच्चों को बाल श्रम से बचाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए ‘बाल मित्र कार्ड की शुरुआत की गई।

  14.  इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिहार के नालंदा और गया जिला के लिए बिहार शरीफ में सीएनजी स्टेशन स्थापित किया गया।

  15. बिहार के मैथिली भाषा को झारखंड सरकार ने द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया। 

  16. कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर ने सबौर हीरा नामक धान के फसल की एक नई प्रजाति विकसित की। इसके अतिरिक्त ‘सबौर श्री’ और ‘सबौर सब भी धान की प्रजातियां है।

  17.  पूर्वी चंपारण जिले का बनकटवा प्रखंड बिहार में 18+ आयु वाले लोगों का 100% टीकाकरण करने वाला पहला प्रखंड बन गया

  18. बिहार के मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध मखाना को अमेरिका ने अपने देश में बेचने की अनुमति दी।

  19. एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21 की राष्ट्रीय रैंकिंग में बिहार  को 22 वां स्थान प्राप्त हुआ।

  1. बिहार के जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम की पहली खेप ब्रिटेन को निर्यात की गई। 

  2. जीएसटी क्रियान्वयन में IT चुनौतियों से निपटने के लिए गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर समिति में बिहार के तारकेश्वर प्रसाद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। 

  3. बिहार के पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया।

  4. अनामिका शर्मा ने भारत की सबसे कम उम्र के स्काईडाइवर बनने की उपलब्धि हासिल की। 

  5. दरभंगा और सुपौल जिले में तालाब के ऊपर तैरते हुए बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है।

  6. वित्त वर्ष 2020-21 में भारत में मशरूम उत्पादन में बिहार का तीसरा स्थान रहा। प्रथम स्थान उड़ीसा का है। मशरूम उत्पादन में भारत का विश्व में छठा स्थान है। 

  1. हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार के गंगा, घाघरा, कोसी और गंडक नदियों में कुल मिलाकर 1642 डॉल्फिन पाई गई है। 

  2. जिंदल ग्रुप के कंपनियों द्वारा बिहार के सुपौल जिले में इथेनॉल संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसकी क्षमता 550 मेगावाट होगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे। 

  3. वैज्ञानिक प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मैथिली भाषा में ‘विज्ञान रत्नाकर’ पत्रिका का विमोचन किया गया। 

  4. बिहार से गेहूं निर्यात के लिए आरा रेलवे स्टेशन से 84 बोगी वाले ट्रेन को बांग्लादेश के लिए रवाना किया गया। इससे आरा रेलवे स्टेशन को 80 लाख रुपए की कमाई होगी। 

  5. बिहार का पहला इंटीग्रेटेड स्टार्टअप कॉम्पलेक्स पटना में स्थापित किया गया।

  6. बांका जिले में मंदार पर्वत पर राज्य के दूसरे रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। 

  7. मत्स्य उत्पादन में मधुबनी जिला प्रथम स्थान पर रहा।