JPSC MAINS PAPER 1 SYLLABUS And Notes

झारखण्ड लोक सेवा की मुख्य परीक्षा हेतु PAPER 1 पाठ्यक्रम

प्रश्न पत्र-प्रथम : सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी

कुल अंकः 100 , समय: 3 घंटे

सामान्य हिंदी तथा सामान्य अंग्रेजी का प्रश्न पत्र दो खण्डों से मिलकर बनेगा। इनके नाम क्रमश: हिंदी तथा अंग्रेज़ी होंगे। इन दोनों खंडों के लिये बराबर अंक ( प्रत्येक के लिये 50 अंक) निर्धारित किये गए हैं। इस प्रश्न पत्र का उद्देश्य इन दोनों भाषाओं में अभ्यर्थी के कार्य ज्ञान का परीक्षण करना है। इस प्रश्न पत्र के दोनों खंडों में से पूछे जाने वाले प्रश्न दसवीं स्तर के होंगे तथा निम्न क्षेत्रों तक ही सीमित होंगे-

(अ) सामान्य हिंदी: 50 अंक

  • (क) निबंध (400 शब्दों का ) – 15 अंक
  • (ख) व्याकरण15 अंक
  • (ग) वाक्य विन्यास – 10 अंक
  • (घ) संक्षेपण – 10 अंक

(ब) सामान्य अंग्रेज़ी: 50 अंक

  • Essay (400 words ) – 15 marks
  • Grammar15 marks
  • Comprehension –  10 marks
  • Precis –  10 marks

यह केवल एक अर्हकारी प्रश्न पत्र (qualifying question paper) हैं जिसमे 100 अंकों में से सभी (संयुक्त हिंदी व अंग्रेजी दोनों) अभ्यर्थियों को केवल 30 अंक प्राप्त करने हैं। अतः सामान्य अंग्रेजी में 50 अंकों का समावेश हिंदी/स्थानीय भाषा के आधार वाले विद्यार्थियों के चुनाव को प्रभावित नहीं करेगा।