जहाँगीरजी रतनजी दादाभाई टाटा (J.R.D TATA- Jahangirji Ratanji Dadabhai)

जहाँगीरजी रतनजी दादाभाई (जे.आर.डी.) टाटा (J.R.D TATA- Jahangirji Ratanji Dadabhai)

  • जे. आर. डी. टाटा का जन्म 29 जुलाई, 1904 को पेरिस (फ्रांस) में हुआ था।
  •  इनके पिता का नाम जे. एन टाटा तथा माता का नाम सूनी था। इनकी माँ फ्रांसीसी थीं।
  • 1929 ई. में विमान उड्डयन का लाइसेंस पाने वाले वे भारत के प्रथम व्यक्ति थे।
  •  जे. आर. डी. टाटा ने सन् 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की। इन्हें भारत में ‘नागरिक उड्ययन का जन्मदाता’ कहा जाता है। 
  • टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर बाद में एयर इण्डिया कर दिया गया तथा 1953 ई. में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।
  • 1944-45 में भारत में आर्थिक विकास से संबंधित बॉम्बे प्लान को प्रस्तुत करने वाले दल में जे. आर. डी. टाटा भी शामिल थे। 
  •  जे. आर. डी. टाटा ने 1945 ई. में मुंबई में टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ फण्डामेंटल रिसर्च (TIFR) की स्थापना की। 
  • जे. आर. डी. टाटा भारत रत्न (1992) प्राप्त करने वाले प्रथम उद्योगपति हैं। 
  • वे टाटा समूह के चौथे अध्यक्ष थे। इन्होनें सन् 1938 से 1991 तक टाटा समूह के अध्यक्ष पद को सुशोभित किया।

Leave a Reply