FEBRUARY 2022 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  • Post author:
  • Post category:Blog
  • Reading time:12 mins read

 FEBRUARY 2022 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1. लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत जनहित के कार्य करने में पटना जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। समस्तीपुर और खगड़िया जिला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। 

  2. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर ब्लॉक में बनेगा देश का सबसे बड़ा फूड पार्क.इस फूड पार्क में 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 

  3. भोजपुरी गायक भाजपा सांसद मनोज तिवारी बिहार खादी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया। वे बिहार के हथकरघा और हस्तशिल्प को लोकप्रिय बनाने में भी योगदान देंगे। 

  4. गोवर्धन योजना के तहत किसानों और पशुपालकों से गाय का गोबर एक निश्चित मूल्य पर खरीदेगी। सरकार खरीदे गए गोबर से मीथेन गैस बनाएगी और इसकी आपूर्ति गांवों में की जाएगी. ग्रामीण इसका उपयोग रोशनी के लिए करेंगे।

  5. भारत की पहली आवासीय स्पोर्ट्स अकैडमी पटना में स्थापित की गई। बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 की नीलामी में 15.25 करोड़ में खरीदा जो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने है।

  6. राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकोसिस्टम को मजबूत करने और उद्यमियों को सस्ता व आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) मदद करेगा। इसके लिए सिडबी, बियाडा और उद्योग विभाग के बीच समझौता हुआ है।

  7.  बिहार देश का 14वां राज्य हैं जिसके साथ सिडबी ने यह समझौता किया है। 

  8. विदेशी पर्यटकों को भाने वाले राज्यों में बिहार देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है।कुल विदेशी पर्यटकों में महाराष्ट्र आने वालों की संख्या 17.6 फीसदी है। इसके बाद तामिलनाडु हैं। बिहार में विदेशी पर्यटकों के आने का अनुपात 4.3 फीसदी है। शीर्ष 10 राज्यों में बिहार नौवें स्थान पर है।

  9. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि, 15 फरवरी को अब “शहीद दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर शहर में 1932 में पुलिस द्वारा मारे गए 34 स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में 15 फरवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

  10. पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतररराष्ट्रीय एयरपोर्ट विश्व के 200 चुनिंदा एयरपोर्ट में शामिल हो गया है। 

  11. बिहार विधान मंडल भवन में लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों की भूमिका विषय पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने की। 

  12. बिहार के पूर्व चंपारण जिले में दुनिया का सबसे ऊंचा रामायण मंदिर बनने जा रहा है। 125 एकड़ में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 

  13. बिहार सरकार ने मंदिर की भूमि का मालिक पुजारियों के बजाय देवी देवताओं को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बिहार सरकार छह सितंबर 2021 को जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगी

  14. पीएम MITRA योजना के तहत बिहार का पहला टैक्सटाइल पार्क भागलपुर में स्थापित किया जाएगा। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। इसमें बिहार सरकार को 51 फीसदी और 49 फीसदी राशि केन्द्र सरकार को खर्च वहन करना है। पार्क के खुले जाने से एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा।

  15. रणजी ट्रॉफी 2021-22 में बिहार के लिए डेब्यू कर रहे साकिबुल गनी ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। गनी ने मिजोरम के खिलाफ बिहार के रणजी ट्रॉफी मैच में डेब्यू मैच में 405 गेंदों पर 341 रन बनाए। 

  16. बिहार के CM नीतीश कुमार ने बेगूसराय को मुंगेर से जोड़ने वाले गंगा पर लंबे समय से लंबित रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए। इस नए पुल का नाम श्रीकृष्ण सेतु रखा गया है जो बिहार मुख्यमंत्री के नाम पर है। महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पटना के ज्ञान भवन में महिला उद्यमी मेला का आयोजन किया गया।

  17. सहरसा राज्य का पहला कागज रहित यानी ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित होने वाला जिला बन गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ऑफिस संचालन की प्रक्रियाओं का पूर्ण डिजिटाइजेशन किया गया

  18.  मां जानकी के जन्मस्थान सीतामढ़ी के पुनीरा धाम के विकास को 36 करोड़ 86 लाख की योजना को पर्यटन मंत्रालय की ‘प्रसाद’ योजना में शामिल कर लिया गया है। 

  19. मैथिली उपन्यास ‘पंगु’ के लिए मधुबनी के जगदीश प्रसाद मंडल को मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 प्रदान किया। 

  20. आशियाना नगर डिवीजन शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने वाला राज्य का पहला प्रमंडल बन गया है। बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जहां उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जा रहा है।

  21. मैथिली की प्रख्यात साहित्यकार लिली रे का निधन हो गया है। मैथिली साहित्य के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें वर्ष 1982 में मैथिली उपन्यास ‘मरीचिका’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

  22. बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए दृष्टि ऐप को लांच किया गया। 

  23.  2023 तक कुल बिजली खपत का 10% सोलर ऊर्जा से प्राप्त करने का लक्ष्य बिहार सरकार के द्वारा रखा गया है। 

  24. अंजनी कुमार सिंह को बिहार संग्रहालय के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 

  25. आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्णिया जिले का साख-जमा अनुपात 81.8 प्रतिशत रहा। यह राष्ट्रीय औसत 71.7 प्रतिशत से भी अधिक है। उस अवधि में मुंगेर में यह अनुपात राज्य में सबसे कम 28 प्रतिशत था।

  26.  2020 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के स्तर से जारी आंकड़ों के अनुसार अपराध में बिहार का देश में 25 वां स्थान है। 

  27. के के बिरला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 का 31वाँ बिहारी पुरस्कार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास, ‘हम यहाँ थे‘ के लिए दिया जाएगा।