‘ब्लू फ्लैग’ बीच(‘Blue Flag’ Beach) क्या है ?

पुदुच्चेरी के ईडन-बीच एवं प्रोमीनेड-बीच पर एक दिवसीय समुद्र तट सफाई अभियान भी आयोजित किया गया। पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने समुद्र तट सफाई अभियान  का अवलोकन किया। 

“स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर/क्लीन कोस्ट, सेफ सी” अभियान

  • यह सामुदायिक गतिविधि के माध्यम से तटीय और महासागर स्वास्थ्य में सुधार के लक्ष्य के साथ नागरिकों के नेतृत्व में चलने वाला 75 दिवसीय स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र अभियान है। 
  • इस अभियान की शुरूआत पांच जुलाई, 2022 को हुई थी और यह 17 दिसंबर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस तक चलेगा ।
  • अभियान की अगुवाई केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय कर रहा है ।

‘ब्लू फ्लैग’ बीच(‘Blue Flag’ Beach) क्या है ? 

  • पर्यावरण मंत्रालय ने ‘ब्लू फ्लैग’ के रूप में देश के तटों को प्रमाणित करने के लिये योजना शुरू की है। 
  • यह प्रमाण “फाउंडेशन फॉर एनवायरेन्मेंट एडूकेशन, डेनमार्क द्वारा प्रदान किया जाता है। 
  • ‘ब्लू फ्लैग’ बीच एक इको-पर्यटन मॉडल है, जिसका लक्ष्य पर्यटकों तथा बीच पर जाने वाले लोगों को साफ नहाने योग्य पानी मिले, सुविधायें मौजूद हों, सुरक्षित व स्वस्थ पर्यावरण हो । 
  • आठ ‘ब्लू फ्लैग’ बीचों के पहले समुच्चय में पुदुच्चेरी के ईडन-बीच(Eden-Beach) को सितंबर 2020 में ब्लू फ्लैग बीच के रूप में मान्य किया गया था।
  • पर्यावरण  : मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव 
  • पुदुच्चेरी के उप-राज्यपाल :  डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन
  • पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री :  थिरु. एन. रंगास्वामी 

Leave a Reply