Q. भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा कहलाती है-
(A) मैकमोहन रेखा
(B) डूरेण्ड रेखा
(C) लाल रेखा
(D) रैडक्लिफ रेखा
Ans : मैकमोहन रेखा
विभिन्न देशों के बीच स्थित सीमा रेखाएं
1. मैकमोहन रेखा (Macmahon Line): 700 किमी. लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था |
2. रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line): भारत और पाकिस्तान के मध्य | 15 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था |
3. डूरंड रेखा (Durand Line): अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान(भारत) के बीच
2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हुई एक सहमती का नतीजा है| इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था|
4. तीन बीघा कोरिडोर – भारत बांग्लादेश के बीच
5. 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel): भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है| पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक – ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।
6. मैनरहीन रेखा: सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच
7. मैगीनाट रेखा (Maginot Line): जर्मनी और फ़्रांस के बीच
8. सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line): जर्मनी तथा फ्रांस के बीच
9. ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line): जर्मनी तथा पोलैंड के बीच
10. हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line): जर्मनी और पोलैंड के मध्य
12. 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel): उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच
13. 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel):उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
14. 141डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा: अलास्का (USA) और कनाडा के बीच
15. 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel): उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा के बीच