हाल ही में दही हांडी को खेल का दर्जा किस राज्य ने दिया है ?

 

Q.हाल ही मेंदही हांडी को खेल का दर्जा किस राज्य ने दिया है ?

ANS : महाराष्ट्र ने

EXPLANATION : 

  • हाल ही में दही हांडी को महाराष्ट्र में खेल का दर्जा दिया गया है। 

  • इसे एक तरह का एडवेंचर स्पोर्ट्स माना जाएगा। 

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री  : एकनाथ शिंदे

  • महाराष्ट्र में दही हांडी में शामिल होने वाले गोविंदाओं को सरकारी नौकरियों में 5 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

  • यदि दही हांडी खेलते समय दुर्घटना में किसी गोविंदा की मृत्यु हो जाती है तो संबंधित गोविंदा के परिजनों को सहायता के रूप में 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। 

  • गोविंदा की दोनों आँखें या दोनों पैर या दोनों हाथ या शरीर के कोई दो महत्त्वपूर्ण अंगों पर गंभीर चोट लगने पर राज्य सरकार की ओर से उसे साढ़े सात लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

  • यदि किसी गोविंदा का हाथ, पैर या शरीर का कोई अंग ख़राब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

  • दही हांडी पर्व उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को गोविंदा कहा जाता है। 

  • दही हांडी का उत्सव भगवान कृष्ण की आराधना का एक हिस्सा है। 

  • दही हांडी की परंपरा वर्ष 1907 में मुंबई में शुरू हुई थी। 

  •  तब से लेकर वर्तमान में भी ,नवी मुंबई के पास घनसोली गाँव में इसका आयोजन होता है । 

Leave a Reply