वाच्य, वाच्य की परिभाषा ,वाच्य के भेद

 वाच्य

वाच्य की परिभाषा 

  • क्रिया के जिस रूप के द्वारा वाक्य में कर्ता, कर्म अथवा भाव की प्रधानता का ज्ञान होता है उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के भेद

  • वाच्य के तीन भेद होते हैं

    • (1) कर्तृवाच्य 

    • (2) कर्मवाच्य 

    • (3) भाववाच्य 

1. कर्तृवाच्य – जिस वाक्य में क्रिया का संबंध कर्ता से होता है, अर्थात् कर्ता की प्रधानता होती है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे- आराध्या कंप्यूटर ठीक करती है। 

2. कर्मवाच्य – जिस वाक्य में क्रिया का संबंध कर्म से होता है, अर्थात् कर्म की प्रधानता होती है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे- दिव्यता से मिठाईयाँ खाई गई। 

3. भाववाच्य – जिस वाक्य में क्रिया का संबंध भाव से होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। जैसे-तेजस्विनी से चला जाता है।

वाच्य परिवर्तन के नियम

  •  (1) कर्तृवाच्य के साथ जो विभक्ति लगी होती है उसे हटाकर उसके स्थान पर ‘से’ या ‘के द्वारा’ लगा दी जाती है। 

  • (2) कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल की क्रिया में बदल दिया जाता है

जैसे

कर्तृवाच्य

कर्मवाच्य

पुष्पा ने खाना बनाया।

पुष्पा के द्वारा खाना बनाया गया।

संजय ने पूजा की। 

संजय के द्वारा पूजा की गई। 

 

कर्तृवाच्य से भावचाच्य बनाने के नियम 

  • (1) कर्तृवाच्य के साथ ‘से’ या ‘द्वारा लगाया जाता है। 

  • (2) मुख्य क्रिया को सामान्य क्रिया में बदल दिया जाता है।

  • (3) क्रिया का प्रयोग एक वचन, पुल्लिग, और अन्य पुरूष में किया जाता है। 

जैसे

कर्तृवाच्य

कर्मवाच्य

वैष्णवी नहीं गाएगी।

वैष्णवी से गाया नहीं  जाएगा।

पिहू नहीं उठती। 

पिहू से उठा नहीं जाता।

निम्नलिखित वाक्यों का वाच्च बताइए

1. ईश्वर हमारी रक्षा करते हैं?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

2. दादी के द्वारा कहानी सुनाई गई?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

3. अब मुझसे खाया नहीं जाता?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

4. मैं अंग्रेजी में लिखा पत्र नहीं पढ़ सकता?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

5. राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

6. छात्र परीक्षा दे रहे हैं?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

7. पतंग आकाश में उड़ते हैं?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

8. राधिका ने खाना बनाया?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

9. क्या आराध्या पटना जाएगी?

(क) कर्तृवाच्य 

(ख) कर्मवाच्य 

(ग) भाववाच्य 

(घ) इनमें से कोई नहीं

Leave a Reply